लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रीचर 3डी

सूची क्रीचर 3डी

क्रिचर 3डी विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2014 की त्रिआयामी कल्पित विज्ञान हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म में बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नक़वी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। टी-सीरीज़ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। मुकुल देव और मोहन कपूर ने भी सहायक किरदार निभाए। फ़िल्म की कहानी ब्रह्मराक्षस नाम के राक्षस के ऊपर चलती है। .

13 संबंधों: टी-सीरीज़, तुलसी कुमार, त्रिआयामी चलचित्र, प्रभात खबर, बिपाशा बसु, बेनी दयाल, भूषण कुमार, मिथुन (संगीतकार), मुकुल देव, विक्रम भट्ट, आज तक, इमरान अब्बास नक़वी, अरिजीत सिंह

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और टी-सीरीज़ · और देखें »

तुलसी कुमार

तुलसी कुमार बॉलीवुड फ़िल्मों में भारतीय पार्श्वगायिका हैं। यह टी-सीरीज़ के मालिक गुलशन कुमार की बेटी हैं और इन्हॉने हाल ही में आशिकी २ के लिए दो गीत गाए हैं और इन्होंने गुरु रंधावा के साथ रात कमाल है गाना भी गाया है। उनका कहना है कि इन गीतों के लिये आवाज़ देना उनके लिये भावुक था क्योंकि आशिकी से उनके पिता जुड़े थे। उन्होंने यह भी कहा की गायकी में उन्हें प्यार-मोहब्बत के गीत पसन्द हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और तुलसी कुमार · और देखें »

त्रिआयामी चलचित्र

त्रिआयामी चलचित्र (अंग्रेज़ी:थ्री-डी फिल्म) एक चलचित्र होता है, जिसकी छवियां आम चलचित्रों से कुछ भिन्न बनती हैं। चित्रों की छाया अंकित (रिकॉर्ड) करने के लिए विशेष मोशन पिक्चर कैमरे का प्रयोग किया जाता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २० दिसम्बर २००९ त्रि-आयामी चलचित्र १८९० के दौरान भी हुआ करते थे, लेकिन उस समय के इन चलचित्रों को थिएटर पर दिखाया जाना काफी महंगा काम होता था। मुख्यत: १९५० से १९८० के अमेरिकी सिनेमा में ये फिल्में प्रमुखता से दिखने लगी। सैद्धांतिक त्रि-आयामी चलचित्र (थियोरिटिकल थ्री-डी इमेज) प्रस्तुत करने का आरंभिक तरीका एनाजिफ इमेज होता है। इन तरीकों को इसलिये प्रसिद्धि मिली, क्योंकि इनका निर्माण और प्रदर्शन सरल था। इसके अलावा, इकलिप्स मैथड, लेंटीकुलर और बैरियर स्क्रीन, इंटरफेरेंस फिल्टर प्रौद्योगिकी और ध्रुवीकरण प्रणाली (पोलराइजेशन सिस्टम) इसकी प्रचलित तकनीक हुआ करती थी। मोशन पिक्चर का स्टीरियोस्कोपिक युग १८९० के दशक के अंतिम दौर में आरंभ हुआ जब ब्रिटिश फिल्मों के पुरोधा विलियम ग्रीन ने त्रि-आयामी प्रक्रिया का पेटेंट फाइल किया। फ्रेडरिक युजीन आइव्स ने स्टीरियो कैमरा रिग का पेटेंट १९०० में कराया। इस कैमरे में दो लैंस लगाये जाते थे जो एक दूसरे से तीन-चौथाई इंच की दूरी पर होते थे। २७ सितंबर, १९२२ को पहली बार दर्शकों को लॉस एंजिल्स के एंबैसेडर थिएटर होटल में द पावर ऑफ लव का प्रदर्शन आयोजित किया गया था। सन १९५२ में प्रथम रंगीन त्रिविम यानि कलर स्टीरियोस्कोपिक फीचर, वान डेविल बनाई गई। इसके लेखक, निर्माता और निर्देशक एम.एल.गुंजबर्ग थे। स्टीरियोस्कोपिक साउंड में बनी पहली थ्री-डी फीचर हाउस ऑफ वैक्स थी। २८ मई, १९५३ से वॉल्ट डिजनी इंका.

नई!!: क्रीचर 3डी और त्रिआयामी चलचित्र · और देखें »

प्रभात खबर

प्रभात खबर राँची, जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर से प्रकाशित होने वाला हिन्दी भाषा का एक दैनिक है। .

नई!!: क्रीचर 3डी और प्रभात खबर · और देखें »

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (जन्म: ७ जनवरी, १९७९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और बिपाशा बसु · और देखें »

बेनी दयाल

बेनी दयाल (Benny Dayal) एक भारतीय गायक है जिनका जन्म १३ मई १९८४ में केरल राज्य में हुआ था। बेनी दयाल एस५ म्यूजिक बैंड के सदस्य है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत मलयालम फ़िल्म "बाई द पीपल" के साथ की थी। .

नई!!: क्रीचर 3डी और बेनी दयाल · और देखें »

भूषण कुमार

भूषण कुमार (जन्म: 27 नवम्बर 1977) एक हिंदी फिल्म निर्माता व निर्देशक है। वे गुलशन कुमार के पुत्र है। .

नई!!: क्रीचर 3डी और भूषण कुमार · और देखें »

मिथुन (संगीतकार)

मिथुन (जन्म: जनवरी 11, 1985) एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और मिथुन (संगीतकार) · और देखें »

मुकुल देव

मुकुल देव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता है। .

नई!!: क्रीचर 3डी और मुकुल देव · और देखें »

विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट (जन्म: 27 जनवरी, 1969) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और विक्रम भट्ट · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: क्रीचर 3डी और आज तक · और देखें »

इमरान अब्बास नक़वी

इमरान अब्बास नक़व एक पाकिस्तानी अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड आदि फिल्में कर चुके हैं। .

नई!!: क्रीचर 3डी और इमरान अब्बास नक़वी · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: क्रीचर 3डी और अरिजीत सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क्रिचर 3डी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »