लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्यूबेक

सूची क्यूबेक

क्यूबेक (Québec, Quebec) कनाडा का पूर्व-मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जहाँ फ़्रान्सीसी भाषी लोग बहुमत में हैं और जहाँ प्रान्तीय स्तर पर केवल फ़्रान्सीसी आधिकारिक भाषा है। क्यूबेक, कनाडा का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाग है; केवल नूनावूत क्षेत्र बड़ा है। यह पश्चिम में ओण्टारियो, जेम्स खाड़ी और हडसन खाड़ी से घिरा हुआ है, उत्तर में हडसन जलसन्धि और उंगावा खाड़ी से, पूर्व में सेंट लॉरेंस खाड़ी और न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर और नया ब्रन्स्विक प्रान्तों से घिरा हुआ है। दक्षिण की ओर यह अमेरिकी राज्य मेन, नया हेम्पशायर, वेरमॉण्ट और न्यूयार्क से घिरा हुआ है। इस प्रान्त की समुद्री सीमाएं नूनावूत, प्रिन्स एड्वर्ड द्वीप और नोवा स्कॉटिया से भी लगती हुई हैं। .

14 संबंधों: न्यू हैम्पशायर, न्यूयॉर्क, फ़्रान्सीसी भाषा, मेन, लुगदी, समन्वित सार्वत्रिक समय, संयुक्त राज्य, सेंट लारेंस नदी, हडसन जलसन्धि, हडसन खाड़ी, हिन्दी, ओण्टारियो, कनाडा, क्यूबेक नगर

न्यू हैम्पशायर

अमेरिका में स्थिति न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य का नाम इंग्लैंड की काउंटी हैम्पशायर पर रखा गया है। यह दक्षिण में मैसाचुसेट्स द्वारा, पश्चिम में वरमॉण्ट, पूर्व में मेन और अटलांटिक महासागर और उत्तर में कनाडाई प्रांत क्यूबेक से सीमा रखता है। जनवरी 1776 में, यह ग्रेट ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र सरकार स्थापित करने वाली पहली कॉलोनी बना था। छह महीने बाद यह मूल 13 राज्यों में से एक बन गया जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: क्यूबेक और न्यू हैम्पशायर · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: क्यूबेक और न्यूयॉर्क · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: क्यूबेक और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

मेन

अमेरिका में स्थिति मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है। मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया। 2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)। .

नई!!: क्यूबेक और मेन · और देखें »

लुगदी

लुगदी के रेशों की संरचना एक कागज मिल में लुगदी (सन् 1947) लुगदी (Pulp) लिग्नाइटन (lignocellulosic) रेशेयुक्त पदार्थ है जो लकड़ी, रेशेदार फसलों, या बेकार कागज से सेलूलोज के रेशों को अलग करके बनाया जाता है। सेल्युलोज रेशों को अलग करने की प्रक्रिया यांत्रिक हो सकती है या रासायनिक। लुगदी, विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त कच्चे पदार्थों में से एक है। .

नई!!: क्यूबेक और लुगदी · और देखें »

समन्वित सार्वत्रिक समय

सार्वत्रिय समय समन्वित सार्वत्रिक समय (ससस) (Coordinated Universal Time) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसके द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनविच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनविच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनविच की साही वेधशाला में देखा जाता है। UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है। नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनविच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः सविस (UTC) ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है। .

नई!!: क्यूबेक और समन्वित सार्वत्रिक समय · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: क्यूबेक और संयुक्त राज्य · और देखें »

सेंट लारेंस नदी

सेन्ट लारेन्स नदी (Saint Lawrence River (Fleuve Saint-Laurent; Tuscarora: Kahnawáʼkye; Mohawk: Kaniatarowanenneh, meaning "big waterway") उत्तरी अमेरिका की की एक बड़ी नदी है। यह नदी लगभग उत्त्र-पूर्व दिशा में बहती है और ग्रेट लेक्स को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। .

नई!!: क्यूबेक और सेंट लारेंस नदी · और देखें »

हडसन जलसन्धि

यह विश्व की एक प्रमुख जलसन्धि हैं। .

नई!!: क्यूबेक और हडसन जलसन्धि · और देखें »

हडसन खाड़ी

हडसन खाड़ी ('Hudson Bay'; 'baie d'Hudson'), पूर्वोत्तर कनाडा में 1,230,000 किमी2 (470,000 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला खारे पानी का एक बड़ा जल निकाय हैं। यह एक बहुत बड़े लगभग 3,861,400 किमी2 (1,49,900 वर्ग मील) क्षेत्र में अपवाहिका बनाता हैं, जिसमें दक्षिणपूर्व नुनावुत, सस्केचेवान, अल्बर्टा, मैनिटोबा, ओन्टेरियो, क्यूबेक और उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, मिनेसोटा और मोंटाना के कुछ हिस्से शामिल हैं। हडसन खाड़ी के दक्षिणी क्षेत्र को जेम्स खाड़ी कहते हैं। .

नई!!: क्यूबेक और हडसन खाड़ी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: क्यूबेक और हिन्दी · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: क्यूबेक और ओण्टारियो · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: क्यूबेक और कनाडा · और देखें »

क्यूबेक नगर

क्यूबेक नगर कनाडा के क्यूबेक प्रान्त की राजधानी है और इसके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित है। यह इस प्रान्त में, मॉण्ट्रियल के बाद दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है और मॉण्ट्रियल से २३३ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। २००६ की कनाडियाई जनगणना के अनुसार, इस नगर की जनसंख्या ४,९१,१४२ जै और महानगरीय क्षेत्र में ७,१५,५१५ लोग रहते हैं। .

नई!!: क्यूबेक और क्यूबेक नगर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क़्युबेक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »