लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैस्टेला दे अगुआड़ा

सूची कैस्टेला दे अगुआड़ा

कास्टेल्ला दे अगुआड़ा (पुर्तगाली: वाटर पॉइंट का किला), जिसे बांद्रा किले के नाम से भी जाना जाता है, मुम्बई में बांद्रा क्षेत्र में स्थित एक दुर्ग है। कास्टेल्ला, पुर्तगाली शब्द कैस्टेलो(अंग्रेज़ी:कैसल) का अपभ्रंश रूप है। इसका सही नाम कैस्टेलो दे अगुआड़ा होना चाहिये, किन्तु इसके निर्माताओं द्वारा इसे फोर्टे दे बंदोरा (बांद्रा किला) कहा गया था। यहाँ बांद्रा द्वीप (तत्कालीन) की भूमि के अंत पर स्थित है।१६४० में पुर्तगालियों ने इसे पहरे की मीनार के उद्देश्य से बनाया था, क्योंकि यहां से माहिम की खाड़ी, अरबी समुद्र और माहिम के दक्षिण द्वीप पर अच्छी नजर रखी जा सकती है। १६६१ में इसका सामरिक महत्व और बढ़ गया जब पुर्तगालियों ने ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज द्वितीय को दहेज स्वरूप तत्कालीन बॉम्बे के सात द्वीप सौंप दिए थे। दुर्ग के नाम से ज्ञात होता है कि वह स्थान जहाँ ताजा पानी एक फव्वारे के रूप में उपलब्ध था (पुर्तगाली: अगुआड़ा)। यह ऊन पुर्तगाली जहाजों के लिए था जो प्रारंभिक अवधि में तटों के लिये उपस्थित रहते थे। समुद्री तट से २४ मीटर (७९ फीट) की ऊंचाई पर बना यह दुर्ग कई स्तरों पर बसा हुआ है। बॉलिवुड फ़िल्मों में कास्टेल्ला दे अगुआड़ा कई फिल्मो में दिखाया गया है जिसे दिल चाहता है और बुड्ढा मिल गया। .

7 संबंधों: दिल चाहता है, पुर्तगाली भाषा, बांद्रा (मुंबई), बुड्ढा मिल गया (1971 फ़िल्म), महाराष्ट्र सरकार, मुम्बई, कैस्टेला दे अगुआड़ा

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और दिल चाहता है · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

बांद्रा (मुंबई)

बांदरा (वांद्रे) पश्चिम मुंबई का एक उपक्षेत्र है। इसे उपनगरों की रानी भी कहते हैं। यहां मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिम लाइन का रेलवे स्टेशन है, जिसे बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन कहते हैं। बांदरा से मुंबई का दृश्य श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:मुंबई के उपनगर श्रेणी:मुंबई में रेलवे स्टेशन श्रेणी:महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन.

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और बांद्रा (मुंबई) · और देखें »

बुड्ढा मिल गया (1971 फ़िल्म)

बुड्ढा मिल गया 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक सस्पैंस फ़िल्म थी। .

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और बुड्ढा मिल गया (1971 फ़िल्म) · और देखें »

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र राज्य की राज्य व्यवस्था की जानकारी। श्रेणी:महाराष्ट्र.

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और महाराष्ट्र सरकार · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और मुम्बई · और देखें »

कैस्टेला दे अगुआड़ा

कास्टेल्ला दे अगुआड़ा (पुर्तगाली: वाटर पॉइंट का किला), जिसे बांद्रा किले के नाम से भी जाना जाता है, मुम्बई में बांद्रा क्षेत्र में स्थित एक दुर्ग है। कास्टेल्ला, पुर्तगाली शब्द कैस्टेलो(अंग्रेज़ी:कैसल) का अपभ्रंश रूप है। इसका सही नाम कैस्टेलो दे अगुआड़ा होना चाहिये, किन्तु इसके निर्माताओं द्वारा इसे फोर्टे दे बंदोरा (बांद्रा किला) कहा गया था। यहाँ बांद्रा द्वीप (तत्कालीन) की भूमि के अंत पर स्थित है।१६४० में पुर्तगालियों ने इसे पहरे की मीनार के उद्देश्य से बनाया था, क्योंकि यहां से माहिम की खाड़ी, अरबी समुद्र और माहिम के दक्षिण द्वीप पर अच्छी नजर रखी जा सकती है। १६६१ में इसका सामरिक महत्व और बढ़ गया जब पुर्तगालियों ने ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज द्वितीय को दहेज स्वरूप तत्कालीन बॉम्बे के सात द्वीप सौंप दिए थे। दुर्ग के नाम से ज्ञात होता है कि वह स्थान जहाँ ताजा पानी एक फव्वारे के रूप में उपलब्ध था (पुर्तगाली: अगुआड़ा)। यह ऊन पुर्तगाली जहाजों के लिए था जो प्रारंभिक अवधि में तटों के लिये उपस्थित रहते थे। समुद्री तट से २४ मीटर (७९ फीट) की ऊंचाई पर बना यह दुर्ग कई स्तरों पर बसा हुआ है। बॉलिवुड फ़िल्मों में कास्टेल्ला दे अगुआड़ा कई फिल्मो में दिखाया गया है जिसे दिल चाहता है और बुड्ढा मिल गया। .

नई!!: कैस्टेला दे अगुआड़ा और कैस्टेला दे अगुआड़ा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बांद्रा किला, अगुआड़ा दुर्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »