लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म)

सूची कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म)

कुरुक्षेत्र सन् 2000 की एक्शन फ़िल्म है। इसका कहानी लेखन और निर्देशन महेश मांजरेकर द्वारा किया गया है। इसमें संजय दत्त और महिमा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में ओम पुरी, मुकेश ऋषि, शिवाजी सतम, सलिल अंकोला, सयाजी शिंदे और प्रमोद मुथु शामिल हैं। .

24 संबंधों: दुल्हन हम ले जायेंगे, प्रमोद मुथु (हिन्दी फ़िल्म कलाकार), फ़िल्मों के प्रकार, बॉलीवुड संगीत, भारत, महिमा चौधरी, महेश मांजरेकर, मुकेश ऋषि, राखी सावंत, रजत शर्मा, शिवाजी साटम, सयाजी शिंदे, सलिल अंकोला, संजय दत्त, सुनिधि चौहान, सुमन रंगनाथन, सुखविंदर सिंह, सोनू निगम, हिन्दी, हिमेश रेशमिया, ओम पुरी, कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म), कुमार सानु, अलका याज्ञिक

दुल्हन हम ले जायेंगे

दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और दुल्हन हम ले जायेंगे · और देखें »

प्रमोद मुथु (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और प्रमोद मुथु (हिन्दी फ़िल्म कलाकार) · और देखें »

फ़िल्मों के प्रकार

फ़िल्म उद्दयोग में फ़िल्मों के कईं प्रकार होते है। इन पर आधारित फ़िल्में अलग-अलग प्रकारों, जिन्हे जेनर (Genre) कहतें है, में वर्गिकृत कि जाती है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और फ़िल्मों के प्रकार · और देखें »

बॉलीवुड संगीत

बॉलीवुड संगीत या हिन्दी फ़िल्म संगीत प्रमुखतः भारत में हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में प्रयुक्त संगीत को कहा जाता है। बॉलीवुड संगीत इंडियन पॉप शैली में बनाया जाता है, हालांकि इसमें क्लासिकल तथा मॉडर्न, दोनों संगीत शैलियों से मिली प्रेरणा शामिल होती है। बॉलीवुड गीत अब उत्तर भारत की संस्कृति का ही भाग बन चुके हैं, और उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों, बसों या ट्रेनों में बजते सुनाई दे सकते हैं। यद्यपि बॉलीवुड फिल्मों के संगीत को पाश्चात्य सिनेमा की म्यूजिकल शैली के समानांतर रखा जा सकता है; परंतु इन दोनों में कई भिन्नताएं हैं। कहानी तथा डायलागों की ही तरह हिंदी फिल्मों में संगीत का अपना अलग महत्त्व है। बॉलीवुड गीतों में हिन्दी तथा उर्दू की मिश्रित भाषा 'हिन्दुस्तानी' का प्रयोग होता है, जिससे ये हिन्दी तथा उर्दू, दोनों भाषा बोलने वालों को समान रूप से समझ आ जाते हैं। हाल के समय में इन दोनों के अतिरिक्त अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग का भी चलन देखा गया है। उर्दू शायरी और गजलों का शुरू से ही बॉलीवुड संगीत पर अत्यधिक प्रभाव रहा है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और बॉलीवुड संगीत · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और भारत · और देखें »

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी (जन्म: 13 सितंबर, 1973) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और महिमा चौधरी · और देखें »

महेश मांजरेकर

महेश मांजरेकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और महेश मांजरेकर · और देखें »

मुकेश ऋषि

मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और मुकेश ऋषि · और देखें »

राखी सावंत

राखी सावंत (जन्म २५ नवंबर १९७८) एक भारतीय नर्तक, हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। उनका जन्म नीरू भेदा के नाम से जया भेदा के यहाँ हुआ जिनका विवाह सावंत से हुआ था जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और राखी सावंत · और देखें »

रजत शर्मा

रजत शर्मा एक हिंदी समाचार चैनल इंडिया टीवी के मालिक व मुख्य संपादक है। वह भारत के प्रमुख पत्रकारों में से है।.

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और रजत शर्मा · और देखें »

शिवाजी साटम

शिवाजी साटम एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। जिन्होंने सीआईडी आदि धारावाहिकों में भी कार्य किया है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और शिवाजी साटम · और देखें »

सयाजी शिंदे

सयाजी शिंदे सयाजी शिंदे भारतीय फिल्म अभिनेता है जिन्होंने तेलुगू, तमिल, मराठी और हिन्दी फ़िल्मों में कार्य किया है। वह अपने खलनायक के किरदार के लिये जाने जाते हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सयाजी शिंदे · और देखें »

सलिल अंकोला

सलिल अशोक अंकोला एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी व अभिनेता हैं। यह बिग बॉस के पहले संस्करण में भी थे। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सलिल अंकोला · और देखें »

संजय दत्त

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो थोड़े-बहुत राजनीति से भी जुड़े हुए हैं और १९९३ में हुए मुम्बई बम हमलों के मामले में कुख्यात भी हैं। दत्त प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त एवं अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में सन् १९८१ में काम करना आरम्भ किया। उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ़िल्मों में प्रेमी, हास्य जैसे अभिनय भी किये और अपराधी, ठग और पुलिस अधिकारी का अभिनय भी किया जिसके लिए अपने प्रशंसकों और फ़िल्म समालोचकों से अभूतपूर्व प्रशंसा प्राप्त की। दत्त को अप्रैल १९९३ में आतंकवादियों की सहायता करना, नौ मिमी पिस्टल को अवैध तरिके से अपने घर पर रखने और एके-छप्पन रायफल रखने के आरोप में आतंकवादी तथा विघटनकारी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया। १८ माह जेल की सजा काटने के बाद, उन्हें अप्रैल १९९५ में जमानत मिल गई। जुलाई २००७ में उन्हें छः वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। भारत के सर्वोच्य न्यायालय ने २१ मार्च २०१३ के अपने एक निर्णय में उन्हें १९९३ के मुम्बई बम विस्फोट मामले में पाँच वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और संजय दत्त · और देखें »

सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान (जन्म निधी चौहान, १४ अगस्त १९८३) एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी २००० से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो से मिली जिसमे जित के बाद उन्होंने पार्श्वगायन क्षेत्र में शस्त्र फ़िल्म से पदार्पण किया। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो एक हीट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जित हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सुनिधि चौहान · और देखें »

सुमन रंगनाथन

सुमन रंगनाथन (ಸುಮನ್ ರಂಗನಾಥನ್; जन्म 26 जुलाई 1974) भारतीय मॉडल और फ़िल्म अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सुमन रंगनाथन · और देखें »

सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह एक पार्श्वगायक हैं जिन्हें मुख्यतः बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है। उन्हें छैया छैया गाने से प्रसिद्धि मिली जिसके लिए उन्होंने 1999 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। सिंह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से आता है। वह भगवान शिव के एक समर्पित भक्त हैं सिंह ने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच पर प्रदर्शन किया, 1 9 70 की फिल्म अभिनवत्री से किशोर कुमार और लता मंगेशकर के नंबर "सा रे गे मा पा पा, पे, दे, गा मा री, गा रे मैल गाँव साजना" का गायन करते हुए। उन्होंने एक पंजाबी एल्बम को भी जारी किया, जिसमें मुंडा साउथहॉल दा के साथ टी। सिंह लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मंडली में शामिल हुए और काम की तलाश के लिए भारत के दक्षिण की ओर जाने से पहले जल्दी से एक संगीत संयोजक बन गए। इस समय उन्होंने रक्षकुडू नामक फिल्म बनाई। सिंह को फिल्म कर्म में अपना ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने कुछ लाइनें गाईं; फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित फिल्म को खालाफ नाम दिया, जिसमें उन्होंने हिट गीत "आगा जाम" गाया। लेकिन गायक को एहसास हुआ कि उनकी आवाज़ में कुछ गायब हो गया था, एक विश्रामदिन और छोड़ दिया मुंबई को इंग्लैंड और अमेरिका के दौरे के लिए देखने, सुनना और संगीत के विभिन्न रूपों को समझना। अपने संगीत क्षितिज के विस्तार के बाद, वह अपने संगीत कैरियर को किक करने के लिए मुंबई लौट आए। हिंदी फिल्मों में उनका पहला प्रयास, आजा सनम, काफी हद तक अनौपचारिक रहा, हालांकि संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के नामों को अपनाया। फिर दिल से...

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सुखविंदर सिंह · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और सोनू निगम · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और हिमेश रेशमिया · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और ओम पुरी · और देखें »

कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म)

कहीं प्यार ना हो जाये 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म) · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और कुमार सानु · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) और अलका याज्ञिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »