लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोनयाक भाषा

सूची कोनयाक भाषा

कोन्यक भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी अरूणाचल प्रदेश तथा उत्तर-पूर्वी नागालैण्ड के क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं, जिन्हें कोनयाक नागा समुदाय के लोग बोलते हैं। इन्हें 'उत्तरी नागा भाषाएँ' भी कहते हैं। ये भाषाएँ तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की हैं। इसमें कोई छः भाषाएँ आतीं हैं जिनमें कोनयाक तथा नॉक्टे (Nocte) प्रमुख हैं। .

4 संबंधों: तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार, नागालैण्ड, कोनयाक लोग, अरुणाचल प्रदेश

तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार

बर्मा के भाषा-परिवार भारतीय उपमहाद्वीप के भाषा-परिवार चीन के भाषा-परिवार तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया के पहाड़ी इलाक़ों और भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली लगभग ४०० भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। इसका नाम इस परिवार की दो सब से ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं पर रखा गया है - तिब्बती भाषा (जो ८० लाख से अधिक लोग बोलते हैं) और बर्मी भाषा (जो ३.२ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं)। यह भाषा-परिवार चीनी-तिब्बती भाषा परिवार की एक उपशाखा है, लेकिन चीनी भाषा और इन भाषाओँ में बहुत अंतर है।, Austin Hale, Walter de Gruyter, 1982, ISBN 978-90-279-3379-9 .

नई!!: कोनयाक भाषा और तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार · और देखें »

नागालैण्ड

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है। Govt of India नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। United Nations Development Programme (2005) हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं। Census of India, 2001, Govt of India.

नई!!: कोनयाक भाषा और नागालैण्ड · और देखें »

कोनयाक लोग

कोनयाक (Konyak) पूर्वोत्तर भारत के नागालैण्ड राज्य के नागा समुदाय का एक प्रमुख उपसमुदाय है। यह सभी नागा शाखाओं में सबसे बड़ा माना जाता है। कोनयाक अपने चहरे पर गोदाई की स्याही से पहचाने जा सकते हैं। ऐतिहासिक रूप से यह नागालैण्ड क्षेत्र के सबसे आक्रमक समुदायों में से एक माने जाते थे। .

नई!!: कोनयाक भाषा और कोनयाक लोग · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश ('अरुणांचल' नहीं) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' .

नई!!: कोनयाक भाषा और अरुणाचल प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कोन्यक भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »