लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कर्नाक

सूची कर्नाक

कार्नाक की स्तिथि कर्नाक मंदिर परिसर या कर्नाक प्राचीन मिस्र के मंदिरों,स्तंभों और अन्य दुसरे स्मारकों से मिलकर बना परिसर है। इसकी नीव मध्य साम्राज्य के फैरो सेनुस्रत प्रथम ने रखी थी और तोलेमिक काल तक यहाँ इमारते बनती रही,पर इस परिसर में अधिकतर स्मारक नविन साम्राज्य के काल से है। कर्नाक के आस पास का क्षेत्र ही प्राचीन मिस्र का इप्ट-इसुत है और अठारहवें राजवंश का मुख्य पूजा स्थल जहा देवता अमुन की पूजा होती थी। यह प्राचीन नगर थेब्स का ही एक भाग है, कर्नाक परिसर के नाम पर पास ही के एक गाँव "एल-कर्नाक" का नाम पड़ा जो की लक्सर के २.५ किलोमीटर उत्तर में है। .

5 संबंधों: प्राचीन थेब्स, मिस्र साम्राज्य, मिस्र का अठारहवां वंश, लक्सर, अमुन

प्राचीन थेब्स

प्राचीन थेब्स (प्राचीन ग्रीक: Θῆβαι, Thēbai),मिस्र मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह प्राचीन मिस्र के लोगों में वासेट के रूप में जाना जाने वाला, भूमध्यसागर से 800 किलोमीटर (500 मील) दक्षिण में नील के पूर्व में स्थित एक प्राचीन मिस्र का शहर था। इसके खंडहर आधुनिक मिस्र शहर लक्सर में देखे जा सकते है। थेब्स ऊपरी मिस्र के नोम (राजदंड नोम) का चौथा मुख्य शहर था और मुख्य रूप से मध्य साम्राज्य और नए साम्राज्य के दौरान मिस्र की राजधानी थी। यह अपने मूल्यवान खनिज संसाधनों और व्यापार मार्गों के साथ, नुबिया और पूर्वी रेगिस्तान के नजदीक था। यह अपने स्वर्णिम काल के दौरान एक पंथ केंद्र और प्राचीन मिस्र का सबसे सम्मानित शहर था। थेब्स के एतिहासिक स्थल नील नदी के दोनो तटों में फैला हुआ है जहाँ पूर्वी तट में कर्णक के मंदिर और आज का लक्सर शहर था; वहीं पश्चिमी किनारे में, बड़े निजी और शाही कब्रिस्तान और अंत्येष्टि परिसरों का एक नेक्रोपोलिस देखा जा सकता है। इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा सन १९७९ मे मिला था। .

नई!!: कर्नाक और प्राचीन थेब्स · और देखें »

मिस्र साम्राज्य

१५वीं शताब्दी ईसापूर्व में मिस्र साम्राज्य अपने सर्वाधिक विस्तृत रूप में था। प्राचीन मिस्र के इतिहास के १६वीं शताब्दी ई॰पू॰ से ११ शताब्दी ई॰पू॰ की अवधि को मिस्र का नवीन साम्राज्य या मिस्र साम्राज्य कहा जाता है। इस समय मिस्र के अठारहवें, उन्नीसवें और बीसवें राजवंश ने शासन किया। रेडियोकार्बन तिथि निर्धारण पद्धति से इस साम्राज्य का यथार्थ उद्भव १५७०–१५४४ ई॰पू॰ प्राप्त होता है। इस काल में मिस्र अपने वैभव और शक्ति के शिखर पर था। .

नई!!: कर्नाक और मिस्र साम्राज्य · और देखें »

मिस्र का अठारहवां वंश

मिस्र का अठारहवां वंश के शासकों की सूचि.

नई!!: कर्नाक और मिस्र का अठारहवां वंश · और देखें »

लक्सर

लक्सर यह दक्षिण मिस्र का एक नगर है और लक्सर मुहाफ़ज़ात की राजधानी है| यह प्राचीन नगर थेब्स से जुड़ा हुआ था और यह कर्नाक के प्राचीन स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है| श्रेणी:मिस्र के मुहाफ़ज़ात श्रेणी:मिस्र.

नई!!: कर्नाक और लक्सर · और देखें »

अमुन

प्राचीन मिस्र के धर्म का एक देवता। thumb श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता.

नई!!: कर्नाक और अमुन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कार्नाक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »