लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोरिया (छत्तीसगढ़)

सूची कोरिया (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ राज्‍य के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित कोरिया 5978 वर्ग कि॰मी॰ क्षेत्र में फैला है। यहां के झरने और प्राकृतिक सुन्‍दरता पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आर्कषित कर लेती है। पूर्व में यह जिला सरगुजा जिले का एक भाग था। जिसे कोरिया स्‍टेट के नाम से जाना जाता था। 1 नवम्‍बर 2000 को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य की स्‍थापना के दौरान यह जिला छत्तीसगढ़ राज्‍य में शामिल किया गया। प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ यह जिला प्राकृतिक संसाधनों से भी भरा पड़ा है। कोरिया में उच्च गुणवत्ता वाले कोयला, चूनापत्थर और रेड ऑक्साइड़ जैसे खनिज की अनेक खदानें हैं जोकि इस राज्‍य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं। कोरिया को आदिवासी बहुल इलाका माना जाता है। यहां आदिवासियों की अनेक प्रजाति जैसे कोल, गोंड, भुनियार, राजवर्स, साहू, अहीर और ग्वाला निवास करती है। इनका मुख्य कार्य कृषि है, जिससे यह अपनी आजीविका चलाते हैं। आदिवासी लोग आमतौर पर बड़े हंसमुख और मिलनसार माने जाते हैं। वह अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से करते हैं। इन आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी होती है। पर्यटकों को इनकी संस्कृति और इनके पारंपरिक नृत्य सूगा, कर्मा व सैला बहुत पसंद आते हैं। यहां के आदिवासी गंगा दशहरा, छेरता और नवाखायी जैसे पर्व बड़ी धूमधाम से बनाते है। .

1 संबंध: छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: कोरिया (छत्तीसगढ़) और छत्तीसगढ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »