6 संबंधों: रूसो बन्धु, स्कार्लेट जोहानसन, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, क्रिस इवांस, कैप्टन अमेरिका, कोबी स्मल्डर्स।
रूसो बन्धु
एंथनी रूसो (जन्म: फरवरी 1970)Anthony Russo in और जोसफ "जो" रूसो (जन्म: जुलाई 1971), जिन्हें सामूहिक रूप से रूसो बन्धु के नाम से जाना जाता है, अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन निर्देशक हैं। दोनों भाई संयुक्त रूप से अपनी ज्यादातर फिल्मों को निर्देशित करते हैं, और कभी-कभी निर्माता, स्क्रीन लेखक, अभिनेता और संपादक के रूप में भी काम करते हैं। रूसो बंधुओं ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की कई सुपरहीरो फिल्मों को निर्देशित किया है, जिनमे कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर (2014), कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016), अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018), और इन्फिनिटी वॉर भाग - 2 (2019) प्रमुख हैं। वे कॉमेडी श्रृंखला कम्युनिटी, और अरेस्टेड डेवलपमेंट के लिए भी जाने जाते हैं, जिसके लिए उन्होंने एम्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और रूसो बन्धु · और देखें »
स्कार्लेट जोहानसन
स्कार्लेट जोहानसन (Scarlett Johansson, जन्म २२ नवम्बर १९८४) एक अमरीकी अभिनेत्री, मॉडल व गायिका है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत नॉर्थ (१९९४) से की थी और बाद में उन्हें मैनी एंड लो (१९९६) लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ। उन्हें द हॉर्स विस्परर (१९९८) व गोस्ट वर्ल्ड (२००१) से अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। उन्होंने किशोर वर्ग में गर्ल विथ अ पर्ल इयरिंग (२००३) व सोफिया कपोला की लोस्ट इन ट्रांसलेशन (२००३) से पदार्पण किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका अभिनेत्री के बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ही फ़िल्मों के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार नामांकन हासिल हुआ था। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और स्कार्लेट जोहानसन · और देखें »
वॉशिंगटन, डी॰ सी॰
वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »
क्रिस इवांस
क्रिस्टोफर रॉबर्ट "क्रिस" इवांस (जन्म जून 13, 1981) (अंग्रेजी; Christopher Robert Evans) (जन्मतिथि - जून 13, 1981) एक अमेरिकी अभिनेता है। इवान्स को उन्हें सुपरहीरो जैसी भूमिका के लिए लोकप्रिय है, उदाहरण के लिए मार्वल काॅमिक्स के ही मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका और उनसे पहले फ़िल्म फैन्टास्टिक फाॅर में जाॅनी स्टाॅर्म उर्फ द ह्युमैन टाॅर्च की गई भूमिका। अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2000 टेलीविजन धारावाहिक ऑपोजिट सेक्स से की, फिर 2001 में फ़िल्म का रुख बदलते हुए किशोर काॅमेडी आधारित नाॅट एनादर टीन मूवी से अपना आगाज किया। 2013 में, उनकी अभिनीत विज्ञान-फंतासी एवं एक्शन आधारित फ़िल्म स्नोपिएर्सर के लिए आलोचकों ने काफी प्रशंसा, और 2015 में, ड्रामा प्रधान बिफाॅर वी गो से उन्होंने पहली बतौर निर्देशक की पारी संभाली, जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और क्रिस इवांस · और देखें »
कैप्टन अमेरिका
कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी; Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है। कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और कैप्टन अमेरिका · और देखें »
कोबी स्मल्डर्स
येकोबा फ्रांसिस्का मारिया "कोबी" स्मल्डर्स (Jacoba Francisca Maria "Cobie" Smulders, जन्म २ अप्रैल १९८२) एक कनेडियाई अभिनेत्री व पूर्व मॉडल है जो सीबीएस टेलिविज़न धारावाहिक हाउ आई मेट योर मदर में रोबिन शर्बासकी के किरदार के लिए जानी जाती है। .
नई!!: कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर और कोबी स्मल्डर्स · और देखें »