लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्षेत्री

सूची क्षेत्री

क्षेत्री या छेत्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले योद्धा वर्ण के मुल निवासी हैं, इन्हें पहाड़ी राजपुत, खस राजपुत, नेपाली या गोर्खाली क्षत्रिय भी कहाँ जाता है। ये एक हिन्द-आर्य भाषिक जाति हैं। क्षेत्री या छेत्री या क्षथरीय सब क्षत्रिय के अपभ्रंश हैं और ये हिन्दू वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत क्षत्रिय वर्ण में आते हैं। ये लोग मूल रूप से सैनिक, राजा और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी आगे हैं। ये बाहुन (खस ब्राह्मण) और खस दलित के जैसे खस समुदाय के एक विभाजन हैं। क्षेत्री नेपाल के कुल जनसंख्या में सर्वाधिक १६.६% हैं। इस जाति को नेपाल में सत्तारुढ माना जाता है। इन लोगों की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न इतिहासकार और खोजकर्ता जेसै कि डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारी, आदि के अनुसार नेपाल के पश्चिमी पहाड़ी इलाका कर्णाली प्रदेश में हुआ था। इस जाति के पूर्वज पूर्वी इरानी भाषिक खस जाति हैं जो बाह्लिक-गान्धार क्षेत्रमें पाए जाते थे। आज ये नेपाल के सभी क्षेत्रों और भारत के कुछ क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये लोग पूर्णत: हिन्दु होते हैं और स्थानिय मष्टो देवता की पुजा करते हैं। इस पुजा को मष्ट पुजा या देवाली कहते हैं। इन का मातृभाषा नेपाली भाषा है और ये इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के सदस्य हैं। नेपाल के खस राजवंश, खप्तड राजवंश, सिंजा राजवंश, थापा वंश, बस्नेत, कुँवर और पाँडे वंश, दरबारिया समुह और नेपाल के पिछले समय के क्रुर शासक राणा वंश भी क्षेत्री(छेत्री) जाति में आते हैं। क्षेत्री (छेत्री) अधिकतर नेपाल सरकार और नेपाली सेना के उच्च पद पर कार्यरत पाए जाते हैं। इन के लिए भारतिय सेना में एक सैनिक दस्ता ९वीं गोरखा रेजिमेन्त आरक्षित है। .

58 संबंधों: ठकुरी, थापा, थापा वंश, दिलीप रायमाझी, धर्मराज थापा, निश्चल बस्नेत, नेपाली भाषा, नेपाली सेना, पश्चिम बंगाल, पाँडे वंश, पाण्डेय, पारस खड्का, प्रियंका कार्की, पृथ्वी नारायण शाह, बलभद्र कुंवर, बस्नेत, बाहुन, बिपना थापा, भारत, भक्ति थापा, भुवन केसी, भीमसेन थापा, मदन भण्डारी, मल्ल, महत, माथवरसिंह थापा, म्यान्मार, राणा, राणा वंश, राजपूत, राजेश हमाल, रावल (पालीवाल ) ब्राह्मण, रेखा थापा, लोकेन्द्र बहादुर चन्द, लील बहादुर क्षेत्री, शाह वंश, शेर बहादुर देउवा, सन्दिप क्षेत्री, सिंह, सिक्किम, सुशील क्षेत्री, स्वस्तिमा खड्का, सूर्यबहादुर थापा, हिन्द-आर्य भाषाएँ, हिन्दू धर्म, हिमाचल प्रदेश, जङ्गबहादुर राणा, विक्रमवीर थापा, खत्री, खस, ..., गांधार, गगन थापा, कालु पांडे, कुँवर, क्षत्रिय, अनमोल केसी, अमर सिंह थापा, उत्तराखण्ड सूचकांक विस्तार (8 अधिक) »

ठकुरी

ठकुरी नेपाल का एक प्रमुख जाति समुह है। ये नेपाली क्षत्रिय जाति क्षेत्रीके अन्तर्गत का एक समुह है कभी कुसुण्डा तो कभी बाबुसाहेब नामसे पुकारे जानेवाली ये जाति नेपाली भूमि के भूमिपुत्र के रूप में परिचित एक मुख्य जाति है। नेपाल के शाहवंशीय राजपरिवार, सेन राजा,बझांगी राजा,एवम् पश्चिमी नेपाल के राजपरिवार सम्पूर्ण ठकुरीवंशी क्षत्रिय हैं।इन की मातृभाषा नेपाली भाषा और डोटेली भाषा है। ये भारोपेली भाषा परिवारके सदस्य है। .

नई!!: क्षेत्री और ठकुरी · और देखें »

थापा

थापा एक नेपाली पहाडी समुदायके पारिवारिक नाम है। ये लोग नेपाली क्षत्रिय जाति अर्थात् खस क्षेत्री और मंगोलियाइ समुदायके मगर जातिके होते हैं। भारतके ज्यादा हिस्सों में पाए जानेवाले थापा ज्यादातर मगर जातिके होते हैं। क्षत्रिय थापाको नेपालमे एक भारदारी जातिके रूपमे लिए जाते हैं। बस्नेत, पाण्डे, कुँवर और बिष्टके साथ थापा वंशाणुगत काजी उपाधि पानेवाले पाँच परिवारमे से एक है।http://www.karma99.com/2013/01/chhettri.html?m.

नई!!: क्षेत्री और थापा · और देखें »

थापा वंश

थापा वंश (नेपाली: 'थापा खलक') नेपाल का एक क्षत्रिय राजवंश है जिसने सन् १८०६ से १८३७ तक और सन् १८४३ से १८४५ तक नेपाल पर शासन किया। राणा वंश के उदय के पूर्व इस वंश ने नेपाल के शाह वंश, बस्नेत परिवार और पाँडे वंश के साथ राजनैतिक शक्ति की प्रतिस्पर्धा किया। पाँडे वंश और थापा वंश राजनैतिक रूप में सदा कट्टर दुश्मन रहे। .

नई!!: क्षेत्री और थापा वंश · और देखें »

दिलीप रायमाझी

दिलीप रायमाझी नेपाली चलचित्र क्षेत्र के एक चर्चित नायक तथा चलचित्र निर्माता हैं। onlinekhabar.comमा २०७१ माघ १९ गते १४:१४ मा प्रकाशित .

नई!!: क्षेत्री और दिलीप रायमाझी · और देखें »

धर्मराज थापा

जनकवि केशरी धर्मराज थापा (१९२४ - २०१४) नेपाली कवि, गीतकार एवम् गायक थे। हरियो डाँडा माथि हह माले हह, नेपालीले माया मार्यो वरिलै, आदि के लिए प्रसिद्ध है। उनका विवाह १५ सालके उमरमें सावित्री से हुआ था जो १३ साल की थी। धर्मराज नेपाल एकाडमी के लाइफटाइम सदस्य हैं। .

नई!!: क्षेत्री और धर्मराज थापा · और देखें »

निश्चल बस्नेत

निश्चल बस्नेत नेपाली चलचित्र क्षेत्रका प्रसिद्ध निर्देशक निर्माता गायक अभिनेता हैं। .

नई!!: क्षेत्री और निश्चल बस्नेत · और देखें »

नेपाली भाषा

नेपाली भाषा के क्षेत्र नेपाली भाषा या खस कुरा नेपाल की राष्ट्रभाषा था। यह भाषा नेपाल की लगभग ४४% लोगों की मातृभाषा भी है। यह भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं। .

नई!!: क्षेत्री और नेपाली भाषा · और देखें »

नेपाली सेना

नेपाली सेना नेपालकी राष्ट्रिय सेना है, यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना सैनिक संगठन है हाल में इस संगठन में एक लाख से ज्यादा जनशक्ति है। इस सेनाको गोर्खाली सेना भी कहते हैं। .

नई!!: क्षेत्री और नेपाली सेना · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: क्षेत्री और पश्चिम बंगाल · और देखें »

पाँडे वंश

पाँडे वंश/ पाण्डे वंश व पाँडे खलक/पाण्डे खलक नेपाली क्षत्रिय वर्णके शासक परिवार है। क्षत्रिय पाण्डे नेपालके दरबारमें उच्च काजी घरानाके रुपमे बस्नेत परिवारसे निकट है। इनके क्षत्रिय थापा वंशसे ऐतिहासिक पारिवारिक दुस्मनी है। पाण्डे पाँच काजी परिवारोंमे से एक है। अन्य चार परिवार बिष्ट, बस्नेत, कुँवर और थापा है। http://www.karma99.com/2013/01/chhettri.html?m.

नई!!: क्षेत्री और पाँडे वंश · और देखें »

पाण्डेय

पाण्डेय अथवा पाण्डे/पाँडे उत्तर एवं मध्य भारत तथा नेपाल में हिन्दू ब्राह्मण समुदाय का एक उपनाम है। नेपालमें ये क्षत्रिय समुदायके भी पारिवारिक नाम होता है। पाँडे वंश नेपालके क्षत्रिय शासकोंकी परिवार है। इसी प्रकार पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र में कई ब्राह्मण समुदायों के उपनाम पांडे पर अन्त होते हैं जैसे देशपांडे, सरदेशपांडे आदि। भारत में पांडे उप नाम के अधिकतम लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा तथा छत्तीसगढ़ राज्य में पाये जाते हैं। तथा राज्योंके अनुसार ये भाषा में संवाद करते हैं, उदाहरण रूपी उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले पांडे उपनाम के लोग भोजपुरी, अवधि बोलते हैं, उसी तरह उत्तराखंड में ये कुमाऊनि, तथा पंजाब-हरियाणा में ये पंजाबी या हरियाणवी बोलते हैं। श्रेणी:उपनाम.

नई!!: क्षेत्री और पाण्डेय · और देखें »

पारस खड्का

पारस खड्का(जन्म:२४ अक्टूबर १९८७) नेपाली क्रिकेट खेलाडी हैं। यह दाहिने हाते बल्लेबाज और दाहिने हाते मध्यम गैंदवाज हैं। पारस २००४ से नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीमकी नियमित सदस्य हैं। उन्होंने अप्रैल 2004 में मलेशिया के खिलाफ नेपाल के लिए अपनी शुरुआत की। .

नई!!: क्षेत्री और पारस खड्का · और देखें »

प्रियंका कार्की

प्रियंका कार्की नेपाली चलचित्र क्षेत्रको एक चर्चित मोडल तथा अभिनेत्री हैं। .

नई!!: क्षेत्री और प्रियंका कार्की · और देखें »

पृथ्वी नारायण शाह

पृथ्वी नारायण शाह गोरखा दरबार पृथ्वी नारायण शाह (1722 - 1775) नेपाल के राजा थे जिन्होने काठमाण्डू उपत्यका के छोटे से गोरखा राज्य का विस्तार किया। मल्ल राजवंश के अन्दर कई भागों में बिखरे नेपाल को उन्होने एकत्रित किया और मल्ल राजवंश का शासन समाप्त हुआ। पृथ्वी नारायण शाह को आधुनिक नेपाल का जनक माना जाता है। उन्होने ही नेपाल के एकीकरण अभियान की शुरूआत की थी। .

नई!!: क्षेत्री और पृथ्वी नारायण शाह · और देखें »

बलभद्र कुंवर

बलभद्र कुंवर बलभद्र कुंवर (सन् १७८९ - सन् १८२२) एक नेपाली स्वतंत्रता सेनानी एवं जनरल थे। वे नेपाल के राष्ट्रीय नायक हैं। वे अंग्रेज-नेपाल युद्ध (१८१४ से १८१६) में अपने महान सेवाओं के लिये विख्यात हैं। वे शाही नेपाली सेना (गोरखाली सेना) के एक कैप्टेन थे तथा १८१४ के नालपानी के युद्ध में सेनानायक के रूप में उनको प्रसिद्धि मिली। नालपानी, देहरादून के पास स्थित है। .

नई!!: क्षेत्री और बलभद्र कुंवर · और देखें »

बस्नेत

बस्नेत वा बस्न्यात नेपाल, भारत तथा अन्य स्थानोमे बसोबास करनेवाले हिन्दू धर्मावलम्बी विशेषतयः नेपाली क्षेत्री पारिवारिक नाम है। बस्नेत पाँच काजी परिवारोंमे से एक है। अन्य चार परिवार बिष्ट, पाण्डे, कुँवर और थापा है। http://www.karma99.com/2013/01/chhettri.html?m.

नई!!: क्षेत्री और बस्नेत · और देखें »

बाहुन

बाहुन नेपाल के पहाडी खस समुदायके ब्राह्मण एवम् पुजारी जाति है। ये नेपालके दुस्रे सर्वाधिक जनसंख्या वाले समुदाय है। नेपाली साहित्यमे इस जातिके जोडदार योगदान है। नेपाली राजनीतिमे इस जातिके योगदान है। नेपाली खोजकर्ता एवम् इतिहासकार डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारीके अनुसार ये जाति अन्य खस जाति जैसे नेपालके पश्चिमी कर्णाली इलाकाके विभिन्न गाउँसे उत्पत्ति हुए है। ये हिन्द-आर्य भाषा परिवार के नेपाली भाषा बोल्ते है। .

नई!!: क्षेत्री और बाहुन · और देखें »

बिपना थापा

बिपना थापा नेपाली चलचित्र क्षेत्रके एक चर्चित अभिनेत्री है। .

नई!!: क्षेत्री और बिपना थापा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: क्षेत्री और भारत · और देखें »

भक्ति थापा

भक्ति थापा क्षेत्री वि.स. १९७१ सालमें नेपाल-अंग्रेज युद्धको समयमें नेपालके बरिष्ठ सैनिक थे। उनलाई नेपालको राष्ट्रिय विभूति माना जाता हैं। .

नई!!: क्षेत्री और भक्ति थापा · और देखें »

भुवन केसी

भुवन केसी (जन्म: २३ अगस्त १९५७), नेपाली चलचित्र क्षेत्र के एक चर्चित अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने १०० से अधिक फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: क्षेत्री और भुवन केसी · और देखें »

भीमसेन थापा

भीमसेन थापा नेपालके सर्वाधिक लम्बे समय तकके मुख्तियार (प्रधानमन्त्री) हैं। भण्डरखाल पर्वके बादमें उन्होंने सारे उच्च अधिकारियोंकी हत्या करते हुए थापा वंशकी उदय कराया। .

नई!!: क्षेत्री और भीमसेन थापा · और देखें »

मदन भण्डारी

मदन भंडारी (27 जून 1952 - 16 मई 1993) एक नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्यूनिष्ठ पार्टी के नेता है। वे वर्तमान नेपाल की राष्ट्रपति श्रीमती बिद्या देवी भंडारी के पति है। .

नई!!: क्षेत्री और मदन भण्डारी · और देखें »

मल्ल

'मल्ल' से निम्नलिखित का बोध होता है-.

नई!!: क्षेत्री और मल्ल · और देखें »

महत

महत (अंग्रेजी:Mahat), नेपाल के राप्ती अंचल का रुकुम जिला का एक गांव विकास समिति है। यह जगह मै ८८२ घर है। .

नई!!: क्षेत्री और महत · और देखें »

माथवरसिंह थापा

माथवरसिंह थापा नेपालके प्रधानमन्त्री एवम् नेपाली सेना के कमाण्डर-इन-चिफ थे। उनका कार्यकाल सन् १८४३ से १८४५ तक रहा जब उनके भान्जा जंगबहादुर राणा द्वारा हत्या हुई। प्रधानमन्त्री भीमसेन थापाको सजाय मिल्नेके बाद, उनके भतिजा होनेके कारण वो शिमला, भारत में शरण लिए। विक्रम सम्वत १९०० में थापा वंशके ज्येष्ठ पुरुष होने के कारण उन्हें महारानी राज्यलक्ष्मी से वापसी का पत्र मिला और वो पंजाब से नेपाल पहुंचे। उन्हें प्रधानमन्त्री पद एवम् मुकुट से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने चाचा के मुद्दे को अनुसन्धान करते हुए पाँडे वंशके रणजंग पाँडे को छोडकर सबही ज्येष्ठ सदस्य को प्राणदण्ड दिया। उनका हत्या अपने भान्जे जंगबहादुर राणा ने किया। .

नई!!: क्षेत्री और माथवरसिंह थापा · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: क्षेत्री और म्यान्मार · और देखें »

राणा

राणा एक ऐतिहासिक शीर्षक है जिसका चलन प्राचीन समय में था। पुराने समय में ज्यादातर मेवाड़ के शासक इस शीर्षक को अपने नाम के आगे लगाते हैं। सबसे पहले राणा राणा हम्मीर सिंह थे जिन्होंने इस ऐतिहासिक शीर्षक को अपने नाम के आगे रखा था। जबकि रानी शीर्षक का प्रयोग राणा की पत्नियों के लिए किया जाता था। .

नई!!: क्षेत्री और राणा · और देखें »

राणा वंश

राणा वंश नेपाल का एक क्षत्रिय शासक वंश है। सन् १८४६ से १९५१ तक नेपाल अधिराज्य में शाह वंश ने नाम मात्र के शासक बनाकर निरंकुश शासन जमाया था। सन् १९५१ सालके क्रान्तिसे राणा शासनका अन्त्य हो गया और फिरसे राजा त्रिभुवन शक्तिशाली बनगए। इस वंश को काजी बालनरसिंह कुँवर के पुत्र जंगबहादुर राणा ने स्थापित किया था। थापा वंशके माथवरसिंह थापाकी हत्या करने के पश्चात कोत पर्व और भण्डरखाल पर्व दोनो हत्याकांड के बाद कुँवर परिवार का उदय हुआ था। बाद में उन्होनें कुँवर से राणा नाम लिखना सुरु किया था। .

नई!!: क्षेत्री और राणा वंश · और देखें »

राजपूत

राजपूत उत्तर भारत का एक क्षत्रिय कुल माना जाता है।जो कि राजपुत्र का अपभ्रंश है। राजस्थान को ब्रिटिशकाल मे राजपूताना भी कहा गया है। पुराने समय में आर्य जाति में केवल चार वर्णों की व्यवस्था थी। राजपूत काल में प्राचीन वर्ण व्यवस्था समाप्त हो गयी थी तथा वर्ण के स्थान पर कई जातियाँ व उप जातियाँ बन गईं थीं। कवि चंदबरदाई के कथनानुसार राजपूतों की 36 जातियाँ थी। उस समय में क्षत्रिय वर्ण के अंतर्गत सूर्यवंश और चंद्रवंश के राजघरानों का बहुत विस्तार हुआ। .

नई!!: क्षेत्री और राजपूत · और देखें »

राजेश हमाल

| birth_place .

नई!!: क्षेत्री और राजेश हमाल · और देखें »

रावल (पालीवाल ) ब्राह्मण

रावल, राजस्थान के सिरोही, पाली, जालोर जिलों का निवासी ब्राह्मण समुदाय है। 'रावल' एक पदवी दी थी जो ब्राह्मणों में से श्रेष्ठ विद्याधारक पुजारी या राजगुरु को दी जाती थी। यह पदवी राजस्थान के सिरोही जिले में बसने वाले ब्राह्मणों को दी जाती थी। बाद में वे अपने उपनाम जाति 'रावल' लगाने लगे तथा कालान्तर में 'रावल ब्राह्मण' कहलाये। .

नई!!: क्षेत्री और रावल (पालीवाल ) ब्राह्मण · और देखें »

रेखा थापा

रेखा थापा (स.न् १९७५ जुलाई ५) एक नेपाली अभिनेत्री,मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। .

नई!!: क्षेत्री और रेखा थापा · और देखें »

लोकेन्द्र बहादुर चन्द

लोकेन्द्र बहादुर चन्द (अंग्रेजी: Lokendra Bahadur Chand) (जन्म: १५ फ़रवरी १९४०) एक नेपाल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे कुल चार बार प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। .

नई!!: क्षेत्री और लोकेन्द्र बहादुर चन्द · और देखें »

लील बहादुर क्षेत्री

लील बहादुर क्षेत्री नेपाली भाषा के भारतीय कथा लेखक हैं। .

नई!!: क्षेत्री और लील बहादुर क्षेत्री · और देखें »

शाह वंश

शाह वंश नेपालके अन्तिम शासक वंश है जिन्होंने सन् १७६८ से २००८ तक नेपाल अधिराज्यका शासन किया। नेपालके पहले शाहवंशी राजा पृथ्वीनारायण शाह है। इस वंशके उत्पत्तिमें बोहोत सारे कहानी है। शाहवंशके दाबी अनुरूप चन्द्रवंशी राजपुत ऋषिराज राणाजीके वंशज है। ऋषिराज राणाजीने भट्टारक उपाधि लिइ थी और वो चित्तोढगढके महाराज थे। Daniel Wright, History of Nepāl, Cambridge University Press, 1877, Nepal.

नई!!: क्षेत्री और शाह वंश · और देखें »

शेर बहादुर देउवा

शेरबहादुर देउवा (जन्म: 13 जून, 1946) नेपाली राजनेता हैं जिन्होने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के रूप में सन २०१७ में शपथ ली है।। वे 1995 से 1997 तक, फिर 2001 से 2002 तक, और 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। .

नई!!: क्षेत्री और शेर बहादुर देउवा · और देखें »

सन्दिप क्षेत्री

सन्दिप क्षेत्री (जन्म: ९ जुन) नेपाली चलचित्र क्षेत्रका अभिनेता,कार्यक्रम प्रस्तोताका और कलाकार भि है। .

नई!!: क्षेत्री और सन्दिप क्षेत्री · और देखें »

सिंह

सिंह के कई अर्थ हो सकते हैं:-.

नई!!: क्षेत्री और सिंह · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: क्षेत्री और सिक्किम · और देखें »

सुशील क्षेत्री

सुशील क्षेत्री (Sushil Chhetri) (जन्म: नोवेम्बेर-२४) काठमाडौं, नेपाल) नेपाल के बहु चर्चित अभिनेता है। इनको नेपाल के एक चर्चित नायक के रूप में गिना जाता है। क्षेत्री ने नेपाली चलचित्र में एक दशक से ज्यादा काम किया हुआ है। क्षेत्री उनका पहेले चलचित्र ‘’’आगो’’’ से जाने जाते है .

नई!!: क्षेत्री और सुशील क्षेत्री · और देखें »

स्वस्तिमा खड्का

स्वस्तिमा खड्का नेपाली फ़िल्म अभिनेत्री हैं। .

नई!!: क्षेत्री और स्वस्तिमा खड्का · और देखें »

सूर्यबहादुर थापा

सूर्यबहादुर थापा सूर्यबहादुर थापा (21 मार्च 1928 - 15 अप्रैल 2015) नेपाल के एक राजनेता तथा प्रधानमंत्री थे। वे 1966 से लेकर पाँच बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। पंचायत प्रणाली में वे प्रथम प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 1963-64, 1965–69, 1979–83, 1997–98 और 2003-04 रहा। थापा राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष थे। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी थे। .

नई!!: क्षेत्री और सूर्यबहादुर थापा · और देखें »

हिन्द-आर्य भाषाएँ

हिन्द-आर्य भाषाएँ हिन्द-यूरोपीय भाषाओं की हिन्द-ईरानी शाखा की एक उपशाखा हैं, जिसे 'भारतीय उपशाखा' भी कहा जाता है। इनमें से अधिकतर भाषाएँ संस्कृत से जन्मी हैं। हिन्द-आर्य भाषाओं में आदि-हिन्द-यूरोपीय भाषा के 'घ', 'ध' और 'फ' जैसे व्यंजन परिरक्षित हैं, जो अन्य शाखाओं में लुप्त हो गये हैं। इस समूह में यह भाषाएँ आती हैं: संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, कश्मीरी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, रोमानी, असमिया, गुजराती, मराठी, इत्यादि। .

नई!!: क्षेत्री और हिन्द-आर्य भाषाएँ · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: क्षेत्री और हिन्दू धर्म · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: क्षेत्री और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

जङ्गबहादुर राणा

महाराजा जंगबहादुर कुंवर राणाजी (1816-1877; जङ्गबहादुर राणा) जो जंगबहादुर राणा के नाम से प्रसिद्ध हैं, नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक थे। उनका वास्तविक नाम वीर नरसिंह कुँवर था। इनके शासनकाल में नेपाल ने अंग्रजो से लड़ाई में खोया हुआ जमीन का कुछ हिस्सा (बांके, बर्दिया, कैलाली, कंचनपुर) वापस हासिल किया। जंगबहादुर राणा के जन्म क्षत्रिय कुंवर भारदार परिवार के काजी बालनरसिंह कुँवर और थापा वंशके गणेश कुमारी के पुत्र के रूपमें हुआ । वे नेपाल के प्रसिद्ध मुख्तियार (प्रधानमंत्री) भीमसेन थापा के सहोदर भाइ काजी नैनसिंह थापा के भ्रातृपौत्र थे। उनकी नानी रणकुमारी पांडे नेपालके प्रसिद्ध भारदार पाँडे वंश के काजी रणजीत पांडे के पुत्री हैं । ये अपने पूर्वजों की अपेक्षा स्थायी शासन की स्थापना करने में सफल रहे। इन्हें अपने मामा माथवरसिंह थापा के मंत्रित्वकाल में सेनाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री का पद सौंपा गया किंतु शीघ्र ही उन्होंने रानी राज्य लक्ष्मी के आदेश में मामा माथवरसिंहकी छलपूर्वक हत्या कर दी और चौतारिया फत्तेजंग शाह ने नया मंत्रिमंडल बनाया । इस नए मंत्रिमंडल में इन्हें सैन्य विभाग सौंपा गया। दूसरे वर्ष 1846 ई. में शासन में एक संघर्ष छिड़ा। फलस्वरूप फतेहजंग और उनके साथ के 32 अन्य प्रधान व्यक्तियों की कुटिलतापूर्वक हत्या कर दी गई। महारानी द्वारा राणा की नियुक्ति सीधे प्रधान मंत्री पद पर की गई। शीघ्र ही महारानी का विचार परिवर्तित हुआ और उनकी हत्या के षड्यंत्र भी रचे गए। परंतु रानी की योजना असफल रही। फलत: राजा और रानी दोनों को ही भारत में शरण लेनी पड़ी। अब राणा के मार्ग से सारी बाधाएँ परे हट चुकी थीं। शासन को व्यवस्थित और नियंत्रित करने में इन्हें पूर्ण सफलता मिली। यहाँ तक कि जनवरी, 1850 में वे निश्चिंत होकर इंग्लैंड गए और 6 फ़रवरी 1851 तक वहीं रहे। लौटने पर इन्होंने अपने विरुद्ध रची गई हत्या की कुटिल योजनाओं को पूर्णत: विफल कर दिया। इसके बाद आप दंडसंहिता के सुधार कार्यों में तथा तिब्बत के साथ होनेवाले छिटपुट संघर्षों में उलझे रहे। इसी बीच उन्हें भारतीय सिपाही विद्रोह की सूचना मिली। राणा ने विद्रोहियों से किसी प्रकार की बातचीत का विरोध किया और जुलाई, 1857 को सेना की एक टुकड़ी गोरखपुर भेजी। यही नहीं, दिसंबर में इन्होंने 14,000 गोरखा सिपाहियों की एक सेना लखनऊ की ओर भी भेजी थी जिसने 11 मार्च 1858 को लखनऊ की घेरेबंदी में सहयोग दिया। जंगबहादुर राणा को इस कार्य के लिए जी.बी.सी.

नई!!: क्षेत्री और जङ्गबहादुर राणा · और देखें »

विक्रमवीर थापा

विक्रमवीर थापा नेपाली भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक कहानी–संग्रह बीसौं शताब्दीकी मोनालिसा के लिये उन्हें सन् 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: क्षेत्री और विक्रमवीर थापा · और देखें »

खत्री

खत्री (Khatri) भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में बसने वाली एक जाति है। मूल रूप से खत्री पंजाब (विशेषकर वो हिस्सा जो अब पाकिस्तानी पंजाब है) से हुआ करते थे लेकिन वह अब राजस्थान, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरयाणा, बलोचिस्तान, सिंध और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के इलाक़ों में भी पाए जाते हैं। दिल्ली के पंजाबी लोगों में इनकी आबादी पर्याप्त हैं। इनका मुख्य पेशा व्यापार है और ऐतिहासिक तौर पर अफगानिस्तान और मध्य एशिया के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप पर होने वाला व्यापार इनके हाथ था। कई खत्री क्षत्रिय होने का दावा करते हैं। खत्री अन्य जाति अरोड़ा के साथ पंजाब की दो मुख्य जाति है जो हिन्दू हैं। कई ने सिख और इस्लाम को अपना लिया है। मुसलमान हो गए खत्री खोजा नाम से प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक रूप से सभी सिख धर्म के गुरु खत्री थे।, Robert Vane Russell, Forgotten Books, ISBN 978-1-4400-4893-7,...

नई!!: क्षेत्री और खत्री · और देखें »

खस

खस निम्नलिखित दो अर्थों में प्रयुक्त होता है -.

नई!!: क्षेत्री और खस · और देखें »

गांधार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: क्षेत्री और गांधार · और देखें »

गगन थापा

गगन थापा नेपालके स्वास्थ्य मन्त्री है। ये नेपाली कांग्रेसके केन्द्रीय कार्य कमिटी के सदस्य है। .

नई!!: क्षेत्री और गगन थापा · और देखें »

कालु पांडे

कालु पांडे वा (कालु पाँडे) (जन्म: वंशिधर पाण्डे) एक महान् गोरखाली भारदार हैं। उनका उच्च इमान्दारिता, पराक्रम और शौर्यके महिमा नेपाली इतिहासमा हैं। पाँडे वंशके कुलदीपक माने जाते हैं। नेपालके एकीकरणमें कीर्तिपुरके दुस्रे युद्धमें वीरगति प्राप्त कालु पाण्डे पृथ्वीनारायण शाहके सेनापति थे। उन्होंने पृथ्वीनारायण शाह और लम्जुंगके राजा रिपुमर्दन शाहके बीच कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापित किये थे। उनके देहान्तबाद जमाइँ केहरसिंह बस्न्यातके भाइ अभिमान सिंह बस्न्यात सेनापति बन गए। .

नई!!: क्षेत्री और कालु पांडे · और देखें »

कुँवर

कुँवर वा कँवर नेपाली क्षत्रिय वर्णके क्षेत्री जातिके पारिवारिक नाम है। इस परिवारकी उत्पत्ति नेपालके कर्णाली प्रदेशमे अन्य क्षेत्री जातिके साथ हुआ था। कुँवरका अर्थ नेपाली भाषामें कुमार है। यिनका भारतीय राजपुत और मराठा राजाओं से कुछ वैवाहिक सम्बन्ध है। भारतमे पाएजानेवाले कुँवर अलग वंशजके है। कुँवर पाँच पुस्त्यौनी काजी परिवार मध्ये एक है। अन्य चार परिवार बिष्ट, पाण्डे, बस्नेत और थापा है। इनके गोत्र वत्स गोत्र है। रामकृष्ण कुँवर पृथ्वीनारायण शाहके सेनामे सरदार थे। बलभद्र कुंवर भीमसेन थापाके भान्जा है। बलभद्र ने नेपाल अंग्रेज युद्धमें नेतृत्व किया था। जब बालनरसिंहके बेटे जंगबहादुर राणा प्रधानमन्त्री हुए तब बालनरसिंह कुँवर, बलराम कुँवर र रेवन्त कुँवरके वंशजोने बादमे राणा नाम लिया था। .

नई!!: क्षेत्री और कुँवर · और देखें »

क्षत्रिय

क्षत्रिय (पाली रूप: क्खत्रिय), (बांग्ला रुप:ক্ষত্রিয়), क्षत्र, राजन्य - ये चारों शब्द सामान्यतः हिंदू समाज के द्वितीय वर्ण और जाति के अर्थ में व्यवहृत होते हैं किंतु विशिष्ठ एतिहासिक अथवा सामाजिक प्रसंग में पारिपाश्वों से संबंध होने के कारण इनके अपने विशेष अर्थ और ध्वनियाँ हैं। 'क्षेत्र' का अर्थ मूलतः 'वीर्य' अथवा 'परित्राण शक्ति' था। किंतु बाद में यह शब्द उस वर्ग को अभिहित करने लगा जो शास्त्रास्त्रों के द्वारा अन्य वर्णों का परिरक्षण करता था। वेदों तथा ब्राह्मणों में क्षत्रीय शब्द राजवर्ग के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है जातकों और रामायण, महाभारत में क्षत्रीय शब्द से सामंत वर्ग और अनेक युद्धरत जन अभिहित हुए हैं। संस्कृत शब्द "क्षस दस्यों हो पूरा क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र नामक चार वर्गों में विभक्त था। स्मृतियों में कुछ युद्धपरक जनजातियाँ जैसे कि किरात, द्रविड़, आभीर, सबर, मालव, सिवी, त्रिगर्त, यौद्धेय, खस तथा तंगण आदि, व्रात्य क्षत्रीय वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित की गई। पारंपरिक रूप से शासक व सैनिक क्षत्रिय वर्ग का हिस्सा होते थे, जिनका कार्य युद्ध काल में समाज की रक्षा हेतु युद्ध करना व शांति काल में सुशासन प्रदान करना था। पाली भाषा में "खत्रिय" क्षत्रिय शब्द का पर्याय है। वर्तमान समय में राजपूत और कुशवाहा जाति की गणना क्षत्रिय के रूप में की जाती है, जो सुर्यवंश के राजा श्रीरामचन्द्र के वंशज माने जाते हैं। .

नई!!: क्षेत्री और क्षत्रिय · और देखें »

अनमोल केसी

अनमोल केसी एक नेपाली फ़िल्म अभिनेता हैं, जो नेपाली फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन २०१३ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म होस्टेल से शुरूआत की। अनमोल को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता २०१३ में रिलीज़ हुई जेरी से मिली। .

नई!!: क्षेत्री और अनमोल केसी · और देखें »

अमर सिंह थापा

बडाकाजी अमर सिंह थापा नेपाल एकीकरण अभियान के एक वीर थे जिन्होंने प्राणों की बाजी लगाकर अंग्रेज-नेपाल युद्ध लड़ा था। उन्होंने सन १८१७ में उतरी नेपाल के गोसाइ कुण्ड में देह त्याग किया था। ये बगाले थापा कुल के क्षत्रिय परिवार से हैं। .

नई!!: क्षेत्री और अमर सिंह थापा · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: क्षेत्री और उत्तराखण्ड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

छेत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »