लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किब्बर ग्राम

सूची किब्बर ग्राम

किब्बर ग्राम। किब्बर ग्राम हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति घाटी में स्थित है, जिसे शीत-मरुस्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह समुद्र तल से ४,८५० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर बहुत से बौद्ध मठ हैं। .

5 संबंधों: लाहौल और स्पीति जिला, लोसर, हिमाचल प्रदेश, काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश, कुंजम दर्रा

लाहौल और स्पीति जिला

लाहौल और स्पीति भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय केलांग है। हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व जिलों लाहौल और स्पीति के विलयोपरांत, अब लाहौल और स्पीति एक जिला है। विलय के पूर्व लाहौल का मुख्यालय करदंग और स्पीति का मुख्यालय दनकर था। क्षेत्रफल - 12210 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 33224 (2001 जनगणना) साक्षरता - 73.1% एस.टी.डी (STD) कोड - 91-01900 जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से ऊंचाई - 10050 फुट अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व .

नई!!: किब्बर ग्राम और लाहौल और स्पीति जिला · और देखें »

लोसर

लोसर (तिब्बती: ལོ་གསར་) तिब्बती भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है - 'नया वर्ष' ('लो' .

नई!!: किब्बर ग्राम और लोसर · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: किब्बर ग्राम और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश

स्पीति में जन अस्पताल, २००४ काजा स्पीति घाटी का उप-संभागीय मुख्यालय है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई ३,८०० मीटर है। यह स्पीति नदी के बांए किनारे पर खड़ी चोटी की तलहटी पर स्थित है। कभी यह स्पीति के प्रमुख "नैनो" का मुख्यालय था। यह राजधानी शिमला से ४२५ किलोमीटर दूर है। काजा में एक भरन स्टेशन, आराम घर और कुछ छोटे होटल हैं। यह इस क्षेत्र में भ्रमण लिए आधार के रूप में कार्य करता है। अन्य स्थानों में कि, हिक्किम, कोमोक और लांगिया मठों में घुमा जा सकता है। .

नई!!: किब्बर ग्राम और काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

कुंजम दर्रा

कुंजम दर्रा (या कुंजम ला; अथवा कुंज़म, कुंज़ुम, कुंज़ोम) हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है जो भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यह लाहौल और स्पीति घाटी को जोड़ता है। इसकी ऊँचाई 4590 मीटर है।http://hplahaulspiti.nic.in/SpitiTouristPlaces.htm#Kunzam कुंजम माता यहाँ की अधिष्ठात्री देवी हैं। यहाँ से जाने वाले लगभग सभी वाहन कुंजम माता के मंदिर पर सर झुकाते हुए जाते हैं। .

नई!!: किब्बर ग्राम और कुंजम दर्रा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

किब्बर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »