लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गंगनम स्टाइल

सूची गंगनम स्टाइल

"गंगनम स्टाइल" (강남스타일) दक्षिण कोरियाई संगीतज्ञ साइ का एक के-पॉप एकल गाना है। यह गाना जुलाई 2012 में उनके छठे स्टूडियो एल्बम साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ के अन्तर्गत्त विमोचित हुआ था और दक्षिण कोरिया के गाओन चार्ट पर प्रथम स्थान पर अंकित हुआ। दिनांक 21 दिसम्बर 2012 को, "गंगनम स्टाइल" यू ट्यूब वीडियो पर एक करोड़ अवलोकन को पार करने वाला प्रथम वीडियो बना। तक के आंकड़ों के अनुसार, इस संगीत वीडियो को 1.486 करोड़ बार यू ट्यूब पर देखा गया है और यह इस जालस्थल का सर्वाधिक अवलोकित वीडियो बना है। इसने जस्टिन बीबर के एकल "बेबी" को मात दी। शब्दावली "गंगनम स्टाइल" कोरियाई भाषा का नवीन गढ़ित शब्द है, जिसका अर्थ दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के गंगनम जिले की जीवन-शैली से है। यह गाना एवं इसका संगीत वीडियो अगस्त 2012 में अति प्रचलित हुआ एवं तब से विश्व भर में काफ़ी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। "गंगनम स्टाइल" को मिले-जुले से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इसका प्रमुख कारण है इसकी आकर्षक धुन तथा संगीत वीडियो में साइ के मनोरंजक नृत्य तालों एवं विश्व के विभिन्न स्थानों पर जीवंत प्रदर्शनों में की गयी नृत्य चालों के कारण हुआ है। सितंबर 2012 में, "गंगनम स्टाइल" को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली वीडियो के रूप में अंकित किया गया। कालांतर में इसे एमटीवी यूरोप संगीत एवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो भी घोषित्य किया गया।| यह वीडियो विश्व भर के समूहों, संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा कई पैरोडीज़ लिखने तथा पैरिस, रोम एवं मिलान में समूह नृत्यों की प्रेरणा भी बना, जिनमें दस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। 2012 की नव वर्ष पूर्व संध्या को दस लाख लोगों ने न्यू यॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में साइ एवं रैप-गायक एमसी हैमर द्वारा किये गये प्रदर्शन को देखा; यही प्रदर्शन बर्लिन के ब्रैण्डनबर्ग गेट पर भी हुआ था। .

18 संबंधों: टाइम्स स्क्वायर, दक्षिण कोरिया, न्यूयॉर्क, पेरिस, बर्लिन, मिलान, यूट्यूब, रंगरेज़ (२०१३ हिन्दी फ़िल्म), रोम, साइ, सियोल, हिन्दी सिनेमा, जस्टिन बीबर, जैकी भगनानी, वासु भगनानी, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, गंगनम जिला, कोरियाई भाषा

टाइम्स स्क्वायर

टाइम्स स्क्वायर (Times Square), न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहैटन इलाके में अवस्थित एक महत्वपूर्ण सड़क चौराहा है, जोकि न्यूयॉर्क का एक अतिप्रसिद्ध, वाणिज्यिक, मनोरंजन एवं पर्यटन केन्द्र भी है। यह चौराहा, मैनहैटन के ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू के प्रतिच्छेदन से बनी है, और उत्तर से दक्षिण, ४७थ स्ट्रीट से ४२ड स्ट्रीट के बीच अवस्थित है। बीते वर्षों में यह स्थान न्यूयॉर्क शहर के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केन्द्र बन कर उभरा है, तथा इसे न्यूयॉर्क एवं संयुक्त राज्य के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। बिल्बोर्डों और प्रचार बोर्डों से दिन-रात आलौकिक रहने तथा निरंतर गतिविधियों का केन्द्र बने रहने के कारण, अमरीका में इसे "दुनिया का चौराहा", "विश्व का हृदय" और "सेण्टर ऑफ़ द यूनिवर्स"("ब्रह्माण्ड का केन्द्र") जैसे नामों से पुकारा जाता है। यह न्यूयॉर्क के मनोरंजन का केन्द्र कहे जाने वाले ब्रॉडवे थिएटर डिस्ट्रिक्ट का भी केन्द्र, अतः इसे वैश्विक मनोरञ्जन उद्योग का भी महत्वपूर्ण केन्द्र है। तथा टाइम्स स्क्वायर दुनिया के व्यस्ततम नगरीय पदयात्रा मार्गों में से एक भी है, एवं विश्व के प्रसिद्धतम पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष, एक अनुमानित ५ करोड़ पर्यटक आते हैं। न्यूयॉर्क पर्यटन के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन टाइम्स स्क्वायर से तकरीबन ३३०००० लोग गुज़रते हैं, जबकि कुछ विशेष दिनों में यहाँ से गुजरने वाले पदयात्रियों की सङ्ख्या ४६०००० तक भी पहुँच सकती है। यह चौराहा न्यूयॉर्क महानगर के नगर चौक के सामान हैसियत रखती है। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और टाइम्स स्क्वायर · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और दक्षिण कोरिया · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: गंगनम स्टाइल और न्यूयॉर्क · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और पेरिस · और देखें »

बर्लिन

ब्रांडेनबर्ग गेट, जर्मनी के एक मील का पत्थर बर्लिन टीवी टावर, शहर के लिए मील का पत्थर बर्लिन-मिटे के क्षितिज भालू मेरा साथी: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945).

नई!!: गंगनम स्टाइल और बर्लिन · और देखें »

मिलान

मिलान (इट:Milano) इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। श्रेणी:इटली के नगर श्रेणी:यूरोप के आबाद स्थान.

नई!!: गंगनम स्टाइल और मिलान · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: गंगनम स्टाइल और यूट्यूब · और देखें »

रंगरेज़ (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

रंगरेज़ प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक हिन्दी फ़िल्म है। इसमें जैकी भगनानी, प्रिया आनंद प्रमुख भूनिका में तथा सहायक भूमिका में राजपाल यादव एवं अमितोष नागपाल हैं। रंगरेज़ तमिल सिनेमा की नाडोडियाल नामक फ़िल्म का रीमेक है, पहले ही तेलुगु, मलयालम एवं कन्नड़ में रीमेक की जा चुकी है। इस फ़िल्म का निर्माण वासु भगनानी ने किया था और इसको २१ मार्च २०१३ को विमोचित किया गया था। इसी फ़िल्म में विश्व प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई गाने गंगनम स्टाइल को देसी रूपान्तर के रूप में पूर्णाधि८कार के साथ जैकी भगनानी पर फ़िल्माया गया है। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और रंगरेज़ (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और रोम · और देखें »

साइ

पार्क जॅ-संग (जन्म: 31 दिसम्बर 1977), (싸이) बेहतर अपने मंच नाम साइ (देवनागरी में अन्य वर्तनी: साय) से प्रसिद्ध, दक्षिण कोरियाई गायक, गीतकार, रैपर, नर्तक, रिकॉर्ड निर्माता और टेलिविज़न शख़्सियत हैं। घरेलू स्तर पर साइ अपनी विनोदी वीडियो और मंच प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं जबकि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर इन्होंने पहचान अपने अत्याधिक प्रसिद्ध एकल "गंगनम स्टाइल" से बनाई। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और साइ · और देखें »

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और सियोल · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जस्टिन बीबर

जस्टिन द्रू बीबर (Justin Drew Bieber, जन्म १ मार्च १९९४).

नई!!: गंगनम स्टाइल और जस्टिन बीबर · और देखें »

जैकी भगनानी

जैकी भागनानी (जन्म 25 दिसम्बर 1984) हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता हैं। वो भारतीय फ़िल्म निर्माता वाशु भगनानी के पुत्र हैं। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और जैकी भगनानी · और देखें »

वासु भगनानी

वासु भगनानी सिन्धी मूल के हिन्दी फ़िल्मों के फिल्म निर्माता है। उनकी फिल्मों में कूली नं॰ 1 (1995), हीरो नं॰ 1 (1997), बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998), मुझे कुछ कहना है (2001), रहना है तेरे दिल में (2001), ओम जय जगदीश (2002) और शादी नं॰ 1 (2005) हैं। उनकी हाल की कुछ फिल्में हैं:- कल किसने देखा, रंगरेज़ और यंगिस्तान जिसमें उन्होने अपने बेटे जैकी भगनानी को प्रस्तुत किया। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और वासु भगनानी · और देखें »

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Guinness World Records; हिन्दी अनुवाद: गिनीज़ विश्व कीर्तिमान), प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के 'सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक' भी है। मताधिकार टेलिविजन शृंखला और संग्रहालयो में शामिल करने के लिऐ प्रिंट से आगे बढ़ाया गया है। मताधिकार की लोकप्रीयता गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स विश्व रिकार्ड की एक बड़ी संख्या को सुचिबदध करने और स्त्यापन पर प्राथमिक अंतरराशट्रिय प्राधिकरण बनने में हुई है। संगठन के रिकार्ड की स्थापना और थोड़ने सत्यपित करने के लिऐ अधिकृत सरकारी रिकार्ड निर्णायकों कायरत है .

नई!!: गंगनम स्टाइल और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स · और देखें »

गंगनम जिला

गंगनम जिला (강남구; हंजा: 江南區; गंगनम गु) दक्षिण कोरिया की प्रशासनिक इकाई - गु (स्थानीय सरकारी जिले) जिनसे मिलकर सियोल शहर बना है, में से एक है। गंगनम (강남; 江南) का शाब्दिक अर्थ है "(हान) नदी के दक्षिण में"। वर्ष २०१० की जनगणना के अनुसार, गंगनम जिले की कुल जनसंख्या 527,641 है, जो इसे सियोल का चौथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। 39.5 कि.मी2 के क्षेत्रफ़ल से यह सियोल का तृतीय बड़ा जिला है। श्रेणी:दक्षिण कोरिया.

नई!!: गंगनम स्टाइल और गंगनम जिला · और देखें »

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"। कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं: उस समय कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: गंगनम स्टाइल और कोरियाई भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »