लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोलकाता श्रेणी के विनाशक पोत

सूची कोलकाता श्रेणी के विनाशक पोत

कोलकाता श्रेणी के विनाशक पोत भारतीय नौसेना की परियोजना 15ए के नाम से भी जानी जाती है जो कि प्रसिद्ध परियोजना 15 ‘दिल्ली’ के अनुवर्ती है जिन्हें नब्बे के दशक के अंत में सेवा में शामिल किया गया था। भारतीय नौसेना के नौसैनिक डिजाइन निदेशालय ने इन पोतों की परिकल्पना और डिजाइनिंग की है। इन पोतों का नामकरण भारत के प्रमुख बंदरगाह शहरों जैसे कोलकाता, कोच्चि और चेन्नई के नाम पर किया गया है। .

2 संबंधों: दिल्ली श्रेणी के विनाशक पोत, भारतीय नौसेना

दिल्ली श्रेणी के विनाशक पोत

दिल्ली श्रेणी के विनाशक पोत भारतीय नौसेना के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका श्रेणीकरण "निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विध्वंसक पोत" के रूप में किया जाता है। 2014 में कोलकाता श्रेणी के पोतों के शुभारंभ तक ये स्वदेश में डिज़ाईन व निर्मित किए जाने वाले ये सबसे बड़े युद्धपोत थे। इन पोतों का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक्स लिमिटेड में हुआ। .

नई!!: कोलकाता श्रेणी के विनाशक पोत और दिल्ली श्रेणी के विनाशक पोत · और देखें »

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना(Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। ५५,००० नौसेनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है। जून २०१६ से एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। .

नई!!: कोलकाता श्रेणी के विनाशक पोत और भारतीय नौसेना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

परियोजना 15ए (भारतीय नौसेना), परियोजना १५ ए (भारतीय नौसेना)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »