लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैन्सास नदी

सूची कैन्सास नदी

कैन्सास नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के कैन्सास राज्य से होकर बहने वाली एक नदी है। इसे कौ के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी मिसोरी नदी की जल निकासी का सबसे दक्षिणपश्चिमी भाग भी है, जो स्वयं भी मिसिसिपी नदी की जल निकासी का सबसे उत्तरपश्चिमी भाग है। इस नदी का नाम (और उपनाम) कभी इस क्षेत्र में रहने वाले कांज़ा (कौ) लोगों के नाम पर पड़ा है और फिर बाद में इस नदी के नाम पर कैन्सास राज्य का नाम पड़ा। नदी घाटी की औसत चौड़ाई ४.२ किमी तक है और सर्वाधिक चौड़ाई वैमेगो और रौसविले के बीच है जहाँ पर ये ६.४ किमी चौड़ी है और फिर इसकी चौड़ाई यूडोरा से नीचे के स्थानों पर घटकर १.६ किमी तक रह जाती है। नदी का अधिकतर भाग बाढ़ नियन्त्रण के लिए बाँधीकृत है, लेकिन कैंसास नदी सामान्यतः मुक्त रूप से बहती है और इसके मार्ग पर बहुत कम अवरोधक हैं, जिसमे मोड बाँध और एक निम्न प्रभाव वाला पनबिजली बाँध सम्मिलित हैं। .

3 संबंधों: मिसिसिप्पी नदी, मिसोरी नदी, संयुक्त राज्य

मिसिसिप्पी नदी

मिसिसिप्पी नदी और उसकी उपनदियों का नक़्शा मिसिसिप्पी नदी में बाढ़ मिसिसिप्पी नदी (अंग्रेज़ी: Mississippi river, मिसिसिप्पी रिवर) उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है। यह पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। २,३२० मील (३,७३० किमी) का सफ़र तय करके यह मेक्सिको की खाड़ी में नदीमुख (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है। मिसिसिप्पी को बहुत सी उपनदियाँ पानी प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में ३१ अमेरिकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं। यह नदी विश्व की चौथी सब से लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सब से बड़ी है। मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है। मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा। यह नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिटटी डालती है के इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में किसी वस्तु के बारे में बात करते हुए इस तरह की चीज़ें कहना आम है के "फ़लाना कारख़ाना मिसिसिप्पी से पश्चिम में सब से बड़ा है" या "फ़लाना पर्वत मिसिसिप्पी से पूर्व में सब से ऊंचा है।" .

नई!!: कैन्सास नदी और मिसिसिप्पी नदी · और देखें »

मिसोरी नदी

मिसोरी नदी, मिसिसिपी नदी की एक सहायक नदी है और संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे लंबी नदी भी। मिसोरी नदी मैडिसन, जैफ़रसन और गैलेटिन नदियों के संगम से बनती है और यह घाटी में दक्षिण और पूर्व की और बहती हुई सेंट लुइस के उत्तर में मिसिसिपी नदी में जा मिलती है। ४,०९० किमी लंबी ये नदी उत्तर अमेरिका के जल का १/६ वां भाग अपने साथ बहा ले जाती है। अपनी मूल प्राकृतिक स्थिति में ये उत्तर अमेरिका की सबसे लंबी नदी थी। नदी का लगभग ११६ किमी भाग चैनलिंग के कारण कट गया है और अब ये लंबाई में मिसिसिपी नदी के बराबर है। .

नई!!: कैन्सास नदी और मिसोरी नदी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: कैन्सास नदी और संयुक्त राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कैंसास नदी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »