लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद

सूची खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद

खालिद इब्न अल-वालिद मस्जिद; (अरबी: مسجد خالد ابن الوليد) होम्स,सीरिया में एक मस्जिद है, जो राख-शुहादा स्क्वायर में हमा स्ट्रीट के पार्क में स्थित है। अपनी तुर्क-तुर्की वास्तुकला शैली के लिए प्रसिद्ध, मस्जिद खालिद इब्न अल वालिद को समर्पित है, जो अरब सेना के कमांडर थे हजरत खालिद को 7 वीं शताब्दी की सीरिया मुस्लिम विजय अभियानों के लिए जाना जाता है इन्होंने बीजान्टिन शासन को समाप्त कर दिया था। हजरत खालिद की कब्र मस्जिद प्रार्थना कक्ष के एक कोने में स्थित है जो तीर्थस्थल केंद्र है। सफेद और काली पत्थर की क्षैतिज पंक्तियाँ और बारीकी से निर्मित संकीर्ण दीर्घाओं के साथ दो लंबी मीनारें हैं जो लेवेंट की पारंपरिक इस्लामी स्थापत्य शैली को दर्शाती हैं। .

8 संबंधों: मस्जिद, रशीदुन सेना, लेवंट, सीरिया, सीरिया में इस्लाम, होम्स, खालिद इब्न अल वालिद, इस्लाम

मस्जिद

मुसलमानों की इबादत गाह को मस्जिद कहते हैं। इसे नमाज़ के लिए प्रयोग किया जाता है मुसलमानों के प्रारंभिक काल में मस्जिदे नबवी को विदेश से आने वाले ओफ़ोद से मुलाकात और चर्चा के लिए भी इस्तेमाल किया गया था। मस्जिद से मुसलमानों की पहली विश्वविद्यालयों (विश्वविद्यालयों) ने भी जन्म लिया है। इसके अलावा इस्लामी वास्तुकला भी मुख्य रूप से मस्जिदों से विकास हुई है। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और मस्जिद · और देखें »

रशीदुन सेना

रशीदुन सेना; (Rashdun Army), सातवीं शताब्दी में इस्लामी खिलाफत शासन प्रणाली का एक सशस्त्र बल था। रशीदुन सेना ने उच्च स्तर का अनुशासन, रणनीति कौशल और संगठन बनाए रखा था जो अपने समय में रशीदुन सेना एक शक्तिशाली तथा प्रभावी सेना थी और आकार में 632 ईस्वी के शुरू में 13,000 का समूह था जैसे जैसे खिलाफत का विस्तार हुआ उसी तरह धीरे धीरे बढ़कर 670 ईस्वी में 100,000 सैनिकों की संख्या हो गयी। रशीदुन सेना के तीन सबसे सफल जनरलो में खालिद इब्न अल वालिद थे जिन्होंने फारसी, मेसोपोटामिया पर विजय प्राप्त की थी और अबू उबैदाह इब्न अल-जर्राह ने रोमन सीरिया पर विजय प्राप्त की थी तीसरे कमांडर अम्र इब्न अल-आश जिन्होंने रोमन मिस्र पर विजय प्राप्त की थी। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और रशीदुन सेना · और देखें »

लेवंट

लेवंट (अरबी) या बिलाद अश-शाम (अरबी) या शाम (अंग्रेज़ी: Levant) पश्चिमी एशिया का भूमध्य सागर के पूर्वी छोर से लगा हुआ एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह सीरिया पर केन्द्रित है लेकिन लेबनान, जोर्डन, इस्राइल, फ़िलिस्तीन, सायप्रस और दक्षिणी तुर्की का कुछ भाग भी इसमें सम्मिलित हैं। कभी-कभी इराक़ का पश्चिमी हिस्सा और सीनाई प्रायद्वीप भी इसका हिस्सा माने जाते हैं। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और लेवंट · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और सीरिया · और देखें »

सीरिया में इस्लाम

सीरिया में इस्लाम; Islam in Syria:सीरिया की 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और। सुन्नी मुस्लिम कुल जनसंख्या के 74 प्रतिशत हैं जबकि शिया क़रीब 13 प्रतिशत जिसमें 10 प्रतिशत जनसंख्या ईसाइयो की। और कुछ यहूदी भी रहते हैं। जाति के रूप में सीरिया में कुर्द लोग तुर्कमेन लोग भी निवास करते है। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और सीरिया में इस्लाम · और देखें »

होम्स

हौम्स शहर के स्थल होम्स (अरबी - हिमसा) सीरिया के मध्य में स्थित एक प्रमुख शहर है। २0११ ईस्वी में शुरु हुई अरब क्रांति के दौरान यह राष्ट्रपति बसर अल-असद के खिलाफ विद्रोह करने वालों का केंद्र बना। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और होम्स · और देखें »

खालिद इब्न अल वालिद

खालिद इब्न अल वालिद; Khālid ibn al-Walīd (अरबी: خالد بن الوليد‎ सैफ अल्लाह अल मासुल) खालिद इब्न अल वालिद जो रणनिति और कोशल के लिए विख्यात है इनका जन्म 592 ईस्वी में अरब के एक नामवर परिवार में हुआ था खालिद बिन वालिद ने जब इस्लाम धर्म ग्रहण नही किया था तब इस्लाम के कट्टर सत्रु थे लेकीन 628 ईस्वी में इस्लाम स्वीकार किया इसके बाद हजरत मुहम्मद सहाव के एक मुख्य मित्र (सहाबी) के रूप में पहचान वनायी पैग्बर हजरत मुहम्मद की मृत्यु के बाद जब इस्लाम के उत्तराधिकारी जिन्हें रशीदुन खलीफा के रूप में जाना जाता हजरत अबू वकर और खलीफा उमर की खिलाफल मेँ इस्लामी सेना के कमांडर नियुक्त किए गये 7 वी शताब्दी मेँ जो इस्लामी सेना को सफलता प्राप्त हुई उसका श्रेय खालिद बिन वालिद को दिया जाता है इन्होने अलग अलग सौ से अधिक युध्द तथा लड़ायो का नेत्तृव किया रशीदुन सेना का नेत्तृव करते हुए रोमन सीरिया, मिस्त्र, फारस, मेसोपोटामिया पर इस्लामी सेना ने सफलतापुर्वक विजय प्राप्त की जिसके लिए खालिद बिन वालिद को सैफ अल्लाह या अल्लाह की तलवार के नाम से जाता है। इनकी मृत्यु सेना सेवा समाप्ति के चार वर्ष वाद 642 ईस्वी मे होम्स सीरिया में हुई थी इन्हे होम्स मेँ ही दफनाया गया था जो उस स्थान पर खालिद बिन वालिद के नाम से मस्जिद स्थित है। और जहाँ तक इस्लामी युध्द तथा लड़ाईयो पर चर्चा की जाये तो खालिद बिन वालिद का नाम प्रमुखता से लिया जाता कियोकी हर युध्द में जंबाजी तथा पैंतरेबाजी होसयरी थी जिससे दुश्मन सेना के छक्के छुट जाते थे।तथा दुनिया के एकमात्र एसे कमांडर है जिन्होने अपने जीवन में एक भी युध्द या लड़ाई नही हारी। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और खालिद इब्न अल वालिद · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: खालिद इब्न अल-बालिद मस्जिद और इस्लाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »