लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोल्लम

सूची कोल्लम

कोल्लम(मलयालम: കൊല്ലം, कॊल्लम्)केरल में अरब सागर के तट पर अष्टमुदी झील के निकट बसा एक बंदरगाह नगर है। व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस नगर का प्राचीन काल से विशेष महत्व रहा है। इब्न बतूता ने 14वीं शताब्दी में इसे भारत के पांच बड़े बंदरगाहों में शुमार किया था। माना जाता है कि इस शहर की स्‍थापना नौवीं शताब्दी में सीरिया के व्यापारी सपीर ईसो ने की थी। कोल्लम को यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और विविधताओं के लिए जाना जाता है। समुद्र, झील, मैदान, पहाड़, नदियां, बैकवाटर, जंगल, घने जंगल आदि विविधताएं इसे अन्य स्थानों से पृथक करती हैं। .

12 संबंधों: तिरुवनन्तपुरम जिला, त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, पत्तनमतिट्टा जिला, मलयालम भाषा, महानगरीय क्षेत्र, महापौर, सेल्सियस, आलप्पुष़ा जिला, इब्न-बतूता, केरल, कोल्लम जिला, अरब सागर

तिरुवनन्तपुरम जिला

तिरुवनन्तपुरम (തിരുവനന്തപുരം., तिरुवनन्तपुरम्) भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय तिरुवनन्तपुरम या त्रिवेन्द्रम है जो केरल की राजधानी भी है। क्षेत्रफल - 2192 वर्ग कि.मी.

नई!!: कोल्लम और तिरुवनन्तपुरम जिला · और देखें »

त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

त्रिवेंद्रम विमानक्षेत्र भारत के त्रिवेंद्रम शहर में स्थित हवाई अड्डा है। इसका ICAO कोड है: VOTV, और IATA कोड है: TRV। यह नागरिक हवाई अड्डा है। यहाँ कस्टम विभाग है। यहाँ की उड़ान पट्टी पेव्ड है, इसकी लंबाई १११०० फुट है और यहाँ की अवतरण प्रणाली यांत्रिक है। .

नई!!: कोल्लम और त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

पत्तनमतिट्टा जिला

पत्तनमतिट्टा (मलयालम: പത്തനംതിട്ട), भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। क्षेत्रफल - 2642 वर्ग कि.मी.

नई!!: कोल्लम और पत्तनमतिट्टा जिला · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: कोल्लम और मलयालम भाषा · और देखें »

महानगरीय क्षेत्र

ग्रेटर टोक्यो एरिया, विश्व का सबसे घनी आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या ३ करोड़ पचास लाख है। महानगरीय क्षेत्र एक विशाल जनसंख्या केंद्र और उसके पड़ोसी क्षेत्र को मिलाकर होता है। इसमें एकदम निकटता से जुड़े शहर एवं अन्य प्रभावित क्षेत्र भी गिने जा सकते हैं। इसमें सबसे बड़े शहर के नाम से ही इस क्षेत्र के नाम को जाना जाता है। .

नई!!: कोल्लम और महानगरीय क्षेत्र · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: कोल्लम और महापौर · और देखें »

सेल्सियस

सेल्सियस तापमान मापने का एक पैमाना है। इसे सेन्टीग्रेड पैमाना भी कहते हैं। इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 0 डिग्री सेल्सियस पर जमता है और 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलता है। सेल्सिस विश्व में तापमान के लिये सबसे लोकप्रिय माप है। यह पैमाना दैनिक वातावरणीय तथा अन्य कामों मे काफी प्रयुक्त होता है। अमेरिका व अन्य कई राष्ट्र सेल्सियस की बजाय फ़ारेनहाइट का प्रयोग करते हैं। विश्वभर के लिये मानक इकाई केल्विन है जिसकी स्केल (पैमाना) सेल्सियस से मिलती है। .

नई!!: कोल्लम और सेल्सियस · और देखें »

आलप्पुष़ा जिला

आलप्पुष़ा जिले की स्थिति आलप्पुषा()(ആലപ്പുഴ) भारत के केरल राज्य का १४ जिलों में एक है। १९५७ अगस्त १७ को यह जिला के रूप में गठित किया गया था। १९९० में जिले का नाम आधिकारिक तौर पर आलप्पुषा बदल गया था। यह जिला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह कॉयर कारखानों के लिए भी अच्छी जाना जाती है। आलप्पुषा जिला अपने कम्युनिस्ट परंपराओं लिए भी जाना जाता है। .

नई!!: कोल्लम और आलप्पुष़ा जिला · और देखें »

इब्न-बतूता

model मध्यकालीन मुसलमान अन्वेषी इब्न बत्तूता अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक। उत्तर अफ्रीका के मोरक्को प्रदेश के प्रसिद्ध नगर तांजियर में १४ रजब, ७०३ हि.

नई!!: कोल्लम और इब्न-बतूता · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: कोल्लम और केरल · और देखें »

कोल्लम जिला

कोल्लम (मलयालम: കൊല്ലം, कॊल्लम्) भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय है कोल्लम शहर। क्षेत्रफल - 2491 वर्ग कि.मी.

नई!!: कोल्लम और कोल्लम जिला · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: कोल्लम और अरब सागर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कॊल्लम, कॊल्लम्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »