लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कारा जलडमरूमध्य

सूची कारा जलडमरूमध्य

कारा जलडमरूमध्य को दर्शाता मानचित्र कारा जलडमरूमध्य, (रूसी: Пролив Карские Ворота; प्रोलिव कार्स्किये वोरोटा) नोवाया ज़ेमल्या के दक्षिणी छोर और वाइगाच द्वीप के उत्तरी सिरे के बीच एक 56 किमी (35 मील) चौड़ा जलांतराल है। यह जलडमरूमध्य रूस के उत्तर में कारा सागर को बेरिंट सागर से जोड़ता है। उत्तरी सागर मार्ग के प्रारंभिक अन्वेषण के दौरान कारा जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण जलमार्ग था। .

6 संबंधों: नोवाया ज़ेमल्या, बेरिंट सागर, रूस, वाइगाच द्वीप, कारा सागर, उत्तरी सागर मार्ग

नोवाया ज़ेमल्या

नोवाया ज़ेमल्या नोवाया ज़ेमल्या की उत्तरी यूरोप के सापेक्ष स्थिति नोवाया ज़ेमल्या (रूसी: Новая Земля; अंग्रेजी: Novaya Zemlya; नॉर्वेजियन: Gåselandet (हंस भूमि)), रूस के उत्तर और यूरोप के पूर्वोत्तर में आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है, जिस पर स्थित झेलानिया अंतरीप यूरोप का सुदूरतम बिन्दु है। द्वीपसमूह का प्रशासन अर्खांगेल्स्क ओब्लास्ट के द्वारा नोवाया ज़ेमल्या द्वीप क्षेत्र के नाम से चलाया जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 90,650 किमी² है। नोवाया ज़ेमल्या दो प्रमुख द्वीपों सेवेर्नी (उत्तरी) और यूझनी (दक्षिणी) से मिलकर बना है जिन्हें संकीर्ण मटोच्किन जलडमरूमध्य पृथक करता है। नोवाया ज़ेमल्या कारा सागर को बेरिंट सागर से अलग करता हैं। द्वीपसमूह की जनसंख्या 2716 (2002 जनगणना) है, जिसमे से 2622 लोग, नोवाया ज़ेमल्या जिले के बेलुश्या गुबा नामक शहरी क्षेत्र में रहते हैं। यहाँ के मूल निवासी नेनेट लोग हैं जिनकी संख्या लगभग 100 है, जीवन निर्वाह के लिए मछली पकड़ने, जानवर पकड़ने, ध्रुवीय भालू और सील के शिकार जैसे व्यवसायों में लगे हैं। शीत युद्ध के वर्षों के दौरान नोवाया ज़ेमल्या एक संवेदनशील सैन्य क्षेत्र था, सोवियत वायु सेना ने द्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित रोगाशेवो में अपना सैन्य अड्डा स्थापित किया था। इस अड्डे को मुख्य रूप से ना सिर्फ इंटरसेप्टर विमान प्रचालन के लिए इस्तेमाल किया जाता था बल्कि यह पास ही स्थित परमाणु परीक्षण क्षेत्र को सैन्य सहायता भी प्रदान करता था। यह आज तक के सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट ज़ार बोम्बा का भी परीक्षण स्थल था जिसका विस्फोट 1961 में किया गया था। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और नोवाया ज़ेमल्या · और देखें »

बेरिंट सागर

बेरिंट सागर की अवस्थिति बेरिंट सागर (अंग्रेजी: Barents Sea, नार्वेजियाई: Barentshavet, रूसी: море Баренцево), आर्कटिक महासागर का एक भाग है, तथा नार्वे और रूस के उत्तर में स्थित है। मध्य युग में इसे मरमन सागर के नाम से जाना जाता था, सागर का वर्तमान नाम डच नाविक विलेम बेरिंट के नाम पर रखा गया है। इस सागर की औसत गहराई 230 मी और अधिकतम गहराई 450 मी है। नोवाया ज़ेमल्या बेरिंट सागर को कारा सागर से पृथक करती है। बेरिंट सागर क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन ऊर्जा संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और बेरिंट सागर · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और रूस · और देखें »

वाइगाच द्वीप

वाइगाच (रूसी: Вайгач), आर्कटिक महासागर में एक द्वीप है जो, पेचोरा सागर और कारा सागर के बीच स्थित है। वाइगाच द्वीप को मुख्य भूमि के भाग यूगोर्स्की प्रायद्वीप से यूगोर्स्की जलडमरूमध्य और नोवाया ज़ेमल्या से कारा जलडमरूमध्य पृथक करते हैं। यह द्वीप रूस के अर्खांगेल्स्क ओब्लास्ट के नेनेट स्वायत्त ऑक्रग का एक हिस्सा है। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और वाइगाच द्वीप · और देखें »

कारा सागर

कारा सागर की अवस्थिति दर्शाता मानचित्र आर्कटिक महासागर का एक भाग, कारा सागर (रूसी: море Карское) साइबेरिया के उत्तर में स्थित है। पश्चिम में इसे बेरिंट सागर से कारा जलडमरूमध्य और नोवाया ज़ेमल्या तथा पूर्व में, लाप्टेव सागर से इसे सेवेर्नाया ज़ेमल्या अलग करते हैं। कारा सागर की भौगोलिक उत्तरी सीमा का निर्धारण कोलसाट अंतरीप, ग्राहम बेल द्वीप, फ्रांज जोसेफ भूमि से लेकर आर्कटिक अंतरीप (आर्कटिक केप) जो कि सेवेर्नाया ज़ेमल्या का सबसे उत्तरी सिरा है, से गुजरती रेखा के द्वारा होता है। कारा सागर की लंबाई 1450 किलोमीटर, चौड़ाई लगभग 970 किलोमीटर, क्षेत्रफल 880000 किमी² तथा औसत गहराई लगभग 110 मीटर (360 फीट) है। कारा सागर, बेरिंट सागर जो कि अन्ध महासागर की अपेक्षाकृत गर्म जलधाराओं को ग्रहण करता है, की तुलना में अधिक ठंडा है और वर्ष में नौ महीने से अधिक समय तक जमा रहता है। कारा सागर में ओब, येनिसेय, प्यासिना और टैमिरा नदियां विसर्जित होती हैं और इनके मीठे पानी के कारण इसकी लवणता बदलती रहती है। इसके मुख्य बंदरगाह नोवी और डिकसोन हैं और यह मछली पकड़ने का प्रमुख स्थल है, बावजूद इसके की वर्ष के सिर्फ दो महीने ही इस गतिविधि के लिए उपयुक्त होते हैं, क्योंकि बाकी समय यह जमा रहता है। पश्चिम साइबेरियाई तेल बेसिन के विस्तार के तौर पर यहाँ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडारों को खोजा गया है पर अभी तक इनका दोहन शुरु नहीं हुआ है। आर्किटिक महासागर को दुनिया का ‘एसी’ कहा जाता है, ये महासागर दुनिया की हिफाजत करता है। लेकिन आर्किटिक महासागर की बर्फ की मोटी चादर के नीचे दबी है एक न्‍यूक्लियर पनडुब्‍बी। इस पनडुब्‍बी में परमाणु बम के बराबर रेडियो एक्टिव पदार्थ है और ये पदार्थ समुद्र के पानी में घुलता जा रहा है। यकीन मानिए ये खतरा किसी एटम बम से कम नहीं है। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और कारा सागर · और देखें »

उत्तरी सागर मार्ग

उत्तरी सागर मार्ग (नीला) और दूसरा वैकल्पिक मार्ग जो स्वेज नहर से होकर जाता है (लाल) उत्तरी सागर मार्ग (अंग्रेजी: Northern Sea Route, रूसी: Северный морской путь, सेवेर्नी मोर्स्कोय पूट) एक जहाजरानी मार्ग है जो अन्ध महासागर से शुरु होकर रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र तक जाता है। इस मार्ग में प्रशांत महासागर, रूस का आर्कटिक समुद्री तट जिसमें बेरिंट सागर शामिल है से साइबेरिया से गुजरकर यह रूस के सुदूर पूर्व में समाप्त होता है। मार्ग का आर्कटिक महासागर वाला भाग वर्ष में केवल दो महीने के लिए ही बर्फ से मुक्त होता है। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में इसे उत्तर पूर्व जलमार्ग के नाम से जाना जाता था और आज भी कभी कभी इसे इसी नाम से संबोधित किया जाता है। .

नई!!: कारा जलडमरूमध्य और उत्तरी सागर मार्ग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »