लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गबोन

सूची गबोन

गबोन या गबॉन पश्चिम मध्य अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग २,७०,००० वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन १,५००,००० है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। १७ अगस्त १९६० में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद देश पर तीन राष्ट्रपति द्वारा शासन किया गया है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है। श्रेणी:देश श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:गबोन.

12 संबंधों: फ़्रान्स, फ़्रान्सीसी भाषा, भूमध्यरेखीय गिनी, लिबरेविले, स्वतन्त्रता, सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक, गणराज्य, कांगो गणराज्य, कैमरुन, अफ़्रीका, १७ अगस्त, १९६०

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: गबोन और फ़्रान्स · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: गबोन और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

भूमध्यरेखीय गिनी

भूमध्यरेखीय गिनी, आधिकारिक तौर पर भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य (स्पेनिश: República de Guinea Ecuatorial, फ्रांसीसी: République de Guinée Équatoriale) मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। 28,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले महाद्वीपीय अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश की 2015 तक अनुमानित जनसंख्या 12 लाख से अधिक है। यह देश दो हिस्सो में बंटा है, महाद्वीपीय क्षेत्र (रियो मुनि), जिसमें कोरिस्को, ईलोबे ग्रांडे और ईलोबे चिको जैसे कई छोटे अपतटीय द्वीप आते हैं, तो दूसरी ओर द्वीपीय क्षेत्र है, जिसमें अन्नोबोन द्वीप और बायोको द्वीप (पूर्व फर्नाडो पो) शामिल हैं, जहां राजधानी मलाबो स्थित है। अन्नोबोन, भूमध्यरेखीय गिनी के धुर दक्षिणी में भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में स्थित द्वीप है। बायोको द्वीप भूमध्यरेखीय गिनी के सबसे धुर उत्तरी द्वीप है। इस दोनों द्वीपों के बीच पूरब की ओर मुख्य भूमि क्षेत्र है। भूमध्यरेखीय गिनी के उत्तर में कैमरून, दक्षिण और पूर्व में गैबॉन और पश्चिम में गिनी की खाड़ी स्थित है। पूर्व में स्पानी गिनी उपनिवेश के नाम से विख्यात इस देश को स्वतंत्रता के बाद भूमध्य रेखा और गिनी की खाड़ी की समीपता के मद्देनजर भूमध्यरेखीय गिनी का नाम दिया गया। सेउटा और मेलिला के अलावा भूमध्यरेखीय गिनी अफ्रीका मुख्य भूमि में स्थित एक ऐसा देश है, जहां की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। जनसंख्या की दृष्टि से महाद्वीपीय अफ्रीका में भूमध्यरेखीय गिनी तीसरा सबसे छोटा देश है वहीं संयुक्त राष्ट्र के महाद्वीपीय अफ्रीका सदस्यों में दूसरा सबसे छोटा सदस्य है। हाल के वर्षों में खासी पेट्रोलियम के भंडार की खोज से देश के आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल रही है। 2008 की स्थिति में प्रमुख तेल निर्यातक देशों की सूची में शामिल होने की वजह से भले ही प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से 31वें स्थान पर पहुंच गया हो, लेकिन यह धन केवल कुछ लोगों के हाथों में है, जिसकी वजह से मानव विकास सूचकांक में देश 115वें स्थान पर है। .

नई!!: गबोन और भूमध्यरेखीय गिनी · और देखें »

लिबरेविले

लिबरेविले (जनसंख्या 5,78,156 1 जनवरी 2005) गैबॉन की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। गिनी की खाड़ी के नजदीक कोमो नदी के तट पर स्थित यह शहर लकड़ी व्यवसाय का केंद्र है। श्रेणी:शहर.

नई!!: गबोन और लिबरेविले · और देखें »

स्वतन्त्रता

स्वतंत्रता आधुनिक काल का प्रमुख राजनैतिक दर्शन है। यह उस दशा का बोध कराती है जिसमें कोई राष्ट्र, देश या राज्य द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने पर किसी दूसरे व्यक्ति/ समाज/ देश का किसी प्रकार का प्रतिबन्ध या मनाही नहीं होती। अर्थात स्वतंत्र देश/ राष्ट्र/ राज्य के सदस्य स्वशासन (सेल्फ-गवर्नमेन्ट) से शासित होते हैं। स्वतंत्रता का विलोम शब्द 'परतंत्रता' है। जरूरी नहीं कि 'स्वतंत्रता' का अर्थ 'आजादी' (freedom) भी हो। .

नई!!: गबोन और स्वतन्त्रता · और देखें »

सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक

सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक मध्य अफ्रीका में स्थित छह स्वतंत्र देशों की एकमात्र मुद्रा है। इन देशों में कैमरून, चाड, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, ईक्वीटोरियल गिनी और गैबोन शामिल हैं। सीएफए एक फ्रेंच शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ मध्य अफ्रीका में वित्तीय सहयोग है। इस मुद्रा को कैमरुन के शहर योन्डे में स्थित बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट द्वारा जारी किया जाता है। एक फ्रांक को सामान्यत: सौ सेंटाइम्स से विभाजित किया जाता है, लेकिन आज तक सेंटाइम्स जारी नहीं किया गया है। इस मुद्रा को फ्रेंच आधिपत्य वाले मध्य अफ्रीकी देशों में फ्रेंच इक्वेटोरियल अफ्रीकन फ्रांक के स्थान पर 1945 में जारी किया गया था। यह मुद्रा इन देशों के स्वतंत्र होने के बाद प्रचलन में बनी रही। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: गबोन और सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक · और देखें »

गणराज्य

एक गणराज्य या गणतंत्र (रेस पब्लिका) सरकार का एक रूप है जिसमें देश को एक "सार्वजनिक मामला" माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या सम्पत्ति। एक गणराज्य के भीतर सत्ता के प्राथमिक पद विरासत में नहीं मिलते हैं। यह सरकार का एक रूप है जिसके अंतर्गत राज्य का प्रमुख राजा नहीं होता। गणराज्य की परिभाषा का विशेष रूप से सन्दर्भ सरकार के एक ऐसे रूप से है जिसमें व्यक्ति नागरिक निकाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी संविधान के तहत विधि के नियम के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हैं, और जिसमें निर्वाचित राज्य के प्रमुख के साथ शक्तियों का पृथक्करण शामिल होता हैं, व जिस राज्य का सन्दर्भ संवैधानिक गणराज्य या प्रतिनिधि लोकतंत्र से हैं। 2017 तक, दुनिया के 206 सम्प्रभु राज्यों में से 159 अपने आधिकारिक नाम के हिस्से में "रिपब्लिक" शब्द का उपयोग करते हैं - निर्वाचित सरकारों के अर्थ से ये सभी गणराज्य नहीं हैं, ना ही निर्वाचित सरकार वाले सभी राष्ट्रों के नामों में "गणराज्य" शब्द का उपयोग किया गया हैं। भले राज्यप्रमुख अक्सर यह दावा करते हैं कि वे "शासितों की सहमति" से ही शासन करते हैं, नागरिकों को अपने स्वयं के नेताओं को चुनने की वास्तविक क्षमता को उपलब्ध कराने के असली उद्देश्य के बदले कुछ देशों में चुनाव "शो" के उद्देश्य से अधिक पाया गया है। गणराज्य (संस्कृत से; "गण": जनता, "राज्य": रियासत/देश) एक ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र(संस्कृत; गण:पूरी जनता, तंत्र:प्रणाली; जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली) कहा जाता है। "लोकतंत्र" या "प्रजातंत्र" इससे अलग होता है। लोकतन्त्र वो शासनतन्त्र होता है जहाँ वास्तव में सामान्य जनता या उसके बहुमत की इच्छा से शासन चलता है। आज विश्व के अधिकान्श देश गणराज्य हैं और इसके साथ-साथ लोकतान्त्रिक भी। भारत स्वयः एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। .

नई!!: गबोन और गणराज्य · और देखें »

कांगो गणराज्य

कांगो गणराज्य मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा गबोन, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, काबिन्डा का अंगोलन बाह्य क्षेत्र और गिनी की खाड़ी से मिलती है। श्रेणी:अफ़्रीका के देश *.

नई!!: गबोन और कांगो गणराज्य · और देखें »

कैमरुन

कैमरुन मध्य और पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है, जिसके पश्चिम में नाइजीरिया, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण में ईक्वीटोरियल गिनी, गैबोन और कांगो स्थित है। देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं को देखते हुए इसे अफ्रीका इन मिनिएचेर (छोटा अफ्रीका) कहते हैं। यहां 200 से अधिक जनजातियां और भाषाई समूह निवास करते हैं। * कैमरुन.

नई!!: गबोन और कैमरुन · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: गबोन और अफ़्रीका · और देखें »

१७ अगस्त

१७ अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २२९वाँ (लीप वर्ष मे २३०वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और १३६ दिन बाकी है। .

नई!!: गबोन और १७ अगस्त · और देखें »

१९६०

1960 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। इसे अफ़्रीका का वर्ष भी कहा जाता है, क्योंकि इस साल कई प्रमुख घटनाएँ घटी ― विशेषकर सत्रह अफ़्रीकी राष्ट्रों की स्वतंत्रता ― जिससे विश्व का ध्यान इस महाद्वीप पर गया और पैन-अफ़्रीकीवाद की भावनाएँ और गहरी हुई। .

नई!!: गबोन और १९६० · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गबॉन, गाबोन, गैबॉन, गैबोन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »