लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैरोलिना मारिन

सूची कैरोलिना मारिन

कैरोलिना मारिया मारिन मार्टिन Carolina María Marín Martín (जन्म 15 जून 1993) स्पेन की तरफ से खेलने वाली विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व में शीर्ष वरीयता वाली मारिन अगस्त २०१६ में रियो ओलम्पिक का महिला एकल श्रेणी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी हैं। इसके पहले वह विश्व बैडमिंटन संघ की तरफ से शीर्ष वरीयता से भी नवाज़ी जा चुकी हैं। वो महिला एकल प्रतियोगिताओं में 2014 और 2015 में विश्व विजयी रह चुकी हैं। .

15 संबंधों: पी॰वी॰ सिंधु, बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फाइनल्स, बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स, मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन), ली झुइरुई, साइना नेहवाल, वांग झिन (बैडमिंटन), वांग यिहान, विश्व बैडमिंटन संघ, विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता, ओलम्पिक खेल, इंडियन बैडमिंटन लीग, इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फाइनल्स

बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ फाइनल्स एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो कि साल के अंत में खेली जाती है। इसमें उस वर्ष के सभी १२ बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मुकाबलों से अर्जित सर्वाधिक अंकों के आधार पर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और कम से कम $500,000 की पुरस्कार राशि के लिये खेलते हैं। सुपर सीरीज़ फाइनल्स प्रायोजन की कमी की वजह से 2007 में बंद कर दी गयी थी। 2008 की प्रतियोगिता जो उस समय बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फाइनल्स 2008 - के नाम से जानी गयी थी इस श्रृंखला की पहली प्रतियोगिता थी और साबाह मलेशिया के कोटा किनाबालु में दिसम्बर 18 से दिसम्बर 21, 2008 तक आयोजित की गयी थी। सुपर सीरीज़ वरीयता अंकों के आधार पर सिर्फ़ शीर्ष ८ खिलाड़ी या जोड़े मास्टर्स फ़ाइनल्स में खेलते हैं। हालाँकि हर सदस्य परिसंघ से सिर्फ दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। यह ८ खिलाड़ी ४-४ के दो समूहों में विभाजित किये जाते हैं और शीर्ष २ सेमी फ़ाइनल में पहुँचते हैं। 2014 में कुल पुरस्कार राशि १० लाख डॉलर हो गयी थी। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फाइनल्स · और देखें »

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ (पहले आईबीएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, अन्य नाम विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ) एक विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो विश्व बैडमिंटन संघ/बीडब्ल्युएफ के द्वारा आयोजित करायी जाती है। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिकों के साथ-साथ ये प्रतियोगिताएँ किसी अन्य प्रतियोगिता की तुलना में खिलाड़ियों को सर्वाधिक वरीयता अंक दिलाती हैं। विजेताओं को विश्व विजेता के खिताब से नवाजा जाता है और स्वर्ण पदक दिये जाते हैं। हालांकि इसमें कोइ पुरस्कार राशि नहीं मिलती है। प्रतियोगिता की शुरुवात 1977 में हुई और 1983 तक हर तीसरे साल आयोजित की जाती रहीं। आईबीएफ को पहले दो प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में मशक्क्त करनी पड़ी क्योंकि विश्व बैडमिंटन संघ भी आईबीएफ प्रतियोगिताओं के एक साल बाद ही उसी मानदण्ड के अपने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता था। बाद में आईबीएफ का विश्व बैडमिंटन संघ में विलय हो गया। 1985 से 2005 तक यह प्रतियोगिता हर दो साल पर होने लगी। 2006 से ज्यादा खिलाड़ियों को विश्व विजेता बनने का मौका देने के लिये यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि ओलम्पिक वर्षों में यह प्रतियोगिता नहीं होती है क्योंकि ओलम्पिक स्वयं में ही एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता है। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ · और देखें »

बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स

बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स विश्व बैडमिंटन संघ द्वारा मान्यता प्राप्त बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला है। यह 2007 से चली आ रही है। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स · और देखें »

मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन)

मलेशिया ओपेन १९३७ से चली आ रही एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इसका आयोजन विभिन्न स्थानों पर हुआ है जैसे जोहोर बाहरु, कोटा किनाबालु, कुचिंग, पेनांग, सेलङोर, और कुआंतान.

नई!!: कैरोलिना मारिन और मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और ली झुइरुई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और साइना नेहवाल · और देखें »

वांग झिन (बैडमिंटन)

वांग शिन (जन्म नवम्बर 10, 1985 शेनयांग, लिओनिंग) चीन की एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो कि पूर्व शीर्ष वरीय महिला खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले तक बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन घुटनों में चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा और कांस्य पदक का मैच भारत की साइना नेहवाल ने 21–18, 1–0 (आगे) अंकों से जीत लिया। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और वांग झिन (बैडमिंटन) · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और वांग यिहान · और देखें »

विश्व बैडमिंटन संघ

विश्व बैडमिंटन संघ (Badminton World Federation) (बीडब्ल्युएफ) बैडमिंटन के खेल के प्रबंधन के लिये अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना १९३४ में इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन के नाम से ९ सदस्य देशों (कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) के साथ हुई। तब से अब तक बीडब्ल्युएफ १७६ देशों में अपने पाँव पसार चुका है। २४ सितम्बर २००६ को मैड्रिड में आयोजित एक सामान्य सभा में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन नाम अपनाने का फैसला लिया गया। स्थापना के वक्त इसका मुख्यालय चेल्टेन्हैम, यूके में था लेकिन १ अक्टूबर २००५ को इसे कुआलाल्मपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके वर्तमान अध्यक्ष पॉल एरिक हैं। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और विश्व बैडमिंटन संघ · और देखें »

विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता

विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता विश्व बैडमिंटन संघ यानी बीडब्ल्युएफ द्वारा आयोजित की जाने वाली १९ वर्ष से कम आयु के महिला और पुरुष खिलाडियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता है। १२ दिनों के अंदर इसमें दो स्पर्घाओं का आयोजन होता हैं, एक टीम व दूसरा व्यक्तिगत स्पर्घा। इस प्रतियोगिता का मूल ध्येय व्यस्क हो रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय स्पर्घा का अनुभव कराना है ताकि वो बैडमिंटन के खेल की वैश्विक चुनौतियों को समझ सकें व अपने खेल को निखार कर स्वयं व दूसरों के लिये हर बार एक नया और ऊँचा स्तर स्थापित कर सकें। २०११ से इस प्रतियोगिता में एक नई व्यक्तिगत स्पर्घा आई लेवल कप्स की शुरुवात हुई। २०२० तक इस स्पर्घा के प्रायोजन अधिकार दक्षिण कोरिया की डाएक्यो नामक कंपनी के पास हैं। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और ओलम्पिक खेल · और देखें »

इंडियन बैडमिंटन लीग

भारतीय बैडमिंटन लीग(संछिप्त में आई॰बी॰एल) भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा शुरू की गयी फ्रेंचाइजी आधारित बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 14 से 31 अगस्त 2013 तक भारत में खेला जायेगा। इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पहले आई॰बी॰एल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 22 जुलाई 2013 को दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन छह फ्रेंचाइजी टीमों में हैदराबाद हॉटशॉट्स, बांगा बीट्स, क्रिश दिल्ली स्मैशर्स, अवध वारियर्स, पुणे पिस्टंस और मुम्बई मास्टर्स शामिल हैं। बीएआई ने सभी शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए इस लीग में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया है। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और इंडियन बैडमिंटन लीग · और देखें »

इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़

इंडिया ओपेन एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो १९८१ के बाद से भारत में आयोजित की जाती रही है। २०११ में इसे बीडबल्युएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता का दर्ज़ा दे दिया गया। २०१४ में इसका आयोजन सीरी फ़ोर्ट बैडमिंटन कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली में २३ से २८ अप्रैल तक आयोजित किया गया था। इसे योनेक्स सनराइज़ ने प्रायोजित किया था। इसकी कुल पुरस्कार राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर थी। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: कैरोलिना मारिन और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »