लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल) काठमांडु, नेपाल का अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह नेपाल का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है और यहां एक अन्तर्देशीय तथा एक अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल हैं। यह विमानक्षेत्र काठमांडु घाटी में बसे शहर के केन्द्र से लगभग ६ कि.मी दूर स्थित है। यहां रेडिसन होटल, काठमांडु प्रथम एवं बिज़नेस श्रेणी यात्री लाउंज का संचालन करता है एवं कुछ वायुसेवाओं तथा स्टार एलाइंस गोल्ड कार्ड धारकों के लिये थाई एयरवेज़ बिज़नेस श्रेणी का लाउंज संचालित करता है। हाल ही में हुए अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल के एक विस्तार के कारण वायुसेवाओं को जाने वाली दूरी कम हो गयी है। वर्तमान में लगभग ३० वायुसेवाओं द्वारा नेपाल को एशिया, यूरोप तथा मध्य पूर्व के कई गंतव्यों से जोड़ा जाता है। .

9 संबंधों: एशिया, थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल, नेपाल, बोइंग, मध्य पूर्व, यूरोप, लुफ़्थान्सा, काठमाण्डु, कंक्रीट

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एशिया · और देखें »

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल

थाइ एयरवेज़ इन्टरनेशनल पब्लिक कंपनी लिमिटेड (THAI) (บริษัท การบินไทย จำกัด (มหาชน) तथाइंड की सबसे बड़ी एवं ध्वजवाहिका वायुसेवा है। १९८८ में स्थापित हुई कंपनी का मुख्यालय चाटुचाक जिला, बैंगकॉक में स्थित है। यह कंपनी प्राथमिकता से सुवर्णभूमि विमानख्षेत्र से ही संचालन करती है। थाई स्टार एलायंस की संस्थापक सदस्य है। यह वायुसेवा एक न्यून-लागत वायुसेवा नोक एयर में ४९% भागीदारी के साथ सबसे बड़ी भागीदार कंपनी है।२०१२ के मध्य में इसने थाई स्माइल के नाम से क्षेत्रीय विमान सेवा का प्रारम्भ एयरबस ३२० का उपयोग करते हुए किया। अपने प्रमुख केंद्र सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से ये ३५ देशों के ७८ स्थानो के लिए उड़ान भरती हैं। एक समय ये एयरलाइन विश्व की सबसे लम्बी दूरी की २ नॉन स्टॉप फ्लाइट्स चलती थी। लेकिन बढ़ी हुई तेल की कीमतें, भाड़े में बढ़ोतरी, एयर क्राफ्ट्स की संख्या में कमी, इन सब कारणों के चलते ये नॉन स्टॉप सेवा बंद कर दी गयी। थाई एयरवेज के ज्यादातर उड़ाने यूरोप, पूर्वी एशिया एवं दक्षिण /दक्षिण -पश्चिम एशिया के लिए होती हैं। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को सर्व करने वाला थाई एयरवेज पहला एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र का पहला एयरलाइन्स था। वर्त्तमान में थाई एयरवेज बैंकाक यूनाइटेड एवं रेड बुल रेसिंग का मुख्य प्रायोजक हैं। .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और नेपाल · और देखें »

बोइंग

thumb .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और बोइंग · और देखें »

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और मध्य पूर्व · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और यूरोप · और देखें »

लुफ़्थान्सा

डॉश लुफ़्थान्सा AG जर्मनी की ध्वजवाहिका वायुसेवा है और बेड़े के आकार एवं सम्पूर्ण यात्री आवाजाही तथा यूरोप की सबसे बड़ी वायुसेवा है। जर्मन सरकार का १९९७ तक लुफ़्थानसा में 35.68% अंश था, किन्तु अब ये कंपनी निजी निवेशकों द्वारा (88.52%), एमजीएल जेस्सेलशाफ़्ट फ़ूर लुफ़्तवर्केह्स्वर्त (10.05%), डॉश पोस्टवैंक (1.03%), तथा डॉश बैंक (0.4%) के स्वामित्त्व में है। इसमें २०११ के आंकड़ों के अनुसार 119,084 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का नाम मूलतः वायु के लिये गर्मन शब्द लुफ़्त एवं हैन्सियेटिक लीग के लिये हांन्सा के संयोजन से बना है। डायचे लुफ्तांसा को सामान्य तौर पर लुफ्तांसा के नाम से जाने वाला एक जर्मन एयरलाइनर हैं। अगर इसकी सहायक कंपनियों को मिला दे तो ये यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी हैं। इसकी विशालता का अनुभव आप इस बात से कर सकते हैं कि लुफ्तांसा, एशिया, अफ्रीका, अमेरिका एवं यूरोप के 78 देशों के 197 अंतरराष्ट्रीय स्थानो की उड़ान भरता हैं। इसके अतिरिक्त, ये 18 घरेलु गंतव्य की भी उड़ान भरता हैं। इसके बड़े में 280 जहाज सम्मिलित हैं। 2012 में लुफ्तांसा की सारी अनुषंगी कंपनियों को मिला दे इसने 103 मिलियन यात्रिओं का परिचालन किया था। लुफ्तांसा का रजिस्टर्ड ऑफिस एवं मुख्यालय कोलोन में हैं। इसके प्रमुख संचालन केंद्र का नाम लुफ्तांसा अविअतािों सेंटर हैं।.

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और लुफ़्थान्सा · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और काठमाण्डु · और देखें »

कंक्रीट

वाणिज्यिक भवन के लिये कंक्रीट बिछायी जा रही है। कंक्रीट (Concrete) एक निर्माण सामग्री है जो सीमेंट एवं कुछ अन्य पदार्थों का मिश्रण होती है। कंक्रीट की यह विशेषता है कि यह पानी मिलाकर छोड़ देने के बाद धीरे-धीरे ठोस एवं कठोर बन जाता है। इस प्रक्रिया को जलीकरण (Hydration) कहते है। इस रासायनिक क्रिया में पानी, सिमेन्ट के साथ क्रिया करके पत्थर जैसा कठोर पदार्थ बनाती है जिसमें अन्य चीजें बंध जातीं हैं। कंक्रीट का प्रयोग सड़क बनाने, पाइप निर्माण, भवन निर्माण, नींव बनाने, पुल आदि बनाने में होता है। कंक्रीट का उपयोग 2000 ई.पू.

नई!!: त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और कंक्रीट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

त्रिभुवन विमानस्थल, त्रिभुवन हवाई अड्डा, काठमांडु विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »