लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉर्वेट

सूची कॉर्वेट

कॉर्वेट (corvette) एक छोटे आकार की युद्धपोत (नौका) को बोलते हैं। यह युद्धपोतों की (आकार में) सबसे छोटी श्रेणी मानी जाती है। इस से बड़ी युद्धपोतों को फ़्रिगट (frigate) बोलते हैं। आधुनिक काल में कॉर्वेटें ५०० से २००० टन के बीच के आकार की होती हैं। .

5 संबंधों: डच भाषा, फ़्रिगट, युद्धपोत, लातिन भाषा, विनाशक पोत

डच भाषा

डच भाषा (डच: Nederlands उच्चारणः नेडेर्लाण्ड्स) नीदरलैंड देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जर्मैनी शाखा में आती है। क्योंकि ये एक निम्न जर्मनिक भाषा है, इसलिये ये अंग्रेज़ी से काफ़ी मेल खाती है। इसकी लिपि रोमन लिपि है। नीदरलैंड के अतिरिक्त यह बेल्जियम के उत्तरी आधे भाग में, फ्रांस के नार्ड जिले के ऊपरी हिस्से में तथा यूरोप के बाहर डच न्यूगिनी आदि क्षेत्रों में बोली जाती है। संयुक्त राज्य अमरीका तथा कनाडा में रहनेवाले डच नागरिकों की भी यह मातृभाषा है। दक्षिण अफ्रिकी यूनियन राज्य में भी बहुत से डच मूल के नागरिक रहते हैं और उनकी भाषा भी डच भाषा से बहुलांश में मिलती-जुलती है, यद्यपि अब वह एक स्वतंत्र भाषा के रूप में विकसित हो गई है। .

नई!!: कॉर्वेट और डच भाषा · और देखें »

फ़्रिगट

फ़्रिगट (frigate) एक मध्यम आकार की युद्धपोत (नौका) होती है जिन्हें तेज़ गति और फ़ुरती से दिशा बदलने की दृष्टि से निर्मित किया जाता है। इनका प्रयोग अन्य नौकाओं व जहाज़ों के साथ चलकर उनकी रक्षा करने, उनके लिए सामान और रसद लाने-जाने और तेज़ी से किसी छोटी नौका को पकड़ने के लिए किया जाता है। यह स्वयं भारी नौसैनिक युद्ध के लिए सक्षम नहीं होती। फ़्रिगट से छोटे आकार के जहाज़ को कॉर्वेट कहा जाता है। .

नई!!: कॉर्वेट और फ़्रिगट · और देखें »

युद्धपोत

विलियम वैन डे वेल्डे द यंगर द्वारा कैनन शॉट 17 वीं सदी के लाइन के डच जहाज़ को प्रदशित कर रहा है युद्धपोत एक ऐसा जलयान है जिसका निर्माण युद्ध करने के लिए किया गया हो। युद्धपोतों का निर्माण आमतौर पर व्यापारिक जलयानों से पूर्णतया भिन्न रूप से होता है। सशस्त्र होने के साथ ही साथ युद्धपोत की रचना उसको होने वाली क्षति को सहने के लिए भी की जाती है, साथ ही वे व्यापारिक जलयानों की तुलना में अधिक तेज तथा आसानी से मुड़ सकने वाले होते हैं। एक व्यापारिक जलयान के विपरीत, एक युद्धपोत आमतौर पर केवल अपने स्वयं के चालक दल के लिए हथियार, गोला बारूद, तथा आपूर्ति को ढोता है (न कि व्यापारिक माल).

नई!!: कॉर्वेट और युद्धपोत · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: कॉर्वेट और लातिन भाषा · और देखें »

विनाशक पोत

जापानी नौसेना का विध्वंसक: '''कोताका''' (1887) विनाशक या ध्वसंक (अंग्रेज़ी: ''Destroyer'')- सामुद्रिक/नौसैनिक भाषा में विनाशक पोत तेजी से चल कर हमला करने वाले युद्ध पोतों को कहा जाता हैं। इनका आविष्कार २०वीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में हुआ और तभी से नौसेनायुद्ध में इसक स्थान बेजोड़ रहा है। बहुमुखी और विश्वसनीय कार्यों का दायित्व सफलतापूर्वक वहन करने के कारण नौसेना के इतिहास में इसका स्थान बेजोड़ हो गया है। अत: इसका अतीत, वर्तमान और भविष्य अध्ययन करने योग्य है। .

नई!!: कॉर्वेट और विनाशक पोत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »