लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान

सूची केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान

कपास चुनने की मशीन केन्द्रीय कृषि प्रौद्योगिकी संस्थान (Central Institute of Agricultural Engineering (CIAE)) भोपाल में स्थित एक कृषि-शिक्षा एवं अनुसंधान तथा विकास का संस्थान है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का एक स्वायत्त संस्थान है। केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान का उद्देश्य कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित अनुसंधान कार्य करना है। इसकी स्थापना १५ फरवरी १९७६ को हुई थी। यह एक सौ पचास एकड़ जमीन में यह फैला शोध केन्द्र किसानों के लिए उच्च स्तरीय कृषि प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान के बारे में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करता है। आरम्भ में इसका कार्यक्षेत्र कृषि मशीनें, कटाई के बाद की प्रौद्योगिकी तथा कृषि में ऊर्जा आदि क्षेत्रों में था। किन्तु बाद में इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार करके कृषि-औद्योगिकी, इंस्ट्रुमेन्टेशन, सिंचाई, तथा ड्रेनेज इंजीनियरी आदि को भी सम्मिलित कर लिया गया। .

3 संबंधों: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भोपाल, कृषि इंजीनियरी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

भाकृअनुप का प्रतीक चिन्ह। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप, Indian Council of Agricultural Research) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। .

नई!!: केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद · और देखें »

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय,मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय,माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,भारतीय वन प्रबंधन संस्थान,भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय भोपाल इंजीनियरिंग महाविद्यालय,गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं। .

नई!!: केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान और भोपाल · और देखें »

कृषि इंजीनियरी

आधुनिक ट्रैक्टर कृषि उत्पादन एवं प्रसंस्करण के लिये प्रयुक्त इंजीनियरी कृषि इंजीनियरी कहलाती है। यह पशु जीवविज्ञान, पादप जीवविज्ञान, यांत्रिक इंजीनियरी, सिविल इंजीनियरी तथा रसायन इंजीनियरी को मिलाकर काम करती है। .

नई!!: केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान और कृषि इंजीनियरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

केन्द्रीय कृषि प्रौद्योगिकी संस्थान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »