लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैलाश चन्द्र मेघवाल

सूची कैलाश चन्द्र मेघवाल

कैलाश चन्द्र मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं। और वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। पूर्व में वे टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। वे राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।। .

22 संबंधों: टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पदस्थ, प्रजा सोसलिस्ट पार्टी, भारत सरकार, भारतीय, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ, भीलवाड़ा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्‍वविद्यालय, राजनेता, राजस्थान, राजस्थान सरकार, राजस्थान विधान सभा, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची, लोक सभा, शाहपुरा, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री, भारत सरकार, सांसद, हिन्दू धर्म, जालौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, उदयपुर

टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के राजस्थान राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:राजस्थान के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

दीपेन्द्र सिंह शेखावत

दीपेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य हैं। वो २ जनवरी २००९ से २० जनवरी २०१४ तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष रहे। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और दीपेन्द्र सिंह शेखावत · और देखें »

पदस्थ

पदस्थ शब्द का प्रयोग राजनीति अथवा किसी अन्य सरकारी / गैर सरकारी विभाग या संस्था में कार्य कर रहे उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो सम्बंधित पद पर उस समय कार्यरत हो। यह पद सामान्यतः चुनावों के संबंध में काम में लिया जाता है, जिसमें पदस्थ और अपदस्थ के मध्य मुकाबला होता है। उदाहरण के लिए अमेरिका में २०१२ के राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा पदस्थ थे। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और पदस्थ · और देखें »

प्रजा सोसलिस्ट पार्टी

प्रजा सोसलिस्ट पार्टी (PSP) भारत का एक राजनीतीतिक दल था। यह सन् १९५२ में बनी थी और सन् १९७२ तक अस्तित्व में रही। इसका निर्माण समाजवादी पार्टी (सोसलिस्ट पार्टी) एवं किसान मजदूर प्रजा पार्टी के विलय के परिणामस्वरूप हुआ। सोसलिस्ट पार्टी जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेन्द्र देव, बसावन सिंह के नेतृत्व में चलने वाली पार्टी थी; किसान मजदूर प्रजा पार्टी के नेता जेबी कृपलानी थे। सन् १९५५ में इस दल से राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में कई लोग अलग होकर "सोसलिस्ट पार्टी" के नाम से अलग दल बना लिये। इसके बाद पुन: सन् १९६९ में जार्ज फर्नाण्डीज के नेतृत्व में इससे कुछ लोग अलग होकर संयुक्त सोसलिस्ट पार्टी बना डाले। सन् १९६० में कृपलानी जी ने प्रजा सोसलिस्ट पार्टी छोड़ दी। इसी प्रकार सन् १९६४ मेम् अशोक मेहता इस पार्टी से निकाले जाने के बाद कंग्रेस में चले गये। सन् १९७२ में जार्ज फर्नांडीज की संयुक्त सोसलिस्ट पार्टी और प्रजा सोसलिस्ट पार्टी का विलय हो गया जिसका नाम सोसलिस्ट पार्टी रखा गया। अन्त में यह दल भी सन् १९७७ में जनता पार्टी में मिल गया। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और प्रजा सोसलिस्ट पार्टी · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और भारत सरकार · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और भारतीय · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भारतीय जनसंघ

'''दीपक''' या '''दीया''' - भारतीय जनसंघ का चुनावचिह्न था। भारतीय जनसंघ के संस्थापक '''डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनैतिक दल था जिससे १९८० में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस दल का आरम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में की गयी थी। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में २ सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। आपातकाल से पहले बिहार विधानसभा के भारतीय जनसंघ के विधायक दल के नेता लालमुनि चौबे ने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र दे दिया। जनता पार्टी 1980 में टूट गयी और जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। भारतीय जनता पार्टी 1998 से 2004 तक राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की सबसे बड़ी पार्टी रही थी। 2014 के आम चुनाव में इसने अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और भारतीय जनसंघ · और देखें »

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा सिटी, राजस्थान का एक नगर है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और भीलवाड़ा · और देखें »

मोहनलाल सुखाड़िया विश्‍वविद्यालय

मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) भारत में राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे उदयपुर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। १९६४ में स्थापित इस विश्वविद्यालय में चार घटक महाविद्यालय और ६0 संबद्ध महाविद्यालय सम्मिलित हैं। सन् १९८४ में इसका नाम राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के नाम पर कर दिया गया। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और मोहनलाल सुखाड़िया विश्‍वविद्यालय · और देखें »

राजनेता

राजनेता (अंग्रेजी: Statesman) उस व्यक्ति को कहते हैं जो मूलत: राजनीतिक दर्शन के आधार पर राजनीति के क्षेत्र में कभी भी नीतिगत सिद्धान्तों से समझौता नहीं करता। उदाहरण के लिए लाल बहादुर शास्त्री (कांग्रेस), अटल बिहारी वाजपेयी (भाजपा), राममनोहर लोहिया (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) और वर्तमान में नरेन्द्र मोदी।.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और राजनेता · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और राजस्थान · और देखें »

राजस्थान सरकार

राजस्थान सरकार भारतीय राज्य राजस्थान और इसके ३३ जिलों का सर्वोच्च अधिकारप्राप्त प्राधिकरण है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और राजस्थान सरकार · और देखें »

राजस्थान विधान सभा

राजस्थान विधान सभा भारतीय राज्य राजस्थान में एकसदनीय विधानमंडल है। यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। विधान सभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता करती है। वर्तमान में इसमें विधायक संख्या 200 है। यदि जल्दी भंग नहीं किया जाए तो इसका समयान्तराल 5 वर्ष है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और राजस्थान विधान सभा · और देखें »

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची

भारतीय राज्य राजस्थान में राजस्थान विधानसभा का मुखिया अध्यक्ष होता है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और लोक सभा · और देखें »

शाहपुरा

शाहपुरा दक्षिण-मध्य राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिला की तहसील है .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और शाहपुरा · और देखें »

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री, भारत सरकार

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री, भारत सरकार भारत सरकार में एक राज्य मंत्री हैं। श्रेणी:भारत सरकार के राज्य मंत्री.

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री, भारत सरकार · और देखें »

सांसद

सांसद, संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है। अनेक देशों में इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से निम्न सदन के सदस्यों के लिए किया जाता है। क्योंकि अक्सर उच्च सदन के लिए एक अलग उपाधि जैसे कि सीनेट एवं इसके सदस्यों के लिये सीनेटर का प्रयोग किया जाता है सांसद अपनी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर संसदीय दल का गठन करते हैं। रोजमर्रा के व्यवहार में अक्सरसांसद शब्द के स्थान पर मीडिया में इसके लघु रूप "MP"का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और सांसद · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और हिन्दू धर्म · और देखें »

जालौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

जालौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के राजस्थान राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और जालौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान का एक नगर एवं पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास, संस्कृति एवम् अपने अाकर्षक स्थलों के लिये प्रसिद्ध है। इसे सन् 1559 में महाराणा उदय सिंह ने स्थापित किया था। अपनी झीलों के कारण यह शहर 'झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर सिसोदिया राजवंश द्वारा ‌शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है। .

नई!!: कैलाश चन्द्र मेघवाल और उदयपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कैलाश मेघवाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »