लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कर्नाटक के राज्यपालों की सूची

सूची कर्नाटक के राज्यपालों की सूची

भारतीय राज्य कर्नाटक के पहले राज्यपाल जयचमराजा वोडेयार बहादुर है जो कर्नाटक के पहले राज्यपाल है और ये १ नवम्बर १९५७ को राज्यपाल के पद पर बैठे थे और ४ मई १९६३ को पद छोड़ा था। वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला है। .

13 संबंधों: त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, धरम वीरा, भारतीय, मैसूर, मोहन लाल सुखाड़िया, रामेश्वर ठाकुर, सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश, हिन्दुस्तान टाईम्स, जयचमराजा वोडेयार बहादुर, वजुभाई वाला, वी॰ एस॰ रमादेवी, वी॰ वी॰ गिरि, कर्नाटक

त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी

त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी (अंग्रेजी: T.N. Chaturvedi, जन्म: 18 जनवरी 1928) सन् 2002 से 2007 तक कर्नाटक प्रान्त के राज्यपाल रह चुके हैं। अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चतुर्वेदी 1984 से 1990 तक भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक पद पर भी रहे। उन्हें भारत सरकार ने सन् 1990 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया।.

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी · और देखें »

धरम वीरा

धरम वीरा (20 जनवरी 1906 – 16 सितम्बर 2000) पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल एवं भारत सरकार के पूर्व केबिनेट सचिव थे। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और धरम वीरा · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और भारतीय · और देखें »

मैसूर

मैसूर भारत के कर्नाटक प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह प्रदेश की राजधानी बंगलौर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और मैसूर · और देखें »

मोहन लाल सुखाड़िया

मोहनलाल सुखाड़िया (31 जुलाई 1916 – 2 फ़रवरी 1982) भारत के एक राजनेता थे। जन्म- 31 जुलाई, 1916, झालावाड़, राजस्थान; मृत्यु- 2 फ़रवरी, 1982, बीकानेर) राजस्थान के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक थे। उन्हें "आधुनिक राजस्थान का निर्माता" भी कहा जाता है। मोहन लाल सुखाड़िया सबसे लम्बे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और मोहन लाल सुखाड़िया · और देखें »

रामेश्वर ठाकुर

रामेश्वर ठाकुर कर्नाटक, ओड़िशा और आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और रामेश्वर ठाकुर · और देखें »

सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश

जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश (11 मई 1903 – 27 दिसम्बर 1977), जिन्हें सामान्यतः एस एम श्रीनागेश के नाम से जाना जाता है, भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे जिनका इस पद पर कार्यकाल 14 मई 1955 से 7 मई 1957 तक रहा। उसके बाद १९५७ से १९६२ तक उन्हें भारतीय प्रशासनिक कॉलेज, हैदराबाद, हैदराबाद स्टेट के माननीय प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। सेवा निवृत्ति के पश्चात उन्होंने १४ अक्टूबर १९५९ से १२ नवम्बर १९६० तक और पुनः १३ जनवरी १९६१ से ७ सितम्बर १९६२ असम के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। ८ सितम्बर १९६२ से ४ मई १९६४ तक वो आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे एवं ४ मई १९६४ से २ अप्रैल १९६५ तक वे मैसूर के राज्यपाल रहे। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

जयचमराजा वोडेयार बहादुर

जयचमराजा वोडेयार बहादुर (18 जुलाई 1919 - 23 सितंबर 1974) मैसूर की शाही रियासत के 25वें और अंतिम महाराजा थे, जो 1940 से 1950 तक पदासीन रहे.

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और जयचमराजा वोडेयार बहादुर · और देखें »

वजुभाई वाला

वजुभाई वाला (जन्म: 23 जनवरी 1939) एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे कर्नाटक के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और वजुभाई वाला · और देखें »

वी॰ एस॰ रमादेवी

वी॰ एस॰ रमादेवी (जन्म 15 जनवरी 1934 – 17 अप्रैल 2013) एमए, एलएलएम, २६ नवम्बर १९९० से ११ दिसम्बर १९९० तक भारत की मुख्य चुनाव आयुक्त रहीं। वो प्रथम महिला थी जिन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार सम्भाला। उनके बाद टी एन शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त बने। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और वी॰ एस॰ रमादेवी · और देखें »

वी॰ वी॰ गिरि

वराहगिरी वेंकट गिरी या वी वी गिरी (10 अगस्त 1894 - 23 जून 1980) भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म ब्रह्मपुर, ओड़िशा में हुआ था। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और वी॰ वी॰ गिरि · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: कर्नाटक के राज्यपालों की सूची और कर्नाटक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कर्णाटक के राज्यपालों की सूची, कर्नाटक के राज्यपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »