लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रिस होय

सूची क्रिस होय

सर क्रिस्टोफर एंड्रयू "क्रिस" होय (जन्म 23 मार्च 1976 एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड) एक स्काटिश ट्रैक साइकिल चालक हैं जो ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करतें हैं। यह एकाधिक विश्व चैंपियन और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। बीजिंग 2008 में अपने तीन स्वर्ण पदकों के साथ, होय स्कॉटलैंड के सबसे सफल ओलंपियन बन गये, 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हेनरी टेलर के पश्चात पहले ब्रिटोन जिन्होंने किसी एक ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते, तथा पूरे ओलम्पिक इतिहास के सबसे सफल पुरुष साइकिल चालक। .

8 संबंधों: एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम, स्कॉट्लैण्ड, हेनरी टेलर, ओलम्पिक खेल, 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: क्रिस होय और एडिनबर्ग · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: क्रिस होय और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: क्रिस होय और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

हेनरी टेलर

हेनरी टेलर (17 मार्च 1885 - 28 फ़रवरी 1951) एक ब्रिटिश फ्रीस्टाइल तैराक थे जिन्होंने 1906, 1908, 1912 और 1920 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लिया था। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रॉयल नेवी में सेवाकृत थे और 1926 तक इन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर तैरना जारी रखा। सेवानिवृत्त होने के पश्चात इनका भाग्य ढलान पे चला गया और इनकी मृत्यु दरिद्रता में रहते हुए हुई। इन्होंने अपने खेल कैरियर में 35 से अधिक ट्राफियां और 300 पदक जीते जिनमें ओलम्पिक खेलों के चार स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक भी शामिल हैं। इनका एक ही ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान—किसी भी ब्रिटोन द्वारा सबसे अधिक—100 वर्षों तक कायम रहा, जब तक यह साइकिल चालक क्रिस होय द्वारा 2008 में बराबर कर लिया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैल शेपर्ड के साथ, यह 1908 ओलम्पिक में सबसे सफल खिलाड़ी थें। .

नई!!: क्रिस होय और हेनरी टेलर · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: क्रिस होय और ओलम्पिक खेल · और देखें »

1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, औपचारिक रूप से IV ओलंपियाड के खेलों, एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन थे, जो 1908 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में 27 अप्रैल से 31 अक्टूबर 1908 तक आयोजित किया गया था। ये खेल मूल रूप से रोम में आयोजित होने के लिए निर्धारित थे, लेकिन वे 1906 में माउंट वसुवियस के विनाशकारी विस्फोट के बाद वित्तीय आधार पर फिर से स्थित थे। प्रस्तावित इंटरैकलेटेड गेम के वैकल्पिक चार साल के चक्र के विरोध में वे चार साल के चक्र स्वीकार किए जाते हैं, साथ ही वे चौथे कालानुक्रमिक आधुनिक ओलंपिक खेलों में शामिल थे। इन खेलों के लिए आईओसी अध्यक्ष बैरन पियरे डी कौबेर्टिन थे। कुल 187 दिन, या 6 महीने और 4 दिन तक चलने वाले, ये खेलों आधुनिक ओलंपिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक थे। .

नई!!: क्रिस होय और 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक · और देखें »

2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों, आधिकारिक तौर पर XXVII ओलंपियाड के खेलों के रूप में जाना जाता है और आमतौर पर सिडनी 2000 या मिलेनियम ओलंपिक खेलों / नई सहस्राब्दी के खेलों के रूप में जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन था जो 15 सितंबर और 1 अक्टूबर 2000 के बीच आयोजित किया गया था सिडनी में, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया। यह दूसरी बार था कि ग्रीष्मकालीन ओलंपिक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था, और दक्षिणी गोलार्ध, मेलबर्न, विक्टोरिया में पहली बार 1956 में। 1993 में 2000 के ओलपिंक के लिए सिडनी को मेजबान शहर के रूप में चुना गया था। 199 देशों से टीमों ने भाग लिया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 93 के साथ सबसे अधिक पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया 58 के साथ चौथे स्थान पर रहा। खेल लागत का अनुमान 6.6 अरब डॉलर था। खेलों को संगठन, स्वयंसेवकों, खेलकूद और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऑस्ट्रेलियाई जनता की प्रशंसा के साथ सार्वभौमिक प्रशंसा मिली। द टाइम्स से बिल ब्रायसन ने सिडनी खेलों को "विश्व स्तर पर सबसे सफल घटनाओं में से एक" कहा, और कहा कि वे "बेहतर नहीं हो सके"।.

नई!!: क्रिस होय और 2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक · और देखें »

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

नई!!: क्रिस होय और 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »