लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैटरीना कैफ़

सूची कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

166 संबंधों: चार्ल्स डिकेंस, चिकनी चमेली, चौथी दुनिया, चीन, ऍलजी इलैक्ट्रॉनिक्स, एबीपी न्यूज़, एक था टाइगर, एकॉन, डबिंग, डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस, डेविड धवन, डॉयचे वेले, तबु, तेलुगू भाषा, तेलुगू सिनेमा, तीसमार खां, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, द टेलीग्राफ, द हिन्दू, द इकॉनोमिक टाइम्स, दक्षिण भारत, दुबई, दैनिक ट्रिब्यून, दैनिक जागरण, दे दना दन, धर्मेन्द्र, धूम 3, नमस्ते लंदन, नाना पाटेकर, नवभारत टाइम्स, न्यू यॉर्क (फिल्म), नेहा धूपिया, नीदरलैण्ड, नील नितिन मुकेश, परेश रावल, पार्टनर (2007 फ़िल्म), पंजाब केसरी, प्रभात खबर, प्रियदर्शन, प्रकाश झा, प्रीति ज़िंटा, पोलैंड, फरहान अख्तर, फराह खान, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, फ़्रान्स, फ़ोर्ब्स, फितूर, फैंटम (2015 फिल्म), बार बार देखो, ..., बिपाशा बसु, ब्लू, बैंग बैंग, बूम (2003 फ़िल्म), बेल्जियम, बॉबी देओल, बॉलीवुड हँगामा, बीबीसी हिन्दी, मनोज बाजपेयी, मलयालम भाषा, मलयाली सिनेमा, मल्लिका शेरावत, महाभारत, माहिरा ख़ान, मिड डे, मुम्बई, मैंने प्यार क्यूँ किया (2005 फ़िल्म), मेरे ब्रदर की दुल्हन, यश चोपड़ा, यश राज फ़िल्म्स, याहू!, यूरोप, रणबीर कपूर, रामगोपाल वर्मा, राजनीति (2010 फ़िल्म), राजस्थान पत्रिका, राजकुमार सन्तोषी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग, रेस (२००८ फ़िल्म), रीडिफ.कॉम, लारा दत्ता, लावणी, लंदन, शाहरुख़ ख़ान, शिल्पा शेट्टी, शीला की जवानी, सना खान, सनी देओल, समीरा रेड्डी, सरकार (2005 फ़िल्म), सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची, सलमान ख़ान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सिद्धार्थ आनन्द, सिंह इज़ किंग, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, सुहेल ख़ान, स्टारडस्ट, स्विट्ज़रलैण्ड, सैफ़ अली ख़ान, सैमसंग, सीएनएन आईबीएन, हमको दीवाना कर गये, हिन्दुस्तान (समाचार पत्र), हिन्दुस्तान टाईम्स, हिन्दी सिनेमा, हवाई, हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री), हॉन्ग कॉन्ग, हॉलीवुड, जब तक है जान, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, ज़ोया अख़्तर, ज़ी सिने पुरस्कार, जापान, जावेद अली, जेनिफ़र लॉरेंस, जॉन अब्राहम, विपुल अमृतलाल शाह, विजय कृष्ण आचार्य, वेबदुनिया, वेलकम (2007 फ़िल्म), वीजा (दस्तावेज), गणेश हेगड़े, ग्रेट एक्स्पेक्टैशन, गोविन्दा, आदित्य रॉय कपूर, आमिर ख़ान, आज तक, आईबीएन खबर, आउटलुक, इण्डिया टुडे, इमरान ख़ान (अभिनेता), इरफ़ान ख़ान, इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस, इंडियन प्रीमियर लीग, इंग्लैण्ड, कबीर खान, करीना कपूर, कल्की केकलां, कश्मीर, कश्मीरी लोग, किरण खेर, केट विंसलेट, कोका कोला, अनिल कपूर, अनुराग बसु, अनुष्का शर्मा, अपने (2007 फ़िल्म), अब्बास-मस्तान, अभय देयोल, अभिषेक बच्चन, अभिषेक कपूर, अमर उजाला, अर्जुन रामपाल, अली ज़फ़र, अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, अजय देवगन, अग्निपथ (2012 फ़िल्म), अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, अंग्रेज़, अक्षय खन्ना, अक्षय कुमार, उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन सूचकांक विस्तार (116 अधिक) »

चार्ल्स डिकेंस

चार्ल्स डिकेंस चार्ल्स डिकेंस (७ फ़रवरी १८१२ – ९ जून १८७०), विक्टोरियन युग के सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी उपन्यासकार थे, साथ ही एक सशक्त सामाजिक आंदोलन के सदस्य भी थे। चार्ल्स डिकेंस की लोकप्रियता इसी तथ्य से आंकी जा सकती है कि उनके उपन्यास और लघु कथाएँ आज तक 'प्रिंट' से बाहर ही नहीं गये। चार्ल्स के लगभग दर्जन भर प्रमुख उपन्यास, लघु कथाओं की एक बड़ी संख्या, अनेकों नाटक और कई गैर कल्पना किताबें आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। अपने साहित्य से उन्होंने समकालीन अंग्रेजी समाज का मनोरंजन ही नहीं किया, वरन् उसे दिशा भी दी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और चार्ल्स डिकेंस · और देखें »

चिकनी चमेली

चिकनी चमेली २०१२ की फ़िल्म अग्निपथ का एक हिन्दी आइटम गीत है जिसका निर्माण अजय-अतुल की जोड़ी ने किया है। इस गीत को १५ दिसम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया था जिसमे कटरीना कैफ पर मुख्यतः यह चित्रित किया गया है और ऋतिक रोशन व संजय दत्त अन्य कलाकार है। गीत हो फ़िल्म के साथ २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया था। इस गीत का छायांकन गणेश आचार्य ने किया है और श्रेया घोशाल ने अपनी आवाज़ दी है। गीत को फ़िल्म की सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और चिकनी चमेली · और देखें »

चौथी दुनिया

चौथी दुनिया एक समाचारपत्र समूह है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। यह हिन्दी, उर्दू में समाचारपत्र निकालता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और चौथी दुनिया · और देखें »

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और चीन · और देखें »

ऍलजी इलैक्ट्रॉनिक्स

ऍलजी इलैक्ट्रॉनिक्स (कोरियन: LG전자) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टैलीविजन सैट निर्माता तथा तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी है।एलजी कॉरपोरेशन (कोरियाई: 주식회사 एलजी), पूर्व में लकी-गोल्डस्टार (कोरियाई: लेओगकी ग्यूमसेओंग (럭키 금성 / 樂 喜 金星)) एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय संगठन निगम है। यह दक्षिण कोरिया में चौथा सबसे बड़ा चैबोल है इसका मुख्यालय एल्यूजी ट्विन टावर्स बिल्डिंग में है, येओओडो-दोंग, येओंगडींगपो-ग्यू, सियोल। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और दूरसंचार उत्पादों को बनाती है और 80 से अधिक देशों में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, जेनिथ, एलजी डिस्प्ले, एलजी अपिलस और एलजी केम जैसे सहायक कंपनियों को संचालित करता है। विषय वस्तु 1 इतिहास 2 संयुक्त उद्यम 3 अंतरराष्ट्रीय बाजार 4 लोगो 5 संबद्ध कंपनियों 6 संरचना और वित्तीय स्थिति 6.1 समूह परिवार 6.1.1 इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग 6.1.2 रासायनिक उद्योग 6.1.3 दूरसंचार 7 खेल प्रायोजन 8 सन्दर्भ 9 बाहरी लिंक इतिहास एलजी कार्पोरेशन ने 1 9 47 में ले-हुई रासायनिक औद्योगिक कार्पोरेशन के रूप में स्थापित किया। 1 9 52 में, लक-हुई ("लकी", जिसका अनुवाद वर्तमान में एलजी केम था) प्लास्टिक उद्योग में प्रवेश करने वाली पहली कोरियाई कंपनी बन गई। जैसा कि कंपनी ने अपने प्लास्टिक व्यवसाय का विस्तार किया, उसने गोल्डस्टार कंपनी लिमिटेड की स्थापना (वर्तमान में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक।) 1 9 58 में, दोनों कंपनियों लकी और गोल्डस्टार को विलय और लकी-गोल्डस्टार का गठन किया। गोल्डस्टार ने दक्षिण कोरिया के पहले रेडियो का उत्पादन किया कई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स गोल्डस्टार ब्रांड नाम के तहत बेचे गए थे, जबकि कुछ अन्य घरेलू उत्पाद (दक्षिण कोरिया के बाहर उपलब्ध नहीं) लकी के ब्रांड नाम के तहत बेचे गए थे लकी ब्रांड स्वच्छता उत्पादों जैसे कि साबुन और हायटी कपड़े धोने का डिटर्जेंट के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन यह ब्रांड ज्यादातर लकी और पेरियो टूथपेस्ट से जुड़ा था। आज भी, एलजी इन उत्पादों में से कुछ दक्षिण कोरियाई बाजार के लिए बना रहा है, जैसे कि कपड़े धोने का डिटर्जेंट 1995 में, पश्चिमी बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा करने के लिए, लकी-गोल्डस्टार कॉर्पोरेशन का नाम बदलकर "एलजी" रखा गया था कंपनी एलजी को भी कंपनी की टैगलाइन "लाइफ़्स गुड" के साथ जोड़ती है। 200 9 से, एलजी ने डोमेन नाम LG.com का स्वामित्व किया है संयुक्त उद्यम 2001 के बाद से, एलजी के रॉयल फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स: एलजी फिलिप्स डिस्प्ले और एलजी फिलिप्स एलसीडी के साथ दो संयुक्त उपक्रम थे, लेकिन फिलिप्स ने 2008 के अंत में अपने शेयर बेचा। 2005 में, एलजी ने नॉर्टेल नेटवर्क के साथ एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया, एलजी-नॉर्टल कंपनी लिमिटेड का निर्माण किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार 30 नवंबर 2012 को, कॉमस्कोर ने अक्टूबर 2012 के यू.एस.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ऍलजी इलैक्ट्रॉनिक्स · और देखें »

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एक था टाइगर

एक थाटाइगर २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसमे सलमान खान और कैटरिना कैफ मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपरा द्वारा व निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। यह फ़िल्म पूर्व रॉ जासूस रविन्द्र कौशिक के जीवन को आधार लेकर बनायी गयी लेकिन विवादों से बचने के लिए कहानी में बदलाव किया गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और एक था टाइगर · और देखें »

एकॉन

ऑलिऑन बदारा एकॉन थियम अपने मध्य एवं स्टेज नाम एकॉन, से विख्यात एक सेनेगली-अमेरिकी R&B गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, व्यवसायी तथा जन हितैषी हैं। 2004 में अपने पहले एल्बम ट्रबल के पहले गाने "लॉक्ड अप" के रिलीज़ होने के साथ ही वह ख्याति की चोटी पर पहुंच गए। अपने दूसरे एल्बम कॉन्विक्टेड (Konvicted) के गाने "स्मैक दैट" के लिए उन्हें ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने तब से कॉन्विक्ट म्युज़िक और कॉन लाइव डिस्ट्रीब्युशन नामक दो रिकॉर्ड लेबल स्थापित किया है। एकॉन, अन्य कलाकारों के लिए अक्सर हुक्स गाते रहते हैं और उन्हें 200 से अधिक अतिथिकलाकार के रूप में उपस्थिति तथा 32 बिलबोर्ड हॉट 100 गीत गाने का श्रेय प्राप्त है। एकॉन बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में लगातार दो बार प्रथम और द्वितीय स्थान पानेवाले प्रथम एकल कलाकार हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और एकॉन · और देखें »

डबिंग

एक डबिंग (या वर्तनी: टकोर) (अंग्रेज़ी में: Dubbing) एक है रिकॉर्डिंग और एक फिल्म या टीवी ध्वनि मूल शूटिंग के लिए बाद में पर आवाज की जगह के बाद उत्पादन प्रक्रिया। शब्द सबसे अधिक विभिन्न कलाकारों, जो एक अलग भाषा बोल हो सकता है की उन लोगों द्वारा स्क्रीन पर दिखाया अभिनेताओं की आवाज के प्रतिस्थापन के लिए संदर्भित करता है। प्रक्रिया कभी कभी संगीत में अभ्यास किया था, जब अभिनेता एक असंतोषजनक गाने की आवाज़ थी और उपयोग में रहता है के देशों में एक व्यापक दर्शकों जहां दर्शकों मूल कलाकारों के रूप में एक ही भाषा बोलते नहीं है करने के लिए श्रव्य दृश्य सामग्री की जांच कर सकें। "डबिंग" यह भी एक अभिनेता के पुन: रिकॉर्डिंग लाइनों की प्रक्रिया के दौरान बोली जाती वर्णन फिल्म और जो करने के लिए ऑडियो गुणवत्ता में सुधार या बदलाव को प्रतिबिंबित संवाद प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को स्वचालित संवाद प्रतिस्थापन कहा जाता है, या एडीआर कम करने के लिए। संगीत भी एक फिल्म पर करार दिया है के बाद संपादन पूरा हो गया है। फिल्मों, वीडियो और कभी कभी वीडियो गेम अक्सर एक विदेशी बाजार की स्थानीय भाषा में डब कर रहे हैं। डबिंग नाट्यरूप जारी फिल्म, टीवी श्रृंखला, कार्टून और विदेशी वितरण दिया ऐनिमे में आम है। एक अच्छा उदाहरण होगा कि कई फिल्मों के अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी में भारत के बाजारों के लिए करार कर रहे हैं। भारत, जहां "विदेशी फिल्मों" हॉलीवुड की फिल्मों के साथ पर्याय हैं, डबिंग ज्यादातर हिंदी में किया जाता है और तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं। समाप्त काम करता कस्बों और संबंधित (जहां अंग्रेजी पैठ कम है) अक्सर अंग्रेजी भाषा के महानगरीय क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है मूल के साथ राज्यों के निचले टियर बस्तियों में जारी किए हैं। अन्य सभी राज्यों में, अंग्रेजी मूल के साथ अक्सर जहां डब संस्करण संग्रह मूल की तुलना में बकाया हैं डब संस्करणों के साथ जारी कर रहे हैं। सबसे स्पाइडर मैन 3 की डबिंग हाल ही में भोजपुरी, उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय भाषा में भी किया गया था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और डबिंग · और देखें »

डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस

डेली न्यूज एंड एनालिसिस (Daily News and Analysis) (डीएनए) एक भारतीय व्यापकपर्ण अंरेज़ी भाषा समाचार पत्र है इसकी संस्थापना 2005 में मुम्बई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, बंगलोर और इन्दौर से आरम्भ हुई। यह अंग्रेज़ी में प्रकशित भारतीय अखबारों में प्रथम है जिसके सभी पृष्ठ रंगीन होते हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस · और देखें »

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और डेविड धवन · और देखें »

डॉयचे वेले

डॉयचे वेले (संक्षिप्तकरण: डीडब्ल्यू या डी॰डब्ल्यू॰) जर्मन अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ता है। इसका उद्देश्य विदेशी मीडिया बाजारों में जगह बनाना है। यह अपनी डीडब्ल्यू रेडियो सेवा द्वारा लघु तरंग, अंतरजाल और उपग्रह रेडियो पर 30 भाषाओं में प्रसारण करता है। जर्मन भाषा के वाक्यांश "डॉयचे वेले" का अर्थ जर्मन तरंग होता है व इसकी सेवाएँ वैसी ही हैं जैसी अन्य अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ताओं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, फ़्रांस 24, वॉयस ऑफ़ अमेरिका, रेडियो कैनेडा इंटरनेशनल, रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो फ़्रांस इंटरनेशनल आदि की हैं। 1953 से डॉयचे वेले नियमित रूप से प्रसारण कर रहा है। 2003 तक इसका मुख्यालय कोलोन शहर में था तथा इसके बाद इसे बॉन शहर के पूर्व सरकारी कार्यालय क्षेत्र शिरमान-बाओ में स्थानांतरित कर दिया गया। टेलिविज़न प्रसारण राजधानी बर्लिन से उत्पादित किए जाते हैं। डॉयचे वेले का जालपृष्ठ बर्लिन और बॉन दोनों शहरों से संचालित किया जाता है। 6 फ़रवरी 2012 ने अपने ब्रांड में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और डॉयचे वेले · और देखें »

तबु

तब्बू (तब्बू) (तबस्सुम हाशमी (తబస్సుం హష్మి) का जन्म 4 नवम्बर 1970 को हुआ) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। हालांकि उन्होंने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यतः उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है एवं उन्हें सबसे अधिक बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड, चार बार, जीतने का रिकॉर्ड भी हासिल हैं। कुछ अपवादों के बावजूद, तब्बू मुख्यतः कलात्मक एवं कम बजट फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े (रुपये) जुटाने की बजाय कहीं अधिक आलोचनात्मक सराहना जुटाती हैं। व्यावसायिक तौर पर सफल फिल्मों में उनकी उपस्थिति कम ही रही है और ऐसी फिल्मों में उनकी भूमिका भी बहुत छोटी रही हैं, मसलन-बॉर्डर (1997), साजन चले ससुराल (1996), बीवी नंबर वन Hum Saath-Saath Hain: We Stand United (1999) आदि फ़िल्में.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और तबु · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और तेलुगू भाषा · और देखें »

तेलुगू सिनेमा

तेलुगु भाषा के फिल्म उद्योग को टॉलीवुड कहा जाता है। चिरन्जीवी, नागर्जुन आदि इसके नामचीन अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और तेलुगू सिनेमा · और देखें »

तीसमार खां

तीसमार खां, 24 दिसम्बर 2010 को प्रदर्शित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन मै हूँ ना और ओम शांति ओम जैसी सफल फिल्मों की निर्देशक फराह खान कर रही हैं। तीसमार खां में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना तथा कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म का नायक एक अंतर्राष्ट्रीय ठग है जो खुद को तीसमार खां यानी चालक समझता है। फिल्म की पटकथा शिरीष कुंदर ने लिखी है, फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का और गीत जावेद अख़्तर के हैं। फिल्म की पटकथा शाहरुख खान को ध्यान में रखकर लिखी गयी थी, पर किसी कारणवश वो उसमे काम नहीं कर सके और यह भूमिका अक्षय कुमार की झोली में चली गयी। आजकल फिल्म को फिल्माया जा रहा है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और तीसमार खां · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

द टेलीग्राफ

द टेलीग्राफ (The Telegraph) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और द टेलीग्राफ · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और द हिन्दू · और देखें »

द इकॉनोमिक टाइम्स

दि इकॉनोमिक टाइम्स (The Economic Times) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और द इकॉनोमिक टाइम्स · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और दक्षिण भारत · और देखें »

दुबई

दुबई '''دبيّ'''. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। दुबई नगर पालिका को अमीरात से अलग बताने के लिए कभी कभी दुबई राज्य बुलाया जाता है। दुबई, मध्य पूर्व के एक वैश्विक नगर तथा व्यापार केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आया है। लिखित दस्तावेजों में इस शहर का अस्तित्व संयुक्त अरब अमीरात के गठन से 150 साल पहले होने का जिक्र है। दुबई अन्य अमीरातों के साथ कानून, राजनीति, सैनिक और आर्थिक कार्य एक संघीय ढांचे के भीतर साझा करता है। हालांकि प्रत्येक अमीरात में नागरिक कानून लागू करने और व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं के रखरखाव जैसे कुछ कार्यों पर क्षेत्राधिकार है। दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है। दुबई और अबू धाबी ही सिर्फ दो अमीरात है जिनके पास देश की विधायिका अनुसार राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मामलों पर प्रत्यादेश शक्ति का अधिकार है। ^ मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की सरकर और राजनीति डी लांग, बी रेक.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और दुबई · और देखें »

दैनिक ट्रिब्यून

दैनिक ट्रिब्यून ट्रिब्यून ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़, नई दिल्ली, जालंधर, देहरादून और बठिंडा से प्रकाशित एक भारतीय हिन्दी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। संतोष तिवारी दैनिक ट्रिब्यून के संपादक है। राज चेंगप्पा समाचारपत्र ट्रिब्यून ट्रस्ट के संपादक इन चीफ है। दैनिक ट्रिब्यून का इंटरनेट संस्करण 16 अगस्त 2010 को शुरू किया और पर उपलब्ध है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और दैनिक ट्रिब्यून · और देखें »

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और दैनिक जागरण · और देखें »

दे दना दन

दे दना दन २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और दे दना दन · और देखें »

धर्मेन्द्र

धर्मेन्द्र (पंजाबी: ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ जन्म: ८ दिसंबर, १९३५) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनकी पत्नी हेमा मालिनी, पुत्र बॉबी द्योल और सनी द्योल भी फ़िल्मों में काम करते हैं। धर्मेन्द्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और धर्मेन्द्र · और देखें »

धूम 3

धूम 3 (Dhoom 3: Back in Action) २०१३ की बहुप्रतीक्षित हिन्दी फ़िल्म है जिसे विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया है। धूम का पहला संस्करण २००४ में जबकि 'धूम 2' २००६ में रिलीज़ हुई थी। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। पहली धूम में जॉन अब्राहम और दूसरी धूम में ऋतिक रोशन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर खान ने नकारात्मक किरदार निभाया है, जो चालाकी से चोरी करता है। यह फ़िल्म आइमैक्स (IMAX) के फॉर्मेट में विश्व स्तर पर हिन्दी, तमिल एवं तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की गयी। धूम 3 भारत में आइमैक्स फ़ाॅर्मेट में प्रदर्शित होने वाली पहली फ़िल्म है। यश राज फ़िल्म्स की बनाइए हुई इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रूपए की कमाई की थी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और धूम 3 · और देखें »

नमस्ते लंदन

नमस्ते लंदन 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नमस्ते लंदन · और देखें »

नाना पाटेकर

विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी, 1951) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नाना पाटेकर · और देखें »

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई से प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसकी प्रकाशक कम्पनी बेनेट, कोलमैन एवं कम्पनी है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों एवं फ़िल्मफ़ेर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है। दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाया हुआ है। हिन्दी मुम्बई में चौथे नम्बर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुम्बई क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की प्रसार संख्या 1.3 लाख और पाठक संख्या 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नवभारत टाइम्स · और देखें »

न्यू यॉर्क (फिल्म)

न्यूयॉर्क कबीर खान द्वारा निर्देशित, यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म है जिसकी फ़िल्मी विधा रहस्य है एवं पटकथा संदीप श्रीवास्तव का है। फ़िल्म में दृश्य प्रभाव विजुअल कम्प्यूटिंग लैब्स और टाटा एल्क्सी लिमिटेड ने तैयार किये हैं। फ़िल्म जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ़, नील नितिन मुकेश और इरफ़ान ख़ान अभिनीत है। न्यूयॉर्क की कहानी सन् 1999 से आरम्भ होती है और 2008 में पूरी होती है जो तीन फिक्शनल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत तीन छात्रों की कहानी दिखाई जाती है जो 9/11 और उसके परिणामों से कैसे प्रभावित होती है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और न्यू यॉर्क (फिल्म) · और देखें »

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया (जन्म: 27 अगस्त 1980) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नेहा धूपिया · और देखें »

नीदरलैण्ड

नीदरलैण्ड नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। "द हेग" को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है एवं सामान्यतः नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा दोनों के लिए डच शब्द का उपयोग किया जाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नीदरलैण्ड · और देखें »

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश (हिन्दी: नील नितिन मुकेश, उच्चारण: जन्म / 15 जनवरी 1982) जो अपने जन्म नाम नील चंद माथुर से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आते हैं। वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। मुकेश चंद माथुर उनके दादा और भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायक है। मुकेश ने 1946 में आर.डी. माथुर के निवासस्थान पर, कांदिवली में एक मंदिर में सरल त्रिवेदी रायचंद उर्फ बच्चीबेन से शादी की। सरल एक करोड़पति गुजराती ब्राह्मण की बेटी थी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और नील नितिन मुकेश · और देखें »

परेश रावल

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और परेश रावल · और देखें »

पार्टनर (2007 फ़िल्म)

पार्टनर 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और पार्टनर (2007 फ़िल्म) · और देखें »

पंजाब केसरी

पंजाब केसरी भारत का प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र है। यह भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होता है। आतंकवाद के दौर में आतंक के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंजाब केसरी अखबार के संस्‍थापक, सम्पादक लाला जगतनारायण को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद उनके बेटे रमेशचन्द्र की भी आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। 'पंजाब केसरी' का प्रकाशन १९६४ में जालन्धर से हुआ। लाला जगतनारायण इस पत्र के संस्थापक थे। यह पंजाब के लोकप्रिय दैनिक पत्र है। `पंजाब केसरी' अपने रविवासरीय संस्करण के अतिरिक्त व्यंग्य विनोद संस्करण, कला संस्कृति संस्करण, कहानी संस्करण, महिला संस्करण तथा खिलाड़ी संस्करण भी प्रकाशित करता है। अर्थात् प्रतिदिन कोई न कोई संस्करण विशेष सामग्री लिए होता है। निर्भिकता के कारण लाला जगतनारायण और उनके पुत्र रमेश चन्द्र की आंतकवादियों ने हत्या कर दी.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और पंजाब केसरी · और देखें »

प्रभात खबर

प्रभात खबर राँची, जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर से प्रकाशित होने वाला हिन्दी भाषा का एक दैनिक है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और प्रभात खबर · और देखें »

प्रियदर्शन

प्रियदर्शन नायर (मलयालम: പ്രിയദര്‍ശന്‍) भारत के प्रसिद्ध चलचित्र निर्माता हैं। इन्होंने name.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और प्रियदर्शन · और देखें »

प्रकाश झा

प्रकाश झा (जन्म: २७ फ़रवरी १९५२, चंपारण बिहार, भारत) एक हिन्दी फ़िल्मकार है। फ़िल्में: बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, टर्निंग 30 आदि (सभी हिन्दी) एक भारतीय हिंदी फिल्म के निर्माता निर्देशक, चलचित्र के कथा लिखनेवाला, प्रकाश झा ऐसे फिल्मकार हैं, जो फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर हर बार बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होते हैं। उनके साहस और प्रयासों की इस मायने में प्रशंसा की जाना चाहिए कि सिनेमा की ताकत का वे सही इस्तेमाल करते हैं अपनी ‍पहली फिल्म ‘दामुल’ के जरिये गाँव की पंचायत, जमींदारी, स्वर्ण तथा दलित संघर्ष की नब्ज को उन्होंने छुआ है। इसके बाद सामाजिक सरोकार की फिल्में बनाईं। बाद में मृत्युदण्ड, गंगाजल, अपहरण और अब राजनीति (२०१० चलचित्र) लेकर मैदान में उतरे हैं। अपने बलबूते पर उन्होंने आम चुनाव में उम्मीदवार बनकर हिस्सा लिया है। ये बात और है कि वे हर बार हार गए। भ्रष्ट व्यवस्था तथा राजनीति की सड़ांध का वे अपने स्तर पर विरोध करते हैं। यही विरोध उनकी फिल्मों में जीता-जागता सामने आता है। मृत्युदंड से लेकर अपहरण तक उनकी फिल्मों को दर्शकों ने दिलचस्पी के साथ देखा और सराहा है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और प्रकाश झा · और देखें »

प्रीति ज़िंटा

प्रीटी ज़िंटा (जन्म ३१ जनवरी १९७५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। मनोविज्ञान में उपाधी ग्रहण करने के बाद ज़िंटा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दिल से.. में १९९८ से की और उसी वर्ष फ़िल्म सोल्जर में पुनः दिखी। इन फ़िल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्हें फ़िल्म क्या कहना में कुँवारी माँ के किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। जिंटा को २००३ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार कल हो ना हो फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने सर्वाधिक कमाई वाली दो भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमे काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म कोई... मिल गया (२००३) और रोमांस फ़िल्म वीर-ज़ारा (२००४) शमिल है जिसके लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया। उन्होंने आधुनिक भारतीय नारी का किरदार फ़िल्म सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना में निभाया जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उच्च-कमाई वाली फ़िल्में रही। इन उपलब्धियों ने उन्हें हिन्दी सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय किरदार कनेडियाई फ़िल्म हेवन ऑन अर्थ में था जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर ह्यूगो पुरस्कार २००८ के शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में प्रदान किया गया। फ़िल्मों में अभिनय के आलावा जिंटा ने बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन में कई लेख लिखे है, साथ ही वे एक सामाजिक कार्यकर्त्ता, टेलिविज़न मेज़बान और नियमित मंच प्रदर्शनकर्ता है। वे पीज़ेडएनज़ेड इण्डिया प्रोडक्शन कंपनी की संस्थापक भी है जिसकी स्थापना उन्होंने अपने पूर्व-साथी नेस वाडिया के साथ की है और दोनों साथ-ही-साथ इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम किंग्स XI पंजाब के मालिक भी है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और प्रीति ज़िंटा · और देखें »

पोलैंड

पोलैंड आधिकारिक रूप से पोलैंड गणराज्य एक मध्य यूरोप राष्ट्र है। पोलैंड पश्चिम में जर्मनी, दक्षिण में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, पूर्व में युक्रेन, बेलारूस और लिथुआनिया एवं उत्तर में बाल्टिक सागर व रूस के कालिनिनग्राद ओब्लास्ट के द्वारा घिरा हुआ है। पोलैंड का कुल क्षेत्रफ़ल ३ लगभग लाख वर्ग कि.मि. (1.20 लाख वर्ग मील) है, जिससे ये दुनिया का ६९वां व युरोप का ९वां विशालतम राष्ट्र बन जाता है। लगभग 4 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का ३३वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाता है। एक राष्ट्र के रूप में पोलैंड की स्थापना को इसके शासक मिस्जको प्रथम द्वारा ९६६ इसवी में इसाई धर्म को राष्ट्रधर्म बनाने के साथ जोड़ कर देखा जाता है। तत्कालीन समय में पोलैंड का आकार वर्तमान पोलैंड के जैसा ही था। १०२५ में पोलैंड राजाओं के अधीन आया और १५६९ में पोलैंड ने लिथुआनिया के ग्रैंड डचि के साथ मिलकर पोलिश-लिथुआनियन कामनवेल्थ की स्थापना करते हुए एक लंबे रिश्ते की नींव डाली। ये कामनवेल्थ १७९५ में तोड़ दिया गया और पोलैंड को आस्ट्रिया, रूस और प्रुसिया के बीच बांट लिया गया। पोलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद १९१८ में अपनी स्वाधीनता पुनः हसिल की मगर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फ़िर से पराधीन होकर नाजी जर्मनी और सोवियत संघ के अधीन चला गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में पोलैंड ने अपने साठ लाख नागरिकों को खो दिया। कई साल बाद पोलैंड रूस से प्रभावित एक साम्यवादी गणराज्य के रूप में ईस्टर्न ब्लॉक में उभरा। १९८९ में साम्यवादी शासन का पतन हुआ और पोलैंड एक नये राष्ट्र के रूप में उभरा जिसे सांविधानिक तौर पे "तृतीय पोलिश गणतंत्र" कहा जाता है। पोलैंड एक स्वयंशासित स्वतंत्र राष्ट्र है जो कि सोलह अलग-अलग वोइवोदेशिप या राज्यों (पोलिश: वोयेवुद्ज़त्वो) को मिलाकर गठित हुआ है। पोलैंड यूरोपीय संघ, नाटो एवं ओ.ई.सि.डी का सदस्य राष्ट्र है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और पोलैंड · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फरहान अख्तर · और देखें »

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका है। फराह ने आज तक ८० से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फराह ने मैं हूँ ना और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह का विवाह शिरीष कुंदर के साथ हुआ है। फराह ने ११ फ़रवरी २००८ को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फराह खान · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फ़्रान्स · और देखें »

फ़ोर्ब्स

फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। जिसका प्रमुख प्रकाशन एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स है, जिसकी खपत (संचलन) 900,000 से अधिक है। अगस्त 2006 में, निजी इक्विटी फर्म, एलीवेशन पार्टनर्स, नवगठित कंपनी, फोर्ब्स मीडिया में एक अल्पसंख्यक शेयरधारक बन गयी, जिसमें फोर्ब्स पत्रिका और वेबसाइट पर अग्रणी व्यावसायिक साइटों में से एक Forbes.com शामिल हैं। Forbes.com प्रति महीने 18 लाख लोगों को तक पहुँचता है। फोर्ब्स मीडिया के अन्य वेबसाइट हैं: Investopedia; RealClearPolitics, RealClearMarkets एवं RealClearSports और True/Slant'.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फ़ोर्ब्स · और देखें »

फितूर

फितूर एक हिन्दी भाषा की भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। फ़िल्म में सिद्धार्थ रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार है। यह फ़िल्म १२ फ़रवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फितूर · और देखें »

फैंटम (2015 फिल्म)

फैंटम'आतंकवाद निरोधी फ़िल्म है जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। इसकी मुख्य भूमिका में सैफ अली खान व कैटरीना कैफ़ हैं। फ़िल्म 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद के बारे में है। फ़िल्म की पटकथा मशहूर लेखक हुसैन ज़ैदी के साथ मिलकर लिखी गई है, और उनकी नवनिर्मित पुस्तक मुम्बई अवेंज़र्स पर आधारित है।फ़िल्म को 28 अगस्त 2015 को निर्गत (रिलीज़) करने की योजना है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और फैंटम (2015 फिल्म) · और देखें »

बार बार देखो

बार बार देखो एक भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन नित्या मेहरा ने व निर्माण करण जोहर,ऋतेश सिध्वानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसमें कैटरीना कैफ व सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म ०९ सितम्बर २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बार बार देखो · और देखें »

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (जन्म: ७ जनवरी, १९७९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बिपाशा बसु · और देखें »

ब्लू

ब्लू एंथनी डीसूज़ा द्वारा निर्देशित और अमेरिकी लेखकों जोशुआ लुरी और ब्रायन एम सुल्लिवन द्वारा लिखित 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका अधिकतर भाग जल में फ़िल्माया गया है और इसकी फ़िल्म विधा एक्शन और रहस्यमय कहानी है। फ़िल्म में मुख्य भुमिका में अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार, लारा दत्ता और ज़ायेद खान हैं जबकि कैटरीना कैफ़ केमियो के रूप में आती है। काइली मिनोग फ़िल्म के एक गीत में आती हैं। ब्लू 16 अक्टूबर 2009 को जारी की गई और समालोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली एवं बॉक्स ऑफ़िस पर औसत प्रदर्शन किया। जारी करने की तिथि पर इस फ़िल्म ने अब तक की बॉलीवुड फ़िल्मों में सबसे मंहगी निर्मित फ़िल्म थी। फ़िल्म शिथिलतः हॉलीवुड फ़िल्म इनटू द ब्लू (२००५) पर आधारित है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ब्लू · और देखें »

बैंग बैंग

बैंग बैंग! 2014 की सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित हिन्दी एक्शन रूमानी फ़िल्म है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की आधिकारिक रीमेक है और मूल में क्रमश: टॉम क्रूज़ और कैमरुन डिएज़ द्वारा निभाए गये किरदार इसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने अदा करे हैं। फ़िल्म दुनिया भर में लगभग 5100 स्क्रीन में 2 अक्टूबर, 2014 को जारी की गई जो एक बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज है। फ़िल्म को मिली-जुली से नकारात्मक समीक्षा मिली। फ़िल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर से 175 करोड़ कमाये। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बैंग बैंग · और देखें »

बूम (2003 फ़िल्म)

बूम 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बूम (2003 फ़िल्म) · और देखें »

बेल्जियम

किंगडम ऑफ़ बेल्जियम उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक देश है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और उसके मुख्यालय का मेज़बान है, साथ ही, अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का, जिसमें NATO भी शामिल है। 10.7 मीलियन की जनसंख्या वाले बेल्जियम का क्षेत्रफल है। जर्मनिक और लैटिन यूरोप के मध्य अपनी सांस्कृतिक सीमा को विस्तृत किये हुए बेल्जियम, दो मुख्य भाषाई समूहों, फ्लेमिश और फ्रेंच-भाषी, मुख्यतः वलून्स सहित जर्मन भाषियों के एक छोटे समूह का आवास है। बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59% जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ 31% लोग बसे हैं। ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यतः फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहाँ 10% जनसंख्या बसी है। * * * * पूर्वी वालोनिया में एक छोटा जर्मन भाषी समुदाय मौजूद है। मूल (पहले ही) 71,500 निवासियों के बजाय 73,000 का उल्लेख करता है। बेल्जियम की भाषाई विविधता और संबंधित राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संघर्ष, राजनीतिक इतिहास और एक जटिल शासन प्रणाली में प्रतिबिंबित होता है। बेल्जियम नाम, गॉल के उत्तरी भाग में एक रोमन प्रान्त, गैलिया बेल्जिका से लिया गया है, जो केल्टिक और जर्मन लोगों के एक मिश्रण बेल्जी का निवास स्थान था। ऐतिहासिक रूप से, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, निचले देश के रूप में जाने जाते थे, जो राज्यों के मौजूदा बेनेलक्स समूह की तुलना में अपेक्षाकृत कुछ बड़े क्षेत्र को आवृत किया करते थे। मध्य युग की समाप्ति से लेकर 17 वीं सदी तक, यह वाणिज्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र था। 16वीं शताब्दी से लेकर 1830 में बेल्जियम की क्रांति तक, यूरोपीय शक्तियों के बीच बेल्जियम के क्षेत्र में कई लड़ाइयाँ लड़ी गईं, जिससे इसे यूरोप के युद्ध मैदान का तमगा मिला - एक छवि जिसे दोनों विश्व युद्ध ने और पुष्ट किया। अपनी स्वतंत्रता पर, बेल्जियम ने उत्सुकता के साथ औद्योगिक क्रांति में भाग लिया और उन्नीसवीं सदी के अंत में, अफ्रीका में कई उपनिवेशों पर अधिकार जमाया। 20वीं सदी के उत्तरार्ध को फ्लेमिंग्स और फ्रैंकोफ़ोन के बीच साँप्रदायिक संघर्ष की वृद्धि के लिए जाना जाता है, जिसे एक तरफ तो सांस्कृतिक मतभेद ने भड़काया, तो दूसरी तरफ फ्लेनडर्स और वालोनिया के विषम आर्थिक विकास ने. अब भी सक्रिय इन संघर्षों ने पूर्व में एक एकात्मक राज्य बेल्जियम को संघीय राज्य बनाने के दूरगामी सुधारों को प्रेरित किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बेल्जियम · और देखें »

बॉबी देओल

बॉबी देओल बॉबी देओल (जन्म: 27 जनवरी, 1967) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बॉबी देओल · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होने अपना फ़िल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फ़िल्म सत्या से बनी। इस फ़िल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फ़िल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मनोज बाजपेयी · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मलयालम भाषा · और देखें »

मलयाली सिनेमा

मलयाली सिनेमा (इसे मौलीवूड, मलयालम सिनेमा, केरल सिनेमा, मलयालम फ़िल्म उद्योग के रूप में भी जाना जाता है।) केरल, भारत आधारित फ़िल्म उद्योग है जहाँ मुख्यतः मलयालम भाषा की फ़िल्में बनती हैं। मलयाली फ़िल्मों की शुरूआत (१९२० से शुरूआत) तिरुवनन्तपुरम आधारित थी। यद्यपि फ़िल्म उद्योग का विकास और अलंकरण 1940 के दशक के अन्त से आरम्भ हुआ। उसके पश्चात फ़िल्म उद्योग चेन्नई (तत्कालीन मद्रस) में स्थानांतरित हो गया, जो बाद में दक्षिण भारतीय सिनेमा का केन्द्र बन गया। १९८० के दशक के अन्त में मलयाली सिनेमा पुनः विस्थापित होकर केरल में स्थापित हो गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मलयाली सिनेमा · और देखें »

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोईन और एक मॉडल है। रोहतक में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उसने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की। वह भारत की पहली अभिनेत्री है जिसने जैकी चैन के साथ काम किया है। उसने फिल्मों में अपना नाम रीमा की जगह मल्लिका रखा, ऐसा उसने रीमा नाम की अन्य अभिनेत्रियों से नाम की समानता के कारण होने वाले कनफ्यूजन को दूर करने के लिए किया। मल्लिका का अर्थ रानी होता है और वह चाहती भी है कि लोग उसे इसी नाम से पुकारें। शेरावत उनकी माँ का सरनेम है। इन्होने अपनी अच्छी शुरुआत जीना सिर्फ़ मेरे लिये से की। मगर फिल्म मर्डर से इन्हे अलग पहचान मिली। जुन 2007 में हॉगकाँग की एक प्रसिद्ध मैगजीन ने उसे एशिया के सबसे खूबसूरत 100 लोगों की सूची में स्थान दिया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मल्लिका शेरावत · और देखें »

महाभारत

महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति वर्ग में आता है। कभी कभी केवल "भारत" कहा जाने वाला यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है। इस ग्रन्थ को हिन्दू धर्म में पंचम वेद माना जाता है। यद्यपि इसे साहित्य की सबसे अनुपम कृतियों में से एक माना जाता है, किन्तु आज भी यह ग्रंथ प्रत्येक भारतीय के लिये एक अनुकरणीय स्रोत है। यह कृति प्राचीन भारत के इतिहास की एक गाथा है। इसी में हिन्दू धर्म का पवित्रतम ग्रंथ भगवद्गीता सन्निहित है। पूरे महाभारत में लगभग १,१०,००० श्लोक हैं, जो यूनानी काव्यों इलियड और ओडिसी से परिमाण में दस गुणा अधिक हैं। हिन्दू मान्यताओं, पौराणिक संदर्भो एवं स्वयं महाभारत के अनुसार इस काव्य का रचनाकार वेदव्यास जी को माना जाता है। इस काव्य के रचयिता वेदव्यास जी ने अपने इस अनुपम काव्य में वेदों, वेदांगों और उपनिषदों के गुह्यतम रहस्यों का निरुपण किया हैं। इसके अतिरिक्त इस काव्य में न्याय, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, युद्धनीति, योगशास्त्र, अर्थशास्त्र, वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, खगोलविद्या तथा धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और महाभारत · और देखें »

माहिरा ख़ान

माहिरा हाफिज़ खान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से हमसफर नामक धारावाहिक के कारण जानी जाती हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और माहिरा ख़ान · और देखें »

मिड डे

मिड डे भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मिड डे · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मुम्बई · और देखें »

मैंने प्यार क्यूँ किया (2005 फ़िल्म)

मैंने प्यार क्यूँ किया 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मैंने प्यार क्यूँ किया (2005 फ़िल्म) · और देखें »

मेरे ब्रदर की दुल्हन

मेरे ब्रदर की दुल्हन (हिन्दी:मेरे भाई की दुल्हन) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार इमरान ख़ान, कैटरीना कैफ़ और अली ज़फ़र है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और मेरे ब्रदर की दुल्हन · और देखें »

यश चोपड़ा

यश चोपड़ा (अंग्रेजी: Yash Chopra जन्म: 27 सितम्बर 1932 – मृत्यु: 21 अक्टूबर 2012) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। बाद में उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों का निर्माण भी किया। उन्होंने अपने भाई बी० आर० चोपड़ा और आई० एस० जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1959 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म धूल का फूल बनायी थी। उसके बाद 1961 में धर्मपुत्र आयी। 1965 में बनी फिल्म वक़्त से उन्हें अपार शोहरत हासिल हुई। उन्हें फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए। बालीवुड जगत से फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के अतिरिक्त भारत सरकार ने उन्हें 2005 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और यश चोपड़ा · और देखें »

यश राज फ़िल्म्स

यश राज फ़िल्म्स का लोगो यश राज फ़िल्म्स भारतीय निर्माता - निर्देशक यश चोपड़ा द्वारा स्थापित कंपनी है जो की एक हिंदी फिल्म निर्देशक और निर्माता है। वोह पहले अपने भाई के फिल्म कंपनी बर फिल्म्स में काम करते थे और बाद में उन्होंने सन १९७० में अपनी खुद की कम्पनी चालू की। इनके द्वारा बनाई गयी फिल्मे सन २००४ व २००५ में तीन अच्छी पर्दर्शन करने वाली फिल्मे दे चुकी है। यश राज फिल्म्स विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश से यश राज फिल्म्स प्रकार निजी 1970 स्थापित संस्थापक यश चोपड़ा मुख्यालय मुंबई, भारत प्रमुख लोगों आदित्य चोपड़ा (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) उदय चोपड़ा (निदेशक) पामेला चोपड़ा (निदेशक) रानी मुखर्जी (निदेशक) आशिष सिंह (उपराष्ट्रपति - उत्पादन) रोहन मल्होत्रा ​​(उपराष्ट्रपति - वितरण) अवतार पानसेर (उपाध्यक्ष - अंतर्राष्ट्रीय संचालन) मानन मेहता (उपाध्यक्ष - विपणन और मर्केंडाइजिंग) अक्षय विधहानी (उपाध्यक्ष - वित्त और वाईआरएफ स्टूडियोज) विजय कुमार (उपराष्ट्रपति - होम वीडियो और लाइसेंसिंग) आशीष पाटिल (उपाध्यक्ष - वाई फिल्म्स) आनंद गुरनानी (उपाध्यक्ष - डिजिटल) उत्पाद सिनेमा स्टूडियो उत्पादन वितरण विपणन संगीत घरेलू वीडियो प्रतिभा प्रबंधन VFX उत्पादन के बाद ब्रांड पार्टनरशिप लाइसेंसिंग मर्केंडाइजिंग विशेष प्रभाव डिजिटल सहायक YRF स्टूडियोज वाईआरएफ उत्पादन वाईआरएफ वितरण वाईआरएफ विपणन वाईआरएफ संगीत वाईआरएफ होम वीडियो वाई फिल्म्स वाईआरएफ टेलीविजन वाईआरएफ मनोरंजन yFX VFX स्टूडियो वाईआरएफ प्रतिभा वाईआरएफ लाइसेंसिंग वाईआरएफ मर्चेंडाइजिंग वाईआरएफ ब्रांड पार्टनरशिप वाईआरएफ डिजिटल वाईआरएफ यूएसए वाईआरएफ यू.के.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और यश राज फ़िल्म्स · और देखें »

याहू!

याहू! याहू! (Yahoo!) एक अमेरिकी निगमित निगम व वैश्विक इंटरनेट सेवा कंपनी है। वह कई प्रकार की सुविधाये जैसे वेब पोर्टल, खोज साधन, ईमेल, ख़बरे, इत्यादी प्रस्तुत करती है। याहू की स्थापना स्तयाँनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट छात्र जेरी याँग व डेविड फिलो ने जनवरी १९९४ मे की थी। कंपनी का मुख्य कार्यालय सिलीकॉन घाटी के शहर संनिवेल, कैलिफोर्निया में है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और याहू! · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और यूरोप · और देखें »

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, (जन्म: सितम्बर २८ 1982), मुंबई महाराष्ट्र,भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने फ़िल्मफेर द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रोक्केट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की.2007 में उन्होंने वही डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के महिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सिखने के लिए नेव्योर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शोर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बलैक (2005) में उनकी मदद की। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर · और देखें »

रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और रामगोपाल वर्मा · और देखें »

राजनीति (2010 फ़िल्म)

राजनीति 2010 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और राजनीति (2010 फ़िल्म) · और देखें »

राजस्थान पत्रिका

राजस्थान पत्रिका हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला एक भारतीय समाचार पत्र है। यह अखबार भारत के सात राज्यों से प्रकाशित हो रहा है। यह जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और सीकर सहित कई अन्य क्षेत्रों से राजस्थान से प्रकाशित होता है और राजस्थान के अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद, ग्वालियर, कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली और बंगलौर से प्रकाशित होता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और राजस्थान पत्रिका · और देखें »

राजकुमार सन्तोषी

राजकुमार सन्तोषी फ़िल्मफेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वो निर्माता-निर्देशक पी॰ एल॰ सन्तोषी के पुत्र हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और राजकुमार सन्तोषी · और देखें »

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग या संक्षेप में रॉ (हिन्दी अनुवाद: अनुसंधान और विश्लेषण स्कंध) भारत की अंतर्राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितंबर १९६८ में किया गया था जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलु व अंतर्राष्ट्रीय मामले संभालती थी) १९६२ के भारत-चीन युद्ध व १९६५ के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छी तरह कार्य नहीं कर पाई थी जिसके चलते भारतीय सरकार को एक ऐसी संस्था की ज़रूरत महसूस हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाहरी जानकारियाँ जमा कर सके। रॉ का मुख्य कार्य जानकारी इकठ्ठा करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को अंजाम देना है। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कंपनियों व इंसानों से मिली जानकारी पर कार्य करना है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह दी जा सके। रॉ का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके निदेशक अनिल धस्माना है जो मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग · और देखें »

रेस (२००८ फ़िल्म)

रेस अब्बास-मस्तान निर्देशित और टिप्स फ़िल्म्स बैनर तले बनी २००८ की बॉलीवुड रहस्य से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म २१ मार्च २००८ को जारी की गयी जिसमें मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी हैं। फ़िल्म में दिलीप ताहिल और जॉनी लीवर भी रहस्यमयी और हास्य कलाकरों की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म मुख्यतः डरबन और दुबई में फ़िल्माई गयी है, रेस एक हास्य, रहस्य और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है जिसमें भाई की प्रतिद्वंद्विता, विश्वासघात और जुनून के विषयों की को बखूबी दिखाया गया है। यह १९९८ की हॉलीवुड फ़िल्म गुडबाय लवरपर शिथिल आधारित है। यह बॉलीवुड की २००८ की १० उच्चतम कमाई वाली फ़िल्मों में शामील है। रेस को तमिल में पंथायम और तेलुगू में रेस तेलुगू के रूप में डब (अनूदित) किया गया। २०१३ में फ़िल्म की उत्तरकृत्ति रेस 2 जारी की गयी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और रेस (२००८ फ़िल्म) · और देखें »

रीडिफ.कॉम

रीडिफ डॉट कॉम अथवा रीडिफ.कॉम (रीडिफ.कॉम) भारतीय समाचार, सूचना, मनोरंजन और शॉपिंग वेब पोर्टल है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई। इसकी स्थापना रीडिफ ऑन द नेट (रीडिफ On The NeT) के रूप में हुई। इसका मुख्य कार्यालय मुम्बई में है जिसके शाखा कार्यालय बंगलौर, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क नगर में स्थित हैं। एलेक्सा के अनुसार रीडिफ १७वाँ भारतीय वेब पोर्टल है। इसमें ३१६ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके लाखों परिदर्शकों में से 89.1% परिदर्शक भारतीय हैं जबकि अन्यों में मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका (3.4%) और चीन शामिल हैं। अप्रैल २००१ में रीडिफ ने इंडिया अब्रॉड आरम्भ किया। फ़रवरी २०११ में अलेक्सा पर इसकी रैंक २९५ थी। रीडिफ डॉट कॉम १९९६ में भारत में पंजीकृत पहला डोमेन नाम है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और रीडिफ.कॉम · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और लारा दत्ता · और देखें »

लावणी

लावणी संगीत की एक विधा है जो प्रमुख रूप से भारतीय राज्य महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और लावणी · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और लंदन · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (तुलु: ಶಿಲ್ಪ ಶೆಟ್ಟಿ) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर (१९९३) में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग ४० फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग (१९९४) फिल्म में कार्य किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और शिल्पा शेट्टी · और देखें »

शीला की जवानी

शीला की जवानी तीसमार खां नामक फिल्म का गाना है। जिसे सुनिधि चौहान ने गया है। इसका निर्माण ट्विंकल खन्ना और शिरीष कुंदेर ने किया है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और शीला की जवानी · और देखें »

सना खान

सना खान (जन्म 1 अगस्त 1987) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और नर्तकी है। सना ने शुरू में मॉडलिंग के साथ अपने कैरियर शुरू किया और फिर विज्ञापन और फीचर फिल्मों के माध्यम से मीडिया में प्रवेश किया। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म में अभिनय, टीवी पर वाणिज्यिक और टेलीविजन रियलिटी शो किया है। के बारे में 5 सना में और फिल्मों में 50 14 से अधिक है, के रूप में विज्ञापित काम किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सना खान · और देखें »

सनी देओल

अजय सिंह देओल (जन्म: 19 अक्टूबर, 1956) हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र है। तथा इनकी माता का नाम प्रकाश कौर तथा हेमा मालिनी इनकी सौतेली मां है। सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सनी देओल · और देखें »

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी (जन्म: 14 दिसम्बर, 1980) भारतीय अभिनेत्री जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में नजर आती हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और समीरा रेड्डी · और देखें »

सरकार (2005 फ़िल्म)

सरकार 2005 में राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित की गई एक चलचित्र थी।.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सरकार (2005 फ़िल्म) · और देखें »

सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची

श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्मों से संबंधित सूचियाँ.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सलमान ख़ान · और देखें »

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(जन्म:16 जनवरी 1985) भारतीय फिल्म अभिनेता और पूर्व मॉडल है। उन्होंने २०१२ में करन जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो हंसी तो फंसी में दिखेइनके अलावा ये एक विलन,२०१६ की कपूर एण्ड सन्स फ़िल्म में भी दिखे। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सिद्धार्थ मल्होत्रा · और देखें »

सिद्धार्थ आनन्द

सिद्धार्थ आनन्द हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सिद्धार्थ आनन्द · और देखें »

सिंह इज़ किंग

सिंह इज़ किंग (प्रचलित उच्चारण:सिंघ इज़ किंग) एक हिंदी चलचित्र है, जिसमें अक्षय कुमार तथा कटरीना कैफ ने प्रमुख भुमिकायें निभाईं हैं। श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सिंह इज़ किंग · और देखें »

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।i .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सुनील शेट्टी · और देखें »

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन (जन्म: 19 नवंबर, 1975, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सुष्मिता सेन · और देखें »

सुहेल ख़ान

सुहेल ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सुहेल ख़ान · और देखें »

स्टारडस्ट

स्टारडस्ट एक फ़िल्मी पत्रिका है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और स्टारडस्ट · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

सैमसंग

सैमसंग दक्षिण कोरिया की एक कंपनी है। कोरियाई कंपनियों मैं सैमसंग पसंदीदा कंपऩी है। सैमसंग एक समूह है, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंग फायर तथा मरीऩ आदि इसकी पूऱक कंपनियां हैं। ली बुंग चल द्वारा इसकी स्थापना 1938 में की गई, ली बुंग चल ने कंपऩी की स्थापना फल के व्यापार से की थी, 1960 मैं सैमसंग ऩे इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार मैं कदम रखा। 1987 में ली की माैत के बाद सैमसंग तीन भागाें में विभाजित हाे गयी Shinsegae Group, CJ Group and Hansol.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सैमसंग · और देखें »

सीएनएन आईबीएन

सीएनएन आईबीएन एक भारत में प्रसारित होने वाला अंग्रेज़ी चैनल है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और सीएनएन आईबीएन · और देखें »

हमको दीवाना कर गये

हमको दीवाना कर गये 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हमको दीवाना कर गये · और देखें »

हिन्दुस्तान (समाचार पत्र)

दैनिक हिन्दुस्तान हिन्दी का दैनिक समाचार पत्र है। यह १९३२ में शुरु हुआ था। इसका उद्घाटन महात्मा गांधी ने किया था। १९४२ का भारत छोड़ो आन्दोलन छिड़ने पर `हिन्दुस्तान' लगभग ६ माह तक बन्द रहा। यह सेंसरशिप के विरोध में था। एक अग्रलेख पर ६ हजार रुपये की जमानत माँगी गई। देश के स्वाधीन होने तक `हिन्दुस्तान का मुख्य राष्ट्रीय आन्दोलन को बढ़ावा देना था। इसे महात्मा गाँधी व काँग्रेस का अनुयायी पत्र माना जाता था। गाँधी-सुभाष पत्र व्यवहार को हिन्दुस्तान' से अविकल रूप से प्रकाशित किया। हिन्दुस्तान' में क्रांतिकारी यशपाल की कहानी कई सप्ताह तक रोचक दर से प्रकाशित हुई। राजस्थान में राजशाही के विरुद्ध आंदोलनों के समाचार इस पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित होते रहे। हैदराबाद सत्याग्रह का पूर्ण `हिन्दुस्तान' ने समर्थन किया। देवदास गाँधी के मार्गदर्शन में इस पत्र ने उच्च आदर्शों को अपने साथ रखा और पत्रकारिता की स्वस्थ परम्पराएँ स्थापितकी। गाँधीजी के प्रार्थना प्रवचन पं जवाहरलाल नेहरू व सरदार वल्लभ भाई पटेल के भाषण अविकल रूप से `हिन्दुस्तान' में छपते रहे। दैनिक `हिन्दुस्तान' का पटना (बिहार) से भी संस्करण प्रकाशित हो रहा है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हिन्दुस्तान (समाचार पत्र) · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हवाई

हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हवाई · और देखें »

हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री)

हुमा क़ुरैशी (English: Huma Qureshi; जन्म २८ जुलाई १९८६) हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय करने से पहले नाटकों में भी अभिन्य किया और वो एक मॉडल हैं। कुछ वर्षों नाटकों में काम करने के बाद वो मुम्बई चली गई और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के साथ टेलीविज़न प्रचार के लिए दो वर्ष का समझौता किया। सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन को फिल्माये जाते समय अनुराग कश्यप ने उनकी अभिन्य क्षमता को देखा और फिल्मों में काम दिया। हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947', काला करिकालन है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री) · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और हॉलीवुड · और देखें »

जब तक है जान

जब तक हैं जान (Jab Tak Hai Jaan) एक आगामी बॉलीवुड फिल्म जो कि प्रख्यात फिल्मकार यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया है। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह खान और कैफ की साथ में पहली फिल्म है और खान और शर्मा की दूसरी। उनकी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी हैं। यह यश चोपड़ा की शाहरुख़ खान के साथ चौथी फिल्म हैं। और यशजी ने इस फिल्म के माध्यम से आठ साल के पश्चात् पुनः निर्देशन किया हैं। संगीत एआर रहमान द्वारा रचित है, जबकि गीत गुलजार द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म 13 नवम्बर को दीवाली के अवसर पर प्रदर्शित होगी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और जब तक है जान · और देखें »

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक 2011 बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रितिक रोशन्, फरहान अख्तर और अभय देयोल हैं। नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ़, कल्कि कोच्लिन और अरियाड़ना कब्रोल भी फिल्म में मौजूद हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है, जबकि गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे है। 15 जुलाई 2011 को जारी, फिल्म आलोचकों की प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा · और देखें »

ज़ोया अख़्तर

जोया अख्तर एक समकालीन भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने लक बाइ चांस (2009) नामक फ़िल्म से अपना निर्देशन का कार्य आरम्भ किया। 2011 में, उन्होंने समीक्षात्मक और वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्म ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा का निर्देशन किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ज़ोया अख़्तर · और देखें »

ज़ी सिने पुरस्कार

ज़ी सिने पुरस्कार हिन्दी फिल्मों के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार है। श्रेणी:ज़ी सिने पुरस्कार श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म पुरस्कार श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ज़ी सिने पुरस्कार · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और जापान · और देखें »

जावेद अली

जावेद अली (جاوید علی, जन्म 1982) एक भारतीय पार्श्वगायक है जो सन 2000 से हिंदी फिल्मों में गाने गा रहे हैं। इन्होंने २००७ में लोकप्रिय गाने एक दिन तेरी यादों में जो कि नक़ाब फ़िल्म का गाना था तथा २००८ में बनी जोड़ अकबर का गाना जश्न-ऐ-बहारान भी काफी लोकप्रिय हुआ था। ये हिन्दी के अलावा बंगाली,उड़िया,तमिल,तेलुगु भाषा में भी पार्श्वगायक है। जावेद अली २०११ में ज़ी टीवी पर चलने वाले सा रे गा मा पा लिटल चैम्प्स में जज भी रह चुके है। हाल ही में इन्होंने वज़ीर फ़िल्म में मौला गाना गाया है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और जावेद अली · और देखें »

जेनिफ़र लॉरेंस

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस (जन्म: अगस्त 15, 1990) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। लॉरेंस का जन्म और पालन पोषण लुईविल, केन्टकी, में हुआ जहाँ इन्होंने 14 वर्ष की उम्र तक रंगमंच में अभिनय शुरू कर दिया। नाटक और अभिनय के लिए कभी औपचारिक शिक्षा न प्राप्त करने वाली लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इन्हें यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ (हिन्दी: टीवी शृंखला में उत्कृष्ट युवा कलाकार के लिए यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड) मिला। इसके पश्चात इन्होंने कई टेलिविज़न शृंखलाओं में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली। मुख्य किरदार के रूप में इनकी सबसे पहली फ़िल्म द पोकर हाउस थी। फिर क्रिस प्रैट के साथ पैसेंजर्स फ़िल्म। लॉरेंस की विंटर्स बोन (2010) में उनकी मुख्य भूमिका समान्यतः उनका ब्रेकआउट प्रदर्शन माना जाता है। इसके लिए इन्हें अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। 20 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली लॉरेंस दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं। 22 वर्ष की उम्र में रोमेंटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में अपनी भूमिका के लिए इन्हें अन्य पुरस्कारों के आलावा अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुए, जिस से ये सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकन प्राप्त करने वाली पहली और जीतने वाली दूसरी सबसे युवा अभिनेत्री बन गईं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और जेनिफ़र लॉरेंस · और देखें »

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (जन्म 17 दिसम्बर 1972) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए दो फ़िल्म फेयर नामांकन प्राप्त हुए, धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद में वह एक बड़ी महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फ़िल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और जॉन अब्राहम · और देखें »

विपुल अमृतलाल शाह

विपुल अमृतलाल शाह या विपुल शाह भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों के निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने अपने इस सफर की शुरुआत गुजराती थिएटर से शुरू किया था, जिन्हें अच्छे खासे दर्शक मिलते थे। इन्होंने गुजराती फिल्मों में दरिया-छोरु नाम के फिल्म से अपनी शुरुआत की, जो लगभग नब्बे के दशक में प्रदर्शित हुआ था। 2010 तक इन्होंने पाँच हिन्दी फिल्मों का निर्देशन किया था, जिसमें से चार में अक्षय कुमार थे। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और विपुल अमृतलाल शाह · और देखें »

विजय कृष्ण आचार्य

विजय कृष्णा आचार्य, हिंदी चलचित्र निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। इनका दूसरा नाम विक्टर भी है। विजय कृष्णा आचार्य आइफा पुरस्कार 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फ़िल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। टशन फ़िल्म इनकी द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म थी। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और विजय कृष्ण आचार्य · और देखें »

वेबदुनिया

वेबदुनिया एक भारतीय समाचार जालस्थल है। यह हिन्दी के साथ साथ तमिल, मलयालम, तेलुगू आदि भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और वेबदुनिया · और देखें »

वेलकम (2007 फ़िल्म)

वेलकम 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और वेलकम (2007 फ़िल्म) · और देखें »

वीजा (दस्तावेज)

वीजा (लैटिन शब्द कार्टा वीजा से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'वह कागज जो देखा गया हो'। वीजा इंगित करता है कि अमुक व्यक्ति वीजा जारी करने वाले देश में प्रवेश के लिए अधिकृत है, यदि वास्तविक प्रवेश के समय आव्रजन अधिकारी इसकी अनुमति दे दे। वीजा एक अलग दस्तावेज के रूप में भी हो सकता है, लेकिन अधिकतर यह आवेदक के पासपोर्ट पर ही एक मोहर के रूप में पृष्ठांकित किया जाता है। कुछ देशों मे,कुछ विशेष स्थितियों में वीजा की आवश्यकता नहीं होती जैसे कि पारस्परिक संधि व्यवस्था। वीजा जारी करने वाला देश आमतौर पर इसके साथ कई शर्तें जोड़ देते हैं, जैसे वीजा की वैधता, वह अवधि जिसके दौरान एक व्यक्ति उस देश में रह सकता है, दिये गए वीजा पर व्यक्ति कितनी बार यात्रा कर सकता है आदि। सिर्फ वीजा जारी होना भर ही अपने आप में वीजा जारी करने वाले देश में प्रवेश की कोई गारंटी नहीं है और जारी वीजा को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है। आम तौर पर वीजा एक व्यक्ति को एक देश में प्रवेश करने और वहाँ रहने के अलावा और कोई अधिकार नहीं देता है। प्रवेश और रहने के अलावा और कुछ भी करने के लिए विशेष परमिट की आवश्यकता होती है, जैसे निवासानुमति या कार्यानुमति। वीजा वह दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति को अन्य देश में प्रवेश करने की अनुमति देता है। दरअसल दूसरे देशों में जाने के लिए इस तरह के प्रतिबंध की शुरुआत मुख्य तौर पर प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सामने आई। किसी देश के वीजा संबंधी नियम अन्य देशों से संबंधों पर निर्भर करते हैं। इनमें सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अप्रवासी लोगों की आर्थिक स्थिति जैसे तथ्य अहम भूमिका निभाते हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और वीजा (दस्तावेज) · और देखें »

गणेश हेगड़े

गणेश हेगड़े एक भारतीय गायक, नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक व वीडियो निर्देशक है।.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और गणेश हेगड़े · और देखें »

ग्रेट एक्स्पेक्टैशन

ग्रेट एक्स्पेक्टैशन चार्ल्स डिकेंस का एक उपन्यास है। इसे सबसे पहले 1 दिसम्बर 1860 से 3 अगस्त 1861 तक ऑल द इयर राउंड प्रकाशन की एक श्रृंखला के रूप में प्रकाशित किया गया। इसे 250 से अधिक बार स्टेज और स्क्रीन के लिए चुना गया है। ग्रेट एक्स्पेक्टैशन बिल्दुंग्सरोमन (bildungsroman) की शैली में लिखा गया है, जो अपनी परिपक्वता की खोज में किसी पुरुष या महिला की कहानी का अनुसरण करती है, आम तौर पर यह बचपन से शुरू होती है और अंततः मुख्य पात्र की वयस्कता में समाप्त होती है। ग्रेट एक्स्पेक्टैशन एक अनाथ पिप की कहानी है, जो उसके जीवन के बारे में लिखी गयी है, जो एक जेंटलमेन बनने का प्रयास कर रहा है। उपन्यास को डिकेंस की अर्द्ध-आत्मकथा भी माना जा सकता है, उनके अधिकांश काम की तरह वे इस उपन्यास में भी जीवन और लोगों के अनुभव का चित्रण कर रहे हैं। ग्रेट एक्स्पेक्टैशन का मुख्य कथानक 1812 के क्रिसमस की पूर्व संध्या से शुरू होता है, जब नायक लगभग सात साल का है (जो डिकेंस के जन्म का साल भी है) और यह 1840 की सर्दियों तक जाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ग्रेट एक्स्पेक्टैशन · और देखें »

गोविन्दा

गोविन्दा (जन्म: 21 दिसंबर, 1958) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके नाम बॉलीवुड में एक वर्ष में सबसे अधिक फिल्‍म देने का रिकार्ड दर्ज है इनके पास बॉलीवुड के हर विभाग में न० १ का तमगा हासिल है गोविन्दा .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और गोविन्दा · और देखें »

आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और आदित्य रॉय कपूर · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और आमिर ख़ान · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और आज तक · और देखें »

आईबीएन खबर

आईबीएन खबर हिन्दी का एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है॥ .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और आईबीएन खबर · और देखें »

आउटलुक

आउटलुक (Outlook) भारत से प्रकाशित होने वाली एक अंग्रेज़ी पत्रिका है। श्रेणी:अंग्रेज़ी पत्रिकाएँ.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और आउटलुक · और देखें »

इण्डिया टुडे

इंडिया टुडे एक भारतीय पत्रिका है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इण्डिया टुडे · और देखें »

इमरान ख़ान (अभिनेता)

इमरान ख़ान (बांग्ला: ইমরান খ়ান), (जन्म: 13 जनवरी, 1983) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता हैं। ये अभिनेता आमिर खान व निर्माता-निर्देशक मंसूर खान के भांजे है। खान ने २००८ में फ़िल्म जाने तू या जाने ना ने अभिनय क्षेत्र में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उन्होंने बाद में आई हेट लव स्टोरीज़ (२०१०), देली बेली (२०११) और मेरे ब्रदर की दुल्हन (२०११) जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इमरान ख़ान (अभिनेता) · और देखें »

इरफ़ान ख़ान

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इरफ़ान ख़ान · और देखें »

इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस

इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की सबसे बड़ी इंटेलीजेंस (गुप्तचर) सेवा है। 1950 में पूरे पाकिस्तान की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा का जिम्मा आईएसआई को सौंप दिया गया। इसमें सेना के तीनों अंगों के अधिकारी मिलकर आईएसआई के लिए काम करते हैं। पूर्व में इसका मुख्यालय रावलपिंडी में था और इसे "इंटेलीजेंस ब्यूरों" के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में आईएसआई का मुख्यालय इस्लामाबाद में है और लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शूजा पाशा इसके निदेशक हैं। वर्तमान में इसके स्टाफ में लगभग 25 हजार लोग हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग (संक्षिप्त में IPL) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्रतियोगिता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भारत में एक पेशेवर ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट लीग भारतीय शहरों का प्रतिनिधित्व मताधिकार टीमों द्वारा हर साल चुनाव लड़ा है। लीग, 2007 में भारत (बीसीसीआई) के सदस्य ललित मोदी ने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया, अप्रैल और हर साल के मई के ऊपर निर्धारित है। 2016 में आईपीएल का टाइटल प्रायोजक विवो इलेक्ट्रॉनिक्स, इस प्रकार लीग को आधिकारिक तौर पर विवो इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता है। आईसीसी भविष्य यात्रा कार्यक्रम में एक विशेष विंडो है। आईपीएल दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है। 2010 में आईपीएल बन गया दुनिया में पहली बार खेल के आयोजन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आईपीएल की ब्रांड वैल्यू अमेरिकी मूल्यांकन, गूंथा हुआ आटा और फेल्प्स के एक प्रभाग द्वारा अमेरिका में 2015 में 3.5 अरब $ होने का अनुमान था। बीसीसीआई के मुताबिक, 2015 आईपीएल सीजन भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी में 11.5 लाख ₹ (अमेरिका $ 182 मिलियन) का योगदान दिया। 13 टीमों को लीग के पहले सत्र के बाद से प्रतिस्पर्धा करने के लिए है, छह में कम से कम एक बार खिताब जीत लिया है। जबकि राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार जीत लिया है तथा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार और कोलकाता नाइट राइडर्स, ने दो बार जीत लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन 2018 के मौसम जीत चुके हैं। 2014 तक इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन टीमों को चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 2015 में बंद किया गया था और तब से मृत हो गया है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और इंग्लैण्ड · और देखें »

कबीर खान

कबीर खान एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और कबीर खान · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और करीना कपूर · और देखें »

कल्की केकलां

कल्की केकलां (10 जनवरी 1984) फ्रांसीसी वंश की भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जिन्होंने अनुराग कश्यप की 2009 हिन्दी फ़िल्म देव-डी से अपने फ़िल्मी करियर को आरम्भ किया। इस फ़िल्म में उन्होंने चन्द्रमुखी नामक पात्र का अभिनय किया था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और कल्की केकलां · और देखें »

कश्मीर

ये लेख कश्मीर की वादी के बारे में है। इस राज्य का लेख देखने के लिये यहाँ जायें: जम्मू और कश्मीर। एडवर्ड मॉलीनक्स द्वारा बनाया श्रीनगर का दृश्य कश्मीर (कश्मीरी: (नस्तालीक़), कॅशीर) भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे उत्तरी भौगोलिक क्षेत्र है। कश्मीर एक मुस्लिमबहुल प्रदेश है। आज ये आतंकवाद से जूझ रहा है। इसकी मुख्य भाषा कश्मीरी है। जम्मू और कश्मीर के बाक़ी दो खण्ड हैं जम्मू और लद्दाख़। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और कश्मीर · और देखें »

कश्मीरी लोग

भारतीय उपमहाद्वीप के जम्मू और कश्मीर राज्य के रहवासी कश्मीरी कहलाते हैं। लोग, कश्मीरी.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और कश्मीरी लोग · और देखें »

किरण खेर

किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और किरण खेर · और देखें »

केट विंसलेट

केट एलिज़ाबेथ विंसलेट (जन्म, 5 अक्टूबर 1975), एक अंग्रेज़ अभिनेत्री और अनियमित गायिका हैं। विंसलेट ने अपने फ़िल्मी-जीवन की शुरूआत उन्नीस वर्ष की उम्र में पीटर जैक्सन की हेवेनली क्रीएचर्स (1994) से की.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और केट विंसलेट · और देखें »

कोका कोला

कोका कोला (Coca-Cola) एक कार्बोकृत पेय है जो विश्व भर में भण्डारों, दुकानों, होटलों आदि में उपलब्ध होता है। यह "कोका-कोला कम्पनी" का उत्पाद है जो अमेरिका के जार्जिया के अटलांटा में स्थित है। कोका कोला कम्पनी का दावा है कि यह पेय विश्व के २०० से भी अधिक देशों में उपयोग किया जाता है। उन्नीसवीं शती के अन्त में जब यह उत्पाद बाजार में आया था तब यह एक दवा के रूप में था। carbon dioxide is mixed with sugar water on a very high pressure.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और कोका कोला · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अनिल कपूर · और देखें »

अनुराग बसु

अनुराग बसु (অনুরাগ বসু) एक भारतीय फ़िल्म, टीवी विज्ञापन, निर्माता और निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक हैं। बसु ने प्रारम्भिक सफलता अन्यगमन और व्यभिचार के विषयों से जुड़ी फ़िल्मों में प्राप्त की जैसे लाइफ़ इन अ... मेट्रो (2007), काइट्स (2010), गैंगस्टर (2006) और मर्डर (2004) आदि। बसु ने अपना निर्देशन का कार्य टेलीविजन शो से आरम्भ किया और धीरे-धीरे 2002 तक महत्त्वपूर्ण फ़िल्मों की ओर मुड़ गये। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अनुराग बसु · और देखें »

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मे और पले-बढ़े, शर्मा 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे - बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा · और देखें »

अपने (2007 फ़िल्म)

अपने 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म पहेली बार वास्तविक जीवन में पिता धर्मेंद्र और बेटे सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ दर्शाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अपने (2007 फ़िल्म) · और देखें »

अब्बास-मस्तान

अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो बॉलीवुड में थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों के निर्देशन (डायरेक्शन) के लिए जाने जाते हैं। ये प्रायः अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु व करीना कपूर आदि को कास्ट करते हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड की कुछ महान फ़िल्में डायरेक्ट की हैं जैसे: खिलाड़ी, बाज़ीगर, सोल्जर, अजनबी, बादशाह, ऐतराज़, हमराज़, 36 चाइना टाउन, रेस और रेस 2.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अब्बास-मस्तान · और देखें »

अभय देयोल

अभय देयोल (ਅਭੇ ਦੇਓਲ, जन्म: 15 मार्च 1976) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। अभय निर्माता और निर्देशक अजीत सिंह देओल के पुत्र हैं। उनके चाचा प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र हैं और अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और अभिनेत्री ईशा देओल उनके चचेरे भाई-बहन हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अभय देयोल · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अभिषेक कपूर

अभिषेक कपूर एक भारतीय अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्देशक हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अभिषेक कपूर · और देखें »

अमर उजाला

अमर उजाला हिन्दी का एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रारम्भ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर आगरा से १८ अप्रैल सन १९४८ को हुआ था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अमर उजाला · और देखें »

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अर्जुन रामपाल · और देखें »

अली ज़फ़र

अली ज़फ़र (उर्दू: علی ظفر जन्म: मई १८, १९८०) एक पाकिस्तानी संगीतकार, गीतकार, गायक, अभिनेता, चित्रकार और मॉडल है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अली ज़फ़र · और देखें »

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009 में प्रदर्शित भारतीय हिन्दी हास्य-प्रेम फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिका में अभिनय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ने किया है। सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी केमियो भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में 6 नवम्बर 2009 को किया गया था। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अजय देवगन · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार जो कि सामान्यत: आई आई एफ ए के नाम से भी जाने जाते हैं, दुनिया भर में भारतीय चलचित्र के योगदान के सम्मान स्वरूप में दिये जाते हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार · और देखें »

अंग्रेज़

अंग्रेज़ (या फिरंगी) इंग्लैण्ड मूल अंग्रेज़ी भाषी लोगों को कहा जाता है। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अंग्रेज़ · और देखें »

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह सत्तर – अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र है और इनके बड़े भाई राहुल खन्ना एक प्रसिद्ध वी जे हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अक्षय खन्ना · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और अक्षय कुमार · और देखें »

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा (जन्म: 5 जनवरी, 1973) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कैटरीना कैफ़ और उदय चोपड़ा · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: कैटरीना कैफ़ और ऋतिक रोशन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कत्रिना कैफ, कटरीना कैफ, कटरीना कैफ़, कैटरिना कैफ, कैटरीना कैफ, कैट्रीना कैफ़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »