लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

सूची भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मंत्री (केबिनेट मंत्री) और कनिष्ठ मंत्री (राज्य मंत्री) सम्मिलित होते हैं, जिनका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्व करते हैं, तथा मंत्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मंत्रियों को अपने काम में कैबिनेट मंत्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं। यह सूची भारत के केन्द्रीय मंत्रियों की सूची है जिसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सोलहवीं लोकसभा के गठन के बाद 2014 में चुना गया है। इस सूची में जनवरी 2015 में परिवर्तन किया गया है। .

82 संबंधों: डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा, थावरचंद गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान, नरेन्द्र मोदी, नरेन्द्र सिंह तोमर, नितिन गडकरी, निरंजन ज्योति, निर्मला सीतारमन, परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत), प्रधानमन्त्री, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, बाबुल सुप्रियो, बीरेन्द्र सिंह, भारत, भारत का प्रधानमन्त्री, भारत का संविधान, भारतीय संसद, मनोज सिन्हा, महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार, महेश शर्मा, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्तार अब्बास नकवी, मेनका गांधी, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार, राधा मोहन सिंह, राम कृपाल यादव, रामविलास पासवान, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजीव प्रताप रूडी, राव इंद्रजीत सिंह, रवि शंकर प्रसाद, रक्षा मंत्रालय (भारत), रेल मंत्रालय, भारत, लोक सभा, श्रीपद येस्सो नायक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार, सांवर लाल जाट, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, संतोष कुमार गंगवार, संजीव कुमार बालयान, सुदर्शन भगत, सुरेश प्रभु, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, ..., स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत), सोलहवीं लोक सभा, हरसिमरत कौर बादल, हर्षवर्धन (राजनेता), जनजातीय मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार, जयंत सिन्हा, जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार, जगत प्रकाश नड्डा, जुएल ओरांव, वित्त मन्त्रालय, विदेश मंत्रालय (भारत), विजय सांपला, विजय कुमार सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, गिरिराज सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार, कलराज मिश्र, क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, केबिनेट मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी, अनंत गीते, अनंत कुमार, अरुण जेटली, अंतरिक्ष विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, उमा भारती, २०१४ सूचकांक विस्तार (32 अधिक) »

डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा

डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा भारतीय जनता पार्टी से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के उड्डुपी चिकमंगलूर चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा · और देखें »

थावरचंद गहलोत

थावरचंद गहलोत (जन्म: 18 मई 1948) भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और भारत के केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और थावरचंद गहलोत · और देखें »

धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेन्द्र प्रधान (जन्म: २६ जून १९६९) भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। वे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) हैं। वे वर्ष २०१२ में बिहार से रज्यसभा के लिये चुने गये थे। वे चौदहवीं लोकसभा में ओड़ीसा के देवगढ़ से सांसद चुने गये थे। वे ओड़ीसा की १२वीं विधान सभा के भी सदस्य थे (२०००-२००४)। वे डॉ धर्मेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं जो भाजपा के भूतपूर्व सांसद थे। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और धर्मेंद्र प्रधान · और देखें »

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

नरेन्द्र सिंह तोमर

नरेन्द्र सिंह तोमर भारत के एक राजनेता हैं। वे सम्प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और नरेन्द्र सिंह तोमर · और देखें »

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी (जन्म: २७ मई १९५७) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो भाजपा सरकार में सोलहवीं लोक सभा में परिवहन मंत्री हैं। इससे पहले दिसम्बर २००९ में भारतीय जनता पार्टी के नौंवें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे इस पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। वे कामर्स में स्नातकोत्तर हैं इसके अलावा उन्होंने कानून तथा बिजनेस मनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। वो भारत के एक उद्योगपति हैं। गडकरी सफल उद्यमी हैं। वह एक बायो-डीज़ल पंप, एक चीनी मिल, एक लाख २० हजार लीटर क्षमता वाले इथानॉल ब्लेन्डिंग संयत्र, २६ मेगावाट की क्षमता वाले बिजली संयंत्र, सोयाबीन संयंत्र और को जनरेशन ऊर्जा संयंत्र से जुड़े हैं। गडकरी ने १९७६ में नागपुर विश्वविद्यालय में भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। बाद में वह २३ साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और सब को साथ लेकर चलने की ख़ूबी की वजह से वे सदा अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रिय बने रहे। १९९५ में वे महाराष्ट्र में शिव सेना- भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री बनाए गए और चार साल तक मंत्री पद पर रहे। मंत्री के रूप में वे अपने अच्छे कामों के कारण प्रशंसा में रहे। १९८९ में वे पहली बार विधान परिषद के लिए चुने गए, पिछले २० वर्षों से विधान परिषद के सदस्य हैं और आखिरी बार २००८ में विधान परिषद के लिए चुने गए। वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान ज़मीन से जुड़े एक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई है और वे एक राजनेता के साथ-साथ एक कृषक और एक उद्योगपति भी हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और नितिन गडकरी · और देखें »

निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति वर्तमान में फतेहपुर से लोकसभा सांसद हैं। श्रेणी:सांसद.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और निरंजन ज्योति · और देखें »

निर्मला सीतारमन

निर्मला सीतारमन (Nirmala Seetharaman, நிர்மலா சீதாராமன்.) भारत की रक्षामंत्री हैं। सितंबर २०१७ में रक्षा मंत्री बनने से पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध हैं तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं; हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और निर्मला सीतारमन · और देखें »

परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) एक महत्वपूर्ण विभाग है जो सीधे प्रधानमंत्री के आधीन है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह विभाग नाभिकीय विद्युत ऊर्जा की प्रौद्योगिकी के विकास, विकिरण प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, चिकित्सा, उद्योग, मूलभूत अनुसन्धान आदि) में उपयोग तथा मूलभूत अनुसंधान में संलग्न है। इस विभाग के अन्तर्गत ५ अनुसन्धान केन्द्र, ३ औद्योगिक संगठन, ५ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, तथा ३ सेवा संगठन हैं। इसके अलावा इसके अन्दर दो बोर्ड भी हैं जो नाभिकीय क्षेत्र एवं इससे सम्बन्धित क्षेत्रों में मूलभूत अनुसन्धान को प्रोत्साहित करते हैं एवं उसके लिए फण्ड प्रदान करते हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग ८ संस्थानों को भी सहायता देता है जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से दिनांक 3 अगस्त 1954 को की गई थी। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत) · और देखें »

प्रधानमन्त्री

प्रधानमंत्री एक ऐसा राजनेता होता है जो कि सरकार की कार्यकारिणी शाखा का संचालन करता है। सामान्यतः, प्रधानमंत्री अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है। भारत में प्रधानमन्त्री या अन्य कोई मन्त्री छः माह तक बिना संसद सदस्य रहते हुए भी पद पर बने रह सकते हैं लेकिन उन्हे छः महीने के अन्दर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पडेगा। अगर प्रधानमन्त्री या मन्त्री इस अवधि में संसद के सदस्य बनने में विफल रहते हैं तो उन्हे त्यागपत्र देना पडेगा। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि हर बार छ: माह के लिए आप सदन के सदस्य न रहते हुए भी मन्त्री पद पर आसीन रहे। इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यालय का निर्णय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री वर्ष २०१४ में निर्वाचित श्री नरेन्द्र मोदी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा वाराणसी से सांसद हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और प्रधानमन्त्री · और देखें »

प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर (जन्म 30 जनवरी 1951) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पदासीन केंद्रीय मंत्री (एमएचआरडी) हैं। इन्हें 2008 में महाराष्ट्र से संसद के एक सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था, और 2014 में मध्य प्रदेश से फिर से निर्वाचित किया गया। 2014 भारतीय आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया था। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और प्रकाश जावड़ेकर · और देखें »

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल (1964) एक भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और भारत के वर्तमान रेलमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख मंत्री हैं। वें भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और पीयूष गोयल · और देखें »

बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और बाबुल सुप्रियो · और देखें »

बीरेन्द्र सिंह

चौधरी बीरेन्द्र सिंह वर्तमान भारत केन्द्र सरकार में इस्पात मंत्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और बीरेन्द्र सिंह · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और भारत · और देखें »

भारत का प्रधानमन्त्री

भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री (सामान्य वर्तनी:प्रधानमंत्री) का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। भारतीय संविधान के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों के प्रति संसद को जवाबदेह होता है। भारत की संसदीय राजनैतिक प्रणाली में राष्ट्रप्रमुख और शासनप्रमुख के पद को पूर्णतः विभक्त रखा गया है। सैद्धांतिकरूप में संविधान भारत के राष्ट्रपति को देश का राष्ट्रप्रमुख घोषित करता है और सैद्धांतिकरूप में, शासनतंत्र की सारी शक्तियों को राष्ट्रपति पर निहित करता है। तथा संविधान यह भी निर्दिष्ट करता है कि राष्ट्रपति इन अधिकारों का प्रयोग अपने अधीनस्थ अधकारियों की सलाह पर करेगा। संविधान द्वारा राष्ट्रपति के सारे कार्यकारी अधिकारों को प्रयोग करने की शक्ति, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, प्रधानमन्त्री को दी गयी है। संविधान अपने भाग ५ के विभिन्न अनुच्छेदों में प्रधानमन्त्रीपद के संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद ७४ में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को आवश्यक माना गया है। उसकी मृत्यु या पदत्याग की दशा मे समस्त परिषद को पद छोडना पडता है। वह स्वेच्छा से ही मंत्रीपरिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति उसकी सलाह से ही करते हैं। मंत्री गण के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है। देश के प्रशासन को निर्देश भी वही देता है तथा सभी नीतिगत निर्णय भी वही लेता है। राष्ट्रपति तथा मंत्रीपरिषद के मध्य संपर्कसूत्र भी वही हैं। मंत्रिपरिषद का प्रधान प्रवक्ता भी वही है। वह सत्तापक्ष के नाम से लड़ी जाने वाली संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है। संसद मे मंत्रिपरिषद के पक्ष मे लड़ी जा रही किसी भी बहस मे वह भाग ले सकता है। मन्त्रीगण के मध्य समन्वय भी वही करता है। वह किसी भी मंत्रालय से कोई भी सूचना आवश्यकतानुसार मंगवा सकता है। प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत-धारी दल का नेता होता है, और उसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने पर होती है। इस पद पर किसी प्रकार की समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है परंतु एक व्यक्ति इस पद पर केवल तब तक रह सकता है जबतक लोकसभा में बहुमत उसके पक्ष में हो। संविधान, विशेष रूप से, प्रधानमन्त्री को केंद्रीय मंत्रिमण्डल पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है। इस पद के पदाधिकारी को सरकारी तंत्र पर दी गयी अत्यधिक नियंत्रणात्मक शक्ति, प्रधानमन्त्री को भारतीय गणराज्य का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति बनाती है। विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या, सबसे बड़े लोकतंत्र और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य बलों समेत एक परमाणु-शस्त्र राज्य के नेता होने के कारण भारतीय प्रधानमन्त्री को विश्व के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है। वर्ष २०१० में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपनी, विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की, सूची में तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को १८वीं स्थान पर रखा था तथा २०१२ और २०१३ में उन्हें क्रमशः १९वें और २८वें स्थान पर रखा था। उनके उत्तराधिकारी, नरेंद्र मोदी को वर्ष २०१४ में १५वें स्थान पर तथा वर्ष २०१५ में विश्व का ९वाँ सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नामित किया था। इस पद की स्थापना, वर्त्तमान कर्तव्यों और शक्तियों के साथ, २६ जनवरी १९४७ में, संविधान के परवर्तन के साथ हुई थी। उस समय से वर्त्तमान समय तक, इस पद पर कुल १५ पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी है। इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले पदाधिकारी जवाहरलाल नेहरू थे जबकि भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हें 26 मई 2014 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और भारत का प्रधानमन्त्री · और देखें »

भारत का संविधान

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और भारत का संविधान · और देखें »

भारतीय संसद

संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और भारतीय संसद · और देखें »

मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा जी भारत के एक राजनेता हैं जो वर्तमान में रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री (स्तंत्र प्रभार) तथा 16वीं लोक सभा के सदस्य हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और मनोज सिन्हा · और देखें »

महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार

महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार · और देखें »

महेश शर्मा

महेश शर्मा भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। पेशे से चिकित्सक रहे डॉ॰ महेश शर्मा इस समय भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मन्त्रालय में स्वतन्त्र रूप से राज्य मन्त्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और महेश शर्मा · और देखें »

मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार

मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी मुख्तार अब्बास नकवी (जन्म: १५ अक्टूबर १९५७) भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता हैं। सम्प्रति वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वे भारत के केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। श्री नकवी का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उन्होने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। भारत में आपातकाल घोषित होने पर १९७५०७७ तक वे जेल में थे। नकवी कभी इंदिरा गांधी को चुनाव में हराने वाले समाजवादी नेता राजनारायण के करीबी थे और उनके प्रभाव में सोशलिस्ट हुआ करते थे। वे बीजेपी में शामिल हो गए और 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। केंद्र सरकार में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी बन गए वह दो किताबें स्याह और दंगा भी लिख चुके हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और मुख्तार अब्बास नकवी · और देखें »

मेनका गांधी

मेनका गांधी (२६ अगस्त १९५६ --) भारत की प्रसिद्ध राजनेत्री एवं पशु-अधिकारवादी हैं। पूर्व में वे पत्रकार भी रह चुकी हैं। किन्तु भारत की महिला प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी के छोटे पुत्र स्व॰ संजय गांधी की पत्नी के रूप में वे अधिक विख्यात हैं। उन्होने अनेकों पुस्तकों की रचना की है तथा उनके लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रायः आते रहते हैं। वे वर्तमान में भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और मेनका गांधी · और देखें »

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

राधा मोहन सिंह

राधा मोहन सिंह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार राधा मोहन सिंह (जन्म: 1 सितंबर 1949) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एवं भारत के वर्तमान केन्द्रीय कृषि केंद्रीय मंत्री हैं। राधा मोहन सिंह नौंवी, ग्यारहवीं, तेरहवीं, पंद्रहवीं और सोलहवीं लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह पूर्वी चंपारण, बिहार से लोकसभा सांसद हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनसंघ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे श्री सिंह, सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राधा मोहन सिंह · और देखें »

राम कृपाल यादव

युवा अवस्था से ही छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। सोलहवीं लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पाटलिपुत्र लोकसभा से सांसद बने रामकृपाल यादव एक जमाने में लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे। वे राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे। रामकृपाल यादव का जन्म 12 अक्तूबर 1957 में पटना जिला के साबर-चक (पाटलिपुत्र लोकसभा से संबंध) नामक एक छोटे से गांव में हुआ। रामकृपाल यादव को बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो गया। श्रीमति किरण देवी के साथ इनका विवाह हुआ। रामकृपाल यादव के दो पुत्र (अभिषेक और अभिमन्यु) एवं पुत्री (आरती) हैं। रामकृपाल यादव के जीवन की प्रमुख उपलब्धियां रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में छात्र राजनीति की शुरुआत की। 1977 छात्र संघ के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के सिनेटर चुने गये। वार्ड संख्या-10 पटना से पार्षद और पटना के उप-महापौर बने। रामकृपाल पहली बार 1992 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 2010 में राज्य सभा के लिए सदस्य बने। 2014 में भाजपा प्रत्याशी के रुप में लोकसभा के सदस्य चुने गये और भारत सरकार में पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री बने। शिक्षा 10वीं 1974 माध्यमिक विद्यालय पटना 12वीं 1976 उच्च विद्यालय पटना बीए ऑनर्स इतिहास 1972.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राम कृपाल यादव · और देखें »

रामविलास पासवान

रामविलास पासवान वर्तमान भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी हैं। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और रामविलास पासवान · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके मानद अध्यक्ष पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष के रूप में वाजपेयी का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि रक्षामंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता हैं और सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन · और देखें »

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के गृह मंत्री तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राजनाथ सिंह · और देखें »

राज्य मंत्री

राज्य मंत्री (अंग्रेजी- मिनिस्टर ऑफ स्टेट) विभिन्न देशों की सरकारों में विभिन्न स्तर के पदों के लिए प्रयुक्त पदनाम है। कहीं यह स्वतंत्र एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण मंत्री पद के लिए प्रयुक्त होता है तो कहीं कनिष्ठ मंत्रीपद के लिए। कहीं-कहीं यह सरकार के सर्वोच्च पद के लिए प्रयुक्त होता है। भारत में यह त्रीस्तरीय मंत्रीमंडल में प्रधानमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री के बाद तीसरे स्तर का मंत्रीपद है।भारतीय संविधान के अंतर्गत राज्यमंत्री स्वतंत्र भी हो सकता है और केबिनेट मंत्री के सहायक के रुप में भी कार्य कर सकता है। श्रेणी:भारत सरकार श्रेणी:भारत का संविधान श्रेणी:सरकार en:Minister of State.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राज्य मंत्री · और देखें »

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जन्म 29 जनवरी 1970, जैसलमेर, राजस्थान) एक भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होंने 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक विजेता हैं। वो प्रथम भारतीय (स्वतंत्रता के बाद) हैं जिन्होंने व्यक्तिगत रजत पदक जीता। उनसे पहले ब्रितानी मूल के भारत में जन्मे नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में दो रजत पदक जीते। वो १६वीं लोकसभा में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद चुने गये। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ · और देखें »

राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी (जन्म 23 मार्च 1962) बिहार के सारण से लोकसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास और उद्यमशीलता हैं। वे बिहार से राज्य सभा के सांसद भी चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर (SimCenter) से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त वाणिज्यिक पायलट लाइसेंसधारक हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राजीव प्रताप रूडी · और देखें »

राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे हरियाणा के गुड़गांव से निर्वाचित हुए। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और राव इंद्रजीत सिंह · और देखें »

रवि शंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद (जन्म: ३० अगस्त, १९५४) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वे भारतीय संसद के ऊपरी सदन में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भारत के कोयला एवं खान मंत्रालय, न्याय एवं विधि मन्त्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में राज्य मन्त्री रह चुके हैं। प्रसाद भारत के मुख्य राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अग्रणी सदस्यों में से एक हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और रवि शंकर प्रसाद · और देखें »

रक्षा मंत्रालय (भारत)

रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य है रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों पर नीति निर्देश बनाना और उनके कार्यान्वयन के लिए उन्हें सुरक्षा बलों के मुख्यालयों, अंतर सेना संगठनों, रक्षा उत्पाद प्रतिष्ठानों और अनुसंधान व विकास संगठनों तक पहुंचाना। सरकार के नीति निर्देशों को प्रभावी ढंग से तथा आवंटित संसाधनों को ध्यान में रखकर उन्हें कार्यान्वित करना भी उसका काम है। रक्षा मंत्रालय चार विभागों का मिला जुला रूप है। इसमें रक्षा विभाग (डीओडी), रक्षा उत्पाद विभाग (डीडीपी), रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) और पूर्व सैनिकों के कल्याण और वित्त प्रभाग के विभाग शामिल हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और रक्षा मंत्रालय (भारत) · और देखें »

रेल मंत्रालय, भारत

रेल मंत्रालय, भारत में रेलों के निर्माण और परिवहन को नियंत्रित करने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। भारतीय रेल का प्रभार इसी मंत्रालय के पास है। पीयूष गोयल भारत के वर्तमान रेल मंत्री हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और रेल मंत्रालय, भारत · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और लोक सभा · और देखें »

श्रीपद येस्सो नायक

श्रीपद येस्सो नायक भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने गोवा की उत्तर गोवा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और श्रीपद येस्सो नायक · और देखें »

सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार का एक मंत्रालय है। यह, नियमों, विनियमों और सड़क परिवहन से संबंधित कानूनों, राष्ट्रीय राजमार्गों और परिवहन अनुसंधान के निर्माण और प्रशासन के लिए शीर्ष निकाय है। सड़क परिवहन देश के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है। यह गति, संरचना और विकास के प्रतिरूप को प्रभावित करती है। भारत में कुल माल का ६० प्रतिशत और यात्री यातायात के ८५ प्रतिशत, सड़कों पर ले जाया जाता है। इसलिए, इस क्षेत्र का विकास भारत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और बजट में एक महत्वपूर्ण भाग बनाता है। मई २०१४ से नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय · और देखें »

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

सांवर लाल जाट

सांवर लाल जाट एक भारतीय राजनेता थे। अजमेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद थे। पहले ये राजस्थान सरकार में केन्द्रिय मंत्री थे। वो राजस्थान विधानसभा में अजमेर जिले की नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने सोहलवीं लोकसभा का चुनाव अजमेर से जीता था। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सांवर लाल जाट · और देखें »

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय Gramin dak sevak is the poorest govt employee or unemployee.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

संतोष कुमार गंगवार

संतोष गंगवार का जन्म 1 नवम्बर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनकी पढ़ाई आगरा विश्वविद्यालय और रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से हुई। जहाँ से उन्होंने बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े रहे। इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गयी इमरजेंसी के दौरान उनको जेल के चक्कर भी काटने पड़े। लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार देश में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 13वीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकि राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजग सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 15वीं (2009-2014) लोकसभा में उन्हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरोन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। संतोष गंगवार बरेली में विकास पुरुष के नाम से फेमस हैं। साल 1996 में बरेली में वह शहरी कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना को लेकर पूरी तरह सक्रिय थे और 1996 की शुरुआत में वह इस बैंक के चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत थे। बरेली में चौपला रेलवे स्टेशन का निर्माण, स्टेट आर्ट लाइब्रेरी, मिनी बाई पास सहित तमाम प्रोजेक्ट्स के निर्माण का श्रेय संतोष गंगवार को जाता है। संतोष गंगवार का विवाह सौभाग्य गंगवार से हुआ जिससे उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई। वर्तमान में संतोष गंगवार लोकसभा के सांसद एवं केंद्र सरकार में वर्तमान वित्त राज्य मंत्री हैं। इससे पूर्व वे केंद्र सरकार में कपड़ा राज्य मंत्री थे। संतोष गंगवार पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रह चुके हैं।.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और संतोष कुमार गंगवार · और देखें »

संजीव कुमार बालयान

संजीव कुमार बालयान भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और संजीव कुमार बालयान · और देखें »

सुदर्शन भगत

सुदर्शन भगत भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने झारखण्ड की लोहरदगा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सुदर्शन भगत · और देखें »

सुरेश प्रभु

सुरेश प्रभाकर प्रभु (जन्म 11 जुलाई 1953) भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार में भारत के वाणिज्य मंत्री हैं। वो पेशे से सनदी लेखाकार हैं और भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के सदस्य हैं। वर्ष 1996 से वो लगातार शिव सेना के उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गये। 9 नवम्बर 2014 को वो शिव सेना छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। वर्तमान में वो भारतीय संसद में आंध्रप्रदेश से उच्च सदन को निरुपित करते हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सुरेश प्रभु · और देखें »

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सुषमा स्वराज · और देखें »

स्मृति ईरानी

स्मृति ज़ुबिन ईरानी (स्मृति मल्होत्रा, पंजाबी में ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਜੁਬੀਨ ਇਰਾਨੀ,जन्म: 23 मार्च 1976) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और स्मृति ईरानी · और देखें »

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार

पिछले वर्षों में सरकार ने अपने नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम और नीतियां आरंभ की है। स्वास्थ्य का मुद्दा के अंतर्गत आता है। यह मंत्रालय स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग और आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी विभाग में विभाजित है। हाल ही में मंत्रालय ने संतुलित आहार के माध्यम से नागरिकों को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने की गाइड के रूप में नाम की वेबसाइट शुरू की है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार · और देखें »

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत)

भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की नीति-निर्माण, संवर्ध, विकास एवं संरक्षण के लिये केन्द्रीय (नोडल) मंत्रालय है। इसे ९ मई २००७ को कृषि एवं ग्रामीण एवं उद्योग मंत्रालय तथा लघु-उद्योग मंत्रालय को मिलाकर बनाया गया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत) · और देखें »

सोलहवीं लोक सभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए। परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और सोलहवीं लोक सभा · और देखें »

हरसिमरत कौर बादल

हरसिमरत कौर बादल (जन्म: २५ जुलाई १९६६) भारत की एक राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। वे भटिंडा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष २००९ से लगातार १५ वीं और १६वीं लोकसभा की सांसद हैं। वे शिरोमणि अकाली दल की सदस्य और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं।"Constituency Wise Detailed Results (2009)." Electoral Commission of India, 2009.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और हरसिमरत कौर बादल · और देखें »

हर्षवर्धन (राजनेता)

डॉ॰ हर्षवर्धन भारतीय राजनेता हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। ये कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे हैं। डॉ.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और हर्षवर्धन (राजनेता) · और देखें »

जनजातीय मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार

जनजातीय मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और जनजातीय मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

जयंत सिन्हा

जयन्त सिन्हा (जन्म २१ अप्रैल १९६३) भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं एवं नागरिक उड्डयन राज्यंन्त्री हैं। इसके पहले वे वित्त राज्य मंत्री थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने झारखण्ड की हजारीबाग सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद चुने गये। वे निवेश फण्ड प्रबन्धक तथा प्रबन्धन सलाहकार भी रह चुके हैं। वे यशवन्त सिन्हा के पुत्र हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और जयंत सिन्हा · और देखें »

जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार

जहाजरानी मंत्रालय, भारत सरकार का एक मंत्रालय है जो नियमों और विनियमों और शिपिंग से संबंधित कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए शीर्ष निकाय है। २०१४ से नितिन गडकरी शिपिंग मंत्री है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

जगत प्रकाश नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और जगत प्रकाश नड्डा · और देखें »

जुएल ओरांव

जुएल उरांव भारत के वर्तमान जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री हैं। जुएल उरांव का जन्म 22 मार्च 1961 को ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुआ था। जुएल ने 16वीं लोकसभा में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के दिलीप तिर्की को कड़ी शिकस्त दी। सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले जुएल पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद से पराजित हो गए थे। जुएल भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वह ओड़िशा में भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक है। वह ओड़िशा में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और जुएल ओरांव · और देखें »

वित्त मन्त्रालय

वित्त मंत्रालय सरकार के वित्तीय प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। यह देश को प्रभावित करने वाले सभी आर्थिक और वित्तीय मामलों से संबद्ध है। वित्त मंत्रालय के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में नियामक और बजट निर्माण है। मंत्रालय की कुछ प्रमुख जिम्मेदारियों में नियम बनाना, भुगतान करना, उपलब्धियां और सरकारी कर्मचारियों की अन्य सेवा शर्तों का विनियमन शामिल है। यह स्थानीय निधि लेखा परीक्षा, राष्ट्रीय बचत, लॉटरी, बीमा और कोषागार निदेशालय पर प्रशासनिक नियंत्रण रखता है। मंत्रालय विभिन्न राज्यों के लिए संसाधनों के स्थानांतरण सहित सरकार के व्यय को नियंत्रित करता है। यह देश के सभी वित्तीय लेनदेन की निगरानी के लिए नोडल केंद्र है। इसके अलावा इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य बजट तैयार करना, वर्ष के दौरान प्राप्तियों और व्यय पर नजर रखना है। विभाग का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य धन के पुनः विनियोग की निगरानी है। वित्तीय मामलों से संबंधित नियमों की तैयारी और विभागों द्वारा मांग से संबंधित व्याख्या एक और महत्वपूर्ण कार्य है। इस मंत्रालय के चार विभाग हैं.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और वित्त मन्त्रालय · और देखें »

विदेश मंत्रालय (भारत)

भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) विदेशों के साथ भारत के सम्बन्धों के व्यवस्थित संचालन के लिये उत्तरदायी मंत्रालय है। यह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधित्व के लिये जिम्मेदार है। इसके अतिरिक्त यह अन्य मंत्रालयों, राज्य सरकारों एवं अन्य एजेन्सियों को विदेशी सरकारों या संस्थानों के साथ कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह देता है। श्रीमती सुषमा स्वराज मई २०१४ से भारत की विदेशमंत्री हैं। नीति का अर्थ है तर्क पर आधारित कार्य, जो वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करे। इसका उद्देश्य अपनी स्थिति को उत्तरोत्तर उन्नत बनाना होता है। इस कार्य की सफलतापूर्वक पूर्ति विदेश नीति पर ही निर्भर है। किसी देश की विदेश नीति को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व उस देश के विदेश विभाग पर होता है। यह सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक विभाग होता है। इसी की योग्यता पर यह निर्भर करता है कि यह किस प्रकार देश के राष्ट्रीय हितों, सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाये रखेगा। इसी के कार्य एक देश को शान्ति अथवा युद्ध के कार्य के मार्ग पर ले जाते हैं। इन्हीं के प्रयासों से देश की आवाज अन्तर्राष्ट्रीय जगत में सुनी जा सकती है। इसका एक गलत कदम देश को अन्धकार के गर्त में ले जा सकता है। विदेश नीति का प्रभाव विश्वव्यापी होता है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और विदेश मंत्रालय (भारत) · और देखें »

विजय सांपला

विजय सांपला एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने पंजाब की होशियारपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और विजय सांपला · और देखें »

विजय कुमार सिंह

जनरल विजय कुमार सिंह, परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, एडीसी (जन्म: 10 मई 1951) भारतीय सेना को २६वें थल-सेनाध्यक्ष थे। वर्तमान में वे गाज़ियाबाद से भाजपा के सांसद है तथा नरेंद्र मोदी नीत सरकार में उत्तर-पूर्वी भारत से संबंधित मामलों के राज्यमंत्री हैं।। जनरल के पद तक पहुँचने वाले वे पहले प्रशिक्षित कमांडो हैं और वे एसे प्रथम भारतीय सेना प्रमुख हैं जो सरकार को न्यायालय तक लेकर गये। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और विजय कुमार सिंह · और देखें »

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है।भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंदर तीन विभाग आते हैं - जैवतकनीक का विभाग(Department Of Biotechnology) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध का विभाग(Department of Scientific and Industrial Research) विज्ञान और तकनीक का विभाग(Department of Science and Technology) श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने बिहार की नवादा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और गिरिराज सिंह · और देखें »

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

गृह मंत्रालय, भारत सरकार

यह भारत सरकार का मंत्रालय है। गृह मंत्रालय, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में दखल दिए बिना, सुरक्षा, शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों को जन शक्ति एवं वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञता प्रदान करता है। इस मंत्रालय के मंत्री माननीय राजनाथ सिंह है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और गृह मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार

इस्पात मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार

कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

कलराज मिश्र

कलराज मिश्र भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए एवं वह वर्तमान में सूक्ष्म एवं लघु उघोग ‍मंत्री भी है wartman। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और कलराज मिश्र · और देखें »

क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार

क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। मंत्रालय, क़ानून एवं न्याय, भारत सरकार *.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार

कृषि मंत्रालय भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन निम्न संस्थान एवं विभाग कार्यरत हैं। यही मंत्रालय भारत की कृषि नीति तय करता है। इस मंत्रालय के विभिन्न विभाग हैं:-.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और कृषि मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

केबिनेट मंत्री

भारत मे मंत्रिमंडल की संख्या 12 से 35 तक रही है तथा साधारणतया ये मंत्री किसी न किसी विभाग के अध्यक्ष होते है।.

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और केबिनेट मंत्री · और देखें »

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpeyee), (जन्म: २५ दिसंबर, १९२४) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे पहले १६ मई से १ जून १९९६ तथा फिर १९ मार्च १९९८ से २२ मई २००४ तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले महापुरुषों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ किया था और देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने तक उस संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया। वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 साल बिना किसी समस्या के पूरे किए। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे। कभी किसी दल ने आनाकानी नहीं की। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता का पता चलता है। सम्प्रति वे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और नई दिल्ली में ६-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और अटल बिहारी वाजपेयी · और देखें »

अनंत गीते

अनन्त गीते (जन्म: 2 जून 1951, मुंबई) भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्री हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के रायगड से निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विधायक व सिंचाई मंत्री सुनील दत्तात्रेय (सिंचाई घोटाले के आरोपी) को कड़ी शिकस्त दी। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। अनंत अगस्त 2002 से मई 2004 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह अब तक भारतीय संसद में छह बार निर्वाचित हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 11वीं से 14वीं लोकसभा के दौरान महाराष्ट्र के रत्‍‌नागिरी संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया था। 17 मई को उन्हें शिवसेना के संसदीय दल का नेता निर्वाचित किया गया है। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और अनंत गीते · और देखें »

अनंत कुमार

अनंत कुमार भारतीय जनता पार्टी से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के बैंगलुरू दक्षिण चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और अनंत कुमार · और देखें »

अरुण जेटली

अरुण जेटली (जन्म: 28 जनवरी 1952 नई दिल्ली) भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वे वर्तमान समय में भारत के वित्त मंत्री हैं। वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केंद्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पद पर आसीन थे। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और अरुण जेटली · और देखें »

अंतरिक्ष विभाग

अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार का एक विभाग है जो भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के प्रबंधन से जुड़ा है। ये अंतरिक्ष की खोज से जुड़ी अनेक एजेंसियों और संस्थानों की भी देखरेख करता है। अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख केन्द्र .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और अंतरिक्ष विभाग · और देखें »

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का प्रमुख होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची यहाँ दी गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक 20 व्यक्ति मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इन 20 व्यक्तियों के अतरिक्त, तीन व्यक्ति राज्य के कार्यकारी मुख्यमंत्री भी रहे हैं जिनका कार्यकाल बहुत छोटा है। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं जो कि 19 मार्च 2017 से इस पद पर आसीन हैं। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

उमा भारती

उमा श्री भारती (जन्म: 3 मई 1959 को एक लोधी राजपूत परिवार में), भारतीय राजनेत्री है और भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री है। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उन्हें ग्वालियर की महारानी विजयराजे सिंधिया ने उभारा। साध्वी ऋतम्भरा के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान उनका नारा था "श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे"। वह युवावस्था में ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गयीं थी। उन्होंने १९८४ में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु हार गयीं। १९८९ के लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गयीं और १९९१, १९९६, १९९८ में यह सीट बरक़रार रखी। १९९९ में वह भोपाल सीट से सांसद चुनी गयीं। वाजपेयी सरकार में वह मानव संसाधन विकास, पर्यटन, युवा मामले एवं खेल और अंत में कोयला और खदान जैसे विभिन्न राज्य स्तरीय और कैबिनेट स्तर के विभागों में कार्य किया। २००३ के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में, उनके नेतृत्व में भाजपा ने तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमंत्री बनीं। अगस्त २००४ उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जब उनके खिलाफ १९९४ के हुबली दंगों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। .

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और उमा भारती · और देखें »

२०१४

कोई विवरण नहीं।

नई!!: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल और २०१४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारत का मंत्रिमंडल, भारत का केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारत का केन्द्रीय मंत्रीमंडल, भारत का केंद्रीय मंत्रिमण्डल, राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, कैबिनेट, भारत सरकार, केन्द्रीय मंत्रीमंडल, केंद्रीय मंत्रिमंडल, केंद्रीय मंत्रिमंडल (भारत)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »