लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कार्टून

सूची कार्टून

कार्टून (en:Cartoon) का अर्थ है कोई भी हास्य या मनोरंजक चित्र। कार्टून फ़िल्म एक चलचित्र (सिनेमा, या उसका हिस्सा) होता है, जो एक कार्टून-चित्रों के सिलसिले को लगातार फ़ोटोग्राफ़ी करके बनाया जाता है। हर चित्र अपने पिछले वाले से थोड़ा अलग हरकत या चाल चित्रित करता है, जिससे कि हमारी आँखों को ये चित्र चलते-फ़िरते नज़र आते हैं, जब उनको इसी सिलसिले में प्रोजेक्ट किया जाता है। कार्टून फ़िल्में मनोरंजन का अच्छा साधन हैं, ख़ास तौर पर बच्चों के लिये। कुछ टीवी चैनल सिर्फ़ कार्टूनों के लिये ही बने हैं, जैसे कार्टून नेटवर्क। .

11 संबंधों: चाचा चौधरी, चीकू, ऐनिमे, ढब्बू जी, नताशा (कॉमिक्स), नन्दन (बाल पत्रिका), बग्स बनी, मिकी माउस, साबू, सुपरमैन, कार्टून नेटवर्क (भारत)

चाचा चौधरी

चाचा चौधरी एक बेहद लोकप्रिय भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के चरित्र हैं, जिसकी रचना दिवंगत कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा ने की थी। उनकी कॉमिक्स हिंदी एवं अंग्रेज़ी समेत अन्य दस भारतीय भाषाओं के साथ प्रकाशित होती है और दस करोड़ से अधिक प्रतियों की बिक्री होती है। "चाचा चौधरी" आधारित बने दूरदर्शन धारावाहिक पर इसके ६०० से अधिक एपीसोड तक एक प्रमुख चैनल पर दिखाए गए, जिसे अभिनेता रघुवीर यादव ने इसकी शीर्षक भूमिका को चरितार्थ किया था। .

नई!!: कार्टून और चाचा चौधरी · और देखें »

चीकू

चीकू का वृक्ष जिस पर फल लगे हैं। मैसूर में एक स्त्री पके चीकू बेच रही है। चीकू (वानस्पतिक नाम: Manilkara zapota) फल का एक प्रकार हैं। चीकू मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।.

नई!!: कार्टून और चीकू · और देखें »

ऐनिमे

thumbएनिमे शब्द जापानी में एनिमेशन के लिए प्रयोग होता है। जहां विश्व में एनिमे शब्द को सिर्फ जापानी कार्टून या एनिमेशन से जोड़ कर देखा जाता है, वहीं जापान मे इसका प्रयोग हर प्रकार के देशी या विदेशी एनिमेशन के लिए होता है। इस कला को दुनिया के बहुत से लोग पसंद करते हैं। इस तरह कि एनिमेशन में पात्रों की बनावट पर एक खास तरह से काम किया जाता है। पात्रों कि आंखें, उनके बाल व उनके शरीर की बनावट भी आम किस्म की एनिमेशन से अलग देखी जाती है लेकिन इस कि लोकप्रियता को देख कर अब अन्य कार्टून्स में इसकी झलक देखी जा सकती है। एनिमे के उदाहरण हैं: -.

नई!!: कार्टून और ऐनिमे · और देखें »

ढब्बू जी

आबिद सुरती धर्मयुग पत्रिका के लिए आबिद सुरती जी ने आम आदमी को चित्रित करती हुयी एक कार्टून स्ट्रिप बनायीं थी, जो प्रसिद्ध पत्रिका का एक लोकप्रिय अंग बन गया था - ढब्बू जी.

नई!!: कार्टून और ढब्बू जी · और देखें »

नताशा (कॉमिक्स)

कॉमिक पात्र "नताशा" नताशा देवांशु वत्स द्वारा रचित एक कॉमिक पात्र है जो मैथिली भाषा की पहली चित्रकथा श्रृंखला है। यह चित्रकथा १७ जुलाई, १९९९ को अस्तित्व में आई पर मैथिली में बाल पत्रिकाओं की कमी के कारण सितंबर द्वितीय १९९९ में हिन्दी की बाल पत्रिका बालहंस में पहली बार प्रकाशित हुई। उसके बाद से नताशा चित्रकथा हिन्दी-अंग्रेज़ी-मैथिली के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, ई-पत्रिकाओं (चकचक, बाल भारती, प्रभात खबर, बालहंस, जनसत्ता, TINKLE, बाल भास्कर, हिंदुस्तान, *, * आदि) में प्रकाशित होती रही है। .

नई!!: कार्टून और नताशा (कॉमिक्स) · और देखें »

नन्दन (बाल पत्रिका)

नंदन बच्चों की एक हिन्दी पत्रिका है जो पिछले ४० वर्षो से प्रति मास प्रकाशित होती है। इस पत्रिका की शुरुआत १९६४ में पंडित नेहरू की स्मृति में हुई थी। नंदन का पहला अंक पंडित नेहरू को ही समर्पित था। प्रमुख रूप से नंदन की कहानियॉ पौराणिक एवं परी कथाएँ होती थी पर समय के साथ एवं अपने बाल पाठको की बदलती रुचि को ध्यान रख कर नंदन में समकालिन विषयो एवम प्रसिध जीवनीया भी प्रकाशित करना शुरु कर दिया। आज तक नंदन में १०,००० से भी ज्यादा कहानियाँ प्रकाशित हो चुकी है। पत्रिका में नियमित छप्ने वाली सुशील कालरा द्वारा बनाई कॉमिक चित्रकथा चीटू-नीटू काफ़ी लोकप्रिय थी। .

नई!!: कार्टून और नन्दन (बाल पत्रिका) · और देखें »

बग्स बनी

बग्स बनी- वार्नर बन्धु का प्रसिद्ध कार्टून तथा कामिक्स पात्र है ये बेहद शरारती, कुटिल खरगोश है जो हमेशा अपनी चालाकी से लोगो को छकाता रहता है। बग्स बनी धर्म विश्व को सच्चाई दिखाता है। श्रेणी:कार्टून.

नई!!: कार्टून और बग्स बनी · और देखें »

मिकी माउस

मिकी माउस वाल्ट डिज़्नी का एक कार्टून पात्र है। मिकी माउस एक चूहा है। मिकी के पात्र का सर्जन वॉल्ट डिज़नी और यूबी इवेर्क्स द्वारा १९२८ में वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो में किया गया था। मिकी एक एंथ्रोपोमोर्फिक माउस है जो आमतौर पर लाल शॉर्ट्स, बड़े पीले जूते और सफेद दस्ताने पहनता है। प्लूटो नामक कुत्ता उसका दोस्त है। मिकी वाल्ट डिज़्नी का बनाया हुआ सब्से पहला और सबसे लोकप्रिय कार्टून है। स्टीमबोट विली मिकी की पहली फिल्म थी। मिकी पहली छोटी शॉर्ट प्लेन क्रेज़ी में दिखाई दी, जो कि पहली ध्वनि कार्टून में से एक, लघु फिल्म स्टीमबोट विली (1928) में सार्वजनिक रूप से शुरू हुई थी। वह द बैंड कॉन्सर्ट (1935), ब्रेव लिटिल टेलर (1938), और फंतासिया (1940) समेत 130 से अधिक फिल्मों में शामिल होने के लिए आगे बढ़े। मिकी मुख्य रूप से लघु फिल्मों में दिखाई दिया, लेकिन कभी-कभी फीचर-लेंथ फिल्मों में भी। मिकी के कार्टूनों में से दस सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामित किए गए थे, जिनमें से एक, लैंड ए Paw ने 1942 में पुरस्कार जीता था। 1978 में, मिकी हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम पर एक स्टार रखने वाले पहले कार्टून चरित्र बन गए। 1930 की शुरुआत में, मिकी को कॉमिक स्ट्रिप चरित्र के रूप में व्यापक रूप से दिखाया गया है। मुख्य रूप से फ़्लॉइड गॉटफ्रेडसन द्वारा खींचा गया उनका स्वयं-शीर्षक अख़बार स्ट्रिप, 45 वर्षों तक चला। मिकी ने डिज़नी इटली के टॉपोलिनो, एमएम मिकी माउस मिस्ट्री मैगज़ीन, और विज़ार्ड्स ऑफ मिकी जैसी कॉमिक किताबों में और मिकी माउस क्लब (1955-1996) और अन्य जैसे टेलीविजन श्रृंखला में भी दिखाई दिया है। वह अन्य मीडिया जैसे वीडियो गेम के साथ-साथ मर्चेंडाइजिंग में भी दिखाई देता है और डिज्नी पार्क में एक सुखद चरित्र है। मिकी आम तौर पर अपनी प्रेमिका मिनी माउस, उनके पालतू कुत्ते प्लूटो, उनके दोस्तों डोनाल्ड डक और गूफी और उनकी दासता पीट के साथ दिखाई देती है, दूसरों के बीच (मिकी माउस ब्रह्मांड देखें)। यद्यपि मूल रूप से एक शरारती एंथिरो के रूप में चित्रित किया गया था, मिकी को समय के साथ एक हर आदमी के रूप में पुन: ब्रांड किया गया था, जिसे आम तौर पर एक दोषपूर्ण, लेकिन साहसी नायक के रूप में देखा जाता था। 200 9 में, डिज्नी ने अपने सुखद, हंसमुख पक्ष पर कम जोर देकर और वीडियो गेम एपिक मिकी के साथ शुरुआत में अपने व्यक्तित्व के अधिक शरारती और साहसी पक्षों को पुन: पेश करके चरित्र को दोबारा शुरू करना शुरू कर दिया। .

नई!!: कार्टून और मिकी माउस · और देखें »

साबू

साबू प्राण कुमार शर्मा द्वारा रचित बाल काॅमिक्स पत्रिका चाचा चौधरी के दूसरे प्रमुख पात्र का नाम है। इनका प्रकाशन डायमण्ड कॉमिक्स करती है। साबू जूपीटर का निवासी है। .

नई!!: कार्टून और साबू · और देखें »

सुपरमैन

सुपरमैन (अंग्रेजी; Superman) अमेरिकी काॅमिक्स बुक्स की डीसी काॅमिक्स द्वारा प्रकाशित एक काल्पनिक सुपरहीरो या महानायक है। लेखक जेरी सीगल एवं आर्टिस्ट जाॅय शस्टर ने उनको सर्वप्रथम एक्शन काॅमिक्स #1 (आवरण-तिथि जून 1938) से जारी किया, जो बाद में कई रेडियो धारावाहिकों, समाचार-पत्रों की कतरनों, टेलीविज़न कार्यक्रमों, फ़िल्मों एवं विडियो-गेम द्वारा काफी प्रचलित हुए। लिहाजा इस अभूतपूर्व सफलता के बाद, सुपरमैन की प्रेरणा की तर्ज पर सुपरहीरोज की एक पूरी पीढ़ी खड़ी हो गई और अमेरिकी काॅमिक्स जगत में प्रधान रूप से स्थापित भी हुए। सुपरमैन की मौजूदगी को प्रतिकात्मक तौर पर काफी विशेष ध्यान रखा गया; जैसे उनकी नीली पोशाक, लाल लबादा और सीने पर लाल एवं पीले रंग का लिखा अंग्रेज़ी में "S" एस अक्षर का गढ़ा हुआ शिल्ड। इस शिल्ड का मिडिया में लगभग कई बार विभिन्न मौकों पर अलग-अलग तरीकों से किरदार के चिन्ह स्वरूप दर्शाया गया है। मूल तौर पर सुपरमैन की उद्गम कथाओं में उसे सुदूरवर्ती ब्रह्मांड के काल्पनिक ग्रह क्रिप्टाॅन का अंतिम वासी कहा जाता है, जिसका वास्तविक नाम काल-एल है, जिसे उसके वैज्ञानिक पिता ज़ोर-एल उसे तब राॅकेट द्वारा पृथ्वी को प्रक्षेपित करते हैं, जब उनका ग्रह क्रिप्टाॅन तबाह होना शुरू होता है। यहां पृथ्वी पर कैनसैस के किसान दंपति उसे अपना लेते हैं, जिसकी परवरिश क्लार्क केंट के रूप में होती है और उसे काफी गहन नैतिक शिक्षा जैसे आदर्श सीख मिलती है। इस दौरान भी कई बार अपनी अमानवीय शक्तियों से परिचित होता है, फिर वयस्क उम्र में, वह सुपरमैन के गुप्त रूप में मानवता के उपकार हेतु इसका संकल्प भी लेता है। सुपरमैन का निवास और कार्यस्थल अमेरिका के ही काल्पनिक शहर मैट्रोपोलिस़ में होता हैं। फिर कलार्क केंट के रूप में, वह बतौर जर्नालिस्ट डेली प्लेनेट में काम करता है जहाँ से मैट्रोपोलिस़ के लिए अखबार प्रकाशित होते हैं। सुपरमैन की प्रेम दिलचस्पी उसके ही प्रमुख रिपोर्टर लूईस लैन के साथ होती है और सुपरविलैन में लेक्स लुथाॅर उसका कट्टर दुश्मन रहता है। मिसाल के तौर जस्टिस लीग नामक सुपरहीरो संगठन का वह सदस्य भी रहता है और बैटमैन एवं वंडरवुमैन उसके नजदीकी दोस्त होते हैं। डीसी काॅमिक्स जगत के अन्य किरदारों की तरह ही, समय-समय पर वैकल्पिक के तौर पर सुपरमैन के साथ उन्हें गढ़ा जाता रहा है। सुपरमैन को अब व्यापक नजरिए से अमेरिकी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। अपनी प्रभावशील विद्वता के साथ सांस्कृतिक विचारक, समीक्षक और आलोचक उनके इस वैश्विक रूप से लोकप्रिय एवं अमेरिकी किरदार के असर को तलाशते हैं। इस किरदार के एकाधिकार के लिए अक्सर, सिगल और शस्टर मतभेदों की वजहों से यह मामला मुकदमा दायर करने की स्थिति तक ले आते। सुपरमैन के किरदार को भुनाने के लिए मिडिया ने जमकर इसका रूपांतरण कराया जिनमें फ़िल्में, टीवी धारावाहिक औल विडियो गेम आदि शामिल हैं। फ़िल्म अभिनेता जाॅर्ज रीव्स, क्रिस्टोफर रीव्स, ब्रेनडन रुथ, और हेनरी कैविल ने सुपरमैन की भूमिका को अब तक बड़े पर्दे पर साकार करते आ रहें हैं। .

नई!!: कार्टून और सुपरमैन · और देखें »

कार्टून नेटवर्क (भारत)

कार्टून नेटवर्क भारत एक भारतीय बाल चैनल है। कार्टून नेटवर्क एक भारत में प्रसारित होने वाला पूर्व अंग्रेज़ी चैनल है। कार्टून नेटवर्क इंडिया एक केबल और सेटेलाइट टेलीविज़न चैनल है, जो टर्नर ब्रॉडकास्टिंग के द्वारा बनाई गई है, यह चैनल टाइम वॉर्नर की एक इकाई है जो एनिमेटेड प्रोग्रामिंग केलिए बनी है, जिसका मुख्यालय बम्बई, महाराष्ट्र में है। "कार्टून नेटवर्क" का १९९५ में दोहरे चैनल के रूप में भारत में प्रसारण शुरू हुआ,TCM और कार्टून नेटवर्क | टीएनटी और कार्टून नेटवर्क, जिसका प्रसारण ५:३० am से ५:३० pm तक होता था। फिर १ जुलाई २००१ में कार्टून नेटवर्क इंडिया में टर्नर क्लासिक फिल्म की जगह पर २४ घंटे शुरू हुआ, जिसका प्रसारण नेपाल और भूटान में शरू हुआ। कार्टून नेटवर्क भारत में हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु और तमिल में प्रसारित होता है। कार्टून नेटवर्क भारत के आलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बंगलादेश में भी प्रसारित होती है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल श्रेणी:तेलुगु चैनल.

नई!!: कार्टून और कार्टून नेटवर्क (भारत) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »