लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खातेगांव

सूची खातेगांव

खातेगांव मध्य प्रदेश के देवास जिले के आखिरी छोर पर स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। पूर्व में इसका नाम हरिगंज था, जो मराठा होल्कर राजघराने के नेमावर जिले से संबद्ध था। खातेगाँव इंदौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 59 ए पर स्थित है, जो सीधा नागपुर से इंदौर को अमरावती और जलगांव होते हुए जोड़ता है। इसके अलावा पास ही स्थिर संदलपुर, जो इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, खातेगाँव को दो अन्य अलग मार्गों से जोड़ता है; एक रेहटी के रास्ते भोपाल की ओर, तो दूसरा रेहटी के ही रास्ते सलकनपुर, बुधनी होते हुए होशंगाबाद को जोड़ता है, जो संदलपुर से जबलपुर तक राजमार्ग संख्या 22 कहलाता है। होशंगाबाद से ही यह मार्ग जबलपुर की ओर जाता है और खातेगाँव को जबलपुर से जोड़ता है, दूसरी ओर खातेगाँव से एक मार्ग सतवास होकर सीधे दोनों ओर निमाड़ क्षेत्र से जुड़ जाता है एक सतवास से पुनासा होकर खंडवा तो दूसरा काँटाफोड़, पुंजापुरा, उदयनगर, काटकुट होते हुए बड़वाह सनावद के रास्ते खरगोन की ओर जाता है, मुख्य रूप से इंदौर की ओर जाने वाला मार्ग अधिकतम व्यस्त है क्योंकि इंदौर से कई अन्य मार्गों द्वारा खातेगाँव जुड़ जाता है ! खातेगाँव उपसम्भाग एवं तहसील के साथ ही विकास खंड भी है जो जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यही इसकी अजीब वजह है कि जिला मुख्यालय से इतना दूर और आखिरी छोर पर स्थित होने के बाद भी इतना विकासशील होते हुए भी स्वयं जिला नहीं है! खातेगाँव विदिशा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 173 है, यँहा से सुषमा स्वराज लोकसभा सांसद और आशीष शर्मा क्षेत्रीय विधायक हैं, अविभाजित मध्यप्रदेश के समय एवं वर्ष 2003 तक यह भोपाल संसदीय क्षेत्र में शामिल हुआ करता था परंतु नवीन परिसीमन मे इसे विदिशा में शामिल कर दिया गया जो ना सिर्फ दूर है बल्कि किसी भी आधार पर मेल नहीं खाता! खातेगाँव वर्ष 1952 से ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रहा है .

5 संबंधों: देवास ज़िला, भोपाल, मध्य प्रदेश, होशंगाबाद, जबलपुर

देवास ज़िला

देवास भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय देवास है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: खातेगांव और देवास ज़िला · और देखें »

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय,मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय,माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,भारतीय वन प्रबंधन संस्थान,भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय भोपाल इंजीनियरिंग महाविद्यालय,गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं। .

नई!!: खातेगांव और भोपाल · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: खातेगांव और मध्य प्रदेश · और देखें »

होशंगाबाद

होशंगाबाद भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है। होशंगाबाद जिला मुख्यालय है। होशंगाबाद की स्थापना मांडू (मालवा) के द्वितीय राजा सुल्तान हुशंगशाह गौरी द्वारा पन्द्रहवी शताब्दी के आरंभ में की गई थी। होशंगाबाद नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। इसके किनारे पर सतपुड़ा पर्वत स्थित है। नर्मदा नदी जिले की उत्तरी सीमा के साथ-साथ बहती है। नर्मदा की सहायक नदी दूधी है जोकि होशंगाबाद जिले की उत्तरी पूर्वी सीमा बनाती है। होशंगाबाद में प्रतिभूति कागज कारखाना है जिसमें भारतीय रुपया छापने के लिए कागज बनाया जाता है। यहाँ एक केन्द्रीय विद्यालय भी है जिसका पूरा नाम केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना होशंगाबाद है। होशंगाबाद के पास प्राचीन पहाड़ियाँ हैं जिन्हें "पहाड़िया" कहा जाता है। इन पहाड़ियों में कुछ गुफायें हैं जिनमें शैलचित्र जिन्हें राक पेंटिंग भी कहते हैं उकेरे गये हैं। ये राक पेंटि्ग्स आदि मानव द्वारा निर्मित हैं। हजारों साल से खुले आसमान के नीचे रहने के बाद भी ये पेंटिंग्स अभी भी मिटी नहीं हैं। नर्मदा नदी का प्रसिद्ध सेठानी घाट होशंगाबाद में ही है। होशंगाबाद में एक प्राचीन गुरुकुल है। .

नई!!: खातेगांव और होशंगाबाद · और देखें »

जबलपुर

जबलपुर भारत के मध्यप्रदेश राज्य का एक शहर है। यहाँ पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा राज्य विज्ञान संस्थान है। इसे मध्यप्रदेश की संस्कारधानी भी कहा जाता है। थलसेना की छावनी के अलावा यहाँ भारतीय आयुध निर्माणियों के कारखाने तथा पश्चिम-मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। .

नई!!: खातेगांव और जबलपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »