लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खवासा का नरभक्षी

सूची खवासा का नरभक्षी

खवासा का नरभक्षी नाम से एक बाघ को जाना जाता है जिसने अंग्रेजी शासन के समय मध्य प्रदेश के खवासा नामक ग्राम के आस पास अपना आतंक फैलाया था। यहाँ के एक बाघ को एक अंग्रेज़ ने अपना शिकार बनाने का असफ़ल प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप वह बाघ शारीरिक रूप से अक्षम हो गया और अपने प्राकृतिक शिकार को मारने के भी योग्य न रहा, फ़लस्वरूप उसने मनुष्यों पर हमला करना आरम्भ कर दिया। एक समय ऐसा आया जब इस गाँव में कुछ ही लोग रह गये, जो भय ग्रस्त थे और अपनी संभावित मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस घटना का उल्लेख बी एम क्रोकर लिखित एक अंग्रेजी उपन्यास जंगल टेल्स मे मिलता है। एक शशि नाम की स्त्री ने अपने को बाघ के शिकार के लिए चारे के रूप में प्रस्तुत किया और बाघ मारा गया। यह हृदय विदारक कथा भारतीय वनों, जंगली जानवरों और विदेशी शासकों की शिकार जैसी दानवी प्रवृत्तियों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मनोभावों को प्रस्तुत करती है। यह उस स्त्री के बलिदान की करूण कहानी है। .

6 संबंधों: बाघ, भारत की संस्कृति, मध्य प्रदेश, खवासा, अंग्रेज़, अंग्रेज़ी शासन

बाघ

बाघ जंगल में रहने वाला मांसाहारी स्तनपायी पशु है। यह अपनी प्रजाति में सबसे बड़ा और ताकतवर पशु है। यह तिब्बत, श्रीलंका और अंडमान निकोबार द्वीप-समूह को छोड़कर एशिया के अन्य सभी भागों में पाया जाता है। यह भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में अधिक संख्या में पाया जाता है। इसके शरीर का रंग लाल और पीला का मिश्रण है। इस पर काले रंग की पट्टी पायी जाती है। वक्ष के भीतरी भाग और पाँव का रंग सफेद होता है। बाघ १३ फीट लम्बा और ३०० किलो वजनी हो सकता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु भी है। बाघ शब्द संस्कृत के व्याघ्र का तदभव रूप है। .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और बाघ · और देखें »

भारत की संस्कृति

कृष्णा के रूप में नृत्य करते है भारत उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय सांस्कृतिक सीमाओं और क्षेत्रों की स्थिरता और ऐतिहासिक स्थायित्व को प्रदर्शित करता हुआ मानचित्र भारत की संस्कृति बहुआयामी है जिसमें भारत का महान इतिहास, विलक्षण भूगोल और सिन्धु घाटी की सभ्यता के दौरान बनी और आगे चलकर वैदिक युग में विकसित हुई, बौद्ध धर्म एवं स्वर्ण युग की शुरुआत और उसके अस्तगमन के साथ फली-फूली अपनी खुद की प्राचीन विरासत शामिल हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देशों के रिवाज़, परम्पराओं और विचारों का भी इसमें समावेश है। पिछली पाँच सहस्राब्दियों से अधिक समय से भारत के रीति-रिवाज़, भाषाएँ, प्रथाएँ और परंपराएँ इसके एक-दूसरे से परस्पर संबंधों में महान विविधताओं का एक अद्वितीय उदाहरण देती हैं। भारत कई धार्मिक प्रणालियों, जैसे कि हिन्दू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म जैसे धर्मों का जनक है। इस मिश्रण से भारत में उत्पन्न हुए विभिन्न धर्म और परम्पराओं ने विश्व के अलग-अलग हिस्सों को भी बहुत प्रभावित किया है। .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और भारत की संस्कृति · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और मध्य प्रदेश · और देखें »

खवासा

खवासा मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का एक ग्राम है। यह ग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग ७ पर नागपूर एवं सिवनी में मध्य स्थित है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान इस ग्राम के निकट स्थित है। .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और खवासा · और देखें »

अंग्रेज़

अंग्रेज़ (या फिरंगी) इंग्लैण्ड मूल अंग्रेज़ी भाषी लोगों को कहा जाता है। .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और अंग्रेज़ · और देखें »

अंग्रेज़ी शासन

ब्रिटेन का साम्राज्य जिसका भारत एक भाग था। इस राज्य को दो भागो मे बांटा जाता है १ कम्पनी का राज २ ताज का राज .

नई!!: खवासा का नरभक्षी और अंग्रेज़ी शासन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

खवास का नरभक्षी, करवासा का नरभक्षी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »