लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिंगदाओ-हाइवान सेतु

सूची चिंगदाओ-हाइवान सेतु

चिंगदाओ-हाइवान सेतु (मन्दारिन: 胶州湾大桥) पूर्वी चीन के शान्दोंग प्रान्त में स्थित एक सेतु है। यह सेतु जिआओझोउ खाड़ी से होकर गुजरता है और हुआंग्दो जिले, चिंगदाओ नगर और होंग्दाओ द्वीप को आपस में जोड़ता है। इस सेतु पर तीन प्रवेश-निकास मार्ग हैं। यह सेतु ३० जून २०११ को खोला गया था और इसने चिंगदाओ और हुआंग्दो के मध्य सड़क की दूरी को बहुत कम कर दिया है। इस सेतु की लम्बाई ४२.५ किमी है जो इसे विश्व का सबसे लम्बा समुद्री सेतु बनता है और यह २०११ की स्थिति तक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार सबसे लम्बा पुल है। इसकी तुलना में मुम्बई में स्थित बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु मात्र ५.५ किमी लम्बा है। .

12 संबंधों: चिंगदाओ, चीनी जनवादी गणराज्य, दैनिक भास्कर, प्रबलित कंक्रीट, बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु, मन्दारिन भाषा, मुम्बई, रज्जु कर्षण सेतु, शानदोंग, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, २०११, ३० जून

चिंगदाओ

चिंगदाओ के नज़ारे चिंगदाओ (चीनी: 青岛, अंग्रेज़ी: Qingdao या Tsingtao) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित शानदोंग प्रांत का सबसे बड़ा नगर है। २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७.१५ लाख थी जिसमें से ४३.४६ लाख शहरी नागरिक और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी थे। 'चिंगदाओ' का मतलब 'हरा द्वीप' होता है। चीन की प्रशासन प्रणाली में इस शहर को "उप-प्रांतीय नगर' का दर्जा हासिल है। यह पीले सागर के छोर पर शानदोंग प्रायद्वीप पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह, नौसैनिक छावनी और औद्योगिक शहर है। विश्व का सबसे लम्बा समुद्री पुल, ४२.५ किमी लम्बा चिंगदाओ-हाइवान सेतु, यहीं स्थित है। इसकी तुलना में मुम्बई में स्थित बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु मात्र ५.५ किमी लम्बा है। चिंगदाओ शहर से इसी 'चिंगदाओ' (Tsingtao) नाम का एक प्रसिद्ध बीयर दुनिया-भर में निर्यात होता है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,...

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और चिंगदाओ · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और दैनिक भास्कर · और देखें »

प्रबलित कंक्रीट

प्रबलित कंक्रीट (अंग्रेजी:Reinforced concrete), वह कंक्रीट होता है जिसमें, कंक्रीट को तनाव की स्थिति में भी मजबूत रखने के लिए प्रबलन छड़ों (बार), प्रबलन ग्रिडों, प्लेट या तंतुओं को कंक्रीट में शामिल किया जाता है। कंक्रीट संपीड़न में मजबूत लेकिन तनाव में कमजोर होता है इसीलिए प्रबलन की प्रक्रिया के द्वारा इसे तनाव में भी मजबूती प्रदान की जाती है। कंक्रीट का आविष्कार एक फ्रांसीसी माली जोसेफ मोनियर द्वारा सन 1849 में किया गया था और 1867 में इसे पेटेंट प्राप्त हुआ। लोहे या इस्पात के द्वारा प्रबलित कंक्रीट लौह या फेरो कंक्रीट कहलाता है। कंक्रीट को प्रबलित करने में प्रयुक्त अन्य सामग्रियां कार्बनिक और अकार्बनिक तंतु या अलग अलग रूपों में इनका मिश्रण हो सकता है। तनाव में कंक्रीट का प्रतिबल विफलता इतनी कम होती है कि प्रबलन सामग्री का कार्य इस अवस्था में इसके टूटे हुये खंडों को एक साथ पकड़े रहना भी होता है। एक मजबूत, नमनीय और टिकाऊ निर्माण के लिए प्रबलन सामग्री में निम्नलिखित गुण होने चाहिए.

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और प्रबलित कंक्रीट · और देखें »

बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु

बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु (आधिकारिक राजीव गांधी सागर सेतु) ८-लेन का, तार-समर्थित कांक्रीट से निर्मित पुल है। यह बांद्रा को मुम्बई के पश्चिमी और दक्षिणी (वर्ली) उपनगरों से जोड़ता है और यह पश्चिमी-द्वीप महामार्ग प्रणाली का प्रथम चरण है। १६ अरब रुपये (४० करोड़ $) की महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की इस परियोजना के इस चरण को हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पूरा किया गया है। इस पुल का उद्घाटन ३० जून, २००९ को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा किया गया लेकिन जन साधारण के लिए इसे १ जुलाई, २००९ को मध्य-रात्रि से खोला गया। साढ़े पांच किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से बांद्रा और वर्ली के बीच यात्रा में लगने वाला समय ४५ मिनट से घटकर मात्र ६-८ मिनट रह गया है। इस पुल की योजना १९८० के दशक में बनायी गई थी, किंतु यह यथार्थ रूप में अब जाकर पूर्ण हुआ है। यह सेतु मुंबई और भारत में अपने प्रकार का प्रथम पुल है। इस सेतु-परियोजना की कुल लागत १६.५० अरब रु है। इस पुल की केवल प्रकाश-व्यवस्था करने के लिए ही ९ करोड़ रु का व्यय किया गया है। इसके कुल निर्माण में ३८,००० कि.मी इस्पात रस्सियां, ५,७५,००० टन कांक्रीट और ६,००० श्रमिक लगे हैं। इस सेतु में लगने वाले इस्पात के खास तारों को चीन से मंगाया गया था। जंग से बचाने के लिए इन तारों पर खास तरह का पेंट लगाने के साथ प्लास्टिक के आवरण भी चढ़ाए गए हैं। अब तैयार होने पर इस पुल से गुजरने पर यात्रियों को चुंगी (टोल) कर देना तय हुआ है। यह चुंगी किराया प्रति वाहन ४०-५० रु तक होगा। इस पुल की कुल ७ कि.मी (ढान सहित) के यात्रा-समय में लगभग १ घंटे की बचत और कई सौ करोड़ वाहन संचालन व्यय एवं ईंधन की भी कटौती होगी। इस बचत को देखते हुए इसकी चुंगी नगण्य है। प्रतिदिन लगभग सवा लाख वाहन इस पुल पर से गुजरेंगे। File:Bandra_Worli_Sea_Link_at_night.jpg|रात्रि दृश्य File:Sealinkup.JPG|माहिम से दृश्य File:Bandra-Worli_Sea_Link_8.jpg|दूर-दृश्य .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु · और देखें »

मन्दारिन भाषा

यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा हैं। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और मन्दारिन भाषा · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और मुम्बई · और देखें »

रज्जु कर्षण सेतु

रज्जु कर्षण सेतु, सेतुओं का एक प्रकार होता है। इसमें एक या अधिक स्तंभ होते हैं, (जिन्हें टावर या पायलॉन भी कहते हैं), जो स्तंभ इस्पात रज्जुओं (केबल) द्वारा सेतु की सतह का भार संभालते हैं। इसके तीन मुख्य उप-भेद होते हैं:-;हार्प आकार इसमें सभी केबल समानांतर होते हैं, व स्तंभ में विभिन्न दूरियों पर जुड़े होते हैं। इतनी ही दूरियों पर ये केबल सड़क पर जुड़े होते हैं।;पंखा आकार इसमें सभी केबल स्तंभ पर सबसे ऊपर एक ही स्थान से जुड़े होते हैं। इसमें केबल की वांछित लंबाई हार्प आकार से कहीं अधिक होती है।;सस्पेंशन आकार इसमें सभी केबल ऊर्ध्वाधर होते हैं। ये नीचे सड़क से जुड़े होते हैं, व ऊपर एक स्तंभ से दूसरे स्तंभ को जोड़े हुए एक अन्य मोटे केबल से जुड़े होते हैं। Image:Bridge-suspension.svg|सस्पेंशन आकार Image:Bridge-fan-cable-stayed.svg|पंखा आकार Image:Bridge-harp-cable-stayed.svg|हार्प आकार .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और रज्जु कर्षण सेतु · और देखें »

शानदोंग

शानदोंग (山东, Shandong) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त ने चीन के इतिहास में एक अहम केन्द्रीय भूमिका निभाई है। चीनी सभ्यता यहीं पीली नदी के अंतिम भाग में जन्मी थी। यह चीन में ताओ धर्म, बौद्ध धर्म और कुन्फ़्यूशियसी धर्म के लिए एक अति-महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक भूमि रही है। शानदोंग का ताई पर्वत ताओ धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक है और यहाँ ३,००० से पूजा चलती आ रही है। प्रान्त की राजधानी जीनान से दक्षिण में चीन के सबसे पुराने बौद्ध स्थल हैं। चूफ़ू शहर कनफ़्यूशियस का जन्मस्थान है। उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम जाने वाले बहुत से मार्गों पर स्थित होने से शानदोंग आर्थिक नज़रिए से हमेशा केन्द्रीय रहा है। १९वीं सदी में शुरू हुई राजनैतिक अस्थिरता और आर्थिक मुश्किलों के बाद वर्तमान में शानदोंग प्रान्त चीन के सबसे विकसित और बड़ी आबादी वाले प्रान्तों में से एक है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और शानदोंग · और देखें »

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Guinness World Records; हिन्दी अनुवाद: गिनीज़ विश्व कीर्तिमान), प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के 'सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक' भी है। मताधिकार टेलिविजन शृंखला और संग्रहालयो में शामिल करने के लिऐ प्रिंट से आगे बढ़ाया गया है। मताधिकार की लोकप्रीयता गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स विश्व रिकार्ड की एक बड़ी संख्या को सुचिबदध करने और स्त्यापन पर प्राथमिक अंतरराशट्रिय प्राधिकरण बनने में हुई है। संगठन के रिकार्ड की स्थापना और थोड़ने सत्यपित करने के लिऐ अधिकृत सरकारी रिकार्ड निर्णायकों कायरत है .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स · और देखें »

२०११

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और २०११ · और देखें »

३० जून

30 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 181वाँ (लीप वर्ष में 182 वाँ) दिन है। साल में अभी और 184 दिन बाकी हैं। .

नई!!: चिंगदाओ-हाइवान सेतु और ३० जून · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

किंग्दाओ-हाइवान सेतु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »