लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कास्तिया-ला मांचा

सूची कास्तिया-ला मांचा

कास्तिया-ला मांचा (स्पेनी: Castilla-La Mancha) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य के दर्जे का विभाग) है जिसकी जनसंख्या २०,००,००० है। इसकी राजधानी है टोलेडो और अन्य बड़े नगर हैं: अल्बासीट, महारानी का टालावेरा, गुआदालाख़ारा, सियुदाद रियाल, प्युर्टोल्लानो और कुएन्का। कैस्टिले-ला मांचा के प्रांतः.

9 संबंधों: टालावेरा दी ला रीना, टोलेडो प्रान्त, तोलेदो, स्पेन, थ़, स्पेन, स्पेनी स्वायत्त समुदाय, ख़, आल्बासेते प्रान्त, कुऐनका

टालावेरा दी ला रीना

टालावेरा दी ला रीना (स्पेनी: Talavera de la Reina) स्पेन के आंतरिक भाग का एक नगर है। यह कैस्टिले-ला मांचा नामक स्वायत्तशासी कम्यून की राजधानी है। यह टोलेडो प्रांत के उत्तरपश्चिम में स्थित है। महारानी का टालावेरा, कैस्टिले-ला मांचा का दूसरा सबसे बड़ा नगर है और प्रांत का पहला जिसकी जनसंख्या ८५,१७२ से अधिक है। इसकी प्रशासक अवर लेडी ऑफ द मीडो है। श्रेणी:स्पेन के नगर श्रेणी:स्पेन आधार.

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और टालावेरा दी ला रीना · और देखें »

टोलेडो प्रान्त

टोलेडो प्रान्त। टोलेडो प्रान्त (स्पेनी: Provincia de Toledo) स्पेन के केन्द्र में मैड्रिड के निकट स्थित कैस्टिले-ला मांचा नामक स्वायत्तशासी समुदाय का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी है टोलेडो और सबसे बड़ा बगर है महारानी का टेलावेरा। इस प्रान्त की जनसंख्या ६,००,००० है। इसकी सीमाएँ इन प्रान्तों से लगती हैं: मैड्रिड, क्युएन्सा, सियुदाद रियाल, बादाजोज़, कासीरैस और अविला। प्रान्त की कुल ५,४६,५३८ की जनसंख्या (२००२) में से केवल १/९ ही राजधानी टोलेडो में रहती है, जो स्वायत्तशासी समुदाय की भी राजधानी है। प्रान्त का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है टालावेरा दी ला रीना जिसकी कुल जनसंख्या ८३,७९३ (२००६) है। प्रान्त में कुल २०४ नगर निगम हैं। स्पेन का सबसे छोटा नगर निगम, इल्लान दी वाकस, जहाँ कुल ८ लोग रहते हैं, टोलेडो प्रान्त में है। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और टोलेडो प्रान्त · और देखें »

तोलेदो, स्पेन

टोलेडो की स्पेन में स्थिति। right टोलेडो स्पेन में एक नगर का नाम है जिसकी जनसंख्या ७५,००० के लगभग है। यह एक ऐतिहासिक नगर है और यहाँ कई स्मारक हैं। यह नगर रोमन काल से लेकर १८वीं शताब्दी तक एक प्रमुख नगर था। यह स्पेन के कैस्टिले-ला मांचा के स्वायत्तशासी समुदाय और टोलेडो प्रांत की राजधानी है। बहुत से प्रसिद्ध व्यक्ति या तो इस नगर में रहे हैं या जन्में हैं, जैसे गार्सिलास्को दी ला वेगा, एल्फोन्सो एक्स और एल ग्रेसो। यहाँ के लोग बहुत दयालु प्रवृत्ति के थे। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और तोलेदो, स्पेन · और देखें »

थ़

थ़ की ध्वनि सुनिए - यह थ से भिन्न है थ़ देवनागरी लिपि का एक वर्ण है जिसके उच्चारण को अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में θ के चिन्ह से लिखा जाता है। मानक हिंदी और मानक उर्दू में इसका प्रयोग नहीं होता है, लेकिन हिंदी की कुछ पश्चिमी उपभाषाओं में इसका 'थ' के साथ सहस्वानिकी संबंध है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग पहाड़ी भाषों को देवनागरी में लिखने के लिए होता है। अंग्रेज़ी के कईं शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे की 'थ़िन' (thin, यानि पतला)। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और थ़ · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और स्पेन · और देखें »

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और स्पेनी स्वायत्त समुदाय · और देखें »

ख़

ख़ की ध्वनि सुनिए ख़ देवनागरी लिपि का एक वर्ण है। हिंदी-उर्दू के कई शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे कि ख़रगोश, ख़ुश, ख़बर, ख़ैर और ख़ून। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में इसके उच्चारण को x के चिह्न से लिखा जाता है और उर्दू में इसे خ लिखा जाता है, जिस अक्षर का नाम ख़े है। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और ख़ · और देखें »

आल्बासेते प्रान्त

आल्बासेते (स्पेनी: Albacete) मध्य स्पेन के कास्तिया-ला मांचा नामक स्वायत्त समुदाय के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। इसके सीमान्त प्रान्त हैं: ग्रानडा, मूर्सिया, एलिसाण्ट, वैलिन्सिया, क्युएन्सा, सियुदाद रियल और जैईन। अल्बासीट की जनसंख्या ३,८७,६५८ (२००६) है। इसकी राजधानी आल्बासेते है। अन्य प्रमुख कस्बे हैं (१०,००० से अधिक जनसंख्या वाले): हैलिन, अल्मान्सा, विल्लार्‍रोब्लेडो, ला रोडा और कौदीत। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और आल्बासेते प्रान्त · और देखें »

कुऐनका

कुऐनका केंद्री स्पेन में स्वायत्त समुदाय कास्तील-ला मांचा का एक शहर है। .

नई!!: कास्तिया-ला मांचा और कुऐनका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कैस्टिले-ला मांचा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »