लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

करन मेहरा

सूची करन मेहरा

करन मेहरा एक भारतीय अभिनेता हैं। यह नैतिक राज शेखर सिंघानिया नामक एक प्रमुख किरदार यह रिश्ता क्या कहलाता है में निभा रहे हैं। इसके अलावा यह नच बलिए में अपनी पत्नी निशा रावल के साथ प्रतिभागी बन चुके हैं। साथ ही लव स्टोरी 2050 नामक फिल्म में भी कार्य कर चुके हैं। .

7 संबंधों: निशा रावल, पंजाब क्षेत्र, ये रिश्ता क्या कहलाता है, रामगोपाल वर्मा, राजकुमार हिरानी, जालंधर, अभिनेता

निशा रावल

निशा रावल एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से "मैं लक्ष्मी तेरे आँगन की" में अपने सौम्या दीवान नामक किरदार के लिए जानी जाती हैं। .

नई!!: करन मेहरा और निशा रावल · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: करन मेहरा और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। यह स्टार प्लस पर 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ। अर्थात् इसका पहला प्रसारण 12 जनवरी 2009 को हुआ था। यह धारावाहिक एक परंपरागत विवाह में प्यार को दर्शाता है। इसका निर्माण राजन शाही व डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस ने किया है। 13 जनवरी 2012 को इसने सफलता पूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए थे। 5 जून 2017 को इस धारावाहिक ने 2400 एपिसोड पूरे कर लिए थे। एपिसोड की गणना के आधार पर यह भारत में प्रसारित होने वाला सबसे लम्बा हिंदी धारावाहिक हैं। साथ ही यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है। शो उदयपुर स्थित राजस्थानी परिवार के दैनिक जीवन पर केंद्रित है। यह राजन शाही के निदेशक कुट प्रोडक्शंस द्वारा उत्पादित किया जाता है, और एपिसोड गिनती के आधार पर सबसे लंबी चल रही भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है। शो के मुख्य पात्र नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) हैं। पहले यह शो नैरा के माता-पिता अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करन मेहरा) पर केंद्रित था। .

नई!!: करन मेहरा और ये रिश्ता क्या कहलाता है · और देखें »

रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

नई!!: करन मेहरा और रामगोपाल वर्मा · और देखें »

राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी (जन्म 22 नवम्बर 1962) राष्ट्रीय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक हैं जिन्हें प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एम बी बी एस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।.

नई!!: करन मेहरा और राजकुमार हिरानी · और देखें »

जालंधर

जालंधर भारत के पंजाब (भारत) प्रांत का एक शहर है। जालंधर एक बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां चमड़े और खेल की वस्तुओं का अधिक उत्पादन होता है। जिस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। जालंधर पंजाब का सबसे पुराना शहर है। जालंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जालंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: करन मेहरा और जालंधर · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: करन मेहरा और अभिनेता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »