लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

सूची केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

भारत मे ४5 केन्द्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनमे से ४० केन्द्रीय विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं एवं कृषि मंत्रालय, जहाज़रानी मंत्रालय, विदेश मन्त्रालय के अंतर्गत एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय आते हैं।जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। यह भारत की चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। .

26 संबंधों: डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्‍वविद्यालय, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दक्षिण बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय, नागालैण्ड विश्वविद्यालय, पांडीचेरी विश्वविद्यालय, पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय, भारत, मणिपुर विश्वविद्यालय, महात्मा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार, मिज़ोरम विश्वविद्यालय, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार, जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, विदेश मंत्रालय (भारत), विश्व-भारती विश्वविद्यालय, गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय भारत के मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसको सागर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना डॉ॰ हरिसिंह गौर ने १८ जुलाई १९४६ को अपनी निजी पूंजी से की थी। अपनी स्थापना के समय यह भारत का १८वाँ विश्वविद्यालय था। किसी एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष १९८३ में इसका नाम डॉ॰ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। २७ मार्च २००८ से इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी प्रदान की गई है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय · और देखें »

तेजपुर विश्‍वविद्यालय

तेजपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना १९९४ में एक संसदीय अधिनियम के तहत की गई थी। इसका परिसर नाप्पम, तेजपुर से पूर्व दिशा में १५ कि॰मी॰ पर, में स्थित है और करीब २४२ एकड़ के क्षेत्र में फिला हुआ है। विश्वविद्यालय में ४ संकायों के अंतर्गत १८ विभाग हैं। इसके अधिनियम के अनुसार इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ एक विकसित असम गढ़ने हेतु रोजगारपरक तथा बहु-विषयक पाठ्यक्रम चलाने का प्रयास करना होगा। साथ ही विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन नवीनतम क्षेत्रों से संबन्धित पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देना होगा जिनका इस क्षेत्र से विशेष तथा सीधा संबंध हो। अप्रैल २०१६ में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित रपट में तेजपुर विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष ५ उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्मिलित है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और तेजपुर विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दक्षिण बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय

दक्षिण बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय भारत के बिहार राज्य में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कानून 2009 (धारा 2009 की 25) और (संशोधन) अधिनियम, 2014 (CUSB) के द्वारा हुयी है। इसका आदर्श वाक्य है -Collective Reasoning, यानी 'सामूहिक तर्क' और यह विश्वविद्यालय बिहार के पटना और गया में अस्थायी परिसर से अपनी अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इसकी स्थापना बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय के नाम से हुयी थी जिसे बाद में बदल कर दक्षिण बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय कर दिया गया। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और दक्षिण बिहार केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय · और देखें »

नागालैण्ड विश्वविद्यालय

नागालैण्ड विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और नागालैण्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

पांडीचेरी विश्वविद्यालय

श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय श्रेणी:केन्द्रीय विश्वविद्यालय.

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और पांडीचेरी विश्वविद्यालय · और देखें »

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे १९ जुलाई १९७३ को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय एवं स्थाई परिसर शिलांग है तथा दूसरा परिसर तुरा में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ८ अध्ययन संकाय हैं, जिनके अंतर्गत ३४ विभाग एवं २ अध्ययन केंद्र हैं। ६६ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और भारत · और देखें »

मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

महात्मा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना भारत सरकार ने सन् १९९६ में संसद द्वारा पारित एक अधिनियम द्वारा की थी। इस अधिनियम को भारत के राजपत्र में ८ जनवरी सन् १९९७ को प्रकाशित किया गया। यह विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित है। गान्धी जी, हिन्दी तथा भारतीय भाषाओं के प्रबल पक्षधर थे। इसलिये इस विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखना सर्वथा सार्थक है। वर्धा भारत के केन्द्र में स्थित होने के कारण इस विश्वविद्यालय के लिये यह स्थान भी सर्वथा उपयुक्त है। प्रारम्भ में इसके 8 विद्यापीठ अधिकल्पित किये गये जिनके नाम तथा विभाग इस प्रकार हैं: .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और महात्मा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय · और देखें »

मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार

मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

मिज़ोरम विश्वविद्यालय

मिजोरम विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना २ जुलाई २००१ को संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे २५ अप्रैल २००० को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ७ संकाय एवं ३० विभाग हैं। २७ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और मिज़ोरम विश्वविद्यालय · और देखें »

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। इसका नामकरण अबुल कलाम आज़ाद के ऊपर किया गया है। इसको राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा A ग्रेड दिया गया है। श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय.

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय · और देखें »

हैदराबाद विश्वविद्यालय

यह भारत का सबसे प्र्सिद विशव्विद्याल्य है विश्वविध्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय का परिसर गाचीबावली, एक सूचना प्रौद्योगिकी हब, हैदराबाद में स्थित है। यह परिसर करीब २३२४ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में १० संकाय हैं, जिनके अंतर्गत ४६ विभाग एवं केंद्र आते हैं। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय · और देखें »

जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार

जहाजरानी मंत्रालय, भारत सरकार का एक मंत्रालय है जो नियमों और विनियमों और शिपिंग से संबंधित कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए शीर्ष निकाय है। २०१४ से नितिन गडकरी शिपिंग मंत्री है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

जामिया मिलिया इस्लामिया

जामिया मिलिया इस्लामिया जामिया मिलिया इस्लामिया (अनुवाद: राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्‍वविद्यालय है। इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का स्तर हासिल है। यह नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र कें ओखला में यमुना के किनारे स्थित हैं| यह 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किया गया था। यह 1988 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। दिल्ली के सर सरवर जंग ने विश्वविद्यालय का डिजाइन किया। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (Jawaharlal Nehru University) संक्षेप में जे॰एन॰यू॰, नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय · और देखें »

विदेश मंत्रालय (भारत)

भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) विदेशों के साथ भारत के सम्बन्धों के व्यवस्थित संचालन के लिये उत्तरदायी मंत्रालय है। यह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधित्व के लिये जिम्मेदार है। इसके अतिरिक्त यह अन्य मंत्रालयों, राज्य सरकारों एवं अन्य एजेन्सियों को विदेशी सरकारों या संस्थानों के साथ कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह देता है। श्रीमती सुषमा स्वराज मई २०१४ से भारत की विदेशमंत्री हैं। नीति का अर्थ है तर्क पर आधारित कार्य, जो वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करे। इसका उद्देश्य अपनी स्थिति को उत्तरोत्तर उन्नत बनाना होता है। इस कार्य की सफलतापूर्वक पूर्ति विदेश नीति पर ही निर्भर है। किसी देश की विदेश नीति को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व उस देश के विदेश विभाग पर होता है। यह सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक विभाग होता है। इसी की योग्यता पर यह निर्भर करता है कि यह किस प्रकार देश के राष्ट्रीय हितों, सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाये रखेगा। इसी के कार्य एक देश को शान्ति अथवा युद्ध के कार्य के मार्ग पर ले जाते हैं। इन्हीं के प्रयासों से देश की आवाज अन्तर्राष्ट्रीय जगत में सुनी जा सकती है। इसका एक गलत कदम देश को अन्धकार के गर्त में ले जा सकता है। विदेश नीति का प्रभाव विश्वव्यापी होता है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और विदेश मंत्रालय (भारत) · और देखें »

विश्व-भारती विश्वविद्यालय

विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के शान्तिनिकेतन नगर में की। यह भारत के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। अनेक स्नातक और परास्नातक संस्थान इससे संबद्ध हैं। शान्ति निकेतन के संस्थापक रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म १८६१ ई में कलकत्ता में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। इनके पिता महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने १८६३ ई में अपनी साधना हेतु कलकत्ते के निकट बोलपुर नामक ग्राम में एक आश्रम की स्थापना की जिसका नाम `शांति-निकेतन' रखा गया। जिस स्थान पर वे साधना किया करते थे वहां एक संगमरमर की शिला पर बंगला भाषा में अंकित है--`तिनि आमार प्राणेद आराम, मनेर आनन्द, आत्मार शांति।' १९०१ ई में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसी स्थान पर बालकों की शिक्षा हेतु एक प्रयोगात्मक विद्यालय स्थापित किया जो प्रारम्भ में `ब्रह्म विद्यालय,' बाद में `शान्ति निकेतन' तथा १९२१ ई। `विश्व भारती' विश्वविद्यालय के नाम से प्रख्यात हुआ। टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और विश्व-भारती विश्वविद्यालय · और देखें »

गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय

गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्‍थापना 16 जून 1983 को तत्‍कालीन मध्‍यप्रदेश के बिलासपुर में हुई थी। मप्र के विभाजन के पश्‍चात बिलासपुर छत्तीसगढ़ में शामिल हो गया। जनवरी 2009 में केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय अधिनियम 2009 के माध्‍यम से इसे केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। औपचारिक रूप से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU), राज्य विधानसभा के अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था, औपचारिक रूप से 16 जून 1983 को उद्घाटन किया गया। यह भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ और राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ का एक सक्रिय सदस्य है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से बी+ के रूप में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। सामाजिक और आर्थिक रूप से चुनौती वाले क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय को उचित नाम, महान संत गुरू घासीदास (जन्म 17 वीं सदी में) के सम्मान स्वरूप दिया गया जिन्होने दलितों, सभी सामाजिक बुराइयों और समाज में प्रचलित अन्याय के खिलाफ एक अनवरत संघर्ष छेड़ा था। विश्वविद्यालय एक आवासीय सह सम्बद्ध संस्था है, इसका अधिकार क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर राजस्व डिवीजन है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय · और देखें »

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का प्रवेश-द्वार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (संक्षेप में इग्नू‎ -IGNOU) भारतीय संसदीय अधिनियम के द्वारा सितम्बर, 1985 में स्थापित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य कार्यालय नयी दिल्ली (मैदान गढ़ी) में स्थापित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। भारत और अन्य 33 देशों के लगभग 40 लाख विद्यार्थी इसमें अध्ययन करते हैं। यह विश्वविद्यालय भारत में मुक्त और दूरवर्ती अध्ययन का राष्ट्रीय संसाधन केंद्र भी है तथा दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है। शिक्षण और अनुसंधान के अलावा, विस्तार और प्रशिक्षण इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य आधार है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय · और देखें »

इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। यह एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह आधुनिक भारत के सबसे पहले विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे 'पूर्व के आक्सफोर्ड' नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना सन् 1887 ई को एल्फ्रेड लायर की प्रेरणा से हुयी थी। इस विश्वविद्यालय का नक्शा प्रसिद्ध अंग्रेज वास्तुविद इमरसन ने बनाया था। १८६६ में इलाहाबाद में म्योर कॉलेज की स्थापना हुई जो आगे चलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ। आज भी यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। म्योर कॉलेज का नाम तत्कालीन संयुक्त प्रांत के गवर्नर विलियम म्योर के नाम पर पड़ा। उन्होंने २४ मई १८६७ को इलाहाबाद में एक स्वतंत्र महाविद्यालय तथा एक विश्वविद्यालय के निर्माण की इच्छा प्रकट की थी। १८६९ में योजना बनी। उसके बाद इस काम के लिए एक शुरुआती कमेटी बना दी गई जिसके अवैतनिक सचिव प्यारे मोहन बनर्जी बने। ९ दिसम्बर १८७३ को म्योर कॉलेज की आधारशिला टामस जार्ज बैरिंग बैरन नार्थब्रेक ऑफ स्टेटस सीएमएसआई द्वारा रखी गई। ये वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल थे। म्योर सेंट्रल कॉलेज का आकल्पन डब्ल्यू एमर्सन द्वारा किया गया था और ऐसी आशा थी कि कॉलेज की इमारतें मार्च १८७५ तक बनकर तैयार हो जाएँगी। लेकिन इसे पूरा होने में पूरे बारह वर्ष लग गए। १८८८ अप्रैल तक कॉलेज के सेंट्रल ब्लॉक के बनाने में ८,८९,६२७ रुपए खर्च हो चुके थे। इसका औपचारिक उद्घाटन ८ अप्रैल १८८६ को वायसराय लार्ड डफरिन ने किया। २३ सितंबर १८८७ को एक्ट XVII पास हुआ और कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास विश्वविद्यालयों के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय उपाधि प्रदान करने वाला भारत का चौथा विश्वविद्यालय बन गया। इसकी प्रथम प्रवेश परीक्षा मार्च १८८९ में हुई। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय · और देखें »

काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (आम तौर पर बी.एच.यू.) वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक १६, सन् १९१५) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् १९१६ में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। दस्तावेजों के अनुसार इस विधालय की स्थापना मे मदन मोहन मालवीय जी का योगदान सिर्फ सामान्य संस्थापक सदस्य के रूप मे था,महाराजा दरभंगा रामेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दान ले कर की ।इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉ॰ एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की प्रमुख भूमिका थी। विश्वविद्यालय को "राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान" का दर्ज़ा प्राप्त है। संप्रति इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (१३०० एकड़) वाराणसी में स्थित है जिसकी भूमि काशी नरेश ने दान की थी। मुख्य परिसर में ६ संस्थान्, १४ संकाय और लगभग १४० विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (२७०० एकड़) पर स्थित है। ७५ छात्रावासों के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा रिहायशी विश्वविद्यालय है जिसमे ३०,००० से ज्यादा छात्र अध्यनरत हैं जिनमे लगभग ३४ देशों से आये हुए छात्र भी शामिल हैं। इसके प्रांगण में विश्वनाथ का एक विशाल मंदिर भी है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय, गोशाला, प्रेस, बुक-डिपो एवं प्रकाशन, टाउन कमेटी (स्वास्थ्य), पी.डब्ल्यू.डी., स्टेट बैंक की शाखा, पर्वतारोहण केंद्र, एन.सी.सी.

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय · और देखें »

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार

कृषि मंत्रालय भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन निम्न संस्थान एवं विभाग कार्यरत हैं। यही मंत्रालय भारत की कृषि नीति तय करता है। इस मंत्रालय के विभिन्न विभाग हैं:-.

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और कृषि मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय का विक्टोरिया गेट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (The Aligarh Muslim University) भारत के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक आवासीय शैक्षणिक संस्थान है। इसकी स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी और 1920 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। मूलतः यह मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज था, जिसे महान मुस्लिम समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित किया गया था। कई प्रमुख मुस्लिम नेताओं, उर्दू लेखकों और उपमहाद्वीप के विद्वानों ने विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक शाखा में 250 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। अपने समय के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खानने आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता को महसूस किया और 1875 में एक स्कूल शुरू किया, जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज और अंततः 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। कई विभागों और स्थापित संस्थानों के साथ यह प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालय दुनिया के सभी कोनों से, विशेष रूप से अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और दक्षिणी पूर्व एशिया के छात्रों को आकर्षित करता है। कुछ पाठ्यक्रमों में सार्क और राष्ट्रमंडल देशों के छात्रों के लिए सीटें आरक्षित हैं। विश्वविद्यालय सभी जाति, पंथ, धर्म या लिंग के छात्रों के लिए खुला है। अलीगढ़ दिल्ली के दक्षिण पूर्वी में 130 किमी दूरी पर दिल्ली-कोलकाता रेलवे और ग्रांड ट्रंक रूट की स्थित है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय · और देखें »

असम विश्वविद्यालय

असम विश्वविद्यालय (আসাম বিশ্ববিদ্যালয়) भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय दक्षिण असम में स्थित है, जिसकी सीमाएँ बांग्लादेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से मिलती हैं। विश्वविद्यालय का परिसर सिलचर से लगभग 20 किमी दूर, दुर्गाकोणा में के क्षेत्र में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ संकाय (संस्थान) हैं, जो कि सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषा, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन अध्ययन संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव करते है। इन नौ संकायों के अंतर्गत 29 विभाग हैं। असम विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पांच जिलों के 51 स्नातक महाविद्यालय आते हैं। देश के कोने कोने से विविध अनुशासनों के शिक्षकों को आकर्षित कर असम विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रति अंतरानुशासनात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत करता है। .

नई!!: केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय और असम विश्वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारत के केन्द्रीय विश्वविद्यालय, केन्द्रिय विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »