लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्राइस्टचर्च

सूची क्राइस्टचर्च

क्राइस्टचर्च न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर है तथा देश का तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र। यह दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। शहर को अपना यह नाम कैंटरबरी एसोसिएशन द्वारा मिला था, जिसने प्रतिवेशी कैंटरबरी प्रांत को बसाया था। क्राइस्टचर्च नाम पर संघ की 27 मार्च 1848 के दिन आयोजित हुई पहली मिटींग में ही सहमति बन गई थी। इस नाम का सुझाव जॉन रॉबर्ट गोडली ने दिया था जिन्होंने क्राइस्ट चर्च, ओक्सफोर्ड, कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। क्राइस्टचर्च 31 जुलाई 1856 के दिन रॉयल चार्टर द्वारा शहर घोषित हुआ था, तथा इस प्रकार यह न्यूज़ीलैंड का सबसे पुराना स्थापित शहर है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:कैंटरबरी क्षेत्र.

3 संबंधों: दक्षिण द्वीप, नगरीय क्षेत्र, न्यूज़ीलैण्ड

दक्षिण द्वीप

दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है। दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: क्राइस्टचर्च और दक्षिण द्वीप · और देखें »

नगरीय क्षेत्र

बृहत्तर टोक्यो क्षेत्र, विश्व का सबसे विशाल नगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३.५ करोड़ है। २००६ में कम से कम दस लाख जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्र। सन् १८०० में विश्व की केवल ३% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी और बीसवीं सदी के अन्त तक यह आँकड़ा ४७% पहुँच गया था। २०१० में भारत की ३०.१% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी जो विश्व औसत से कम था।http://www.guardian.co.uk/news/datablog/2009/aug/18/percentage-population-living-cities ''Percentage of global population living in cities, by continent'' ''guardian.co.uk'' अंग्रेज़ी नगरीय पर्यावरण में रहने वाली जनसंख्या को प्रतिशत में दर्शाता एक विश्व मानचित्र। नगरीय क्षेत्र का अर्थ एक ऐसे क्षेत्र से होता है जहाँ पर जनसंख्या घनत्व और मनवीय क्रियाकलाप उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से अधिक होता है। नगरीय क्षेत्र आमतौर पर नगरों, कस्बों, या उपनगरीय विस्तारों को सम्मिलित किया जाता है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं किया जाता। नगरीय क्षेत्रों का निर्माण और आगे का विकास नगरीकरण द्वारा किया जाता है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार का मापन जनसंख्या घनत्व और अव्यवस्थित फैलाव के विश्लेषण के लिए और नगरीय और ग्रामीण जनसंख्या के निर्धारण के लिए किया जाता है। .

नई!!: क्राइस्टचर्च और नगरीय क्षेत्र · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: क्राइस्टचर्च और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क्रैस्टचर्च

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »