लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कलाश्निकोव राइफ़ल

सूची कलाश्निकोव राइफ़ल

एक कलाश्निकोव राइफ़ल (Kalashnikov rifle) मिखाइल कलाश्निकोव के द्वारा बनाई और विकसित की गई मूल संरचना पर आधारित स्वाचालित राइफ़लों की श्रृंखला में से कोई भी एक राइफ़ल हो सकती है। कलाश्निकोव की संरचना पर आधारित होने की वजह से ही इन्हें कलाश्निकोव राइफलें भी कहा जाता है। इन्हें रूसी भाषा में आधिकारिक रूप से "Avtomat Kalashnikova" ("कलाशनिकोव की स्वाचालित बंदूक"; Автома́т Кала́шникова) कहा जाता है, लेकिन बृहद तौर पर इन्हें कलाश्निकोव्स, एकेज़ या रूसी बोली में कलैश कहा जाता है। इनका सबसे पहले मूल उत्पादन मुख्यत: ईक्षमैश द्वारा सोवियत संघ में शुरु हुआ था, लेकिन अब इन बंदूकों व इनके विभिन्न संस्करणों को अन्य देशों में भी बनाया जाता है। .

4 संबंधों: एके47, मिखाइल कलाशनिकोव, रूसी भाषा, सोवियत संघ

एके47

एके ४७ दुनिया की सबसे पहली और शायद सबसे अच्छी अस्सौल्ट राइफल मानी जाती है। इसका विकास सोवियत संघ के मिखाइल कलाशनिकोव ने किया था, इसी कारण इसे कभी कभी कलाशनिकोव राइफल भी कहा जाता है। .

नई!!: कलाश्निकोव राइफ़ल और एके47 · और देखें »

मिखाइल कलाशनिकोव

मिखाइल कलाशनिकोव मिखाइल कलाशनिकोव (रूसी में Михаи́л Тимофе́евич Кала́шников, Mihail Timofeevič Kalašnikov) रूस के प्रसिद्ध हथियार शिल्पी थे। इनको आधुनिक काल का युद्ध देवता भी माना जाता था। उन्होंने कभी किसी युद्ध में भाग नहीं लिया लेकिन उन्हें महाघातक हथियार एके47 अस्सौल्ट राईफ़िल के विकास के लिए जाना जाता है। .

नई!!: कलाश्निकोव राइफ़ल और मिखाइल कलाशनिकोव · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: कलाश्निकोव राइफ़ल और रूसी भाषा · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: कलाश्निकोव राइफ़ल और सोवियत संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »