लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गिरगिट (लिप्यन्तरण)

सूची गिरगिट (लिप्यन्तरण)

गिरगिट भारतीय लिपियों के मध्य मशीनी लिप्यन्तरण हेतु आलोक कुमार द्वारा बनायी गयी एक ऑनलाइन सेवा है। यह टैक्स्ट को लिपन्यन्तरित करने के अतिरिक्त सीधे ही वेबपेज को भी लिप्यन्तरित कर सकती है। २००५ में आरम्भ बनाये गये गिरगिट का पुराना संस्करण जो कि पीऍचपी में बना था, केवल टैक्स्ट को ही लिप्यन्तरित कर सकता था। बाद में भोमियो नामक वेबपेज लिप्यन्तरण सेवा (जो कि बाद में बन्द हो चुकी थी एवं उसका अभाव अनुभव किया जा रहा था क्योंकि तब तक गूगल लिपि परिवर्तक भी नहीं आया था) से प्रेरित होकर आलोक एवं डॉ॰ विपुल जैन ने मिलकर नया संस्करण जावा में तैयार किया जो कि किसी वेबपेज को सीधे ही लिप्यन्तरित कर सकता है। नवम्बर २००९ में गिरगिट का कोड मुक्त स्रोत कर दिया गया। .

6 संबंधों: पीएचपी, भोमियो, मशीनी लिप्यन्तरण, जावा, गूगल लिपि परिवर्तक, आलोक कुमार

पीएचपी

पीएचपी (PHP) नेट पर वेब साईट बनाने की एक भाषा है। इस को आसानी से HTML के साथ जोड़ किसी भी पेज़ को डायनामिक बनाया जा सकता है। यह एक सर्वर साइड स्क्रिप्टिंग भाषा है। .

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और पीएचपी · और देखें »

भोमियो

भोमियो भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण हेतु एक ऑनलाइन सेवा थी। पीयूष भट्ट द्वारा बनायी गयी यह पहली मशीनी लिप्यन्तरण सेवा थी जो पाठ को कॉपी-पेस्ट करने की बजाय वेबपेजों को सीधे ही एक लिपि से दूसरी लिपि में बदल सकती थी। तब तक गिरगिट का नया वेबपेज लिप्यन्तरण संस्करण एवं गूगल लिपि परिवर्तक भी नहीं आया था। विभिन्न भारतीय लिपियों के अतिरिक्त भोमियो में उर्दू एवं हिन्दी के मध्य लिप्यन्तरम की भी सुविधा थी। इसके अतिरिक्त विभिन्न लिपियों से आइट्रान्स में भी लिप्यन्तरण की सुविधा थी। अपनी तरह की पहली सेवा होने के कारण यह हिन्दी चिट्ठाजगत में काफी लोकप्रिय हुयी। परन्तु बाद में अज्ञात कारणों से यह बन्द हो गयी। बाद में इससे प्रेरित होकर आलोक कुमार एवं डॉ॰ विपुल जैन ने मिलकर गिरगिट का नया संस्करण जावा में तैयार किया जो कि किसी वेबपेज को सीधे ही लिप्यन्तरित करने में सक्षम है। .

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और भोमियो · और देखें »

मशीनी लिप्यन्तरण

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से एक भाषा या लिपि के शब्दों का किसी दूसरी भाषा या लिपि में ध्वन्यात्मक (फोनेटिक) परिवर्तन मशीनी लिप्यन्तरण (मशीन ट्रान्सलिटरेशन) कहलाता है। John को देवनागरी/हिन्दी में जॉन लिखना लिप्यन्तरण का एक उदाहरण है। .

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और मशीनी लिप्यन्तरण · और देखें »

जावा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और जावा · और देखें »

गूगल लिपि परिवर्तक

गूगल लिपि परिवर्तक (गूगल स्क्रिप्ट कन्वर्टर) हिन्दी, रोमनागरी एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं के मध्य लिपि परिवर्तन हेतु एक ऑनलाइन मशीनी लिप्यन्तरण औजार था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार के अन्य औजारों की बजाये बेहतर पाई गई थी। इसका आरम्भ नवम्बर २००९ में हुआ था। जुलाई २०११ में यह सेवा बन्द हो गयी क्योंकि गूगल ने गूगल लैब्स तथा उससे सम्बद्ध सभी परियोजनायें बन्द कर दी। यह औजार टैक्स्ट के लिप्यन्तरण के अतिरिक्त वेबपन्नों का भी एक लिपि से दूसरी लिपि में लिप्यन्तरण भी कर सकता था। लिप्यन्तरण रियल टाइम में होता था तथा लिप्यन्तरित पेज ब्राउजर में तुरन्त देखा जा सकता था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार की अन्य कई सेवाओं से बेहतर थी। डिक्शनरी आधारित होने के कारण यह सेवा रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड हिन्दी में बदलने के लिये भी अत्यन्त उपयोगी थी। .

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और गूगल लिपि परिवर्तक · और देखें »

आलोक कुमार

आलोक कुमार भारत के एक सॉफ्टवेयर इंजनियर हैं। वे प्रथम हिन्दी चिट्ठाकार के तौर पर जाने जाते हैं। उनका चिट्ठा 9211 हिन्दी का पहला ज्ञात चिट्ठा है। इन्होंने ब्लॉग के लिए हिन्दी शब्द चिट्ठा प्रतिपादित किया जो कि बाद में इण्टरनेट पर ब्लॉग के लिए मानक शब्द बन गया। आलोक इण्टरनेट पर हिन्दी कम्प्यूटरी एवं हिन्दीकरण से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं में सम्मिलित रहे हैं। वर्तमान में वे चिट्ठाजगत.इन नामक हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर का संचालन कर रहे हैं। आलोक द्वारा शुरु की गई अथवा भागीदारी वाली विभिन्न परियोजनाएँ.

नई!!: गिरगिट (लिप्यन्तरण) और आलोक कुमार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »