लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोडियम बाईकार्बोनेट

सूची सोडियम बाईकार्बोनेट

सोडियम बाईकारोनेट के अणु की संरचना सोडियम बाई कार्बोनेट सोडियम बाईकार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है। इसे मीठा सोडा या 'खाने का सोडा' (बेकिंग सोडा) भी कहते हैं क्योंकि विभिन्न व्यंजनों को बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। इसका अणुसूत्र NaHCO3 है। इसका आईयूपीएसी नाम 'सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट' है। .

4 संबंधों: रासायनिक सूत्र, शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ, सोडियम कार्बोनेट, अजैविक यौगिक

रासायनिक सूत्र

रासायनिक सूत्र (chemical formula) किसी रासायनिक यौगिक को इस प्रकार निरूपित करता है जिससे पता चलता है कि वह यौगिक किन-किन तत्वों के कितने-कितने परमाणुओं से मिलकर बना है। सामान्य प्रयोग में प्रायः अणुसूत्र (molecular formula) के लिये भी 'रासायनिक सूत्र' का ही प्रयोग कर दिया जाता है। उदाहरण: मिथेन का अणुसूत्र प्रा.उ4 (CH4) है जो इंगित करता है कि मिथेन का अणु कार्बन एवं हाइड्रोजन के परमाणुओं से मिलकर बना है तथा मिथेन के एक अणु में कार्बन का एक परमाणु व हाइड्रोजन के चार परमाणु होते हैं। परन्तु इस सूत्र से यह पता नहीं चलता कि कार्बन का एक परमाणु व हाइड्रोजन के ये चार परमाणु किस प्रकार व्यवस्थित हैं। अर्थात ये एक ही समतल में हैं या त्रिबिम में हैं; इनके बंधों के बीच कितना कोण है; बन्धों की लम्बाई कितनी है, आदि का अणुसूत्र से कुछ भी ज्ञान नहीं होता। कई प्रकार के रासायनिक सूत्र उपयोग किये जाते हैं जिनकी अलग-अलग उपयोगिता है और अलग-अलग जटिलता भी। बढ़ते हुए जटिलता के क्रम में ये हैं - आनुभविक सूत्र, अणुसूत्र, संरचना सूत्र। .

नई!!: सोडियम बाईकार्बोनेट और रासायनिक सूत्र · और देखें »

शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ

IUPAC प्रतीक चिन्ह शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अन्तरराष्ट्रीय संघ ((IUPAC: इंटरनैशनल यूनियन फॉर प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री) उच्चारणः आइ-यू-पैक)) एक गैर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1919 में रसायन शास्त्र की उन्नति के लिए की गयी थी। इसके सदस्य राष्ट्रीय रसायन समितियाँ हैं। यह संगठन रासायनिक तत्वों और उनके यौगिकों के नामकरण के लिए मानक विकसित करने के लिए अधिकृत है, जो यह इसकी नाम और चिह्न की अन्तर्विभागीय समिति (आइ यू पी ए सी नॉमेनक्लॅचर) के माध्यम से करता है। यह अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद (आई सी एस यू) का भी एक सदस्य है। .

नई!!: सोडियम बाईकार्बोनेट और शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ · और देखें »

सोडियम कार्बोनेट

सोडियम कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (Na2CO3) है। इसे 'धावन सोडा' या 'धोने का सोडा' (washing soda या soda ash और soda crystals) भी कहते हैं। यह एक सामान्य लवण है जिसका जलीय घोल क्षारीय होता है। इसलिए इसका उपयोग कपड़े धोने के लिये किया जाता है। इसलिये इसे धावन सोडा (वाशिंग सोडा) भी कहते हैं। जल की कठोरता दूर करने में भी इसका उपयोग होता है। यह जल में अति विलेय है। इसका अणुसूत्र Na2CO3.10H2O होता है, जिसका पूरा नाम सोडियम कार्बोनेट डेका हाईड्रेट है | सिर्फ Na2CO3 को सोडा ऐश कहते हैं | लेकिन जब इसमें जल के अणु जुड़ जाते हैं, तो यह धावन सोडा (Washing Powder) बन जाता है | धावन सोडा को जब गर्म किया जाता है, तो यह में बदल जाता हैं | .

नई!!: सोडियम बाईकार्बोनेट और सोडियम कार्बोनेट · और देखें »

अजैविक यौगिक

अजैविक यौगिक ऐसे यौगिक हैं जो कार्बनिक यौगिक नहीं हैं। पारंपरिक तौर पर यह माना जाता है कि इनकी उत्पत्ति में किसी जैविक क्रिया का योगदान नहीं है। .

नई!!: सोडियम बाईकार्बोनेट और अजैविक यौगिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीठा सोडा, खाने का सोडा, क्षारातु द्व्यंगारीय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »