लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कील बम

सूची कील बम

कील बम एक विस्फोटक डिवाइस है जिसमें लोगों को घायल करने की क्षमता बढ़ाने के लिए कीलों का प्रयोग किया जाता है। कीलें छर्रे के रूप में कार्य करती हैं, जिससे छोटे क्षेत्र में अधिक से अधिक नुकसान पहुँचाया जाता है। ऐसे हथियारों में तेज़ व नुकीली चीज़ों जैसे: इस्पात गेंदों (स्टील बॉल), कील, टूटे छुरे, डार्ट्स और धातु के टुकड़े आदि का प्रयोग भी किया जाता है। कील बम अक्सर आतंकवादियों द्वारा, विशेष रूप से आत्मघाती हमलावर द्वारा, इस्तेमाल किये जाते हैं क्योंकि वे बड़ी संख्या में लोगों को मारने के लिए भीड़ भरे स्थानों में विस्फोट करते हैं। कील बम का विद्युतचुम्बकीय (इलेक्ट्रोमेग्नेटिक) सेंसर और मानक धातु संसूचक (स्टैंडर्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से पता लगाया जा सकता है। .

2 संबंधों: विस्फोटक, आत्मघाती हमला

विस्फोटक

विस्फोटक (explosives) कुछ यौगिक या मिश्रण ऐसे होते हैं जिनमें आग लगाने पर या अघात करने पर बड़े धमाके के साथ वे विस्फुटित होते हैं। धमाके का कारण बड़े अल्प काल में बहुत बड़ी मात्रा में गैसों का बनना होता है। ऐसे पदार्थों को "विस्फोटक" कहते हैं। आज बहुत बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का निर्माण होता है। .

नई!!: कील बम और विस्फोटक · और देखें »

आत्मघाती हमला

आत्मघाती हमला हमले की वह पद्धति है जिसमें हमलावर लक्ष्य को नष्ट करने या नुकसान पहुँचाने की प्रक्रिया को यह समझकर अंजाम देता है कि इसमें उसकी मृत्यु तय है। १९८१ से २००६ के बीच दुनिया भर में लगभग १२०० आत्मघाती हमले हुए जो कुल आतंकवादी हमलों का ४% थे लेकिन इसमें मारे गए लोगों की संख्या कुल आहत लोगों का ३२% थी। इस दौरान आत्मघाती हमलों में १४,५९९ लोगों की मृत्यु हो गई थी। आतंकवादी हमलों में से ९०% इराक, इजराइल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, में हुए। यद्यपि आत्मघाती हमले इतिहास में पहले भी हुए हैं और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी हवाई दस्ते के कमिकाजी उढ़ाके तो इसके लिए प्रसिद्ध हैं किन्तु यह १९८० के दशक के बाद हुए विशेष हमलों के लिए रूढ़ हो गया है जिसमें व्यक्ति जानबूझकर अपने शरीर या वाहन आदि में विस्फोटक भरकर अप्रत्याशित रूप से उसका विस्फोट सार्वजनिक स्थलों या सरकारी प्रतिष्ठानों पर करता है। फ़िदायीन हमला आतंकवादियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक आत्मघाती रणनीति है। सामान्य: इस तरह के हमलों को विशेष रूप से भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया जाता हैं। फ़िदायीन हमले मे एक फ़िदायीन (उग्रवादी, जो सामान्यः एक पुरुष होता है) खुद को हथियारों और गोला बारूद से लैस करता है, फिर वो एक सैन्य आधार, सुरक्षा चौकी या एक सैन्य संस्थापन मे प्रवेश करता है और फिर वो इन कानून के रखवाले, सैन्य अधिकारिओं और जवानों पर अंधाधुंद गोलीबारी शुरु कर देता है। इस गोलीबारी वो जब तक जारी रखता है जब तक उसका सारा असला खत्म नहीं हो जाता और इसके बाद उसे लगभग हमेशा ही सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया जाता है। फ़िदायीन आतंकवादी हमले के बाद हमेशा भागने की कोशिश करते हैं पर लगभग हमेशा ही इन्हें सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया जाता है क्योंकि यह उग्रवादी कभी भी हमले के बाद भागने की योजना नहीं बनाते बस उसके बाद मौका मिलने पर भागने की कोशिश करते हैं। यह आतंकवादी, आत्मघाती हमलावरों (मानव बम) की तरह, हमले के निष्पादन के दौरान मरने के लिए तैयार रहते हैं। .

नई!!: कील बम और आत्मघाती हमला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »