लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खन्ना

सूची खन्ना

खन्ना खत्री का गोत्र/उपजाति है। इसका प्रयोग उपनाम के रूप में होता है। इस उपनाम वाले उल्लेखनीय लोगों की सूची जिनका इस जाति से सम्बद्ध हो भी सकता और नहीं भी, निम्नलिखित है:-.

20 संबंधों: ट्विंकल खन्ना, तरुण खन्ना, तेजेन्द्र खन्ना, पदमा खन्ना, मुकेश खन्ना, मेहरचद खन्ना, राशी खन्ना, राहुल खन्ना, राज कुमार खन्ना, राजेश खन्ना, रागिनी खन्ना, रिंकी खन्ना, सुचेता खन्ना, सुरिन्दर खन्ना, सुरेश कुमार खन्ना, विनोद खन्ना, खत्री, गौरव खन्ना, आयशा खन्ना, अक्षय खन्ना

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वो बॉबी देओल की भी पहली फिल्म थी। फिर वो जान में अजय देवगन के साथ दिखीं। उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। अगली फिल्म दिल तेरा दीवाना थी। 1997 में वह फिर से अजय के साथ इतिहास में नजर आयी। 1998 में उनकी सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। 1999 में इन्टरनेशनल खिलाड़ी में वो अपने भविष्य के पति अक्षय कुमार के साथ दिखीं। उनकी उस साल एक फिल्म ज़ुल्मी भी आई। इसी साल वो एक तेलुगू फिल्म सीनू में दग्गुबती वेंकटेश के साथ नजर आई। बादशाह, जोरू का गुलाम और जोड़ी नम्बर वन उनकी अन्य सफल फिल्में रही। .

नई!!: खन्ना और ट्विंकल खन्ना · और देखें »

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना (अंग्रेजी:Tarun Khanna) एक भारतीय टेलिविज़न तथा फ़िल्म अभिनेता है इन्होंने कई धारावाहिकों में कार्य किया है। .

नई!!: खन्ना और तरुण खन्ना · और देखें »

तेजेन्द्र खन्ना

तेजेन्द्र खन्ना (जन्म:१६ दिसंबर १९३८), ये १९६१ बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। ये दिल्ली के उपराज्यपाल रह चुके हैं। ये पटना विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। .

नई!!: खन्ना और तेजेन्द्र खन्ना · और देखें »

पदमा खन्ना

पदमा खन्ना हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: खन्ना और पदमा खन्ना · और देखें »

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना (अंग्रेजी:Mukesh Khanna) एक भारतीय धारावाहिक तथा फ़िल्म अभिनेता है जिनका जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी तथा इन्होंने अपनी छवि महाभारत धारावाहिक जो 1988 में दूरदर्शन पर चलता था उस धारावाहिक में इन्होंने भीष्म का अभिनय किया था तथा शक्तिमान धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाया था से बनाई थी और इन्हीं टेलीविज़न धारावाहिकों से ये प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: खन्ना और मुकेश खन्ना · और देखें »

मेहरचद खन्ना

मेहर चन्द खन्ना (1 जून 1897 - 20 जुलाई 1970) भारत के एक राजनेता थे जो १९५४ से १९६२ तक भारत के पुनर्वास मन्त्री तथा १९५४ से १९५७ तक विधि मन्त्री रहे। मेहर चन्द खन्ना का जन्म पेशावर में हुआ था। उनके पिता करम चन्द खन्ना एक धनी व्यवसायी थी। उनकी विद्यालयी शिक्षा पेशावर में ही हुई और पेशावर के ही एडवर्ड कॉलेज से स्नातक हुए। उन्होने विधि स्नातक की भी शिक्षा प्राप्त की और वकील के रूप में कुछ दिनों तक काम भी किया। मेहर चन्द कम आयु में ही राजनीति में आ गये थे। उन्होने हिन्दू सभा बनायी। १९२६ में वे हिन्दू प्रतिनिधि के रूप में पेशावर के कैन्टोनमेन्ट बोर्ड के सदस्य रहे। श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:1897 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७० में निधन.

नई!!: खन्ना और मेहरचद खन्ना · और देखें »

राशी खन्ना

राशी खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्यतः तेलुगू फिल्म उद्योग में काम करती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म मद्रास कैफे के साथ एक अभिनेत्री के रूप में शुभारंभ किया और तेलुगू फिल्मों में सफलतापूर्वक ओहलु गुसागुलादेड (2014) फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की। वह मनम (2014) में एक कैमियो उपस्थिति के साथ इसका पालन किया। और फिर बाद में वह बंगाल टाइगर (2015), सुप्रीम (2016) और जय लवा कुसा (2017) जैसी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में दिखाई दी। .

नई!!: खन्ना और राशी खन्ना · और देखें »

राहुल खन्ना

राहुल खन्ना एक प्रसिद्ध वी जे एवं हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह सत्तर – अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र है और इनके छोटे भाई अक्षय खन्ना एक प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: खन्ना और राहुल खन्ना · और देखें »

राज कुमार खन्ना

राज कुमार खन्ना को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७५ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये दिल्ली से हैं। श्रेणी:१९७५ पद्म भूषण.

नई!!: खन्ना और राज कुमार खन्ना · और देखें »

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 - मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। उन्होंने कुल 180 फ़िल्मों और 163 फीचर फ़िल्मों में काम किया, 128 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी, 22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फ़िल्मों में भी काम किया। व तीन साल 1969-71 के अंदर १५ solo हिट फ़िल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहे जाने लगे। उन्हें फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला और १४ बार मनोनीत किया गया। बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फ़िल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा और २५ बार मनोनीत किया गया। 2005 में उन्हें फ़िल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे। 1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत - उनकी लगातार तीन कामयाब फ़िल्में रहीं और बहारों के सपने पूर्णतः असफल हुई। उन्होंने 1966-1991 में 74 स्वर्ण जयंती फ़िल्में की। (golden jubilee hits)। उन्होंने 1966-1991 में 22 रजत जयंती फ़िल्में किया। उन्होंने 1966-1996 में 9 सामान्य हित्त फ़िल्म किया। उन्होंने 1966-2013 में 163 फ़िल्म किया और 105 हिट रहे। .

नई!!: खन्ना और राजेश खन्ना · और देखें »

रागिनी खन्ना

रागिनी खन्ना एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वे कई धारावाहिकों में कार्य कर चुकी है जिसकी शुरुआत उन्होंने भास्कर भारती और राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी से की। ससुराल गेंदा फुल में मुख्य भूमिका अदा करने के लिये जाती है जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता था। वे गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक (कॉमेडी सर्कस) व टीवी अभिनेत्री सौम्या सेठ की ममेरी बहन है। .

नई!!: खन्ना और रागिनी खन्ना · और देखें »

रिंकी खन्ना

रिंकी खन्ना एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री है, जो कि ट्विंकल खन्ना की बहन है और अक्षय कुमार की साली है।रिंकी खन्ना अभिनेता राजेश खन्ना व डिम्पल कपाड़िया की बेटी है।इनका विवाह २००३ में समीर सरन के साथ हुआ था।इन्होने बॉलीवुड को बहुत सारी फिल्मे दी है जैसे गोविंदा के साथ जिस देश में गंगा रहता ताततथ झंकार बीट्स आदि मुख्य है। .

नई!!: खन्ना और रिंकी खन्ना · और देखें »

सुचेता खन्ना

सुचेता खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होने दूरदर्शन के धारावाहिक हरी मिर्ची लाल मिर्ची से प्रारम्भ किया। इसके बाद फ़िल्म अनजाना अनजानी में सपना का किरदार निभाया था। .

नई!!: खन्ना और सुचेता खन्ना · और देखें »

सुरिन्दर खन्ना

सुरिंदर खन्ना (Surinder Khanna) (जन्म;०३ जून १९५६ दिल्ली,भारत) एक भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे। खन्ना मुख्य रूप से विकेट-कीपर थे जो विकेटों के पीछे विकेटकीपिंग किया करते थे इन्होंने १० एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में विकेट कीपिंग की थी जिसमें ४ कैच और ४ ही स्टम्प लिए थे साथ ही ये बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। .

नई!!: खन्ना और सुरिन्दर खन्ना · और देखें »

सुरेश कुमार खन्ना

सुरेश कुमार खन्ना (अंग्रेजी: Suresh Kumar Khanna, जन्म: 1954) भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने शाहजहाँपुर शहर से उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 1989 से 2017 तक लगातार 8 बार जीता। शहर में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें सन् 2004 में शाहजहाँपुर जिले से लोक सभा का चुनाव लड़ाया जिसमें उन्हें केवल 16.34% मत प्राप्त हुए। शाहजहाँपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सन् 2004 में सांसद का चुनाव हारने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में ही राजनीति में रहना पसन्द किया। वे सुरेश खन्ना के नाम से ही अधिक लोकप्रिय हैं। .

नई!!: खन्ना और सुरेश कुमार खन्ना · और देखें »

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया । .

नई!!: खन्ना और विनोद खन्ना · और देखें »

खत्री

खत्री (Khatri) भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में बसने वाली एक जाति है। मूल रूप से खत्री पंजाब (विशेषकर वो हिस्सा जो अब पाकिस्तानी पंजाब है) से हुआ करते थे लेकिन वह अब राजस्थान, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरयाणा, बलोचिस्तान, सिंध और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के इलाक़ों में भी पाए जाते हैं। दिल्ली के पंजाबी लोगों में इनकी आबादी पर्याप्त हैं। इनका मुख्य पेशा व्यापार है और ऐतिहासिक तौर पर अफगानिस्तान और मध्य एशिया के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप पर होने वाला व्यापार इनके हाथ था। कई खत्री क्षत्रिय होने का दावा करते हैं। खत्री अन्य जाति अरोड़ा के साथ पंजाब की दो मुख्य जाति है जो हिन्दू हैं। कई ने सिख और इस्लाम को अपना लिया है। मुसलमान हो गए खत्री खोजा नाम से प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक रूप से सभी सिख धर्म के गुरु खत्री थे।, Robert Vane Russell, Forgotten Books, ISBN 978-1-4400-4893-7,...

नई!!: खन्ना और खत्री · और देखें »

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना एक भारतीय अभिनेता है। इन्होंने कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी, प्रेम या पहले - चंद्रकांता और ये प्यार न होगा कम आदि अपने किरदार के कारण जाने जाते हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत भाभी नाम के धारावाहिक से शुरू की थी। जिसमें ये भुवन सरीन का किरदार निभा रहे थे। .

नई!!: खन्ना और गौरव खन्ना · और देखें »

आयशा खन्ना

आयशा खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री है| उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म ढिश्कियाऊं से अभिनय आरम्भ किया। उन्हे फिल्म निर्देशक सनमजीत सिन्ह तल्वार से ढिश्कियाऊं फिल्म का प्रस्ताव मिलने से पहले वह एक पोशाक रूपकार के रूप मे काम किया करती थी| .

नई!!: खन्ना और आयशा खन्ना · और देखें »

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह सत्तर – अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र है और इनके बड़े भाई राहुल खन्ना एक प्रसिद्ध वी जे हैं। .

नई!!: खन्ना और अक्षय खन्ना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »