लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कामोव KA- 226T

सूची कामोव KA- 226T

कामोव KA -226T रूस की रोस्टेक कंपनी द्वारा निर्मित एक लाइट वेट बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर है। यह आधुनिक नेविगेशन उपकरणों से लैस है। इसका इस्तेमाल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से किया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से का आकार छोटा होने से इसे छोटे हवाई अड्डों पर भी लैंड या टेक ऑफ किया जा सकता है।इससे बहुत ही कम ध्वानि प्रदूषण होता है। साथ ही यह नवीनतम आधुनिक पर्यावरण आवश्यकताओं को पूरा करता है। इस हेलीकॉप्टर में रीप्लेनकेबल ट्रांसपोर्ट मॉड्यूल लगा हुआ है, जिससे कम समय में यह अपनी कार्यक्षमता बदलने में सक्षम है। ये हेलीकाप्टर भारत के पुराने चीता (हेलीकॉप्टर) और चेतक (हेलीकॉप्टर) हेलीकाप्टरों का स्थान लेंगे। .

10 संबंधों: ऐरोस्पैटियल एसए 315बी लामा, ऐरोस्पैटियल अलौटे III, दिक्चालन, दैनिक जागरण, भारतीय वायुसेना, यूटिलिटी हैलीकॉप्टर, रूस, रोस्टेक, कामोव, MAKS एयरशो

ऐरोस्पैटियल एसए 315बी लामा

ऐरोस्पैटियल एसए 315बी लामा (Aérospatiale SA 315B Lama) एक फ्रांसिसी हेलीकॉप्टर है जिसे भारत में हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइसंस के अंतर्गत चीता नाम से बनाया है। यह एक एकल एंजिन वाला हेलिकॉप्टर है। जो की गर्म वातावर्ण मे काम करने के लिए बनाया गया है। .

नई!!: कामोव KA- 226T और ऐरोस्पैटियल एसए 315बी लामा · और देखें »

ऐरोस्पैटियल अलौटे III

ऐरोस्पैटियल अलौटे III (Aérospatiale Alouette III) एक फ्रांसीसी हैलिकॉप्टर है। इसे भारतीय सेना में चेतक के नाम से जाना जाता है। इस हेलिकॉप्टर का पहला वर्ज़न 28 फरवरी सन् 1959 को उड़ाया गया। .

नई!!: कामोव KA- 226T और ऐरोस्पैटियल अलौटे III · और देखें »

दिक्चालन

साय्क्लोपीडिया''. दिक्चालन किसी वाहन की एक स्थान से दूसरे स्थान पर गति की योजना, अध्ययन एवं उस पर नियंत्रण को कहते हैं।Bowditch, 2003:799.

नई!!: कामोव KA- 226T और दिक्चालन · और देखें »

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: कामोव KA- 226T और दैनिक जागरण · और देखें »

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना ८ अक्टूबर १९३२ को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन ''विजय'' - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। .

नई!!: कामोव KA- 226T और भारतीय वायुसेना · और देखें »

यूटिलिटी हैलीकॉप्टर

यूटिलिटी हेलीकाप्टर एक बहुउद्देश्यीय हेलीकाप्टर है। एक यूटिलिटी सैन्य हेलीकाप्टर जमीनी हमला, हवाई हमले, सैन्य रसद, चिकित्सा निकास, कमान और नियंत्रण, और सेना परिवहन में मदद कर सकता है। इसे कभी कभी परिवहन हेलीकाप्टर भी कहा जाता है। .

नई!!: कामोव KA- 226T और यूटिलिटी हैलीकॉप्टर · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: कामोव KA- 226T और रूस · और देखें »

रोस्टेक

Rostec (रूसी में: Ростех - Rostekh), पूर्व में Rostekhnologii (रूसी में: Ростехнологии) एक रूसी राज्य निगम है जो विकास, उत्पादन और नागरिक और रक्षा क्षेत्रों में उच्च तकनीक औद्योगिक उत्पादों के निर्यात के लिए 2007 के अंत में स्थापित किया गया था। यह लगभग 700 संस्थाओं को इकट्ठा करता है जो 14 होल्डिंग कंपनियों को बनाते हैं: ग्यारह होल्डिंग कंपनिययां रक्षा-उद्योग काम्पलेक्स में काम करती हैं और तीन नागरिक क्षेत्रों में शामिल हैं। Rostec के संगठन रूसी संघ के 60 घटकों में स्थित हैं और दुनिया भर में 70 से अधिक देशों में मालों की आपूर्ति करते हैं।  Rostec 2007 में तथाकथित "राज्य निगम", रूस में कानूनी इकाई का एक बहुत ही विशेष प्रकार के रूप में स्थापित किया गया था। राज्य निगम रूसी के संघ द्वारा किए गए निवेशों के द्वारा स्थापित किया गया है। संगठन सर्गेई चेमेजोव के नेतृत्व में है। इसके मुख्यालय मास्को में स्थित हैं।  Rostec 2007 में तथाकथित "राज्य निगम", रूस में कानूनी इकाई का एक बहुत ही विशेष प्रकार के रूप में स्थापित किया गया था। रूसी भाषा में पूरा नाम है: Государственная корпорация по содействию разработке, производству и экспорту высокотехнологичной промышленной продукции «Ростех».

नई!!: कामोव KA- 226T और रोस्टेक · और देखें »

कामोव

कामोव रोटरक्राफ्ट उत्पादित करने वाली एक रुसी एयरोस्पेस कंपनी है। इसकी स्थापना निकोलाई कामोव द्वारा की गयी थी। .

नई!!: कामोव KA- 226T और कामोव · और देखें »

MAKS एयरशो

MAKS (रूसी: МАКС, Russian: Международный авиационно-космический салон, पढ़ा जायेगा:- Mezhdunarodnyj aviatsionno-kosmicheskij salon, "अंतर्राष्ट्रीय विमानन और अंतरिक्ष प्रदर्शनी") एक अंतर्राष्ट्रीय एयर शो है जो मॉस्को, रूस में ज़ुकोवस्की LII हवाई अड्डे पर होता है। इसका पहला शो, मोसैरोशो-92, 1992 में हुआ था। बाद में इसका नाम बदल कर अब वाला कर दिया गया। इसका आयोजन विभिन्न वर्षों में किया जाता है। (MAKS-1993, MAKS-1995, MAKS-1997, MAKS-1999, MAKS-2001, MAKS-2003, MAKS-2005, MAKS-2007, MAKS-2009, MAKS-2011, MAKS-2013) .

नई!!: कामोव KA- 226T और MAKS एयरशो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »