लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान

सूची कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान

कानाईमा, वेनेजुएला. कानाईमा अनूप में पर्यटक विश्व का सर्वोच्च जलप्रपात एंजिल जलप्रपात कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: Parque Nacional Canaima), वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्व में 30000 किमी² क्षेत्र में फैला और ब्राजील और गुयाना की सीमाओं से सटा एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह बोलिवर राज्य में स्थित है और लगभग संपूर्ण उद्यान ही ग्रान सबाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान को 1994 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। उद्यान की स्थापना 12 जून 1962 को की गयी थी और यह वेनेजुएला का पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: Parque Nacional Parima Tapirapecó) के बाद दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और इसका क्षेत्रफल बेल्जियम या मैरीलैंड के बराबर है। उद्यान का 65% हिस्सा प्रस्तरीय पठार जिन्हें टेपुई कहते हैं से घिरा है। यह क्षेत्र भूवैज्ञानिक रूप से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और एक अद्वितीय जैविक वातावरण उपलब्ध कराता है। इसकी खड़ी चट्टानें और जलप्रपात, जिनमें 1002 मीटर ऊंचा विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात, एन्जिल जलप्रपात शामिल है, एक शानदार परिदृश्य उपलब्ध कराते हैं। उद्यान के सबसे प्रसिद्ध टेपुईयों में रोराइमा पर्वत और ऑयनटेपुई हैं। जहां रोराइमा पर्वत यहां का सबसे ऊंचा पर्वत है और जिसका आरोहण अपेक्षाकृत सरल है, वहीं ऑयनटेपुई विश्व के सबसे ऊंचे जलप्रपात, एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। बलुआ पत्थर से निर्मित यह टेपुई बेहद प्राचीन हैं और माना जाता है कि इनका निर्माण उस समय हुआ था जब दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका दोनों एक ही विशाल महाद्वीप का हिस्सा थे। उद्यान आदिवासी जनजाति पेमॉन लोगों का घर है, जो कैरिब भाषाई समूह से संबंधित हैं। पेमॉन लोगों का टेपुई के साथ एक अंतरंग संबंध है और उनका विश्वास है कि यह 'मावारी’ आत्माओं का घर हैं। उद्यान अपेक्षाकृत दूरदराज के क्षेत्र में पड़ता है और केवल कुछ सड़कें ही इसे शहरों से जोड़ती हैं। उद्यान के भीतर का अधिकांश परिवहन छोटे विमानों जिनकी हवाई पट्टियों को विभिन्न कैप्युषीन मिशनों द्वारा बनाया गया है, पैदल या फिर डोंगियों द्वारा किया जाता है। पेमॉन लोगों द्वारा कुछ बुनियादी और शानदार शिविरों का निर्माण किया गय है, जिनमें मुख्य रूप से दुनिया भर से आने वाले पर्यटक ठहरते है। .

19 संबंधों: टेपुई, एन्जिल जलप्रपात, दक्षिण अमेरिका, पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान, बलुआ पत्थर, ब्राज़ील, बेल्जियम, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, मैरीलैंड, युनेस्को, रोराइमा पर्वत, स्पेनी भाषा, विश्व धरोहर, विश्व धरोहर समिति, वेनेज़ुएला, गयाना, ग्रान सबाना, ऑयनटेपुई, अफ़्रीका

टेपुई

एक टेपुई / टेपवी / या तेपुइ (स्पैनिश), दक्षिण अमेरिका के गुयाना अधित्यका में और विशेष रूप से वेनेजुएला और पश्चिमी गुयाना में पाया जाने वाला सपाट-शीर्ष पर्वत या मेसा है। ग्रान सबाना के मूल निवासी 'पेमों' लोगों की स्थानीय भाषा में टेपुई का अर्थ "देवों का घर" है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और टेपुई · और देखें »

एन्जिल जलप्रपात

एन्जिल जलप्रपात, (Salto Ángel; पेमॉन भाषा: केरेपकुपाई वेना जिसका अर्थ है "गहनतम स्थान का जलप्रपात", या परकुपा-वेना, जिसका अर्थ है "उच्चतम बिंदु से जलप्रपात") वेनेजुएला का एक झरना है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जिसकी ऊंचाई है और गहराई है। यह जलप्रपात वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: पार्के नेशिनल कैनाईमा), में ऑयनटेपुई पर्वत से गिरता है। जलप्रपात की ऊंचाई इतनी अधिक है कि पानी नीचे ज़मीन पर गिरने से पहले ही वाष्प बन जाता है या तेज हवा द्वारा धुंध के रूप में दूर ले जाया जाता है। जलप्रपात का आधार केरेप नदी से जुड़ा हुआ है (वैकल्पिक रूप से रियो गौया के रूप में ज्ञात), जो कराओ नदी की सहायक-नदी चुरून नदी से मिलता है। ऊंचाई के आंकड़े में मुख्यतः, प्रमुख बहाव धारा शामिल है लेकिन इसमें करीब का ढलानी सोपान और छलांग से नीचे के रैपिड भी शामिल हैं और ढलान रैपिड के अनुप्रवाह की एक ऊंची छलांग.

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और एन्जिल जलप्रपात · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान

वेनेजुएला में अमेज़ोनास की अवस्थिति पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: Parque Nacional Parima Tapirapecó), वेनेजुएला के दक्षिणी राज्य अमेज़ोनास में स्थित, 38290 किमी² क्षेत्र में फैला और ब्राजील की सीमा से सटा एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह वेनेजुएला का सबसे बड़ा और विश्व का पांचवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। उद्यान सदाबहार तराई के जंगलों, तलहटीय वन और पर्वतीय वनों से आच्छादित है। यह अमेज़ोनास के अटाबापो और रियो नीग्रो नगरपालिकाओं में स्थित है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

बलुआ पत्थर

बलुआ पत्थर का शैल बालुकाश्म या बलुआ पत्थर (सैण्डस्टोन) ऐसी दृढ़ शिला है जो मुख्यतया बालू के कणों का दबाव पाकर जम जाने से बनती है और किसी योजक पदार्थ से जुड़ी होती है। बालू के समान इसकी रचना में भी अनेक पदार्थ विभिन्न मात्रा में हो सकते हैं, किंतु इसमें अधिकांश स्फटिक ही होता है। जिस शिला में बालू के बहुत बड़े बड़े दाने मिलते हैं, उसे मिश्रपिंडाश्म और जिसमें छोटे छोटे दाने होते हैं उसे बालुमय शैल या मृण्मय शैल कहते हैं। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और बलुआ पत्थर · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और ब्राज़ील · और देखें »

बेल्जियम

किंगडम ऑफ़ बेल्जियम उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक देश है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और उसके मुख्यालय का मेज़बान है, साथ ही, अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का, जिसमें NATO भी शामिल है। 10.7 मीलियन की जनसंख्या वाले बेल्जियम का क्षेत्रफल है। जर्मनिक और लैटिन यूरोप के मध्य अपनी सांस्कृतिक सीमा को विस्तृत किये हुए बेल्जियम, दो मुख्य भाषाई समूहों, फ्लेमिश और फ्रेंच-भाषी, मुख्यतः वलून्स सहित जर्मन भाषियों के एक छोटे समूह का आवास है। बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59% जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ 31% लोग बसे हैं। ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यतः फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहाँ 10% जनसंख्या बसी है। * * * * पूर्वी वालोनिया में एक छोटा जर्मन भाषी समुदाय मौजूद है। मूल (पहले ही) 71,500 निवासियों के बजाय 73,000 का उल्लेख करता है। बेल्जियम की भाषाई विविधता और संबंधित राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संघर्ष, राजनीतिक इतिहास और एक जटिल शासन प्रणाली में प्रतिबिंबित होता है। बेल्जियम नाम, गॉल के उत्तरी भाग में एक रोमन प्रान्त, गैलिया बेल्जिका से लिया गया है, जो केल्टिक और जर्मन लोगों के एक मिश्रण बेल्जी का निवास स्थान था। ऐतिहासिक रूप से, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, निचले देश के रूप में जाने जाते थे, जो राज्यों के मौजूदा बेनेलक्स समूह की तुलना में अपेक्षाकृत कुछ बड़े क्षेत्र को आवृत किया करते थे। मध्य युग की समाप्ति से लेकर 17 वीं सदी तक, यह वाणिज्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र था। 16वीं शताब्दी से लेकर 1830 में बेल्जियम की क्रांति तक, यूरोपीय शक्तियों के बीच बेल्जियम के क्षेत्र में कई लड़ाइयाँ लड़ी गईं, जिससे इसे यूरोप के युद्ध मैदान का तमगा मिला - एक छवि जिसे दोनों विश्व युद्ध ने और पुष्ट किया। अपनी स्वतंत्रता पर, बेल्जियम ने उत्सुकता के साथ औद्योगिक क्रांति में भाग लिया और उन्नीसवीं सदी के अंत में, अफ्रीका में कई उपनिवेशों पर अधिकार जमाया। 20वीं सदी के उत्तरार्ध को फ्लेमिंग्स और फ्रैंकोफ़ोन के बीच साँप्रदायिक संघर्ष की वृद्धि के लिए जाना जाता है, जिसे एक तरफ तो सांस्कृतिक मतभेद ने भड़काया, तो दूसरी तरफ फ्लेनडर्स और वालोनिया के विषम आर्थिक विकास ने. अब भी सक्रिय इन संघर्षों ने पूर्व में एक एकात्मक राज्य बेल्जियम को संघीय राज्य बनाने के दूरगामी सुधारों को प्रेरित किया। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और बेल्जियम · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

मैरीलैंड

मैरीलैंड राज्य एक अमेरिकी राज्य है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य अटलांटिक क्षेत्र में स्थि‍त है, यह वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया की सीमा से लगा है और इसके दक्षिण और पश्चिम में कोलंबिया जिला, इसके उत्तर में पेंसिल्वेनिया और पूर्व में डेलावेयर है। कुल क्षेत्र के मामले में मैरीलैंड यूरोप के बेल्जियम देश के समकक्ष है। अमेरिकी सेंसस ब्यूरो के अनुसार अन्य राज्यों की तुलना में मैरीलैंड की घरेलू औसत आय सबसे अधिक है, 2006 में इसने नई जर्सी को पीछे छोड़ दिया; मैरीलैंड की औसत घरेलू आय 2007 में 68,080 डॉलर थी। 2009 में, मैरीलैंड ने 2008 के अपने 70,545 डॉलर की सबसे अधिक औसत आय के कारण अमेरिकी राज्यों में तीसरी बार लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैरीलैंड ऐसा सातवां राज्य है जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को अंगीकार किया और इसके तीन उपनाम पड़े, ओल्ड लाइन स्टेट, फ्री स्टेट और चेसापिक बे स्टेट नाम का भी कभी-कभी इस्तेमाल होता है। मैरीलैंड जीवन विज्ञान अनुसंधान और विकास का एक गठजोड़ है, जहां 350 से अधिक जैव प्रौद्योगिकी कंपनियां स्थित हैं, जो संयुक्त राज्य में इस क्षेत्र में मैरीलैंड को तीसरा सबसे बड़ा गठजोड़ बनाती हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी, यूनिवर्सिटी सिस्टम ऑफ मैरीलैंड एक से अधिक परिसर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी(NIST), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (NIMH), फेडरल फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA), हावर्ड हजेज मेडिकल इंस्टीट्यूट, केलेरा जीनोमिक्स कंपनी, ह्यूमन जीनोम साइंसेस (HGS), जे. क्रेग वेंटर इंस्टीट्यूट और हाल ही में अस्ट्रज़ेनेका द्वारा खरीदी गयी मेडीम्यून सहित अनुसंधान और विकास में दिलचस्पी रखने वाले संस्थान और एजेंसियां मैरीलैंड में स्थित हैं। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और मैरीलैंड · और देखें »

युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और युनेस्को · और देखें »

रोराइमा पर्वत

रोराइमा पर्वत (स्पैनिश: Roraima Tepui; रोराइमा टेपुई या Cerro Roraima; सेरो रोराइमा, पुर्तगाली: Monte Roraima; मोंटे रोराइमा), दक्षिण अमेरिका की पाकाराइमा पर्वत श्रृंखला के टेपुई पठार का उच्चतम पर्वत है। इसका सबसे पहला वर्णन अंग्रेज़ी अन्वेषक सर वाल्टर रालीघ के 1596 के लेखों में मिलता है, जिन्होने लिखा है कि इसके 31 किमी2 के शिखर की रक्षा इसके चारों ओर की 400 मीटर ऊँची खड़ी चट्टानें करती है। इस पर्वत पर वेनेजुएला, ब्राजील और गुयाना का तिहरा सीमा बिंदु स्थित है। रोराइमा पर्वत, वेनेजुएला के दक्षिण पश्चिमी कोने में स्थित, 30000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह गयाना शील्ड पर स्थित है और गुयाना अधित्यका का सर्वोच्च शिखर है। उद्यान के पठारी पर्वतों (मेज सदृश पर्वत) को पृथ्वी पर उपस्थित कुछ सबसे पुरानी भूवैज्ञानिक संरचनाओं में से एक माना जाता है, जिनकी आयु पूर्वकैम्ब्रियन काल यानि लगभग दो अरब साल आंकी गयी है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और रोराइमा पर्वत · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और स्पेनी भाषा · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और विश्व धरोहर · और देखें »

विश्व धरोहर समिति

विश्व धरोहर समिति (अंग्रेजी: World Heritage Committee), उन स्थलों का चयन करती है जिन्हें यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है। यह विश्व धरोहर कन्वेंशन के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है, विश्व धरोहर कोष के इस्तेमाल को परिभाषित करता है और राष्ट्र दलों से अनुरोध पर वित्तीय सहायता का आवंटन करती है। इसका गठन 21 राष्ट्र दलों से मिलकर होता है, जिनका चुनाव राष्ट्र दलों की महासभा द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए होता है। विश्व धरोहर कन्वेंशन के नियमानुसार, समिति के सदस्य राष्ट्र का कार्यकाल छह साल के लिए होता है, लेकिन कई राष्ट्र दल स्वेच्छा से केवल चार साल के लिए ही समिति के सदस्य बने रहना स्वीकार करते हैं ताकि, दूसरे राष्ट्र दलों को भी समिति का सदस्य बनने का मौका मिल सके। उदाहरण के लिए, 15 वीं महासभा (2005) के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना कार्यकाल छह वर्ष से घटा कर चार वर्ष करने का फैसला किया। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और विश्व धरोहर समिति · और देखें »

वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। वेनेजुएला की इनकम का सोर्स तेल है .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और वेनेज़ुएला · और देखें »

गयाना

गयाना या गुयाना दक्षिणी अमरीका मे एक देश है। इस का आधिकारिक नाम- 'कौपरेटिव रिपबलिक ओफ गुयाना' है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग मे हैं। 'गुयाना' शब्द का ऐतिहासिक प्रयोग हॉलैन्ड के तीन उपनिवेशो के लिये किया गया था। यह उपनिवेश थे- एस्सेक्यूबो, डेमेरारा और बेरबिस। वो एतिहासिक गयाना अमेज़न नदी के उत्तर मे था और ओरिनोको नदी के पुरव मे था। यहाँ पर भरतीय सबसे बाड़ी प्रजाती है। यह भरतीय प्रजाती के लोग यहाँ अंग्रेजो़ के शाशन काल मे आएँ। इस देश पर सबसे पहले हॉलैन्ड ने शाशन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने इस पर शाशन किया। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और गयाना · और देखें »

ग्रान सबाना

बोलिवर राज्य ग्रान सबाना वेनेजुएला- ब्राजील सीमा पर बिलीवर राज्य के दक्षिण में स्थित है ग्रान सबाना (हिन्दी अनुवाद: विशाल सवाना, स्पैनिश:La Gran Sabana), वेनेजुएला में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आकर्षण है, जो कराकास से लगभग 1400 किमी की दूरी पर वेनेजुएला-ब्राजील सीमा पर बोलिवर राज्य के दक्षिण में स्थित है। उष्णकटिबंधीय नम जलवायु वाले इस प्राकृतिक क्षेत्र का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन रात में यह 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण शहर है सैंटा एलेना दे युऐरेन है, जो वेनेजुएला-ब्राजील सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 12000 है। ग्रान सबाना, समुद्रतल से ऊपर लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई पर एक पठार पर स्थित है और जिस पर चपटी चोटियों (टेबल-टॉप) वाले विशाल टेपुई पर्वत स्थित हैं। यह पर्वत आसपास के मैदानों से आश्चर्यजनक रूप से खड़ी चट्टानों के रूप में ऊपर की ओर बढ़ते हैं। टेपुइ पर्वतों का सबसे ऊंचा शिखर रोराइमा पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2810 मीटर है। रोराइमा पर्वत, वेनेजुएला, ब्राजील और गुयाना के तिहरे सीमा बिंदु को चिन्हित भी करता है। केकुनान टेपुई ग्रान सबाना में पेमॉन सहित कई स्थानिक समूहों बसे हुए है। ग्रान सबाना का अधिकतर भाग 12 जून 1962 को एक डिक्री द्वारा स्थापित कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है लेकिन दोनो क्षेत्र पूरी तरह से मेल नहीं खाते। 1975 में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र को इसके मूल क्षेत्र 10,000 वर्ग किमी से बढ़ा कर 30000 वर्ग किमी कर दिया गया जिसके फलस्वरूप यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान बन गया। इस क्षेत्र में आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण एन्जिल जलप्रपात है जो दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, रोराइमा पर्वत, वही पहाड़ है जिसने आर्थर कॉनन डॉयल को उनके 1912 में रचित उपन्यास द लॉस्ट वर्ल्ड के लिए प्रेरित किया था। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और ग्रान सबाना · और देखें »

ऑयनटेपुई

ऑयनटेपुई, वेनेजुएला के दक्षिण में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक 2535 मीटर ऊँचा टेपुई या पठारी पर्वत है। स्थानीय पेमॉन भाषा में इसका अर्थ "शैतान का पहाड़" है और यह सबसे विशाल टेपुई है हालांकि यह सबसे ऊँचा टेपुई नहीं है। सबसे ऊँचा टेपुई होने का गौरव रोराइमा पर्वत को मिला हुआ है। 700 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह टेपुई गुयाना अधित्यका में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह पर्वत वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में पड़ता है। ऑयनटेपुई विश्व के उच्चतम जलप्रपात एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 979 मीटर है और इसका निरंतर उतरान 807 मीटर का है। विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात से यह 19 गुणा अधिक ऊँचा है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और ऑयनटेपुई · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान और अफ़्रीका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »