लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कल्याणी नगर

सूची कल्याणी नगर

गोल्ड बिग सिनेमा कल्याणी नगर (अंग्रेजी:Kalyani Nagar) पुणे के पश्चिमी दिशा में स्थित एक मुहल्ला अर्थात (Neighbourhood) यहाँ की जनसंख्या लगभग 30,000 है। कल्याणी नगर से पुणे रेलवे स्टेशन मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है तथा पुणे हवाई अड्डा मात्र 4 किमी दूर है। कल्याणी नगर गॉल्ड बिग सिनेमा मल्टीप्लेक्स तथा यहाँ की भोजनालयों के लिए प्रसिद्ध है। .

5 संबंधों: पुणे, पुणे अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, मुहल्ला, जनसंख्या, अंग्रेज़ी भाषा

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: कल्याणी नगर और पुणे · और देखें »

पुणे अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पुणे आंतरराष्ट्रीय विमानतळ, लोहेगांव), भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे से लगभग उत्तर-पूर्व में स्थित है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा लोहेगांव वायु केन्द्र के साथ अपने रनवे को साझा करता है। एयर इंडिया द्वारा पुणे से दुबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने और इंडियन एयरलाइंस द्वारा सिंगापुर की उड़ानें शुरू करने के साथ अब यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। पुणे हवाई अड्डा पुणे को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से जोड़ने के लिए घरेलू उड़ानों को संचालित करने वाले इंडियन एयरलाइंस, जेट लाइट और जेट एयरवेज को भी सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ स्पाइसजेट, इंडिगो, गोएयर जैसी सस्ती सेवाओं तथा लुफ्थैन्सा द्वारा फ्रैंकफर्ट तक की सीधी उड़ान भी प्रदान करता है। .

नई!!: कल्याणी नगर और पुणे अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

मुहल्ला

मुहल्ला या मोहल्ला (neighbourhood) किसी नगर, क़स्बे, या गाँव में ऐसे सीमांकित भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ के निवासी एक-दूसरे के निकट रहते हैं और दैनिक रूप से एक-दूसरे के सम्मुख होते हैं। "समाजशास्त्रियों में मोलल्लों की कोई सर्वसम्म्त परिभाषा नहीं है। स्थानीय रूप से मुहल्ले विशेष भौगोलिक क्षेत्र और कार्यात्मक दृष्टि से समाजिक रिश्तों के संजालो के समूह होते हैं। मुहल्ले ऐसी स्थानीय ईकाई होते हैं जहाँ सम्मुख होकर लोग बातचीत और अन्य अंतःक्रियाएँ करते हैं। यह वे निजी स्थान व मौक़े होते हैं जहाँ निवासी साँझे मूल्यों को जारी रखते हैं, युवाओं को सामाजिक धारा से जोड़ते हैं और सामाजिक नियंत्रण बनाए रखते हैं।" आधुनिक भारत के कुछ क्षेत्रों में मुहल्ले के लिए अंग्रेज़ी का कॉलोनी (colony) शब्द भी प्रयोग होने लगा है।, Gerald William Breese, Gerald Breese, 1974,...

नई!!: कल्याणी नगर और मुहल्ला · और देखें »

जनसंख्या

1994 में विश्व की जनसंख्या का वितरण. विश्व की कुल जनसँख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगने वाला समय. (जिसमें भविष्य की गणना भी शामिल है) वैकल्पिक चार्ट भी देखें. जीव विज्ञान में, विशेष प्रजाति के अंत: जीव प्रजनन के संग्रह को जनसंख्या कहते हैं; समाजशास्त्र में इसे मनुष्यों का संग्रह कहते हैं। जनसँख्या के अन्दर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कुछ पहलू एक दुसरे से बांटते हैं जो कि सांख्यिकीय रूप से अलग हो सकता है, लेकिन अगर आमतौर पर देखें तो ये अंतर इतने अस्पष्ट होते हैं कि इनके आधार पर कोई निर्धारण नहीं किया जा सकता.

नई!!: कल्याणी नगर और जनसंख्या · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: कल्याणी नगर और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »