लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ख़ूज़स्तान

सूची ख़ूज़स्तान

ख़ूज़स्तान (फ़ार्सी: خوزستان ओस्तान-ए-ख़ूज़स्तान) ईरान के ३१ प्रांतों में से एक है जो देश के दक्षिण-पश्चिम की दिशा में इराक़ की सीमा से लगा है। इसका इतिहास ईलम के साम्राज्य से शुरु होता है जो ईसा के २४००-६४० साल पहले था। यहाँ के लोग अरबी और फ़ारसी दोनों बोलते हैं और इसके अलावा बख़्तियारी तथा लूरी भाषा भी बोली जाती है। इसकी राजधनी अहवाज़ है। ख़ुज़स्तान को हुज़ लोगों का स्थान माना जाता है जो प्राचीनकाल से यहाँ रहते हैं। .

4 संबंधों: ईरान, ईलम, अरबी, अहवाज़

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: ख़ूज़स्तान और ईरान · और देखें »

ईलम

ईलम दक्षिण-पश्चिमी ईरान का एक प्राचीन साम्राज्य था जो आज के ख़ुज़ेस्तान प्रांत में केन्द्रित था। इसका काल ईसापूर्व 2700 से ईसापूर्व 640 रहा था जिसका ज़िक्र मेसोपोटामिया के असीरियाई तथा सुमेरी स्रोतों में मिलता है। यह साम्राज्य न तो आर्य था और न ही सेमेटिक, इसकी भाषा को भी गैर-समूह की भाषा माना गया है। ईसापूर्व छठी शताब्दी में जब पहली बार ईरान की संपूर्ण सत्ता पर आर्य मूल के हख़ामनी शासकों का राज हुआ तो ईलमी भाषा को भी राजकीय भाषा बनाया गया। बिसितुन के शिलालेख (ईसापूर्व 480) में इस भाषा में भी उत्कीर्ण लेख मिलते हैं। कई हिन्दू ग्रंथों में सुशा का ज़िक्र है जिस नाम से इसकी (ईलम) राजधानी थी, यद्यपि यह वही प्रदेश रहा होगा यह सत्यापित नहीं हो पाया है। राजा ययाति के वंश में उत्पन्न चक्रवर्ती राजा एलिन द्वारा वसाया गया था एलिन राजा दुष्यंत के पिता थे व चक्रवर्ती राजा भरत के पितामह। किन्तु एक अन्य मत के अनुसार एलम राज्य का सम्बन्ध राजा एल से होना अधिक प्रासंगिक है। उनका नाम एल पुरुरवा भी है। जो इला के पुत्र थे व सोम वंश के संस्थापको में एक थे। श्रेणी:मेसोपेटामिया का इतिहास श्रेणी:ईरान का इतिहास.

नई!!: ख़ूज़स्तान और ईलम · और देखें »

अरबी

अरबी बहुविकल्पी शब्द है जिस्का संबंध निम्नलिखित पृष्ठों से होता है। साहित्य और धर्म में-.

नई!!: ख़ूज़स्तान और अरबी · और देखें »

अहवाज़

ईरान के जिले अहवाज़ (फारसी:اهواز) ईरान में खुज़ेस्तान प्रांत का एक जिला है। इस जिले की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार ९,८५,६१४ है।.

नई!!: ख़ूज़स्तान और अहवाज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ख़ुज़ेस्तान, ख़ूज़स्तान प्रांत, खुज़ेस्तान, क़ुज़ेस्तान, क़ुजेस्तान, क़ूज़स्तान प्रांत, क़ूज़ेस्तान, क़ूज़ेस्तान प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »