लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एरागॉन की कैथरीन

सूची एरागॉन की कैथरीन

एरागॉन की कैथरीन (कैस्टिलियाई: कैटालीना; ऐसे भी लिखते हैं Katherine of Aragon, 16 दिसम्बर 1485 – 7 जनवरी 1536) जून १५०९ से मई १५३३ ई॰ तक हेनरी अष्टम की पहली पत्नी के तौर पर इंग्लैंड की पटरानी थीं। रानी बनने से पहले वह हेनरी के बड़े भाई आर्थर की पत्नी के तौर पर वेल्स की राजकुमारी रह चुकी थीं। कैस्टिले की इसाबेल प्रथम और एरागॉन के राजा फर्डीनंड द्वितीय की बेटी कैथरीन का तीन वर्ष की उम्र में अंग्रेजी सिंहासन के उत्तराधिकारी व हेनरी सप्तम के पुत्र आर्थर के साथ विवाह तय कर दिया गया था। उनकी शादी सन 1501 में हुई और आर्थर पांच महीने बाद ही मर गया। यूरोपीय इतिहास में पहली महिला राजदूत बनने वाली कैथरीन को 1507 ई॰ में इंग्लैंड में स्पेन के राजदूत का दर्ज़ा मिला। इसके बाद कैथरीन ने आर्थर के छोटे भाई और 1509 में राजा बने हेनरी सप्तम से विवाह कर लिया। 1513 ई॰ में छ: महीनों के लिये जब हेनरी फ्रांस की यात्रा पर थे तब उन्होंने इंग्लैंड का शासन भी संभाला था। उस वक्त इंग्लैंड ने फ्लॉडॅन का युद्ध जीता जिसमें कैथरीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1525 तक हेनरी रानी की परिचारिका ऐनी बोलिन के प्रति आसक्त हो चुका था और कोई जीवित पुरूष संतान ना पैदा कर पाने की वजह से कैथरीन से अलग होना चाहता था। आरंभ में तो दोनों का दांपत्य जीवन सुखद रहा, पर शीघ्र ही राजनीति उसके आड़े आई। हेनरी व ऐन द्वारा उसके विवाहविच्छेद के अनेक प्रयास किए गए और २३ मई १५३३ को अंतत: आर्कविशप थॉमस क्रैनमर ने उसके विवाह को अवैध घोषित किया और १० अगस्त को वह रानी के पद से वंचित कर दी गई। हेनरी अष्टम ने एनी बोलेन से विवाह कर लिया था। फलत: कैथरीन धार्मिक जीवन व्यतीत करने लगी। साथ ही आजीवन वह अपने विवाह की अवैधता तथा एनी बोलेन के शिशु के राज्याधिकार की वैधता स्वीकार कर लेने से इनकार करती रही। फलत: उसे मार डालने की धमकी दी जाने लगी और उससे उसकी बेटी मेरी छीन ली गई और उसे किमबोल्टन के किले में नज़रबंद कर दिए गया। एक रानी को मिलने वाले सभी अधिकार उससे छीन लिये गये, एकाकी जीवन व्यतीत करते हुए फलत: उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और ८ जनवरी १५३६ को उसकी मृत्यु हुई। वह अपनी प्रजा के बीच एक बेहद लोकप्रिय रानी थी और उसकी दुखद परिस्थियों में हुई मृत्य ने अंग्रेजी प्रज़ा को घोर निराशा और दुख में डाल दिया। जुआन लुईस वाइव्स द्वारा लिखित विवादास्पद पुस्तक द एज़ुकेशन ऑफ़ क्रिस्चियन वूमेन, जो महिला के शिक्षा अधिकारों की वकालत करती है कैथरीन को ही समर्पित थी और उन्होंने ही उसका विमोचन किया था। कैथरीन के व्यक्तित्व का प्रभाव आमजन पर इतना गहरा था कि उनके दुश्मन थॉमस क्रॉमवेल ने एक बार कहा कि अगर महिला होने की बात छोड़ दी जाए तो वो इतिहास के सभी नायकों से श्रेष्ठ साबित होंगी। उन्होंने सफलतापूर्वक शैतानी मई दिवस (एविल मे डे) में भाग लेने वालों के लिये उनके परिवारों की खातिर क्षमा याचना की। गरीबों के लिये जनसेवा के विभिन्न नि:शुल्क कार्यक्रम शुरु करने के लिये उन्हें पूरे साम्राज्य में बहुत ख्याति मिली। वह मानवतावाद की प्रमुख पक्षधर और प्रख्यात विद्वानों तोटेरडम का इरासमस और थॉमस मोर की मित्र भी थीं। .

7 संबंधों: ऐनी बोलिन, मानवतावाद, मैरी १, इंग्लैंड की रानी, स्पेनी भाषा, हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा, इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्, कैथोलिक धर्म

ऐनी बोलिन

ऐनी बोलिन या (c.1501/1507 - 19 मई 1536) 1533 से 1536 तक इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और अपने आप में स्वंय और अपने वंशजों के लिए प्रथम मारकेस ऑफ़ पेमब्रोक थी। ऐनी के साथ हेनरी की शादी और उसके बाद उसके वध ने उसे धार्मिक और राजनीतिक उथल-पुथल जो अंग्रेज़ी सुधारान्दोलन का प्रारम्भ था, का महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बना दिया.

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और ऐनी बोलिन · और देखें »

मानवतावाद

मानवतावाद मानव मूल्यों और चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने वाला अध्ययन, दर्शन या अभ्यास का एक दृष्टिकोण है। इस शब्द के कई मायने हो सकते हैं, उदाहरण के लिए.

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और मानवतावाद · और देखें »

मैरी १, इंग्लैंड की रानी

मैरी प्रथम (18 फरवरी 1516 – 17 नवंबर 1558), इंग्लैंड और आयरलैंड की जुलाई 1553 से अपनी मृत्यु तक रानी थीं। अपने शासनकाल में प्रोटेस्टैंटों को दी गई मौत की जघन्य सजाओं ने उन्हें खूनी मैरी यानि "Bloody Mary" के नाम से भी बदनाम कर दिया। बचपन पार कर युवा होने वाली मैरी हेनरी अष्टम और उनकी पहली पत्नी एरागॉन की कैथरीन की एकमात्र संतान थीं। उनसे छोटे सौतेले भाई एडवर्ड ६ (हेनरी और जेन सेमोर के पुत्र) अपने पिता के बाद 1547 में अंग्रेजी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने। 1553 में एडवर्ड के बीमार पड़ने पर उसने मैरी को धार्मिक मतभिन्नता की वजह से सिंहासन के उत्तराधिकार सूची से हटाने की कोशिश की। उसकी मृत्यु पर पहले उसकी बुआ लेडी जेन ग्रे को सर्वप्रथम रानी घोषित किया गया। मैरी ने पूर्वी एंग्लिया में एक सैन्य बल इकट्ठा किया और जेन को सफलतापूर्वक हटा दिया और जिसे अंतत: मौत की सजा दे दी गई। जेन के शासन के विवादत दावों साम्राज्ञी मटिल्डा के अलावा— इंग्लैंड की पहली रानी शासक थीं। 1554 में मैरी ने स्पेन के फिलिप २ से शादी करके 1556 में हैब्स्बर्ग स्पेन की पटरानी भी बनीं। ट्यूडर राजवंश के चौथे शासक के रूप में मैरी को इंग्लैंड में अपने सौतेले भाई और प्रोटेस्टैंट विचारों वाले एडवर्ड ६ के छोटे से शासनकाल के खत्म होने के बाद रोमन कैथोलिक धर्म की पुनर्स्थापना के लिये जाना जाता है। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान मैरी ने 280 प्रोटेस्टैंटों को जिंदा जलवा दिया। रोमन कैथोलिक धर्म का उनका पुनर्स्थापन उनकी सौतेली बहन और 1558 में उनकी मृत्यु के बाद इंग्लैंड पर राज करने वाली हेनरी व एन बोलिन की संतान एलिज़ाबेथ प्रथम ने पलट दिया। Waller, p. 16; Whitelock, p. 9 before Mary's birth, four previous pregnancies had resulted in a stillborn daughter and three short-lived or stillborn sons, including Henry, Duke of Cornwall.

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और मैरी १, इंग्लैंड की रानी · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और स्पेनी भाषा · और देखें »

हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा

हेनरी ७ एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा · और देखें »

इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्

हेनरी अष्टम (28 जून 1491-28 जनवरी 1547) 21 अप्रैल 1509 से अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा थे। वे लॉर्ड ऑफ आयरलैंड (बाद में किंग ऑफ आयरलैंड) तथा फ्रांस के साम्राज्य के दावेदार थे। हेनरी ट्यूडर राजघराने के दूसरे राजा थे, जो कि अपने पिता हेनरी सप्तम के बाद इस पद पर आसीन हुए। अपने छः विवाहों के अलावा, हेनरी अष्टम चर्च ऑफ इंग्लैंड को रोमन कैथोलिक चर्च से पृथक करने में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिये भी जाने जाते हैं। रोम के साथ हेनरी के संघर्षों का परिणामस्वरूप पोप के प्रभुत्व से चर्च ऑफ इंग्लैंड का पृथक्करण हुआ और मठों का विघटन हो गया और उन्होंने स्वयं को चर्च ऑफ इंग्लैंड के सर्वोच्च प्रमुख (Supreme Head of the Church of England) के रूप में स्थापित कर लिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों व रस्मों को बदल दिया तथा मठों का दमन किया और साथ ही वे कैथलिक धर्मशास्त्र की मूल-शिक्षाओं के समर्थक बने रहे, यहां तक कि रोमन कैथलिक चर्च के साथ उनके निष्कासन के बाद भी। वेल्स ऐक्ट्स (Wales Acts) 1535-1542 के कानूनों के साथ हेनरी ने इंग्लैंड और वेल्स के वैधानिक मिलन का निर्देशन किया। अपनी युवावस्था में हेनरी एक आकर्षक और करिश्माई पुरुष थे, शिक्षित व परिपूर्ण.

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और इंग्लैंड के हेनरी अष्टम् · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: एरागॉन की कैथरीन और कैथोलिक धर्म · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कैथरीन (अरागोन की)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »