लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गाम्बेला प्रदेश

सूची गाम्बेला प्रदेश

गाम्बेला प्रदेश (ጋምቤላ ክልል, Gambela Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-१२ के नाम से जाना जाता था। गाम्बेला क पश्चिमी हिस्सा बारो नदी और अकोबो नदी के बीच स्थित है। इन नदियों के पार दक्षिण सूडान स्थित है। गाम्बेला इथियोपिया का सबसे छोटा प्रदेश है और आर्थिक दृष्टि से भी काफ़ी अविकसित है।, Thomas P. Ofcansky, David H. Shinn, pp.

6 संबंधों: दक्षिण सूडान, बारो नदी, इथियोपिया, इथियोपिया के उपविभाग, अनुआक लोग, अम्हारी भाषा

दक्षिण सूडान

दक्षिण सूडान या 'जनूब-उस-सूडान' (आधिकारिक तौर पर दक्षिणी सूडान गणतंत्र) उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। जुबा देश की वर्तमान राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। देश के उत्तर में सूडान गणतंत्र, पूर्व में इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में केन्या, दक्षिण में युगान्डा, दक्षिण-पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पश्चिम में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य है। दक्षिण सूडान को 9 जुलाई 2011 को जनमत-संग्रह के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत-संग्रह में भारी संख्या (कुल मत का 98.83%) में देश की जनता ने सूडान से अलग एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मत डाला। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य तथा अफ्रीका का 55वां देश है। जुलाई 2012 में देश ने जिनेवा सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए। अपनी आजादी के ठीक बाद से राष्ट्र को आंतरिक संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। .

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और दक्षिण सूडान · और देखें »

बारो नदी

बारो नदी, जिसे स्थानीय अनुआक लोग उपेनो नदी कहते हैं, दक्षिणपश्चिमी इथियोपिया की एक नदी है जिसका कुछ अंश इथियोपिया और दक्षिण सूडान की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी बनाता है। अबीसीनिया के पठार से शुरु होकर यह ३०६ किमी पश्चिम की ओर बहती है जिसके बाद इसका संगम पिबोर नदी से होता है। इस संगम के बाद संयुक्त धारा सोबात नदी के नाम से जानी जाती है जो कि श्वेत नील की एक उपनदी है।, Henri J. Dumont, pp.

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और बारो नदी · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और इथियोपिया · और देखें »

इथियोपिया के उपविभाग

पूर्वी अफ़्रीका का इथियोपिया देश प्रशासनिक रूप से प्रदेशों, अंचलों, ज़िलों और नगरपालिकाओं में विभाजित है। .

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और इथियोपिया के उपविभाग · और देखें »

अनुआक लोग

अनुआक (Anuak), जो अनयुआक, अगनवाक और अन्यवा भी कहलाते हैं, पूर्वी अफ़्रीका में बसने वाली एक जाति है। इस समुदाय के लोग दक्षिणपूर्वी दक्षिण सूडान और दक्षिणपश्चिमी इथियोपिया (विशेषकर गाम्बेला प्रदेश) में रहते हैं। विश्वभर में अनुआकों की जनसंख्या ३ से ३.५ लाख के बीच अनुमानित की गई है।, Facts On File, Incorporated, pp.

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और अनुआक लोग · और देखें »

अम्हारी भाषा

अम्हारी या अम्हारिक उत्तर-मध्य इथियोपिया में अम्हारा द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा दिया गया है। अरबी के बाद, यह दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वालि सामी भाषा है। इथियोपिया के अलावा मिस्र, इज़राइल और स्वीडन में बसने वाले २७ लाख लोग इसे बोलचाल में प्रयुक्त करते हैं। .

नई!!: गाम्बेला प्रदेश और अम्हारी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »