लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गड़रिया

सूची गड़रिया

गडरिया एक जाति है जो पिछड़े वर्ग में आती है। इनका मुख्य व्यवसाय भेड़,बकरी पालना था। इनको विभिन्न नामो से जाना जाता है जैसे - पाल, बघेल, धनगर। यह जाति भारत में प्रायः सभी राज्यों में निवास करती हैं। अधिकतर लोग हिंदूधर्म को मानते है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया जैसे उत्‍तरी जिलों के साथ-साथ मुंगेली, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगाूंव जैसे जिलों में भी गड़रिया समुदाय की संख्‍या उल्‍लेखनीय है। छत्‍तीसगढ़ के विभिन्‍न जिलों में गड़रिया जाति की मुख्यतः 4 प्रमुख उपजाति निवास करती है -(1)- ढेंगर (2)-देशहा, (3)-झेरिया, (4)-कोसरिया। यहॉं इस जाति को गड़ेरी नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा झाडे, वराडे, और नीखर उपजाति भी कुछ भागो में निवास करती हैं। भेड़-बकरी पालन करना इस समुदाय का प्रमुख कार्य है। समय के साथ-साथ अब लोग धीरे-धीरे नौकरी तथा अन्‍य व्‍यवसायों की ओर भी अग्रसर हाे रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य में गड़रिया समुदाय के कई राजनेता अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। इलाहाबाद से निर्वतमान विधायक श्रीमती पूजा पाल इनमें सबसे जाना-पहचाना नाम है। इस समुदाय में शिक्षा का व्‍यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण पूर्व में महिलाऍं मुख्‍यत: घरेलू कार्यों में ही अपना योगदान देती थीं। बदलते समय के साथ शिक्षा के प्रसार का परिणाम है कि छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍य में भी इस समुदाय की बेटियाँ समाज के अन्‍य वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुख्‍य धारा में अपना प्रतिनिधित्‍व प्रस्‍तुत कर रही हें। श्रेणी:व्यवसाय.

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गाडरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »