9 संबंधों: एलेन फोरस्ट जू, नाना राव पार्क, फूल बाग, कानपुर, राधा कृष्ण मंदिर, कानपुर, जाजमऊ, जैन ग्लास मंदिर, कानपुर, कमला रिट्रीट, कानपुर, कानपुर मैमोरियल चर्च।
एलेन फोरस्ट जू
1971 में खुला यह चिड़ियाघर भारत के सर्वोत्तम चिड़ियाघरों में एक है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह कानपुर शहर में स्थित है। यहाँ पर लगभग 1250 जीव-जंतु है। कुछ समय पिकनिट के तौर पर बिताने और जीव-जंतुओं को देखने के लिए यह चिड़ियाघर एक बेहतरीन जगह है। .
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और एलेन फोरस्ट जू · और देखें »
नाना राव पार्क
नाना राव पार्क फूल बाग से पश्चिम में स्थित है। 1857 में इस पार्क में बीबीघर था। आजादी के बाद पार्क का नाम बदलकर नाना राव पार्क रख दिया गया। श्रेणी:कानपुर के दर्शनीय स्थल.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और नाना राव पार्क · और देखें »
फूल बाग, कानपुर
फूल बाग को गणेश उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह उद्यान कानपुर शहर में स्थित है। इस उद्यान के मध्य में गणेश शंकर विद्यार्थी का एक मैमोरियल बना हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद यहां ऑथरेपेडिक रिहेबिलिटेशन हॉस्पिटल बनाया गया था। यह पार्क शहर के बीचों बीच मॉल रोड पर बना है। श्रेणी:कानपुर के दर्शनीय स्थल.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और फूल बाग, कानपुर · और देखें »
राधा कृष्ण मंदिर, कानपुर
यह मंदिर जे.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और राधा कृष्ण मंदिर, कानपुर · और देखें »
जाजमऊ
जाजमऊ कानपुर के निकट एक उप-महानगर है। यह गंगा नदी तट पर स्थित है। जाजमऊ एक औद्योगिक उपनगर है। यह सबसे पुराना क्षेत्र में बसे जगह के रूप में माना जाता है। मुख्य उद्योग चमड़ा उद्योग है। यह सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक नगर है। इस कारण इसे कानपुर का चमड़ा नगर कहा जाता है। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा की गयी खुदाई में १२००-१३०० शताब्दी के बर्तन, कलाकृतिया भी मिली है। इन्हें वर्तमान में कानपुर संग्रहालय में रखा गया है। .
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और जाजमऊ · और देखें »
जैन ग्लास मंदिर, कानपुर
जैन ग्लास मंदिर, कानपुर कानपुर शहर में स्थित एक जैन मंदिर है। वर्तमान में यह मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। यह खूबसूरत नक्कासीदार मंदिर कमला टॉवर के विपरीत महेश्वरी मोहाल में स्थित है। मंदिर में ताम्रचीनी और कांच की सुंदर सजावट की गई है। श्रेणी:कानपुर के दर्शनीय स्थल श्रेणी:जैन मंदिर.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और जैन ग्लास मंदिर, कानपुर · और देखें »
कमला रिट्रीट
कमला रिट्रीट कानपुर एग्रीकल्चर कॉलेज के पश्चिम में स्थित है। इस खूबसूरत संपदा पर सिंहानिया परिवार का अधिकार है। यहां एक स्वीमिंग पूल बना हुआ है, जहां कृत्रिम लहरें उत्पन्न की जाती है। यहां एक पार्क और नहर है। जहां चिड़ियाघर के समानांतर बोटिंग की सुविधा है। कमला रिट्रीट में एक संग्रहालय भी बना हुआ है जिसमें बहुत सी ऐतिहासिक और पुरातात्विक वस्तुओं का संग्रह देखा जा सकता है। यहां जाने के लिए डिप्टी जनरल मैनेजर की अनुमति लेना अनिवार्य है। श्रेणी:कानपुर के दर्शनीय स्थल.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और कमला रिट्रीट · और देखें »
कानपुर
कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और कानपुर · और देखें »
कानपुर मैमोरियल चर्च
कानपुर मैमोरियल चर्च 1875 में बना यह चर्च लोम्बार्डिक गोथिक शैली में बना हुआ है। यह चर्च उन अंग्रेजों को समर्पित है जिनकी 1857 के विद्रोह में मृत्यु हो गई थी। ईस्ट बंगाल रेलवे के वास्तुकार वाल्टर ग्रेनविले ने इस चर्च का डिजाइन तैयार किया था। यह गिरजाघर कानपुर शहर में स्थित है। श्रेणी:कानपुर के दर्शनीय स्थल.
नई!!: कानपुर के दर्शनीय स्थल और कानपुर मैमोरियल चर्च · और देखें »