लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खमेर रूज

सूची खमेर रूज

खमेर रूज, (खमेर: ខ្មែរក្រហម) वो नाम है जिससे कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी के अनुयायियों को संबोधित किया जाता था। कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी १९७५ से १९७९ के दौरान कंबोडिया का सत्तारूढ़ दल था जिसका नेतृत्व पोल पॉट, लेंग सारी, सोन सेन और खिऊ सम्फान किया करते थे। १९७५ से १९७९ के दौरान का खमेर रूज का शासन लोकतांत्रिक कम्पूचिया के नाम से जाना जाता था। .

3 संबंधों: पोल पॉट, ख्मेर भाषा, कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी

पोल पॉट

सलोथ सार (१९ मई, १९२८Kiernan, Ben. The Pol Pot Regime: Race, Power, and Genocide in Cambodia under the Khmer Rouge, 1975–79. New Haven, CT: Yale University Press, 1996.Brother Number One, David Chandler, Silkworm Book, 1992 p.6–१५ अप्रैल, १९९८), जिन्हें अधिकतर लोग पोल पॉट के नाम से जानते हैं, (खमेर भाषा: ប៉ុល ពត), खमेर रूज नामक कम्बोडियाई साम्यवादी आंदोलन के नेता और १९७६–१९७९ के मध्य लोकतांत्रिक कम्पूचिया के प्रधानमंत्री थे। कंबोडिया के नेता के रूप में उनके देश को शुद्ध करने के प्रयास के परिणामस्वरूप अनुमानत: १७ से २५ लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पोल पॉट १९७५ के मध्य में कंबोडिया के नेता बने। अपने सत्ताकाल के दौरान, पोल पॉट ने एक ”शून्य वर्ष” में "सभ्यता पुनरुत्थान" के उद्देश्य से कृषि सामूहीकरण का एक संस्करण लागू किया, जिसके अंतर्गत शहरी निवासियों को ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित कर उन्हें सामूहिक खेतों और बेगार परियोजनाओं में काम करने के लिए बाध्य किया गया। इस दास श्रम, कुपोषण, खराब चिकित्सा सेवायों के संयुक्त प्रभाव और मृत्युदंड के चलते कम्बोडिया की लगभग २१% जनसंख्या काल का ग्रास बन गयी। १९७९ में कंबोडिया-वियतनाम युद्ध के दौरान जब पड़ोसी वियतनाम ने कंबोडिया पर आक्रमण किया तो पोल पॉट दक्षिण पश्चिम कंबोडिया के जंगलों में भाग गए और खमेर रूज सरकार का पतन हो गया। १९७९ से १९९७ के दौरान पोल पॉट अपने पुराने खमेर रूज के बचे हुए सहयोगियों के साथ अपनी गतिविधियों को कंबोडिया और थाईलैंड, के सीमा क्षेत्र से संचालित करते रहे और जहां, वे पुन: सत्तासीन हो गये साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने उनकी सरकार को कंबोडिया की सच्ची सरकार के रूप में मान्यता भी प्रदान की। १९९८ में खमेर रूज के एक गुट टा मॉक द्वारा नज़रबंदी के दौरान पोल पॉट की मृत्यु हो गयी। यह अफवाह की उन्हें जहर देकर मारा गया था आज तक गर्म है। .

नई!!: खमेर रूज और पोल पॉट · और देखें »

ख्मेर भाषा

ख्मेर (ភាសាខ្មែរ) या कम्बोडियाई भाषा, खमेर जाति की भाषा है। यह कम्बोडिया की अधिकारिक भाषा भी है। वियतनामी भाषा के बाद यह सर्वाधिक बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा (Austroasiatic language) है। हिन्दू और बौद्ध धर्म के के कारण खमेर भाषा पर संस्कृत और पालि का गहरा प्रभाव है। .

नई!!: खमेर रूज और ख्मेर भाषा · और देखें »

कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी

कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी, जिसे कम्पूचियाई (या खमेर) साम्यवादी पार्टी (KCP) के नाम से भी जाना जाता है, कम्बोडिया का एक साम्यवादी दल था, जो १९७५ से लेकर १९७९ तक सत्ता में था। इसके अनुयायियों को खमेर रूज (लाल खमेर) के नाम से पुकारा जाता था। .

नई!!: खमेर रूज और कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »