लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कलंगा स्मारक

सूची कलंगा स्मारक

देहरादून-सहस्रधारा मार्ग पर स्थित यह स्मारक ब्रिटिशों और गोरखाओं के बीच १८० वर्ष पहले हुए युद्ध में बहादुरी की गाथाएँ याद दिलाता है। रिसपाना नदी के किनारे पहाड़ी पर १००० फुट की ऊँचाई पर बना यह स्मारक गढ़वाली शासकों के इतिहास को दर्शाता है। श्रेणी:शहीद स्मारक श्रेणी:देहरादून जिला.

2 संबंधों: देहरादून, सहस्रधारा

देहरादून

यह लेख देहरादून नगर पर है। विस्तार हेतु देखें देहरादून जिला। देहरादून (Dehradun), देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से २३० किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। ९ नवंबर, २००० को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसका विस्तृत पौराणिक इतिहास है। .

नई!!: कलंगा स्मारक और देहरादून · और देखें »

सहस्रधारा

सहस्त्रधारा सहस्त्रधारा देहरादून से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर राजपुर गांव के पास स्थित है। यहां स्थित गंधक झरना त्वचा की बीमारियों की चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध है। इसकी चिकित्सा संबंधी कुछ अन्य उपादेयताएं भी हैं। खाने-पीने और अन्य तरह की चीजें बेचने वाली दुकानों के होने से यह जगह पिकनिक के लिहाज से बेहद उपयुक्त है। काफी परिवारो को यहां पर मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अन्य लोगों की तरह यह जगह बच्चों के बीच भी समान रूप से लोकप्रिय है। यह पूरी जगह अपने आप में एक अजूबा है। पहाड़ी से गिरते हुए जल को प्राकृतिक तरीके से संचित किया गया है। यहाँ से थोडी दूर एक पहाड़ी के अंदर प्राकृतिक रूप से तराशी हुई कई छोटी छोटी गुफाएँ है, जो बाहर से तो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती किंतु इन गुफा में जब प्रवेश करते है तो देखते हैं कि गुफाओं की छत से अविरत रिमझिम हल्की बारिश की बौछारें टपकती रहती है। बस यही सहस्त्रधारा है। वहां कई लोग अपने पोलियो ग्रस्त बच्चों को गंधक के पानी में नहलाते हुए नजर आते हैं। यह जगह छोटी सी है, जहाँ कुछ घंटे जरूर रुक सकते हैं। चाय पानी नाश्ते का भी सुचारु इंतज़ाम है। कुछ हस्तकला की चीजों की दूकाने भी है। श्रेणी:देहरादून जिला श्रेणी:देहरादून जिले के पर्यटन स्थल.

नई!!: कलंगा स्मारक और सहस्रधारा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »