लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क़ुरैश क़बीला

सूची क़ुरैश क़बीला

क़ुरैश (अरबी:, अंग्रेज़ी: Quraish या Quraysh) एक शक्तिशाली व्यापारी अरब क़बीला था जिसका इस्लाम के आने से पहले मक्का और उसके काबा पर नियंत्रण था। पैग़म्बर मुहम्मद​ भी इसी क़बीले की बनू हाशिम शाखा के सदस्य थे। पारम्परिक क़हतानी-अदनानी अरब श्रेणीकरण के नज़रिए से क़ुरैश एक अदनानी क़बीला था।, Singh, pp.

11 संबंधों: बनू हाशिम, बनू किनानाह, मक्का (शहर), मुहम्मद, इस्लाम, क़हतानी लोग, काबा, अदनान, अरब लोग, अरबी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

बनू हाशिम

६०० ईसवी में अरबी क़बीलों का विस्तार जिसमें क़ुरैश भी देखे जा सकते हैं (बनू हाशिम क़ुरैश की उपशाखा है) बनू हाशिम (अरबी:, अंग्रेज़ी: Banu Hashim) एक अरबी क़बीला है जो बड़े क़ुरैश क़बीले की एक उपशाखा है। इसका नाम पैग़म्बर मुहम्मद के पर-दादा हाशिम (Hashim) पर रखा गया है और इसके सदस्य अपने-आप को उनका वंशज मानते हैं। अरबी भाषा में 'बनू' का मतलब 'बेटे' होता है और 'बनू हाशिम' का मतलब 'हाशिम के बेटे' है।, Abdel Rahman Azzam, Devin-Adair Co., 1964,...

नई!!: क़ुरैश क़बीला और बनू हाशिम · और देखें »

बनू किनानाह

६०० ईसवी में अरबी क़बीलों का विस्तार जिसमें किनानाह भी देखे जा सकते हैं बनू किनानाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Banu Kinanah) एक अरबी क़बीला है। पारम्परिक क़हतानी-अदनानी अरब श्रेणीकरण के नज़रिए से बनू किनानाह अदनानी क़बीले के मुदर क़बीले की सबसे बड़ी शाखा है। इस क़बीले के लोग अधिकतर सउदी अरब के हिजाज़ और तिहामाह क्षेत्रों में बसते हैं। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और बनू किनानाह · और देखें »

मक्का (शहर)

मस्जिद अल-हरम और मक्का का शहरी केंद्र मक्का (IPA: / mɛkə /, अरबी: مكة المكرمة, शाब्दिक आदरणीय मक्का) इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (पवित्र या विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है के लिये प्रसिद्ध है। हर साल करीब 40 लाख हजयात्री मक्का आते हैं। इस्लामी परंपरा के अनुसार मक्का की शुरुआत इश्माइल वंश ने की थी। 7 वीं शताब्दी में, इस्लामी पैगम्बर मुहम्मद ने शहर में जो तब तक, एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था में इस्लाम की घोषणा की और इस शहर ने इस्लाम के प्रारंभिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का शहर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ द्वारा किया जाता था। 1924 में यह सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का शहर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है। आधुनिक मक्का शहर सउदी अरब के मक्काह प्रांत की राजधानी है और, ऐतिहासिक हेजाज़ क्षेत्र में स्थित है। शहर की आबादी 1700000 (2008) के करीब है और यह जेद्दा से 73 किमी (45 मील) की दूरी पर एक संकरी घाटी में समुद्र तल से 277 मीटर (910 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। अरबी के मूल अंग्रेजी लिप्यंतरण और अंग्रेजी शब्दकोशों में "मक्का" शब्द अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है, उनकी अंग्रेजी भाषा और साहित्य और अकादमिक लेखन में अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा। मक्का शहर के लिए प्राचीनतम नाम बक्काह (भी बाका, बाकाह्, बेक्का, आदि) क उपयोग किया जाता था। अरबी भाषा शब्द, इसकी व्युत्पत्ति की तरह है कि मक्का के अस्पष्ट है। व्यापक रूप से मक्का के लिए एक पर्याय माना जा रहा है, उसमें स्थित घाटी के लिए और अधिक विशेष रूप से जल्दी नाम कहा जाता है, जबकि मुस्लिम विद्वानों आम तौर पर यह उपयोग करने के लिए हैं कि शहर के पवित्र क्षेत्र में उल्लेख तुरंत चारों ओर से घेरे और Kaaba शामिल हैं। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और मक्का (शहर) · और देखें »

मुहम्मद

हज़रत मुहम्मद (محمد صلی اللہ علیہ و آلہ و سلم) - "मुहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब" का जन्म सन ५७० ईसवी में हुआ था। इन्होंने इस्लाम धर्म का प्रवर्तन किया। ये इस्लाम के सबसे महान नबी और आख़िरी सन्देशवाहक (अरबी: नबी या रसूल, फ़ारसी: पैग़म्बर) माने जाते हैं जिन को अल्लाह ने फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा क़ुरआन का सन्देश' दिया था। मुसलमान इनके लिये परम आदर भाव रखते हैं। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और मुहम्मद · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और इस्लाम · और देखें »

क़हतानी लोग

क़हतानी (अरबी:, अंग्रेज़ी: Qahtanite) उन अरब लोगों को कहा जाता है जिनकी मूल मातृभूमि अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी भाग, विशेषकर यमन क्षेत्र, है। बहुत से क़हतानी क़बीले अब अपनी पूर्व गृहभूमि से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहते हैं।, Allen Austin, pp.

नई!!: क़ुरैश क़बीला और क़हतानी लोग · और देखें »

काबा

काबा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ka'aba, सही उच्चारण: क'आबा) मक्का, सउदी अरब में स्थित एक घनाकार (क्यूब के आकार की) इमारत है जो इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है। यह भवन इब्राहीम के समय में खुद इब्राहिम ने बनाया था, जो अबतक की सबसे पुरानी निर्मित भवन है। इस भवन के आसपास एक मस्जिद-अल-हरम है। पूरी दुनिया के सभी मुसलमान चाहें वे कहीं भी हो नमाज़ के समय अपना मुँह काबा की ओर ही रखते हैं।Wensinck, A. J; Ka`ba.

नई!!: क़ुरैश क़बीला और काबा · और देखें »

अदनान

' अदनान। अदनान (अरबी:, अंग्रेज़ी: Adnan) पारंपरिक अरब मान्यताओं में अरबी प्रायद्वीप के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भाग के अरब लोगों के सांझे पूर्वज का नाम था। उनके वंशजों को 'अदनानी अरब' कहते हैं। इसके विपरीत क़हतानी उन अरब लोगों को कहा जाता है जिनकी मूल मातृभूमि अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी भाग, विशेषकर यमन क्षेत्र, है। बहुत से क़हतानी क़बीले अब अपनी पूर्व गृहभूमि से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहते हैं।, Allen Austin, pp.

नई!!: क़ुरैश क़बीला और अदनान · और देखें »

अरब लोग

अरब लोग या अरबी लोग (अरबी:, अंग्रेज़ी: Arab) एक मानव जातियों का समूह है जो मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया और उत्तर अफ़्रीका में रहते हैं। अरब लोग मुख्य रूप से अरबी भाषा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं हालांकि ऐतिहासिक रूप से 'अरब' की परिभाषा में फेर-बदल आया है।, Mark Allen, pp.

नई!!: क़ुरैश क़बीला और अरब लोग · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और अरबी भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: क़ुरैश क़बीला और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क़ुरैश, क़ुरैश क़बीले, कुरैश कबीला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »